नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

स्टोरी हाइलाइट्स

Show

  • इस दिन भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए नई झाड़ू
  • इंसान को कंगाल कर सकती है झाड़ू से जुड़ी ये एक गलती

झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई खास बातें बताई गई हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में रखी झाडू टूट जाए तो नई झाड़ू खरीदने के लिए कुछ चीजों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है. झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर इंसान को कंगाल कर सकती है. आइए जानते हैं अगर घर में रखी झाड़ू टूट जाए तो नई झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है.

घर में कब लाएं नई झाड़ू?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नई झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार सबसे अच्छा दिन माना गया है. शनिवार के दिन घर में नई झाड़ू लाना बहुत ही शुभ होता है. ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर के मालिक पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं.

इस दिन ना खरीदें झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हिंदू मासिक कैलेंडर में दो पक्ष होते हैं- कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष. नई झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष में ही खरीदनी चाहिए. शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू घर लाने के अशुभ परिणाम होते हैं. इसलिए शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू खरीदकर कभी घर ना लाएं.

घर में इन 3 जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू

1. वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए. क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता. इसलिए दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है.

2. वास्‍तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. झाड़ू को कभी भी ऐसे स्‍थान पर नहीं रखना चाहिए जहां आते-जाते लोगों की नजर पड़े. बेडरूम में भी झाड़ू रखने से बचना चाहिए. तिजोरी के आस-पास भी कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए.

3. किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में अन्न की कमी आती है. साथ ही सूर्यास्त के बाद भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. जबकि सूर्योदय के साथ झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं.

ये भी पढ़ें:

  • Vastu: नहाने के बाद तुरंत सिंदूर लगाना अशुभ, वास्तु की ये 5 गलतियां कर देंगी बर्बाद
  • अमीर होने से पहले दिख सकती हैं ये 7 चीजें, इग्नोर ना करें ये संकेत

Authored by

Gitika dubey

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: May 3, 2022, 3:16 PM

घर में इस्‍तेमाल करते-करते झाड़ू पुरानी हो जाती है और टूटने लगती है। पुरानी और टूटी हुई चीजों को ज्‍यादा दिन तक घर में नहीं रखनी चाहिए, इससे घर में नकारात्‍मक ऊर्जा आती है। यह बात हम सब लोग जानते हैं, इसलिए टूटी हुई झाड़ू को भी अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि पुरानी झाड़ू को किस दिन घर से हटाना चाहिए। शास्‍त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी के प्रभाव में माना जाता है क्योंकि यह गंदगी को साफ करके घर में पवित्रता को लाती है। झाड़ू को लेकर वास्तु विज्ञान और शास्त्रों में भी कई बातें बताई गई हैं जिनका पालन करके नुकसान से बचा जा सकता है।

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    इस दिन हटाएं झाड़ू

    अमावस्‍या के दिन आप घर से टूटी-फूटी पुरानी वस्‍तुएं या फिर कबाड़ा हटा सकते हैं। इसी के साथ आप पुरानी टूटी हुई झाड़ू भी अमावस्‍या के दिन घर से हटा सकते हैं। अमावस्‍या के दिन झाड़ू हटाने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता।

    वैवाहिक जीवन में पाना है आनंद तो अपनाएं यह वास्तु टिप्स

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    गुरुवार और शुक्रवार को न करें ऐसा

    गुरुवार या फिर शुक्रवार को पुरानी झाड़ू को घर से बाहर न फेकें। इन्हें इस दिन घर से फेंकना मां लक्ष्‍मी का अपमान माना जाता है। जिस घर में ऐसा होता है वहां से मां लक्ष्‍मी चली जाती हैं ऐसी मान्यताएं कहती हैं।

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    ऐसा करने से बढ़ती है परेशानी

    झाड़ू अगर टूट टूटकर घर में गिर रही है तो इसे दरिद्रता की निशानी और धन की हानि माना जाता है। ऐसा होने पर घर की परेशानियां बढ़ती है और उस घर पर संकट आने लगता है। इसलिए ऐसी झाड़ू को या तो हटा दें या फिर ठीक से रस्‍सी से बांध दें।

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    झाड़ू खरीदने के लिए यह दिन शुभ

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    झाड़ू से ऐसा न करें

    हमेशा ध्‍यान रखें कि कभी भी झाड़ू से जमीन पर गिरा हुआ जूठा खाना न साफ करें। ऐसा करना दोषपूर्ण माना जाता है। पहले उसे कपड़े से साफ करने के बाद ही उस स्‍थान पर झाड़ू का प्रयोग करें।

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    कभी न करें यह काम

    झाड़ू को कभी भी लांघना नहीं चाहिए और न ही उस पर पैर लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक हानि होती है और मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं। वहीं दंपती को कभी भी अपने कमरे में बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा होने से पति-पत्नी में मतभेद बढ़ता है।

  • नया झाड़ू किस दिन लगाना चाहिए - naya jhaadoo kis din lagaana chaahie

    झाड़ू रखने के लिए सही दिशा

    झाड़ू रखने के लिए सबसे उपयुक्‍त दिशा देव दिशा उत्तर मानी जाती है। ध्‍यान रहे कभी भी सूर्यास्‍त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्‍मी मां आपके घर से चली जाती हैं।