औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं इसकी बुराइयों पर प्रकाश डालिये? - audyogik kraanti se aap kya samajhate hain isakee buraiyon par prakaash daaliye?

विषयसूची

Show
  • 1 औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं इसकी शुरुआत सबसे पहले इंग्लैंड में क्यों हुई?
  • 2 औद्योगिक क्रांति कब प्रारंभ हुई?
  • 3 औद्योगीकरण ने उपनिवेशवाद को जन्म दिया कैसे?
  • 4 यूरोप में औद्योगिक क्रांति कब हुई?
  • 5 ग्रेट ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति की अवधि क्या है?
  • 6 औधोगिक क्रांति से समाज को क्या लाभ हुआ?
  • 7 औद्योगिक क्रांति का भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
  • 8 औद्योगिक क्रांति की शुरुआत कब हुई?

औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं इसकी शुरुआत सबसे पहले इंग्लैंड में क्यों हुई?

इसे सुनेंरोकें1688 की गौरवपूर्ण क्रांति के परिणामस्वरूप इंग्लैंड में सर्वप्रथम सामंत वर्ग की अवधारणा से इतर मध्यम वर्ग का उदय हुआ। ये मध्यम वर्ग के उद्योगपति और व्यापारी ही थे जिन्होंने इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति को सफल बनाया। औपनिवेशिक क्षेत्रों के शोषण व दास व्यापार से पर्याप्त पूंजी उपलब्ध हो सकी।

औद्योगिक क्रांति कब प्रारंभ हुई?

इसे सुनेंरोकेंयह सिलसिला प्रारम्भ होकर पूरे विश्व में फैल गया। “औद्योगिक क्रांति” शब्द का इस संदर्भ में उपयोग सबसे पहले आरनोल्ड टायनबी ने अपनी पुस्तक “लेक्चर्स ऑन दि इंड्स्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड” में सन् 1844 में किया। औद्योगिक क्रान्ति का सूत्रपात वस्त्र उद्योग के मशीनीकरण के साथ आरम्भ हुआ।

औद्योगिक क्रांति कहाँ से शुरू हुई?

इसे सुनेंरोकें18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध और उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ पश्चिमी देशों के तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति में काफी बड़ा बदलाव आया. इसे ही औद्योगिक क्रान्ति के नाम से जाना जाता है. (1) औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इंग्‍लैंड में हुई.

औद्योगीकरण ने उपनिवेशवाद को जन्म दिया कैसे?

इसे सुनेंरोकेंऔद्योगीकरण ने कैसे उपनिवेशवाद को जन्म दिया? मशीनों के आविष्कार तथा फैक्टरी को स्थापना से उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। उत्पादित वस्तुओं की खपत के लिए नए बाजार की आवश्यकता थी। इसी क्रम में भारत ब्रिटेन के एक विशाल उपनिवेशवाद के रूप में उभरा ।

यूरोप में औद्योगिक क्रांति कब हुई?

इसे सुनेंरोकेंऔद्योगिक क्रांति का अर्थ: अवधि ब्रिटेन में लगभग 1740 से 1850 के बीच और 1815 से यूरोप में उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक है।

इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा?

इसे सुनेंरोकेंAnswer: उत्पादन में असाधारण वृद्धि : कारखानों में वस्तुओं का उत्पादन शीघ्र एवं अधिक कुशलता से भारी मात्रा में होने लगा। इन औद्योगिक उत्पादों को आंतरिक और विदेशी बाजारों में पहुंचाने के लिए व्यापारिक गतिविधियां तेज हुई जिससे औद्योगिक देश धनी बनने लगे। इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था उद्योग प्रधान हो गई।

ग्रेट ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति की अवधि क्या है?

1760 – 1840
औद्योगिक क्रांति/अवधि

इसे सुनेंरोकेंअनुकूल जलवायु, कोयला तथा लोहे की उपलब्धता तथा आंतरिक भागो तक पहुंच हेतु नदियों की उपलब्धता आदि कुछ ऐसे कारण थे जिन्होंने इंग्लॅण्ड में औद्योगिक क्रांति को जनम दिया। इंग्लैंड में 18 वीं शताब्दी के पश्चात् लोहे तथा कोयला के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई जिसने औद्योगिक क्रांति की शुरुआत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

औधोगिक क्रांति से समाज को क्या लाभ हुआ?

इसे सुनेंरोकेंउत्पादन क्षमता में वृद्धि-नवीन खोजों के परिणाम स्वरूप उत्पादन की नवीन तकनीकों का विकास भी होता रहता था, जिससे उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि होती रहती थी। अतः औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप वस्तुओं की उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ गई। 2. यातायात में विशेष सुविधा- औद्योगिक क्रांति से यातायात की साधनों का तेजी से विकास हुआ।

औद्योगिक क्रांति के सामाजिक आर्थिक प्रभाव क्या थे?

इसे सुनेंरोकेंआर्थिक प्रभाव उत्पादन में वृद्धि से वस्तुओं की उपलब्धता बढ़ी। उत्पादन में वृद्धि से निर्यात में वृद्धि। स्वतंत्र कारीगर कारखानों से प्रतिस्पर्द्धा नहीं कर सके, फलत: कुटीर उद्योग समाप्त हो गए। बड़े-बड़े कृषि फार्मों की स्थापना के कारण छोटे किसानों को रोज़गार की तलाश में गाँवों से शहरों की ओर जाना पड़ा।

औद्योगिक क्रांति का भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?

इसे सुनेंरोकेंऔद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप अनेक देशों की जनसंख्या में वृद्धि हुई। कृषि और उद्योग-धन्धों की उन्नति के कारण लोगों को पहले की अपेक्षा अच्छा भोजन मिलने लगा। इसके अतिरिक्त लोगों के जीवन स्तर में उन्नति होने तथा चिकित्सा की सुविधाओं के उपलब्ध होने से मृत्यु की गति भी काफी कम हो गई।

औद्योगिक क्रांति की शुरुआत कब हुई?

1760औद्योगिक क्रांति / शुरू होने की तारीख

1760 – 1840औद्योगिक क्रांति / अवधि

9 औद्योगिक क्रांति से क्या आशय हैं?

इसे सुनेंरोकेंऔद्योगिक क्रांति का अर्थ:- औद्योगिक क्रांति का साधारण अर्थ है- हाथों द्वारा बनाई गई वस्तुओं के स्थान पर आधुनिक मशीनों के द्वारा व्यापक स्तर पर निर्माण की प्रक्रिया को उद्योगिक क्रांति कहा जाता है। औद्योगिक क्रांति का प्रारंभ 18 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुई।

औद्योगिक क्रान्ति के प्रभाव

औद्योगिक क्रान्ति को वर्तमान औद्योगिक युग का जन्मदाता कहा जाता है। विश्व में जितना प्रभाव व परिणाम औद्योगिक क्रान्ति के निकले किसी और क्रान्ति के नहीं निकले। रेम्जे म्योर लिखते हैं कि यह एक बड़ी भारी किन्तु शान्ति पूर्वक बिना किसी कोलाहल के हुई क्रान्ति थी जिसने अंग्रेजी समाज में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण परिणाम दिये। औद्योगिक क्रान्ति के प्रमुख प्रभावों का वर्णन हम निम्न प्रकार से कर सकते हैं।

1. सामाजिक प्रभाव-

1. समाज का नया विभाजन-

औद्योगिक क्रान्ति के फलस्वरूप समाज तीन नये वर्गों में विभाजित हो गया(1) पूँजीपति (2) मध्यम वर्ग (3) मजदूर वर्ग। इस क्रान्ति के परिणामस्वरूप पूँजीपति दिन-प्रतिदिन शक्तिशाली एवं धनी होते गए परन्तु मजदूर वर्ग की दशा दयनीय होती चली गई।

2. मध्यम वर्ग का उदय-

औद्योगिक क्रान्ति के फलस्वरूप मध्यम वर्ग का तेजी से विकास हुआ। इस वर्ग की व्यवसाय के क्षेत्र में काफी रुचि थी। अतः औद्योगिक विकास के साथ-साथ मध्यम वर्ग का भी विकास होता गया। कुछ ही समय में मध्यम वर्ग का इतना प्रभाव बढ़ गया कि वह समाज का नेतृत्व करने लगा।

3. मजदूरों की दयनीय दशा-

कारखानों में काम करने वाले मजदूरों की दशा अत्यन्त शोचनीय हो गई। उन्हें कम से कम मजदूरी दी जाती थी तथा उनसे अधिक से अधिक काम लिया जाता था। मजदूरों को नगर के गन्दे मकानों में रहना पड़ता था। इन मकानों में वायु, प्रकाश, पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके अतिरिक्त मजदूरों को गन्दे कारखानों में काम करना पड़ता था।

4. मजदूरों का जीवन अनैतिक होना-

औद्योगिक क्रांति के कारण लोगों का नैतिक पतन हुआ। थकावट को दूर करने के लिए उन्होंने मद्यपान, वैश्यावृत्ति, जुआ आदि का सहारा लिया। इससे समाज का नैतिक पतन शुरू हुआ।

5. संयुक्त परिवार प्रणाली का विघटन-

औद्योगिक क्रांति ने संयुक्त परिवार प्रणाली के विघटन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। अब संयुक्त परिवारों के स्थान पर छोटे-छोटे परिवारों का उदय हुआ।

6. जनसंख्या में वृद्धि-

औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप नगरों की जनसंख्या में वृद्धि हुई। गाँवों की जनसंख्या घटती चली गई और गाँव उजड़ते चले गये तथा नगरों की जनसंख्या में वृद्धि होने लगी।

7. मानव जीवन का सुखी होना-

औद्योगिक क्रांति ने मानव जीवन की सुख- सुविधा में वृद्धि की। उत्पादन में वृद्धि की। उत्पादन में वृद्धि होने से दैनिक जीवन की वस्तुएँ सस्ती एवं अच्छी मिलने लगीं। अब लोगों को रेडियो, सिनेमा, टेलीविजन आदि के रूप में मनोरंजन के श्रेष्ठ साधन उपलब्ध होने लगे।

8. नवीन समस्याएँ-

औद्योगिक क्रांति ने अनेक नवीन समस्याओं को भी जन्म दिया। औद्योगिक क्रांति के कारण नगरों में कोलाहल बढ़ गया। कारखानों की चिमनियों से निकलने वाले धुएँ तथा पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों ने नगरों के वातावरण को दूषित कर दिया।

औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं इसकी बुराइयों पर प्रकाश डालिये? - audyogik kraanti se aap kya samajhate hain isakee buraiyon par prakaash daaliye?
औद्योगिक क्रांति के प्रभाव

2. आर्थिक प्रभाव-

1. दैनिक जीवन की वस्तुओं का सस्ता होना-

कारखानों में उत्पादित वस्तुएँ गृह उद्योग धन्धों से निर्मित वस्तुओं से सस्ती होती थीं। अत: दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएँ पहले की अपेक्षा काफी सस्ती हो गई।

2. बड़े कारखानों की स्थापना-

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप बड़े-बड़े कारखानों की स्थापना हुई जिनमें हजारों लोग एक साथ काम करते थे। इन कारखानों में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन किया जाता था।

3. नये नगरों का विकास-

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप कई नये नगरों का विकास हुआ। इंग्लैण्ड में मैनचेस्टर, लिवरपूल, लंकाशायर आदि बड़े-बड़े नगरों की स्थापना हुई।

4. जनसंख्या में वृद्धि-

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप अनेक देशों की जनसंख्या में वृद्धि हुई। कृषि और उद्योग-धन्धों की उन्नति के कारण लोगों को पहले की अपेक्षा अच्छा भोजन मिलने लगा। इसके अतिरिक्त लोगों के जीवन स्तर में उन्नति होने तथा चिकित्सा की सुविधाओं के उपलब्ध होने से मृत्यु की गति भी काफी कम हो गई।

5. मानव जीवन स्तर ऊँचा उठना-

औद्योगिक क्रांति के कारण मानव जीवन के रहन-सहन के स्तर में काफी वृद्धि हुई। इस क्रान्ति से ऐसी वस्तुओं का निर्माण हुआ, जिनसे मानव जीवन का स्वरूप ही बदल गया।

6. वाणिज्य व्यवसाय का विकास-

औद्योगिक क्रान्ति के परिणामस्वरूप व्यापार के क्षेत्र में अत्यधिक उन्नति हुई हुई। अब कारखानों में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन किया जाने लगा। यातायात के नये साधनों के कारण भी व्यापार की उन्नति हुई।

7. पूँजीवाद का प्रादुर्भाव-

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप विश्व दो प्रमुख गुटों में बंट गया है- (1) पूँजीवाद, (2) साम्यवाद। कारखानों के उत्पादन में वृद्धि हो जाने से कारखानों के मालिकों की पूँजी बढ़ने लगी और वे दिन-प्रतिदिन धनी होते चले गए।

8. घरेलू उद्योग-धन्धों का विनाश-

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप घरेलू उद्योग-धन्धों का पतन हुआ। मशीनों द्वारा निर्मित वस्तुएँ अधिक सस्ती होती थीं। परिणामस्वरूप जन-साधारण ने मशीनों द्वारा निर्मित वस्तु खरीदना शुरू कर दिया। इसका घरेलू उद्योग धन्धों पर घातक प्रभाव पड़ा तथा घरेलू उद्योग धन्धे चौपट होते चले गए।

9. बेरोजगारी की समस्या-

घरेलू उद्योग धन्धों के नष्ट हो जाने से असंख्य मजदूर बेरोजगार हो गए। कल-कारखानों में सभी मजदूरों के लिए स्थान मिलना संभव नहीं था। इस कारण बहुत से मजदूर बेकार होने लगे।

10. यातायात के साधनों का विकास-

औद्योगिक क्रान्ति के परिणामस्वरूप यातायात के साधनों का पर्याप्त विकास हुआ। नहरों, रेलवे, लाइनों, सड़कों आदि का निर्माण किया गया। इस प्रकार रेलों, वायुयानों, जहाजों आदि का निर्माण हुआ।

11. बाजार पर नियंत्रण-

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप प्रत्येक देश अपने राष्ट्रीय बाजार को संरक्षण देने लगा। इस प्रकार राष्ट्रीय उत्पादन को महत्त्व दिया जाने लगा। अन्य राष्ट्रों की नीर्मित वस्तुओं पर भारी चुंगी कर लगाया जाने लगा ताकि वे स्वदेशी वस्तुओं का मुकाबला न कर सके।

12. परस्पर निर्भरता-

औद्योगिक क्रांति ने संसार के सभी देशों को परस्पर निर्भर बना दिया। आज औद्योगिक देश कच्चे माल के लिए पिछड़े देशों पर निर्भर हैं तथा पिछड़े देश मशीनों तथा निर्मित माल के लिए औद्योगिक देशों पर निर्भर हैं। इस प्रकार ओद्योगिक क्रांति ने सभी को एक दूसरे पर निर्भर बना दिया है।

3. राजनीतिक प्रभाव-

1. राजनीतिक सुदृढ़ता-

औद्योगिक क्रान्ति का सबसे महत्त्वपूर्ण परिणाम है- औद्योगिक देशों की राजनीतिक सुदृढ़ता। प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हुई। यातायात व संचार के साधनों का विकास हुआ तथा आर्थिक व्यवस्था को स्थायित्व मिला, इन सबने मिलकर राजनीतिक सुदृढ़ता को बल प्रदान किया। चूँकि प्रत्येक देश की विस्तारवादी नीति की सफलता उसकी आर्थिक सुदृढ़ता पर ही निर्भर है। अत: अधिक सम्पन्न देश औपनिवेशिक विस्तार करने में सफल रहे।

2. औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा-

यद्यपि औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा का कार्य काफी पहले से ही आरम्भ हो गया था लेकिन जब अमेरिका के तेरह उपनिवेश इंग्लैण्ड के हाथ से निकल गये तो इस कार्य में काफी शिथिलता आ गयी। लेकिन औद्योगिक क्रान्ति ने इस प्रवृत्ति को पुनः सक्रिय बनाया, यूरोप में अपेक्षित कच्चा माल प्राप्त करने व बने माल को बेचने के लिये बाजार की आवश्यकता थी, जिसकी पूर्ति केवल उपनिवेशों से ही हो सकती थी। अतः उपनिवेशों की स्थापना करने व कमजोर देशों पर राजनीतिक नियन्त्रण प्राप्त करने की प्रवृत्ति को बल मिला। इसी को हम साम्राज्यवाद कहते हैं। इस क्षेत्र में इंग्लैण्ड सबसे आगे निकल गया।, इस दौड़ में इटली व जर्मनी काफी पीछे रह गये क्योंकि वे एक राष्ट्रीय शक्ति के रूप में 1870 ई. में अन्तर्राष्ट्रीय रंगमंच पर प्रकट हो पाये थे। इन दोनों देशों में राजनीतिक मनमुटाव पैदा हो गया। इससे प्रत्येक देश को सुरक्षा की चिन्ता लग गयी। इसका परिणाम यह निकला कि विश्व दो परस्पर विरोधी गुटों में बँट गया।

3. विदेशी नीतियों में परिवर्तन-

औद्योगिक क्रान्ति के बाद धर्म व जाति की बात गौण हो गयी। उसके स्थान पर उपनिवेशों तथा अविकसित देशों के नियन्त्रण व राष्ट्रीय हितों की बात अधिक महत्त्वपूर्ण हो गयी। जैसे कि तुर्की की सरकार व उसके अधिकारी बाल्कन राष्ट्रों की जनता पर जुल्म करते रहे, लेकिन अपनी सुरक्षा व राष्ट्रीय नीति के कारण इंग्लैण्ड हमेशा तुर्की का साथ देता रहा। अब उसकी विदेश नीति महाद्वीपीय स्तर से हटकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की हो गयी।

4. मध्यम वर्ग का राजनीतिक उत्कर्ष-

औद्योगिक क्रान्ति को सफल बनाने व उसका अत्यधिक लाभ उठाने वाला मध्यम वर्ग ही था। शिक्षा व धन दोनों ही क्षेत्रों में मध्यम वर्ग कुलीनों व सामन्तों से काफी आगे निकल गया था, लेकिन उसके पास राजनीतिक अधिकार नहीं थे। यह एक आश्चर्य की बात थी कि औद्योगिक क्रान्ति सबसे पहले इंग्लैण्ड में आरम्भ हुयी लेकिन सबसे पहले राजनीतिक अधिकार अमेरिका के मध्यम वर्ग को मिले। इसके बाद फ्रांस के मध्यम वर्ग को अधिकार मिले, 1832 ई. में इंग्लैण्ड के मध्यम वर्ग को अधिकार प्राप्त हुये जबकि उदारवादी दल की सरकार ने प्रथम सुधार बिल पास करवाया।

5. श्रमिकों का संघर्ष-

श्रमिकों को अपने अधिकारों के लिये निरन्तर संघर्ष करना पड़ा। राबर्ट ओवन जैसे साहसी सुधारक ने उनका पक्ष लेकर सुधारों की माँग की, काफी समय के बाद सरकार ने इस तरफ ध्यान दिया। सबसे पहले 1802 ई. में एक कानून बनाया गया जिसके अनुसार यह निश्चित किया गया कि निर्धन व अनाथ बच्चों से सप्ताह में केवल 62 घण्टे काम लिया जावे। 1822 में काम के घण्टे और भी कम कर दिये गये। इन कानूनों से मजदूरों में जागृति पैदा हुयी और उनमें आत्मविश्वास बढा। अब मजदूरों के सामने दो विकल्प थे, एक वे संयुक्त होकर अपने मालिकों से माँग करे और दूसरा राजनीतिक कार्यवाही करें। लेकिन राजनीतिक कार्यवाही करना मुश्किल था और मजदूर संगठनों का एकत्र होना और भी मुश्किल था क्योंकि 1800 ई. के एक कानून के अनुसार श्रम संगठनों पर रोक लगा दी गयी थी।

1825 ई. में इंग्लैण्ड की संसद को बाध्य किया गया कि वे मजदूरों को अपनी यूनियन बनाने की अनुमति दे, कुछ समय बाद ही कई यूनियनें बनने लगीं व 1834 ई. में उन सब को मिलाकर एक नेशनल यूनियन की स्थापना का सफल प्रयास किया गया। अधिकांश यूनियनों की माँग आठ घण्टे प्रतिदिन काम करने, कारखानों की सफाई करने, काम पर सुरक्षा की स्थिति, अच्छा वेतन, बाल श्रम को बन्द करना आदि माँगों की थी। मजदूरों का यह मानना था कि जब तक उन्हें राजनीतिक अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक उनकी माँगें, नहीं मानी जायेगी।

1848 ई. का चार्टिस्ट आन्दोलन असफलता के साथ समाप्त हो गया लेकिन अन्त में मजदूरों को सफलता मिली और 1867 के सुधार बिल पास होते ही उन्हें वोट देने व पदासीन होने का अधिकार मिल गया। इस प्रकार उपर्युक्त विवरण से यह स्पष्ट होता है कि औद्योगिक क्रान्ति के परिणामस्वरूप आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण मौलिक परिवर्तन हुये। आर्थिक दृष्टि से समृद्धि के प्रारम्भिक वर्षों में सामाजिक उत्पीड़न की प्रक्रिया प्रबल रही। संक्रमण काल में इन बुराइयों का पाया जाना स्वाभाविक था। लेकिन धीरे-धीरे एक सुदृढ़ औद्योगिक श्रमिक वर्ग अपनी आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को सुधारने में सफल रहा, आन्दोलन चलाये। इस प्रकार से साम्राज्यवाद के विरुद्ध इन आन्दोलनों का स्वरूप अन्तर्राष्ट्रीय था। एक देश के निवासियों ने जो स्वयं साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष कर रहे थे, दूसरे देशों में संघर्ष करने वाली जनता की सहायता की। साम्राज्यवादी देशों ने अपने उपनिवेशों पर दूसरे महायुद्ध तक कब्जा किये रखा। किन्तु युद्ध के पश्चात् करीब दो दशकों में ही अधिकतर देश स्वतंत्र होने में सफल हो गये।

इस प्रकार उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट होता है कि साम्राज्यवाद के अच्छे प्रभावों की अपेक्षा बुरे प्रभाव अधिक पड़े। साम्राज्यवाद के कारण उपनिवेश जनता को लम्बे समय तक शोषण का शिकार होना पड़ा। उपनिवेश देशों का मार्थिक दृष्टि से ही नहीं अपितु सांस्कृतिक दृष्टि से भी पतन हुआ।

आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी। यदि जानकारी आपको पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।

è यह भी देखें ¦ औद्योगिक क्रांति के कारण

è यह भी देखें ¦ इतिहास की अवधारणा

è यह भी देखें ¦ बीसवीं सदी का विश्व इतिहास

औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं उनकी बुराइयों पर प्रकाश डालिए?

अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध तथा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ पश्चिमी देशों के तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थिति में काफी बड़ा बदलाव आया। इसे ही औद्योगिक क्रान्ति (Industrial Revolution) के नाम से जाना जाता है। यह सिलसिला प्रारम्भ होकर पूरे विश्व में फैल गया।

औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते है इसके दो परिणाम बताइये?

औद्योगिक क्रांति मे नवीन आविष्कारों के कारण खदानों की खोज हुई, कारखानों की आवश्यकता हुई तथा इनके लिये बड़ी मात्रा मे कच्चे माल की आवश्यकता हुई। इसके कारण उपनिवेशों का तथा श्रमिकों का शोषण भी होने लगा। हजारों श्रमिक मशीनों के कारण बेकार होने लगे, श्रमिकों की आर्थिक समस्यायें उत्पन्न होने लगी। अनेक बैंकों की स्थापना हुई।

औद्योगिक क्रांति आप क्या समझते हैं?

औद्योगिक क्रांति का अर्थ:- औद्योगिक क्रांति का साधारण अर्थ है- हाथों द्वारा बनाई गई वस्तुओं के स्थान पर आधुनिक मशीनों के द्वारा व्यापक स्तर पर निर्माण की प्रक्रिया को उद्योगिक क्रांति कहा जाता है। औद्योगिक क्रांति का प्रारंभ 18 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में हुई।

औद्योगीकरण से आप क्या समझते हैं?

औद्योगीकरण एक सामाजिक तथा आर्थिक प्रक्रिया का नाम है। इसमें मानव-समूह की सामाजिक-आर्थिक स्थिति बदल जाती है जिसमें उद्योग-धन्धों का बोलबाला होता है। वस्तुत: यह आधुनीकीकरण का एक अंग है। बड़े-पैमाने की उर्जा-खपत, बड़े पैमाने पर उत्पादन, धातुकर्म की अधिकता आदि औद्योगीकरण के लक्षण हैं