प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

प्रेग्‍नेंसी में हेल्‍दी और फिट रहने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी होता है। आवश्‍यक मिनरलों और विटामिनों को पाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता है और इन्‍हीं में से एक हेल्‍दी फ्रूट है सेब। प्रेग्‍नेंसी में सेब खाने से प्रेगनेंट महिला और उसके होने वाले बच्‍चे को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको प्रेग्‍नेंसी में सेब खाने के कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं।

क्‍या प्रेग्‍नेंसी में सेब खाना सेफ है?

सेब एंटीऑक्‍सीडेंटों, फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स, फ्लेवेनॉइड्स और डायट्री फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए गर्भवती महिला बिना किसी हिचक के इस फल को खा सकती है। हालांकि, सेब को खाने से पहले इसे अच्‍छी तरह से धो लेना चाहिए। सेब के बीजों में साइनाइड होता है जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आप रात के समय भी सेब खाने से बचें क्‍योंकि इसस प्रेगनेंट महिला को अपच हो सकती है।

सेब आयरन से भरपूर होते हैं और खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और एनीमिया को रोकने में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान एनीमिया का खतरा अधिक होता है, और यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह समय से पहले प्रसव और शिशुओं में जन्म के समय कम वजन का कारण बन सकता है।

​इम्‍यूनिटी बढ़ाता है

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

सेब विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जिसके नियमित सेवन से इम्‍यूनिटी बढ़ती है और संक्रमण और बीमारियों को दूर करता है। सेब में फ्लेवोनोइड्स और फाइटोकेमिकल्स शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकलों का मुकाबला करते हैं। फ्री रेडिकल कोशिकाओं, डीएनए और उनकी कार्य क्षमता को ऑक्सीडेटिव क्षति पहुंचाने का कारण बन सकते हैं।

फोटो साभार : pexels

​इंस्‍टेंट एनर्जी

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

सेब में मौजूद ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज सहित सिंपल शुग तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। जब आपको भूख लगती है या आपको लो ब्लड शुगर की समस्या होती है, तो सेब को खा लें।

फोटो साभार : TOI

​हार्ट को प्रोटेक्‍शन

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

रोज सेब खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर, प्लाक बनना और धमनी की दीवारों की सूजन कम हो जाती है। सेब के नियमित सेवन से फेफड़े, कोलोरेक्टल, पाचन तंत्र और स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। फल में फाइटोकेमिकल यौगिकों को कैंसर विरोधी गुणों के लिए जाना जाता है।

फोटो साभार : TOI

​पाचन को बढ़ावा मिलता है

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

सेब फाइबर से भरपूर फल है जो उचित पाचन में मदद करता है, इसमें पेक्टिन होते हैं जो मल को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह दस्त या कब्ज के इलाज में भी सहायक है।

Ncbi के मुताबिक सेब और केला फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ हैं जो गर्भवती महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। सेब और केले का सेवन विभिन्न स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ है, जिसमें हृदय स्वास्थ्य में सुधार, ब्‍लड शुगर लेवल को बनाए रखना, वजन प्रबंधन और मधुमेह शामिल हैं।

फोटो साभार : economic times

​ज्‍यादा सेब खाने से बचें

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

सेब के अधिक सेवन से कार्बोहाइड्रेट बढ़ जाता है, जो बदले में शुगर के स्तर को बढ़ाता है, मेटाबॉलिज्‍म को धीमा करता है और आपके शरीर को फैट बर्न करने से रोकता है।

बहुत अधिक सेब खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और इस प्रकार गर्भावस्था के दौरान वजन कंट्रोल करने की समस्या हो सकती है।

फोटो साभार : TOI

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

प्रेगनेंसी में महिलाओं को स्वस्थ और पोषण युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। आपको अपने आहार में सभी प्रकार के फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे आपको और बच्चे दोनों को भरपूर लाभ मिलता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डाइट में सेब को शामिल कर सकते हैं। सेब एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है लेकिन कई बार आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेब खाना चाहिए, तो हम आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। ये होने वाली मां और बच्चे के लिए लाभदायक होता है। सेब में फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन,  थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पाइरिडोक्सिन, पैंटोथेनिक एसिड और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ए, ई और के भी पाया जाता है। सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे बीटा-कैरोटीन, क्रिप्टोक्सैंथिन, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन का एक बड़ा स्रोत है। सेब में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिज भी मौजूद होती है। इन सभी पोषक तत्वों की मदद से आप और आपका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। आइए सेब के फायदे और खाने के सही समय के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं। 

प्रेगनेंसी में सेब के फायदे 

1. एनीमिया की समस्या में कारगर

गर्भवती महिलाओं में आयरन कम होने से एनीमिया हो जाने का खतरा अधिक होता है। जबकि सेब आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो कि रक्त में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है और एनीमिया को रोकता है। इसे समस्या से बचने और ठीक करने के लिए आप रोज अपने आहार में संतुलित मात्रा में सेब का सेवन कर सकते हैं। 

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव के कारण पाचन तंत्र पर काफी असर पड़ता है और यह प्रक्रिया कमजोर पड़ सकती है। साथ ही कब्ज, अपच और गैस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की समस्याओं को ठीक करने और मल त्याग में मदद कर सकता है। इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान पेट फूलने और दर्द की दिक्कत भी कम हो सकती है। 

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

Image Credit- Freepik

3. बेहतर इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो, तो गर्भावस्था के दौरान यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। सेब में विटामिन सी पाया जाता है, जिसकी मदद से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह आपको कई तरह के संक्रमण से भी बचा सकता है। 

4. एनर्जी बूस्टर 

सेब में सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे शर्करा होते हैं, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। भूख लगने पर आप एनर्जी के लिए एक सेब का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन तरोताजा रहने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से भी लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

5. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक 

रोजाना सेब खाने से आप हृदय रोगों के लक्षणों को भी कम कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रोल का स्तर, प्लाक और आर्टरी वॉल के भीतर सूजन को कम करने में मदद मिलती है। सेब के सेवन से सीने में जलन और मतली से राहत मिल सकती है। 

प्रेगनेंसी में सेब के क्या फायदे हैं? - preganensee mein seb ke kya phaayade hain?

Image Credit- Freepik

सेब खाने का सही समय

आप सेब को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं या दोपहर में सेब का जूस भी पी सकते हैं। हालांकि शाम के समय इसका सेवन करना बहुत उचित नहीं माना जाता है लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद और मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। सेब से बना एप्पल पाई भी खाने में बेहद पसंद किया जाता है। 

सावधानियां

हालांकि आपको सेब का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको सेब के बीज खाने से बचना चाहिए। सेब के बीज में साइनाइड होता है, जो जहरीला होता है। सेब खाने के बाद ये पाचन क्रिया के समय पेट में धीरे-धीरे साइनाइड की मात्रा घुलने लगती है और जहर के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसलिए सेब का सेवन करने से पहले उसके बीज को जरूर बाहर निकल दें।

Main Image Credit- Freepik

गर्भवती महिला को सेब कब खाना चाहिए?

इसलिए गर्भवती महिला बिना किसी हिचक के इस फल को खा सकती है। हालांकि, सेब को खाने से पहले इसे अच्‍छी तरह से धो लेना चाहिए। सेब के बीजों में साइनाइड होता है जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आप रात के समय भी सेब खाने से बचें क्‍योंकि इसस प्रेगनेंट महिला को अपच हो सकती है।

गर्भवती महिला को सुबह उठकर क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं खाली पेट प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन कर सकती हैं. इससे ना केवल शिशु का शारीरिक विकास हो सकता है बल्कि मानसिक विकास होने में भी मदद मिल सकती है. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को डेरी उत्पाद चीजें जैसे दूध, दही, छाछ आदि का सेवन जरूर करना चाहिए.

गर्भवती महिला को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए? कच्चा पपीता - प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कच्चा पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप कच्चा पपीता खाते हैं तो इसकी वजह से गर्भपात का जोखिम बढ़ सकता है. अनानास - गर्भावस्था के दौरान पाइनएप्पल का सेवन न करें.

प्रेगनेंसी में कौन सी ब्रा पहननी चाहिए?

पूरा पढ़ेंप्रेगनेंसी में नई ब्रा खरीदने के टिप्स: 1) ऐसी ब्रा चुनें जो न तो बहुत ढीली हो और न ही बहुत टाइट हो। इसी के साथ यह एक हल्के, सांस लेने वाले कपड़े से बना होना चाहिए, इस समय पर कॉटन ब्रा पहनने की सलाह दी जाती है। लेस और सिंथेटिक कपड़े से बचें।