प्रिंटर क्या है और इसके प्रकार? - printar kya hai aur isake prakaar?

प्रिंटर क्या हैं? – प्रिंटर एक ऑनलाइन आउटपुट डिवाइस हैं प्रिंटर के बारे में आप सब जानते ही हैं प्रिंटर का कार्य सॉफ्ट काॅपी को हार्ड काॅपी बदलने का कार्य प्रिंटर करता हैं। प्रिंटर के द्वारा किसी इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस में स्टोर किये गये डाटा को एक पेज पर प्रिंट करने का कार्य करता हैं। आजकल कई तरह के प्रिंटर होते हैं कोई प्रिंटर कम्प्यूटर के साथ जुड़े हुए होते हैं काफी प्रिंट ब्लुटूथ और वाई फाई से जुडे हुए होते हैं। प्रिंटर को कम्प्यूटर के साथ जोड़ कर किया जाता हैं जब कम्प्यूटर में कोई भी डाटा प्रिंट किया जाता हैं तो उस प्रिंटर का नाम सलेक्ट करके प्रिंट दिया जाता हैं।

प्रिंटर एक इलेक्ट्राॅनिक यंत्र हैं प्रिंटर बहुत धीरे काम करता हैं क्योंकि प्रिंटर में एक ऐसी मैमोरी होती हैं जो परिणामों को धीरे धीरे प्रिंट करती हैं। प्रिंटर एक हार्डवेयर डिवाइस हैं यह डिवाइस कम्प्यूटर के साथ नही आता हैं इसको अलग से खरीदना पड़ता हैं। प्रिंटर के न होने से कम्प्यूटर पर नही प्रभाव नही पड़ता हैं। इसका ज्यादा प्रयोग आफिस स्कूल काॅलेज बैंक आदि में किया जाता हैं। पहले डाॅट प्रिंटर का प्रयोग होता था लेकिन अब इंकजेट और लेजर प्रिंट ने जगह ले ली हैं।

प्रिंटर की परिभाषा क्या हैं? (What is the Definition of Printer in Hindi) :

प्रिंटर की परिभाषा – प्रिंटर एक इलेक्ट्राॅनिक उपकरण हैं जो कम्प्यूटर के सॉफ्ट काॅपी को हार्ड काॅपी में परिवर्तित करने का कार्य प्रिंटर के द्वारा किया जाता हैं उसे प्रिंटर कहते हैं।

प्रिंटर का आविष्कार किसने किया? (Who invented the Printer in Hindi) :

वैसे आपको पत्ता ही है कि कम्प्यूटर का आविष्कार चाल्र्स बैबेज ने किया। इन्होनें सबसे पहले 19 वीं शताब्दी में कम्प्यूटर का आविष्कार किया था। इन्होनें सबसे पहले डिफरेन्स इंजन के लिए एक मैकेनिकल प्रिंटर डिवाइस को डिजाइन किया था। सन् 2000 में मैकेनिकल प्रिंटर का कार्य पूरा नही हो पाया था। सबसे पहले इलेक्ट्राॅनिक प्रिंटर ईपी 101 था। इसका आविष्कार जापान की कंपनी के द्वारा किया गया था। जिसका नाम EPSON था। इस कंपनी ने प्रिंटर का आविष्कार सन् 1968 में रीलिज किया गया था।

सन् 1980 में टाइपराइटर के समान एक और नये प्रिंटर मशीन का आाविष्कार किया था। जिसका नाम डेजी व्हील प्रिंटर जिनका आउटपुट बिलकुल लाइन प्रिंटर के समान ही था। इसकी आउटपुट देनी की गति बहुत तेज थी। इसी के साथ डाॅट मैट्रिक्स प्रिंटर ग्राफिक्स और टेक्स्ट को आपस में कमबाइन किया गया था।

सबसे पहला एचपी लेजर जेट प्रिंटर सन् 1984 में लाॅन्च किया गया था। जो बहुत ही लाॅ काॅस्ट में उपलब्ध था। इसके बाद 1990 से 2000 तक दुनिया में बहुत ही ज्यादा इंटरनेट का प्रयोग किया गया था। इसी के साथ ई-मेल भी बहुत अधिक मात्रा में प्रयोग किया गया था। सन् 2010 में फिर एक नये प्रिंटर का आविष्कार हुआ जिसे हम 3डी प्रिंटर के नाम से जाना जाता था। जिसका प्रयोग आज बहुत ज्यादा होता हैं।

प्रिंटर कितने प्रकार का होता हैं? (What is the Types of Printer in Hindi) :

जैसे जैसे दुनिया में परिवर्तन होना शुरू हुआ वैसे वैसे प्रिंटर के आकार और गति में भी परिवर्तन होने लगा। क्योंकि आजकल इंटरनेट की दुनिया में कुछ न कुछ परिवर्तन देखने को मिलता है। एक समय बाद उच्च कोटि के प्रिंटर भी मार्केट में आने लगे। और कही कार्य को प्रिंटर ने आसान बनाया हैं।

हम प्रिंटर के प्रकारों की बात कर रहे हैं। प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं।

1- इम्पैक्ट प्रिंटर

2- नाॅन इम्पैक्ट प्रिंटर

ये भी पढ़े –

  • बिट का फुल फाॅर्म क्या हैं?
  • JIO का फुल फाॅर्म क्या हैं?

इम्पैक्ट प्रिंटर क्या है? (What is Impact Printer in Hindi) :

इम्पैक्ट प्रिंटर में धातु का एक हथौडा या एक प्रिंट हैड स्याही के रिबन का प्रहार करने से अक्षर टाइप होते हैं। इस प्रिंटर के द्वारा अन्य प्रिंटरों की तुलना में बहुत अधिक शोर होता था। इस प्रिटर में एक कागज डाला जाता था फिर जो अक्षर टाइप करना होता था। उसे टाइप किया जाता था।

डाॅट मैट्रिक्स प्रिंटर क्या है? (What is Dot Metrix Printer in Hindi?) :

डाॅट मैट्रिक्स प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर का प्रकार हैं यह प्रिटिंग के समय सबसे अधिक शोर करने वाला प्रिंटर हैं इस प्रिंटर के हेमर में बहुत अधिक पेनस् थें। जिसे हम मैट्रिक्स कहते हैं। हेमर में उपस्थित प्रत्येक अक्षर का टाईप करने पर हेमर स्याही पर प्रहार करता हैं और प्रत्येक प्रिंट में हेमर पिनस् का एक समूह होता हैं। जिस हेमर में जितनी अधिक पिनस् होती है उतना अधिक सुन्दर प्रिंट होता हैं। एक डाॅट मैट्रिक्स प्रिंटर के द्वारा 40 से 600 वर्ड टाईप करता है। इनमें ठोस करेक्टर होने के कारण विभिन्न आकार प्रकार एवं अन्य भाषा को छाप सकते हैं ।

डेजी व्हील प्रिंटर क्या है? (What is Daisy Wheel Printer in Hindi) :

डेजी व्हील प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर का एक उदाहरण हैं। इस प्रिंटर के सोल्डि अक्षर वाले प्रिंट हैं। इस प्रिंटर हैड प्लास्टिक से निर्मित होता हैं। इस प्रिंटर का आकृति डेजी फूल जैसी होती हैं। आकृति के बनावट को देखकर डेजी व्हील प्रिंटर का नाम दिया। इस प्रिंटर को लेटर क्वालिटी प्रिंटर के नाम से जाना जाता हैं।

चैन प्रिंटर क्या है? (What is Chain Printer in Hindi?) :

यह प्रिंटर भी इम्पैक्ट प्रिंटर का उदाहरण हैं। इस प्रिंटर के बारे में नाम से ही पत्ता चलता हैं। कि इस प्रिंटर की विशेषता क्या हैं। इस प्रिंटर में प्रिंट के लिए एक चैन का प्रयोग किया जाता है। इस प्रिंटर में धातु से बनी एक तेज घुमने वाली एक चैन होती हैं। और एक चैन से प्रत्येक अक्षर उभरा हुआ होता हैं। और इस प्रिंटर में चैन क्षितिज दिशा में चलता है।

बैण्ड प्रिंटर क्या है? (What is Band Printer in Hindi?) :

यह भी इम्पैक्ट प्रिंटर का उदाहरण हैं बैण्ड प्रिंटर भी चैन प्रिंटर के सामान होता हैं। इस प्रिंटर में चैन के स्थान पर एक स्टील बैण्ड होता है। बाकी सारी प्रिटिंग का कार्य चैन प्रिंटर के सामान ही होता है।

ड्रम प्रिंटर क्या है? (What is Drum Printer in Hindi?) :

यह भी प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर का उदाहरण हैं। यह एक उच्च गति का प्रिंटर हैं। इस प्रिंटर में प्रिंटिग का कार्य ड्रम के माध्यम से किया जाता है। जिस प्रकार ड्रम घुमने के साथ हेमर जोर से पेपर पर मारता है तो वह पेपर पर छप जाता है।

नाॅन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या है? (What is Non Impact Printer in Hindi?) :

जितने भी नाॅन इम्पैक्ट प्रिंटर होते हैं वह सभी हैड और कागज के बीच किसी भी तरह का कोई सम्पर्क नही होता है। इस कारण यह प्रिंटर ज्यादा शोर नही करता है। इस प्रिंटर की छपाई भी उच्च दर्जे में होती हैं। इस प्रिंटर के कागज बहुत मंहगे होते हैं।

थर्मल प्रिंटर क्या है? (What is Thermal Printer in Hindi?) :

थर्मल प्रिंटर एक नाॅन इम्पैक्ट प्रिंटर की श्रेणी में आता है। इस प्रिंटर को हिन्दी में तापीय प्रिंटर के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रिंटर में प्रिटिग के लिए पिनों को विद्युत द्वारा गर्म किया जाता है। और उसके बाद उन पिन्स को कागज में दबाया जाता है। जब इन प्रिंटर के पिन को गर्म किया जाता हैं जिस समय यह गर्म पिन्स विशेष उष्मा संवेदी कागज को स्पर्श करता हैं जिस पिन्स को गर्म किया जाता हैं वह पिन जब कागज में चोट मारती है तो कागज पर काले अक्षर में अक्षर छप जाता है।

फोटो प्रिंटर क्या है? (What is Photo Printer in Hindi?) :

फोटो प्रिंटर को रंगीन प्रिंटर भी कहा जाता हैं। जो भी फोटो में रंगों का एक सही कोम्बिनेशन बनाकर उस फोटो की क्वालिटी को बढ़ा देते है। इस प्रिंटर के साथ रंगों के साथ कागज पर प्रिंट किया जाता है।

इंकजेट प्रिंटर क्या है? (What is Inkjet Printer in Hindi?) :

इंकजेट प्रिंटर भी नाॅन इम्पैक्ट प्रिंटर का उदाहरण है। यह एक उच्च कोटि को प्रिंटर हैं इस प्रिंटर पर छोटे छोटे छिद्र होते हैं। इन छिद्र के साथ नोजल लगी हुई होती हैं। जब इन नोजल में स्याही होती है तो यह नोजल कागज पर प्रिंट करता है। इस प्रिंटर में बहुत अधिक घनत्व में स्याही होती है। वर्तमान समय में एक से अधिक इंकजेट प्रिंटर उपलब्ध है।

पोर्टेबल प्रिंटर क्या है? (What is Portable Printer in Hindi?) :

पोर्टेबल प्रिंटर को नाॅन इम्पैक्ट प्रिंटर का हिस्सा माना जाता है। यह बहुत छोटा होता है। इस प्रिंटर का वजन भी बहुत कम होता है। इस प्रिंटर को यात्रा के दौरान इधर उधर लेजाया जा सकता है।

प्रिंटर क्या है और कितने प्रकार के होते हैं?

प्रिन्टर तिन प्रकार के होते है। १) थर्मल प्रिन्टर (ब्लैक ऐन्ड वाइट, कागज को गर्म करके प्रिन्ट करता है।) २) इंकजेट प्रिन्टर ( कलर, कागज पर इंक छिडक कर प्रिन्ट करता है। ) ३) लेजर प्रिन्टर ( कलर, कलर को गर्म करके प्रिन्ट करता है।)

प्रिंटर क्या है इसके प्रकार का वर्णन करें?

वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो कंप्यूटर के सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलने का कार्य करता है, प्रिंटर कहलाता है। प्रिंटर कंप्यूटर से जुड़कर उससे प्राप्त जानकारी को कागज पर छापता है। कागज पर आउटपुट की इस प्रति को हार्ड कॉपी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का आउटपुट डिवाइस है।

प्रिंटर क्या है समझाइए?

प्रिंटरे एक हार्डवेयर आउटपुट डिवाइस है, इसका उपयोग हार्ड कॉपी बनाने और डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। ये डॉक्यूमेंट किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे , टेक्स्ट , फाइल्स , इमेज और आदि. प्रिंटर डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए कंप्यूटर से या अन्य डिवाइस के द्वारा यूजर से इनपुट कमांड को स्वीकार करता है.

प्रिंटर क्या है विभिन्न प्रकार के प्रिंटर का नाम लिखिए?

विभिन्न प्रकार के प्रिंटर इस प्रकार है – (Types of Printer).
कैरेक्टर प्रिंटर (Character Printer) : यह एक बार में एक कैरेक्टर प्रिंट करता है ।.
लाइन प्रिंटर (Line Printer) : एक बार में एक पूरी लाइन प्रिंट करता है ।.
पेज प्रिंटर (Page Printer) : ... .
इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) : ... .
नान-इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer) :.