करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

करवा चौथ 2022: 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जा रहा है। महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। करवा चौथ पर इस बार बेहद शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ सिद्धि योग बन रहा है, इसके साथ ही शुक्र व बुध दोनों कन्या राशि में रहेंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। पूरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर चांद की पूजा करती हैं और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के व्रत को बेहद पवित्र माना जाता है इसलिए इस दिन महिलाओं को व्रत में कुछ सावधानी बरतनी होती हैं अन्यथा इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन महिलाओं को किन मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए...

इन रंगों के कपड़ों से बचें

करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

करवा चौथ के दिन महिलाओं को भूलकर भी काले, नीले, सफेद और भूरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इन रंगों के कपड़े पहनना अशुभ माना गया है, ये रंग तेज को कम करते हैं। इस दिन महिलाओं को शुभ रंग जैसे लाल, पीले, हरे आदि रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। वहीं नवविवाहित महिलाओं को इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनना चाहिए।

इन चीजों का ना करें प्रयोग

करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

करवा चौथ के दिन सुबह के समय माता पार्वती की पूजा की जाती है और उनको हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। माता पार्वती को लगाया गया भोग सबसे पहले सास को ही दें और इसके साथ ही कुछ भेंट स्वरूप चीज उनको दें। इस दिन महिलाओं को भूल से भी नुकीली चीजें जैसे सुई-धागा, कैंची, सेफ्टी पिन आदि का उपयोग करने से बचना चाहिए।

ना करें इनका अपमान

करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने मन को शांत और पवित्र रखना चाहिए। भूलकर भी किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि मन में क्रोध और वाणी पर अपशब्द रखने वाली महिलाओं को व्रत का फल नहीं मिलता है। भले ही आप थाली सजाकर भगवान और चंद्रमा की पूजा करें लेकिन भूलवश किसी का अपमान या किसी का दिल दुखया है तो पूजा अधूरी मानी जाती है।

इन चीजों से रहें दूर

करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

करवा चौथ के दिन किसी भी सुहागिन महिलाओं को सफेद वस्तु ना दें और लें, ऐसा करना अशुभ माना गया है। चंद्रमा की पूजा से पहले सफेद रंग की चीजें जैसे - दूध, दही, सफेद कपड़ा, चावल आदि चीजों को हाथ नहीं लगाना चाहिए और ना ही किसी को दें। ऐसा करने से चंद्र दोष लग सकता है। साथ ही इस दिन सुहाग की सामग्री जैसे - चूड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि चीजों को बिल्कुल ना फेंके।

ऐसे कार्य करने से बचें

करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

करवा चौथ के दिन महिलाएं भूलकर भी किसी सोते हुए इंसान को नींद से ना जगाएं और बुराई व चुगली करने से बचें। वहीं आज के दौर में कुछ महिलाएं ताश के पत्ते से खेलना पसंद करती हैं, ये गलत है। कहा जाता है करवा चौथ के व्रत के समय ऐसे काम करना शुभ नहीं माना जाता।

इन नियमों का रखें ध्यान

करवा चौथ के दिन कौन कौन से काम नहीं करना चाहिए? - karava chauth ke din kaun kaun se kaam nahin karana chaahie?

बहुत सी कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं लेकिन उनके लिए नियम अलग हैं। कुंवारी लड़कियों को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए और सुहागिन महिलाओं की तरह श्रृंगार नहीं करना चाहिए। कुंवारी लड़कियों को चंद्रमा को देखकर नहीं बल्कि सितारों को देखकर अर्घ्य देना चाहिए।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ उत्तर भारतीय स्त्रियों के लिए एक बेहद ही खास त्योहार है। भारत में इस व्रत को खासकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सबसे ज्यादा मनाया है। ये व्रत सिर्फ धार्मिक कारणों और मान्यताओं के लिए ही नहीं बल्कि पति-पत्नी के आपसी प्रेम और समर्पण का भी त्योहार है। करवा चौथ पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत है।

लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें किसी भी सुहागन महिला को बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। क्योंकि इन कामों को करने से न केवल पति की उम्र कम होती है बल्कि आपके वैवाहिक जीवन पर भी इसका असर पड़ता है तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो काम जो सुहागन महिलाओं को करवा चौथ के दिन नहीं करने चाहिए।

अभी पढ़ें Shaniwar Ke Upay: शनिवार को इन उपायों से करियर में मिलती है तरक्की, दरिद्रता भी होती है दूर

करवा चौथ पर क्या न करें ये काम (Karwa Chauth Per Kya Na Kare Ye Kaam)

  • करवा चौथ का व्रत करने वाली किसी भी महिला को सफेद या काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। क्योंकि सफेद और काले रंग को करवा चौथ के दिन धारण करना शुभ नहीं माना जाता।
  • करवा चौथ के दिन अगर कोई घर का कोई सदस्य सो रहा है तो उसे बिल्कुल भी उठाए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी को सोते से उठाना अशुभ माना गया है।
  • करवा चौथ की कथा सुनने के बाद कीर्तन अवश्य करें। इस दिन किसी की चुगली, निदां या किसी को अपशब्द न कहें।
  • करवा चौथ के दिन कैंची का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इस दिन कैंची चलाना अशुभ माना जाता है।
  • करवा चौथ के दिन मां, सास, किसी बड़े बुजुर्ग का अपमान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि
  • व्रत के दिन ऐसा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता और न हीं बड़ो का आर्शीवाद भी प्राप्त नहीं होता।
  • करवा चौथ के दिन सुहाग के समान को घर से बाहर न फेंके क्योंकि करवा चौथ के दिन इन सभी चीजों का अत्याधिक महत्व होता है।
  • करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिला को सोना नहीं चाहिए। क्योंकि व्रत में सोने को अशुभ माना जाता है।
  • करवा चौथ के दिन पति से न झगड़े अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको करवा चौथ के व्रत फल नहीं मिलेगा और आप पाप की भागीदार बनेंगी।
  • करवा चौथ के दिन अपने पति की सभी आज्ञा का पालन करें। क्योंकि इस दिन पति की आज्ञा को मानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
  • करवा चौथ के दिन श्रृंगार का समान किसी को भी न तो दान में दे और न ही किसी से दान में लें।

अभी पढ़ें – Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के लिए करें ये अचूक उपाय, हो जाएंगे मालामाल

करवा चौथ व्रत का महत्त्व (Importance of Karva Chauth Fast)

सभी लोग ये तो जानते हैं कि इस व्रत को पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, लेकिन क्या आप इसके महत्त्व के बारे में जानते हैं। मान्यताओं के मुताबिक और छांदोग्य उपनिषद के अनुसार करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली चंद्रमा में पुरुष रूपी ब्रह्मा की उपासना करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इससे जीवन के सभी तरह के कष्टों का निवारण तो होता ही है साथ ही लंबी उम्र भी प्राप्त होती है।

करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणोश तथा चंद्रमा का पूजन करना चाहिए। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अघ्र्य देकर पूजा होती है। पूजा के बाद मिट्टी के करवे में चावल,उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री रखकर सास अथवा सास के समकक्ष किसी सुहागिन के पांव छूकर सुहाग सामग्री भेंट करनी चाहिए।

करवा चौथ कथा (Karva Chauth Katah)

व्रत के बारे में महाभारत से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार पांडव पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी पर्वत पर चले गए। दूसरी ओर बाकी पांडवों पर कई प्रकार के संकट आन पड़ते हैं। अर्जुन की पत्नी द्रौपदी भगवान श्रीकृष्ण से उपाय पूछती हैं। तभी उनके सखा श्रीकृष्ण उन्हें कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत करने के बारे में बताते हैं, जिससे अर्जुन के सभी कष्ट दूर होगें।

श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए विधि विधान से द्रौपदी करवाचौथ का व्रत रखती हैं जिससे उनके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। इस प्रकार की कथाओं से करवा चौथ का महत्त्व हम सबके सामने आ जाता है। यह व्रत यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

करवा चौथ के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए?

करवा चौथ व्रत के दिन क्या न करें?.
करवा चौथ व्रत के दौरान दिन में न सोएं।.
व्रत के दौरान झूठ बोलने से बचें।.
सुहागिन महिलाएं इस दिन अपनी श्रृंगार की चीजें किसी को भी न दें।.
करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।.

करवा चौथ पर सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

करवाचौथ व्रत की पूजन सामग्री लिस्ट सुबह के समय माता पार्वती और भगवान शिव का पूजा के लिए रखें ये सामान।.
कच्चा दूध.
शुद्ध घी.
5 तरह की मिठाई.
गंगाजल,.

करवा चौथ के दिन पीरियड आ जाए तो क्या करें?

यदि करवा चौथ व्रत या पूजा-पाठ के दौरान पीरियड्स शुरू हो जाएं तो ऐसे में महिलाओं को अपना व्रत पूरा करना चाहिए। इस दौरान मानसिक रूप से करवा माता की आस्था करनी चाहिए। व्रती महिलाएं इस दिन पूजा-पाठ के दौरान दूर बैठकर किसी अन्य व्यक्ति से पूजा करवा सकती हैं। ध्यान रहे कि इस दौरान पूजा-पाठ के सामान को नहीं छूना चाहिए।

करवा चौथ का नियम क्या है?

करवा चौथ व्रत के नियम इस व्रत को रखते हैं तो दिनभर अन्न और जल का त्याग करना होता है, इसलिए यह कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. 2. करवा चौथ व्रत में सास अपनी बहु को सरगी देती है, जिसमें व्रत से पूर्व खाने वाले सामान जैसे फल, मिठाई, पकवान आदि होते हैं. व्रत के दिन सूर्योदय पूर्व बहु इसे ही खाकर व्रत रखती है.