प्रथम विश्व के देश क्या थे? - pratham vishv ke desh kya the?

प्रथम विश्व युद्ध (World War I) यूरोप में होने वाला यह एक वैश्विक युद्ध था, जो 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था। इसे सभी युद्धों को समाप्त करने वाला युद्ध भी कहा जाता है। यह इतिहास में सबसे घातक संघर्षों में से एक था, जिसमें करोड़ों लोगों की मौत हुई। जबकि युद्ध के बाद 1918 में फैला स्पैनिश फ्लू महामारी दुनिया भर में 1.7 से 10 करोड़ लोगों की मौत का कारण बना। इस युद्ध में करीब 10 लाख भारतीय सेना (जिसे 'ब्रिटिश भारतीय सेना' कहा जाता है) ने भी भाग लिया था। इनमें से 62,000 सैनिक मारे गए थे और अन्य 67,000 घायल हो गए थे। युद्ध के दौरान कुल मिलाकर 74,187 भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सेना ने जर्मन पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी मोर्चे पर जर्मन साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध किया। इस युद्ध में खुदादाद खान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने।

प्रथम विश्व युद्ध के कारण (Causes of World War I)

- 28 जून 1914 को, बोस्निया के सर्ब यूगोस्लाव राष्ट्रवादी गैवरिलो प्रिंसिप ने साराजेवो में ऑस्ट्रो-हंगेरियन वारिस आर्चड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की हत्या कर दी। जिसके बाद ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया पर युद्ध की घोषणा की।

- युद्ध में भाग लेने वाली केंद्रीय शक्तियों में ऑस्ट्रिया-हंगरी, बुल्गारिया, जर्मनी और तुर्क साम्राज्य (अब तुर्की) शामिल थे।

- वहीं मित्र देशों की शक्तियों में बेल्जियम, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, ग्रीस, इटली, मोंटेनेग्रो, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, सर्बिया और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे।

- संयुक्त राज्य अमेरिका ने तटस्थता की घोषणा की जब तक कि जर्मन पनडुब्बी ने अमेरिकी वाणिज्यिक शिपिंग को डुबा नहीं दी।

युद्ध में मृत व घायल सैनिकों की संख्‍या (मृतकों की संख्‍या एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका द्वारा जारी की गई है)

ऑस्ट्रिया-हंगरी: 1,200,000 मृत, 3,620,000 घायल

बेल्जियम: 13,716 मृत, 44,686 घायल

बुल्गारिया: 87,500 मृत, 152,390 घायल

फ्रांस: 1,357,800 मृत, 4,266,000 घायल

जर्मनी: 1,773,700 मृत, 4,216,058 घायल

ग्रेट ब्रिटेन: 908,371 मृत, 2,090,212 घायल

अमेरिका: 116,516 मृत, 204,002 घायल

ग्रीस: 5,000 मृत, 21,000 घायल

इटली: 650,000 मृत, 947,000 घायल

जापान: 300 मृत, 907 घायल

मोंटेनेग्रो: 3,000 मृत, 10,000 घायल

तुर्क साम्राज्य (तुर्की): 325,000 मृत, 400,000 घायल

पुर्तगाल: 7,222 मृत, 13,751 घायल

रोमानिया: 335,706 मृत, 120,000 घायल

रूस: 1,700,000 मृत, 4,950,000 घायल

सर्बिया: 45,000 मृत, 133,148 घायल

कुल योग: 8,528,831 मृत, 21,189,154 घायल

समयानुसार युद्ध की जानकारी (Wolr)

28 जून, 1914 - गैवरिलो प्रिंसिप ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड की हत्या कर दी।

28 जुलाई, 1914 - ऑस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1 अगस्त, 1914 - जर्मनी ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

2 अगस्त, 1914 - ओटोमन साम्राज्य और जर्मनी ने गठबंधन की एक गुप्त संधि पर हस्ताक्षर किए।

4 अगस्त, 1914 - जर्मनी ने बेल्जियम पर आक्रमण किया। इसी दिन ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

10 अगस्त, 1914 - ऑस्ट्रिया-हंगरी ने पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई शुरू करते हुए रूस पर आक्रमण किया।

26-30 अगस्त, 1914 - टैनेनबर्ग, प्रशिया की लड़ाई।

12 सितंबर, 1914 - फ्रांस में ऐसने नदी की पहली लड़ाई शुरू हुई, जिसने खाई युद्ध की शुरुआत की।

3 नवंबर, 1914 - रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

5 नवंबर, 1914 - ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

22 अप्रैल-मई 25, 1915– यप्रेस की दूसरी लड़ाई, जिसमें जर्मनी द्वारा जहरीली गैस का पहली बार व्‍यापक तौर पर उपयोग किया गया।

7 मई, 1915 - एक जर्मन U-20 पनडुब्बी ने ब्रिटिश यात्री जहाज लुसिटानिया को डुबो दिया। जिसमें 1,198 लोग मारे गए। इसमें 128 अमेरिकी थे।

जून 1915-नवंबर 1917 - इसोन्जो, इटली की लड़ाई।

1915 - ओटोमन साम्राज्य के साथ गैलीपोली प्रायद्वीप में क्रिथिया की लड़ाई।

21 फरवरी-जुलाई 1916- फ्रांस के वर्दुन की लड़ाई, युद्ध की सबसे लंबी लड़ाई, लगभग एक लाख हताहतों के साथ।

31 मई से जून 1, 1916 - डेनमार्क के पास जूटलैंड में ब्रिटिश और जर्मन नौसेनाओं के बीच एक समुद्री युद्ध हुआ, जिसे उत्तरी सागर की लड़ाई के रूप में जाना जाता है।

1 जुलाई, 1916 से नवंबर 1916 - सोम्मे नदी, फ्रांस की पहली लड़ाई। युद्ध में अंग्रेजों ने टैंक उतारा।

6 अप्रैल, 1917 – जि‍मर्मन टेलीग्राम के अवरोधन और प्रकाशन और जर्मन यू-नौकाओं द्वारा तीन अमेरिकी व्यापारी जहाजों के डूबने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

26 जून, 1917 - अमेरिकी सैनिकों ने फ्रांस में उतरना शुरू किया।

20 नवंबर, 1917 - फ्रांस के कंबराई की लड़ाई।

3 दिसंबर, 1917 - रूस ने जर्मनी के साथ युद्ध विराम पर हस्ताक्षर किए।

3 मार्च, 1918 - रूस ने ब्रेस्ट-लिटोव्स्क की संधि पर हस्ताक्षर किए, केंद्रीय शक्तियों के साथ शत्रुता समाप्त की और रूस को इस युद्ध से वापस ले लिया।

मार्च 21 से अप्रैल 5, 1918 - सोम्मे नदी की दूसरी लड़ाई।

यह भी पढ़ें: Third Battle Of Panipat: मराठों की हार ने बदल दिया था देश का इतिहास, जानें रोचक बातें

29 सितंबर, 1918 - बुल्गारिया ने युद्धविराम पर हस्ताक्षर किए।

30 अक्टूबर, 1918 - ओटोमन साम्राज्य ने युद्ध विराम पर हस्ताक्षर किए।

3 नवंबर, 1918 - ऑस्ट्रिया-हंगरी ने युद्ध विराम पर हस्ताक्षर किए।

11 नवंबर, 1918 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों द्वारा युद्ध समाप्त करने की मांग की गई युद्ध विराम की शर्तों को स्वीकार किया।

28 जून, 1919 - फ्रांस के वर्साय के महल में वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

Top 5 Medical Colleges in India: ये हैं भारत के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, जहां मिलती है शानदार एजुकेशन


प्रथम विश्व के देश कौन कौन से थे?

प्रथम विश्वयुद्ध में इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा फ्रांस जैसे देश मित्र राष्ट्र में शामिल थे। जबकि जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी, जापान, इटली, बुल्गारिया और ओटोमान साम्राज्य केंद्रीय शक्ति के रूप में शामिल थे

प्रथम विश्व में किसकी हार हुई?

1918 ई. में ब्रिटेन , फ़्रांस और अमेरिका ने जर्मनी आदि राष्ट्रों को पराजित किया। जर्मनी और आस्ट्रिया की प्रार्थना पर 11 नवम्बर 1918 को युद्ध की समाप्ति हुई।।

भारत में विश्व युद्ध कब हुआ था?

प्रथम विश्वयुद्ध 28 जुलाई, 1914 से लेकर 11 नवंबर, 1918 के बीच लड़ा गया था.

फर्स्ट वर्ल्ड में कितने देश हैं?

विश्व में मान्यता प्राप्त कुल देशो की संख्या 195 है। हांलकि पृथ्वी पर कुल 240 देश है लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा केवल 195 देशों को ही मान्यता प्रदान की गई है। दुनिया में कितने देश है 2023 – आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के सभी देशो के नाम, राजधानी और मुद्रा (Duniya mein Kitne Desh Hai?) के विषय में बताने जा रहें है।