सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

Authored by

Show
Parag sharma

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 25 Apr 2022, 10:15 pm

वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर मे रखने से घर का माहौल हमेशा सकारात्मक होता है, धीरे-धीरे आपके सार बिगड़े काम बन जाते हैं। जिंदगी में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से धन की परेशानी नहीं होती है।

  • सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

    सफेद आक की इस तरह करें पूजा

    घर में हमेशा सफेद आक का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक लाभ भी होता है। जिस घर में सफेद आक का पौधा होता है उसे कोई शत्रु हानि नहीं पहुंचा सकता है। 27 साल पुराने इस पेड़ की जड़ में खुद ही गणेशजी की प्रतीमा बन जाती है, ऐसी मान्यता है। इस प्रतिमा को निकालकर स्थापित करने से घर में ऋद्धि-सिद्धि और अन्नपूर्णा का वास रहता है।

  • सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

    घर में लाएं शालिग्राम

    शालिग्राम भगवान विष्णु का साक्षात स्वरूप हैं। इन्हें पूजा, यज्ञ-हवन आदि सभी धार्मिक कार्यों में इनकी उपस्थिती होती है। भगवान विष्णु का दुर्लभ प्रतीक शालिग्राम भारत की गंडकी नदी से प्राप्त होते हैं। इस शालिग्राम को घर में प्रतिष्ठित करने से घर में ऐशवर्य की वृद्धि और रोगों से मुक्ति मिलती है। इस शालिग्राम पर तुलसी, बेलपत्र, गोमती चक्र, चंदन और शंख ये पांच वस्तुएं चढ़ाने से हर प्रकार की कामना की पूर्ति होती है।

  • सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

    हरिद्रा के गणपति होते हैं शुभ

    हरिद्रा का पौधा घर में होना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे की जड़ में गणपति का वास होता है। तंत्र शास्त्र में हरिद्रा गणपति का विशेष महत्व बताया गया है। पेड़ से इन गणपति को शुभ मुहूर्त में प्राप्त करके घर या व्यापार स्थल पर प्रतिष्ठित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। जीवन में आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।

  • सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

    एक आंख वाले नारियल की करें पूजा

    एक आंख वाला नारियल बहुत कम पाया जाता है। सामान्यत: दो या तीन आंख वाला नारियल आसानी से मिल जाता है। इसलिए एक आंख वाले नारियल को एकाक्षी कहा जाता है। यह नारियल समृद्धि, सुख-शांति और शुभता का प्रतिक है। एक आंख वाले नारियल को सिंदूर से रंगकर और लाल कपड़े में बांधकर व्यवसाय स्थल पर या फिर घर पर रखकर हर रोज पूजा करनी चाहिए।

  • सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

    इस शिवलिंग का है विशेष महत्व

    शास्त्रों में पारद शिवलिंग का विशेष महत्व बताया गया है। बेलपत्र से हर रोज इस शिवलिंग की पूजा करने से धन की अपार वृद्धि होती है। इस शिवलिंग के स्पर्श मात्र से दैवीय शक्तियां व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाती हैं। पारद शिवलिंग की पूजा करने से अन्य शिवलिंगों की अपेक्षा हजार गुना अधिक फल मिलता है। यह शिवलिंग बेहद दुर्लभ पाई जाती है। इसे बनाने में बेहद परिश्रम और कई खतरे सामने आते हैं।

घर के दरवाजे पर टांग दें इस पौधे की जड़, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत

नई दिल्लीPublished: Nov 12, 2018 01:12:01 pm

कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम कर समृद्धि लाने में मदद करता है सफेद आक का टोटका

सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

नई दिल्ली। कई बार लोग मेहनत के बावजूद पैसों की बचत नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह घर में किसी तरह का वास्तु दोष होना एवं कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव होना हो सकता है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए अका के पौधे का उपाय बहुत कारगर साबित होता है, तो कैसे करें इसका इस्तेमाल आइए जानते हैं।

सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है? - saphed aankade kee jad ghar mein rakhane se kya hota hai?

धर्म डेस्क: अगर आपकी एक आंख में कोई पीड़ा हो रही है, किसी कारण से दर्द हो रहा है, तो ठीक उसके दूसरे पैर के अंगूठे पर। मान लीजिये कि आपकी बायीं आंख में परेशानी हो रही है तो दायें पैरे के अंगूठे पर और अगर दायीं आंख में परेशानी हो रही है तो बायें पैरे के अंगूठे पर श्वेत आक को दूध से पूरी तरह गीला करके कुछ देर रखने से काफी राहत मिलती है। आक के पौधे को अगर घर के द्वार पर लगा दिया जाये तो किसी भी टोटके का कोई असर नहीं होता, आपका घर सुरक्षित रहता है, आपके घर में बरकत होने लगती है और आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहता है। साथ ही घर में धन, यश और कीर्ति बनी रहती है।

यहां कुछ बातों का विशेष ध्यान

जड़ी-बूटी लाते समय पीछे पलटकर कभी नहीं देखना चाहिए।
ब्रहम मुहूर्त किसी भी जड़ी-बूटी या औषधि को प्राप्त करने का सबसे अच्छा समय होता है।
साथ ही अगर जड़ी-बूटियों को रवि पुष्य योग, गुरु पुष्य योग या शनि पुष्य योग में प्राप्त किया जाये तो ये विशेष हितकारी होती हैं।

कैसा होता है सफेद आक का फूल
सफेद आक का पौधा आसानी से कहीं भी मिल सकता है। वैसे अधिकतर यह शुष्क और ऊंची भूमि में देखने को मिलता है। सफेद आक का पौधा करीब 5 फुट चौड़ा और 7 फुट ऊंचा होता है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों के समान मोटे होते हैं। सामान्य आक के पत्ते हरे रंग के होते हैं, लेकिन सफेद आक के पत्ते सफेद रंग के ही होते है। तंत्र शास्त्र में सफेद फूल वाले मदार का ही अधिकतर प्रयोग किया जाता है। इसके फल आम के जैसे दिखाई देते हैं, जिन पर सफेद रूई होती है और इनकी शाखाओं से दूध निकलता है।  

क्या है सफेद आक का फूल
श्वेत आक के पौधे को गणपति जी का स्वरुप माना जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि अगर किसी पुराने श्वेत आक के पौधों की जड़ों को खोदा जाये और उसकी जड़ में से अगर गणेश जी की प्रतिमा प्राप्त होती है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस प्रतिमा की पूजा करने से सारे दुखों का निवारण हो जाता है। जिस घर में यह प्रतिमा स्थापित की जाए, उस घर में ऋद्धि-सिद्धि और अन्नपूर्णा का भंडार हमेशा रहता है, साथ ही लक्ष्मी जी का निवास रहता है। पुराने समय में साधक मंत्र सिद्धि करके इस प्रतिमा को अपनी पैसों वाली झोली में रखते थे और रखने के बाद जितने मुट्ठी में आये, उतने पैसे निकालते थे। ऐसा विश्वास किया जाता था कि उस झोली में से जितना धन निकाला जायेगा, उतना ही धन दुबारा झोली में आ जायेगा।

अगली स्लाइड में जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

आंकड़े की जड़ बांधने से क्या होता है?

धन प्राप्ति एवं सुख समृद्धि का सरल उपाय :- माना जाता है कि यह आंकड़े की भस्म का तिलक घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। इस तरह आंकड़े की जड़ बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह श्री यानी सुख-समृद्धि देती है, जिससे जीवन में असुरक्षा का भाव मिटता है और ईश्वर में आस्था बढ़ती है।

सफेद आंकड़े की जड़ बांधने से क्या होता है?

सफ़ेद आक की जड़ को पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम और कोमल बनता हैं. तथा चेहरे पर अच्छा निखार आता हैं. इसके अलावा दांत दर्द में भी सफ़ेद आक काम में आती हैं. सफेद आक के दूध में रुई को भिगोकर दर्द वाली जगह पर लगाने से दांत का दर्द खत्म हो जाता हैं.

सफेद आंकड़े का क्या महत्व है?

· सफेद आक का प्रयोग ज्यादातर तंत्र विद्या में किया जाता है। इसमें फूल भी होते हैं। इसकी जड़ से निकलने वाले दूध से कई ज्योतिषीय क्रियाएं सम्पन्न होती हैं। · सम्भव हो तो शुभ मुहूर्त में इसको विधिनुसार सावधानी से निकाल लें।

सफेद आंकड़े की पूजा कैसे करते हैं?

जब सफेद आंकड़े की इस जड़ को पानी में से निकाला जाता है तो भगवान गणेश के शरीर की बनावट इसमें दिखाई देने लगती है। श्वेतार्क गणेश को घर के मंदिर में लाल कपड़े पर रखना चाहिए। रोज स्नान के बाद लाल चंदन, चावल, लाल फूल, सिंदूर से पूजा करें। धूप-दीप जलाएं, लड्डूओं का भोग लगाएं, दूर्वा अर्पित करें।