खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

When to Eat Dates: हेल्दी रहना आजकल हर किसी की जरूरत बन गया है। ऐसे में लोग खाने से लेकर एक्सरसाइज तक का पूरा ख्याल रखते हैं। हेल्दी रहने के लिए दिन की अच्छी शुरूआत जरूरी है। कई लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए बहुत सी चीजें करते हैं, जैसे सुबह उठ कर गर्म पानी, जीरा टी, अजवाइन टी वगैराह। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर किसी का शरीर अलग तरह का होता है। ऐसे में जो चीज आपके दोस्त के लिए अच्छी है, जरूरी नहीं की वो आपके लिए भी अच्छी हो। 


इन दिनों कई लोग अपने दिन की शुरुआत खजूर से करते हैं। खजूर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो अल्जाइमर, कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। ये दिल के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसके अलावा हेल्दी फाइबर कब्ज के इलाज में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है और वजन घटाने को बढ़ावा देती है। खजूर को कुछ लोग भिगोकर खाते हैं और कुछ इसे कच्चा खाते हैं, लेकिन क्या खाली पेट खजूर खाना अच्छा है? यहां जानिए खजूर से जुड़ी कुछ बातें और इसे खाने का सही समय और तरीका।

पोषक तत्वों से भरा है खजूर (khajoor ke fayde)

खजूर आयरन, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 की अच्छाइयों से भरपूर होते हैं। इसके अलावा ये काफी टेस्टी होते हैं और ज्यादातर लोग इसके मीठे स्वाद के कारण इसे खाना पसंद करते हैं। यह भी पढ़ें:दिन स्टार्ट करने के लिए बेहतरीन है तेज पत्ते का पानी, जानिए फायदे और बनाने का तरीका

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

क्या है खजूर खाने का सही समय 

खजूर के मामले में फ्रुक्टोज की मौजूदगी खाली पेट खाने पर परेशानी और पेट खराब कर सकती है। हालांकि, खाने के बाद खजूर खाना भी परेशानी भरा हो सकता है, खासकर अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है। ऐसा इसलिए है क्योंकि खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको जल्दी भरा हुआ महसूस कराता है, लेकिन पाचन प्रक्रिया में बहुत लंबा समय लगता है, जिसकी वजह से सूजन की समस्या हो सकती है।यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में Piles से जुड़े इन सवालों को पूछती हैं महिलाएं, यहां मिलेंगे जवाब और बचाव के तरीके


अगर आपको आपको खजूर से एलर्जी है या आपको लूज मोशन हो रहे हैं तो आपको खजूर खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे सोर्बिटोल नामक शक्कर अल्कोहल से भरपूर होते हैं, जो परेशानी को बढ़ाता है और ज्यादा मल त्याग करता है। इन कुछ स्थितियों के अलावा, आप  खजूर को नाश्ते के रूप में या दिन में कभी भी खा सकते हैं।

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?
एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकता है आम का ऑयल फ्री अचार, नोट कीजिए रेसिपी

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

कैसे खाएं खजूर

किशमिश की तरह खजूर को फ्रेश या सुखाकर खाया जा सकता है। वहीं कुछ लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं।  

सुबह क्यों खाएं खजूर? 

सुबह-सुबह खजूर खाने से आपके शरीर को बहुत एनर्जी मिलती है। सुबह खजूर खाने से आंतों के कीड़ों को मारने में मदद मिलती है। इसके अलावा खजूर जरूरी अंगों को साफ करने में भी मदद करता है। ये दिल और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके अलावा खजूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट स्किन और बालों को एक नेचुरल चमक देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो खजूर खाने से शक्ति में सुधार होता है और यह कामोत्तेजक के रूप में भी काम करता है।यह भी पढ़ें: सर्दी-खांसी और कॉन्स्टिपेशन की समस्या से चाहिए छुटकारा, रोजाना करें दूध में भीगे खजूर का सेवन

नोट करें- खजूर के कई सारे फायदे हैं, लेकिन इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

How to Eat Dates in Summer in Hindi: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है, जिनकी तासीर ठंडी होती है या फिर जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। वहीं ऐसे खाद्य पदार्थों को कम खाने की सलाह दी जाती है, जो तासीर में गर्म होते हैं। इसमें खजूर भी शामिल है। खजूर की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अकसर सर्दियों में किया जाता है। लेकिन अगर आप गर्मियों में भी खजूर खाना चाहते हैं, तो इसे खाने का तरीका बदल सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गर्मी में खजूर कम मात्रा में ही खाना चाहिए। 

चलिए जानते हैं गर्मी में खजूर कैसे खाना चाहिए, साथ ही खजूर खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

गर्मी में खजूर खाने के फायदे (Benefits of Eating Dates in Summer)

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा खजूर में आयरन भी होता है। खजूर कैलोरी और कार्ब्स का भी अच्छा सोर्स है। खजूर का सेवन किसी भी मौसम में करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन गर्मियों में एक दिन में 2-3 खजूर से अधिक नहीं खाना चाहिए।

  • 1. खजूर का सेवन करने से गर्मी में होने वाले कब्ज से बचा जा सकता है। खजूर में फाइबर अधिक होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से छुटकारादिलाता है।
  • 2. खजूर कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है। हड्डियों, जोड़ों में दर्द होने पर खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। 
  • 3. खजूर को महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। क्योंकि इसमें आयरन अधिक होता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। 
  • 4. खजूर में कार्ब्स भी अधिक होते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। सुबह खजूर खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।
  • 5. खजूर हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दिल की सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए खजूर खाया जा सकता है।
  • 6. डायरिया की समस्या में भी खजूर खाना लाभकारी हो सकता है। 

खजूर खाने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? - khajoor khaane ke lie kaun sa mausam sabase achchha hai?

गर्मियों में खजूर कैसे खाएं? (How to Eat Dates in Summers)

खजूर पेट में गर्मी पैदा कर सकता है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पहले ठंडा करना जरूरी होता है। इससे शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहेगा। शरीर को खजूर में मौजूद पोषक तत्व भी आसानी से मिलेंगे। 

  • गर्मी में खजूर को मौसमी के जूस के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन होता है। विटामिन सी और आयरन का मिश्रण शरीर अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। ये दोनों पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही खजूर की तासीर भी सामान्य हो जाती है।  
  • इसके अलावा आप खजूर को भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखें। फिर इसका सेवन करें। खजूर को भिगोने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। शरीर में गर्मी भी नहीं बढ़ती है। 
  • खजूर को आप दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर को भिगो दें। फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे इसमें शीतल गुण आएंगे।  यानी गर्मियों में खजूर खाया जा सकता है, लेकिन तासीर को सामान्य करके। 

अगर आप सीधे तौर पर खजूर खाते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है। इससे पेट दर्द, मुहांसे, फोड़े-फुंसियों की समस्या भी हो सकती है।

क्या खजूर गर्मियों में खा सकते हैं?

खजूर आपके पेट में गर्मी पैदा कर सकता है इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पहले ठंडा करना जरूरी है. इससे बॉडी का टेम्प्रेचर नॉर्मल बना रहेगा. इसके साथ ही शरीर को खजूर में मौजूद पोषक तत्व भी आसानी से मिल सकेंगे. गर्मी में खजूर खाना चाहते हैं तो इसे मौसंबी जूस के जूस के साथ मिलाकर खाया जा सकता है.

खजूर खाने का सही समय क्या है?

खजूर कब खाना चाहिए और कितना खाना चाहिए? वैसे तो खजूर को दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते के समय इन्हें खाना पसंद करते हैं. रात भर पानी में भिगोकर सुबह इन्हें खाने से आपको भरपूर फाइबर के साथ ही दिनभर के लिए ऊर्जा भी मिलेगी. इसके कई स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits) भी होते हैं.

खजूर कब नहीं खाना चाहिए?

खजूर कब नहीं खाने चाहिए अगर आप खाली पेट खजूर का सेवन करते हैं तो यह पेट खराब कर सकता है. भरे पेट खजूर खाना भी अच्छा नहीं होता. क्योंकि खाना खाने के बाद पेट भरा रहता है और खजूर में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया की समस्या को बढ़ा सकता है. इससे सूजन की परेशानी हो सकती है.

खजूर कब कैसे खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट खजूर खाना काफी फायदेमंद होता है इसे आप मिड-स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं, रात में सोते समय घी के साथ खजूर खाने से वजन बढ़ता है. अगर आपको मल त्यागने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो खजूर आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. जिससे कब्ज से राहत मिल सकती है.