कन्या राशि वाले लोग कैसे होते हैं - kanya raashi vaale log kaise hote hain

हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान करते रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है कन्या राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

राशि- कन्या

स्वामी ग्रह- बुध

गुण धर्म- द्विस्वभाव

तत्व- पृथ्वी

उदय- शीर्षोदय

दिशा- दक्षिण

स्वरूप- कन्या

राशि वाले जातक-

जिन जातकों के जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा कन्या राशि में स्थित होता है, उनकी कन्या राशि होती है। कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध को नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है। बुध के प्रभाव के कारण कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव अस्थिर होता है। वे लंबी कद-काठी वाले होते हैं।

कन्या राशि वाले जातक अधिकतर दुबले-पतले होते है। कन्या राशि वाले जातक स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। वे अपनी आयु से कम दिखाई देते हैं। कन्या राशि वाले जातक बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। कन्या राशि के जातकों की वाणी आकर्षक होती है। इस राशि के जातकों को धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है।

बुध के कारण कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में अक्सर परिवर्तन करते रहते हैं। कन्या राशि के जातकों का दांपत्य सामान्य होता है। कन्या राशि के जातक अधिकतर वाणी आधारित कार्यों जैसे पत्रकार, वकील, अध्यापक, प्रोफेसर, लेखापाल, महालेखा-परीक्षक, चिकित्सक, महाजन इत्यादि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

कन्या राशि कौन सी राशि से प्यार करती है?

कन्या राशि के जातक अपने वृश्चिक राशि के साथी से इसलिए संतुष्ट रहते हैं क्योंकि वो उन्हें अपना प्यार और भावनाएं दर्शाते रहते हैं। कन्या राशि के जातक तार्किक होते हैं वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को कल्पनाशील माना जाता है।

कन्या राशि की कमजोरी क्या है?

स्वादिष्ट खाना इस राशि के जातकों की कमजोरी हो सकती है। इन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत भी रहती है। हालांकि बेहतरी के लिए इन्हें बाहर के खाने से बचना चाहिए और तीखे भोजन से दूर रहना चाहिए। दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच इनकी अक्सर नोक-झोंक हो जाती है या ये उनसे उखड़ जाते हैं।

कन्या राशि वालों के क्या गुण होते हैं?

कन्या राशि के जातक मन में काफी बातों दबाकर रखते हैं और काफी रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। अनुशासन में काम करना इनको बहुत पसंद है और इसी खूबी के चलते काफी सफलता पाते हैं। – कन्या राशि के जातक किसी मुसीबत का सामना करते हैं तो काफी संयमित रहते हैं और उसके उपाय के लिए काम करते रहते हैं

कन्या राशि का जीवनसाथी कौन है?

कन्या राशि के लोग अपने पार्टनर में बुद्धिमानी, मजाकिया स्वभाव और संवेदनशीलता ढूंढते हैं. कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के साथ इनकी जोड़ी सही बन जाती है. इन राशियों के साथ कन्या राशि के जातकों की लंबी दोस्ती चलती है. शादी के मामले में कन्या के लिए मिथुन राशि के लोग अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं.