जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण है व्याख्या कीजिए? - janasankhya ke asamaan vitaran ke kya kaaran hai vyaakhya keejie?

विश्‍व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है क्यों?


विश्‍व की जनसंख्या निम्नलिखित कारणों से अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है-

(ii) प्राकृतिक वृद्धि दर,

(iii) स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ी से बढ़ोतरी,

(v) प्रवास।

1021 Views


लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?


लोगों को संसाधन इसलिए समझा जाता है क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं के माधयम से प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में बदलते हैं।

2641 Views


विश्‍व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?


जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण है-

(i) लोग विषम जलवायु की अपेक्षा सम जलवायु प्रदेश में रहना पसंद करते हैं।

(ii) लोग मैदानी भागों में रहना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि मैदानी भाग खेती, विनिर्माण और सेवा क्रियाओं के लिए उपयुक्त होते हैं।

(iii) उपजाऊ मृदाएँ कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती है।

(iv)लोग उन क्षेत्रों में रहना अधिक पसंद करते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध हो।

(vi) खनिज निक्षेपों वाले क्षेत्र जनसंख्या को आकर्षित करते हैं आर्थिक, संस्कृति और सामाजिक कारक भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।

1448 Views


जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।


(i) जन्म दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापा जाता है।

(ii) मृत्यु दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या में मापा जाता है जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण है।

4357 Views


क्रियाकलाप- 
जिस समाज में '15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग' हैं और '15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग' हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो-
संकेत: विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।


विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
'15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोगों' वाला समाज 
(i) बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है।
(ii) उनकी शिक्षा हेतु अधिक स्कूलों की आवश्यकता होती है।
(iii) उन वस्तुओं की मांग अधिक होती है जो स्कूल में प्रयुक्त होती हैं, जैसे- श्यामपट्ट, चॉक,बेंच आदि।
(iv) स्टेशनरी की मांग अधिक होती है जैसे - पेन, पेंसिल ,रबर, कॉपी, किताबें आदि।
(v) बच्चों के खेलने के लिए पार्कों की आवश्यकता होती है।
(vi) अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होती है।
(vii) खिलौने उद्योग को विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(viii) कुशल, उत्साही, आशावादी और सकारात्मक दृष्टि जैसे युवा जन्म किस राष्ट्र के भविष्य होते हैं।

'15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोगों' वाला समाज
(i) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी।
(ii) सरकार को वृद्धाश्रम एवं वृद्धों के निवास हेतु घरों को बनाने में अधिक पैसा लगाना होगा।
(iii) वृद्धों के स्वास्थ्य हेतु अधिक अस्पताल, डॉक्टर, नर्स, मेडिकल यंत्रों की आवश्यकता होगी।
(iv) वृद्धों के लिए सरकार को पेंशन स्कीमें चालू करनी होगीं जिनसे उनकी आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें।

133 Views


चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

भारत में जनसंख्या के असमान वितरण का मुख्य कारण जन्म दर और मृत्यु दर ज्यादा है ऐसे कई कारकों को के कारण भी जनसंख्या के असमान वितरण जैसे स्थलाकृति बीहड़िया के प्रतिकूल जलवायु जैसी कई प्रस्तुति इसके लिए जिम्मेदार है यही कारण है कि भारत में जनसंख्या के असमान वितरण व्याप्त

Romanized Version

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों?
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर
(i) लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है, क्योंकि मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करता है।

(ii) जनसंख्या के असमान वितरण के कारण

  • भौगोलिक कारक-इसमें स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल तथा खनिज आदि शामिल हैं जो जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।
  • आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। अतः बड़ी संख्या में लोग इन क्षेत्रों में आकर बसते हैं।
  • सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं।
  • सामाजिक कारक-अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र लोगों को आकर्षित करते हैं।

(iii) विश्व की जनसंख्या वृद्धि के कारण-

  • मृत्यु दर में कमी
  • खाद्य आपूर्ति में सुधार
  • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
  • प्राकृतिक वृद्धि दर
  • प्रवास

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक

  • जन्म दर-जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या के रूप में मापा जाता है।
  • मृत्यु दर-जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या के रूप में मापा जाता है।

(v) जनसंख्या संघटन-जनसंख्या संघटन किसी देश का जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना है, जिससे हम आसानी से उस देश की जनसंख्या के विभिन्न घटकों का अध्ययन कर सकते हैं; जैसे-आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाएँ, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर आदि। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।

(vi) जनसंख्या पिरामिड-यह जनसंख्या के सांख्यिकीय प्रतिरूप को प्रदर्शित करने की एक विधि है। यह जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में सहायक है। जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लैंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता है। इससे कुल जनसंख्या से लैंगिक प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है। जनसंख्या पिरामिड का आधार जन्मे शिशुओं की स्थिति को दिखाता है। शिखर की तरफ बढ़ते हुए यह क्रमश: प्रौढों एवं वृद्धों की जनसंख्या को दिखाता है। यह देश की आश्रित एवं क्रियाशील जनसंख्या को भी दर्शाता है।

प्रश्न 2.
सही को चिह्नित कीजिए|
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है?
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई
(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर
(ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
(ख) जब किसी क्षेत्र को जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

प्रश्न 3.
नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-
विरले, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …………….. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत……………. जलवायु ………………… संसाधनों की आपूर्ति और ……………… जमीन आते हैं।
उत्तर
(i) घना
(ii) अनुकूल
(iii) प्राकृतिक
(iv) उर्वर

प्रश्न 4.
क्रियाकलाप
जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग हैं और ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं। उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत : विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर
(क) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग-

  • विद्यालय की आवश्यकता अधिक क्योंकि बच्चे अधिक हैं।
  • शिक्षक की अधिक आवश्यकता।
  • खिलौने की अधिक आवश्यकता।
  • अस्पताल की कम आवश्यकता।
  • पहिएदार कुर्सी की कम आवश्यकता।
  • पेंशन स्कीम की कम आवश्यकता।
  • श्रम आपूर्ति कम।।

(ख) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग-

  • समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी इसलिए विद्यालयों व शिक्षकों की कम आवश्यकता होगी।
  • पेंशन स्कीम की अधिक आवश्यकता
  • खिलौनों की कम आवश्यकता
  • पहिएदार कुर्सी की अधिक आवश्यकता
  • श्रम पूर्ति अधिक
  • अस्पताल की अधिक आवश्यकता

भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के कारण क्या है?

जलवायु - किसी स्थान की जलवायु जनसंख्या के स्थानिक वितरण एवं प्रसार को प्रभावित करती है। अब राजस्थान के गरम और सूखे रेगिस्तान साथ ही ठंडा एवं आर्द्रता, नमी वाले पूर्वी हिमालय भूभाग का उदाहरण लें। इन कारणों से यहाँ जनसंख्या का वितरण असमान तथा घनत्व कम है

जनसंख्या के असमान वितरण से आप क्या समझते हैं?

जनसंख्या के वितरण का भौगोलिक अथवा स्थानिक प्रारूप और भी स्पष्ट होता है जब जनसंख्या के आंकड़ों को जिलास्तर पर अंकित कर विश्लेषित करते हैंजनसंख्या के वितरण की विषमताएँ मुख्यतः विविध भौतिक कारकों की मौजूदगी, स्थान विशेष के आर्थिक विकास प्राकृतिक संसाधन के वितरण में विषमताओं एवं दशाओं द्वारा प्रभावित होती है।

विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण पाये जाने के क्या कारण है कोई दो कारण लिखो?

(i) लोग विषम जलवायु की अपेक्षा सम जलवायु प्रदेश में रहना पसंद करते हैं। (ii) लोग मैदानी भागों में रहना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि मैदानी भाग खेती, विनिर्माण और सेवा क्रियाओं के लिए उपयुक्त होते हैं। (iii) उपजाऊ मृदाएँ कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती है।

जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन कौन से हैं?

विश्व जनसंख्या एवं वितरण.
भौतिक कारक उच्चावच / भू-आकृति जल कि उपलब्धता जलवायु मृदाएँ.
आर्थिक कारक खनिज नगरीकरण औद्योगिकीकरण.
सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक.
राजनैतिक कारण.