पेट खराब होता है तो क्या होता है? - pet kharaab hota hai to kya hota hai?

अगर पेट साफ ना हो तो पूरे दिन पेट में भारीपन महसूस होता है। अगर ऐसी स्थिति में आपको उन चीजों की जानकारी न हो, जिन्हें खाने पर पेट और ज्यादा खराब हो सकता है, तो उन्हें खाना आपको और भी परेशानी में डाल सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें पेट साफ नहीं होने पर आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए -

1. पेट को दूध से बने किसी भी उत्पाद को पचाने में काफी समय लगता है, अगर आपका पेट पहले से ही साफ नहीं हैं तो दूध से बने उत्पाद को खाने से बचें, ऐसे में अगर उन्हें खाएंगे तो कब्ज हो सकता है।

2. पेट साफ नहीं होने पर चिप्स और तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचें, क्योंकि इनमें वसा ज्यादा होता है जो पचने में समय लगाता है।

3. फ्रोजन खाद्य पदार्थ भी खाने से बचें, ये आपके पेट को और ज्यादा खराब कर देती है।

4. बिस्कुट और कुकीज़ में मैदे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि इस दौरान आपके पेट को ज्यादा नुकसान करेगी।

5. वैसे तो केला खाना पचाने में सहायता करता है, लेकिन पेट साफ नहीं होने की स्थिति में कच्चा केला भूलकर भी न खाएं।

Published on: 19 March 2022, 17:00 pm IST

  • 119

लूज मोशन, दस्त य डायरिया किसी भी उम्र में परेशान कर सकता है। फिर चाहे आपकी उम्र 60 साल से ऊपर हो या फिर 16। पेट खराब होना पूरी दिनचर्या को खराब कर देता है। इसके साथ ही कमजोरी, शरीर में पानी की कमी शारीरिक समस्याओं को उत्पन्न कर देती है, जिसमें पेट में दर्द और ऐंठन होना सबसे आम है। वैसे तो इसको किसी गंभीर बीमारी के रूप में नहीं देखा जाता। अस्वस्थ जीवन शैली और बाहर का अस्वस्थ खाना इसके पीछे का कारण बन सकता है। बदलते मौसम में भी धूप लग जाने के कारण इस प्रकार की समस्या होने लगती हैं। 

किसी भी समस्या में चिकित्सा सलाह लेना सबसे पहला कदम होना चाहिए। हालांकि डायरिया जैसी बीमारी में कुछ घरेलू नुस्खे भी बहुत काम आ सकते हैं। सदियों से इन नुस्खों को आजमाया जा रहा है, जिसमें से कुछ दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे हैं। चलिए डॉ प्रतिभा तिवारी से डायरिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

समझिए क्या है डायरिया ?

डायरिया एक पाचन संबंधित समस्या है जिसमें मल पतला होने लगता है और बार-बार मल त्याग की समस्या हो जाती है। डॉ प्रतिभा कहती हैं, “डायरिया को गंभीर बीमारी के रूप में नहीं देखा जाता है। यह कुछ घंटों या दिनों के लिए असहज हो सकता है। जिसके बाद लक्षणों में सुधार होने लगता है। हालांकि कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिसमें लंबा वक्त लग जाता है। ज्यादातर मामलों में दस्त की समस्या अपने आप दूर हो जाती है। पर इसमें घरेलू उपाय भी काफी असरदार हैं।”

आपको कमजोर कर सकते हैं दस्त। शटरस्टॉक

तीव्र डायरिया तब होता है जब स्थिति 1 से 2 दिनों तक रहती है। वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण आपको दस्त का अनुभव हो सकता है। यह इस पर निर्भर करता है कि आपने क्या खाया। वहीं दूसरी ओर क्रॉनिक डायरिया का अर्थ यह है कि 3 से 4 हफ्ते से अधिक समय तक दस्त रहते हों। क्रोनिक के कुछ सामान्य कारणों में irritable bowel syndrome (IBS) inflammatory bowel diseases (आईबीडी), सीलिएक रोग जैसी स्थितियां शामिल हैं।

इन कारणों से खराब हो सकता है आपका पेट 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के अनुसार आपको कई स्थितियों और परिस्थितियों के कारण पेट से जुड़ी समस्याओं या डायरिया का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें :

  1. वायरल संक्रमण जिनमें रोटावायरस, नोरोवायरस और वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस शामिल हैं
  2. साल्मोनेला और ई कोलाई सहित जीवाणु संक्रमण,
  3. परजीवी संक्रमण
  4. आंतों के रोग
  5. एक खाद्य असहिष्णुता, जैसे लैक्टोज असहिष्णुता
  6. एक दवा के लिए एक प्रतिकूल प्रतिक्रिया, शामिल हैं।

निर्जलीकरण और खराब पेट का संबंध

लगातार मल त्याग के कारण हमारा शरीर बहुत तेजी से शरीर में मौजूद तरल पदार्थ खो देता है। जिसके कारण निर्जलीकरण का जोखिम बढ़ जाता है। यदि आप जल्द से जल्द इस समस्या का इलाज नहीं कराती हैं, तो यह आपके शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। निर्जलीकरण के लक्षण में शामिल है।

  1. थकान
  2. बढ़ी हुई हृदय की दर
  3. सरदर्द
  4. चक्कर
  5. बढ़ी हुई प्यास
  6. पेशाब में कमी
  7. शुष्क मुंह

पेट खराब होने की समस्या में यह घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम 

1 केला (Banana) 

केला पोटैशियम में उच्च होता है। जो आपके शरीर में  पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने में सक्षम है। यदि आप इसे डायरिया में इस्तेमाल करती हैं तो आपको ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्‍ट की आवश्यकता नहीं पड़ती। केला आपके दस्त रोकने में बेहद मददगार है। यदि आपको केला पसंद नहीं तो आप दही के साथ इसकी स्मूदी बनाकर भी सेवन कर सकती हैं। यह आपके शरीर में पानी की कमी और पोटेशियम की मात्रा दोनों बराबर कर देगा।

बनाना । चित्र-शटरस्टॉक।

2.चीनी नमक का घोल

पेट खराब होने की स्थिति में बार बार मल त्याग होने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण कमजोरी होना स्वभाविक है। नमक चीनी का घोल इन हालातों में आपके शरीर में पानी की कमी पूरी कर कमजोरी दूर करने में सक्षम है। इस उपाय को आजमाने के लिए आप को बराबर मात्रा में पानी में नमक और चीनी का घोल तैयार करना है और इसे थोड़ी थोड़ी देर में पीना है। 

  1. नारियल पानी (Coconut Water)

डॉक्टरों द्वारा नारियल पानी डायरिया के समस्या में पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल नारियल पानी में भी केले की तरह पोटैशियम पाया जाता है हालांकि इसमें पोटैशियम के साथ-साथ सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी मौजूद होते हैं यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये लूज मोशन की वजह से होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।

नारियल पानी का करें सेवन। चित्र : शटरस्टॉक

4.राई 

भले ही आप ने इसका इस्तेमाल हमेशा तड़का लगाने के लिए किया हो लेकिन इसका सेवन आपको दस्त से जल्दी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। मम्मी अक्सर पेट खराब होने पर राई का सेवन कराती है। इसके लिए एक चौथाई राई को पानी में भिगो दें और फिर राई छानकर पानी पी लें।

यह भी पढ़े : क्या दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है भांग? विशेषज्ञ से जानिए इसके बारे में

पेट खराब होने के क्या क्या लक्षण होते हैं?

अपच को पेट खराब होना भी कहते हैं। इसमें पेट दर्द, पेट में गैस, ऐंठन, दस्त, कब्ज और उल्टी आती है। यह बहुत तेजी से खाने या कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को खाने, बहुत अधिक शराब या कैफीन का सेवन या तनाव के कारण हो सकता है। कभी-कभी, अपच एक अंतर्निहित गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थिति का संकेत होता है, जैसे कि एसिड रिफ्लक्स।

पेट ठीक कैसे रखे?

सबसे पहले आपको अपने खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करना चाहिए. कुछ फलों, नट्स, स्प्राउट्स और प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना खाएं. बता दें कि प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर भोजन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा आप खाने में कलरफुल फल-सब्जियों को शामिल करें.

पेट खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

दूध व दूध की अन्य चीज़ें कभी-कभी दूध से बनी चीज़ों के अधिक सेवन के कारण पेट खराब हो जाता है, क्योंकि इनका पाचन आसानी से नहीं होता। ऐसे खाद्य पदार्थोँ में पर्याप्त मात्रा में लैक्टोज़ होता है, जिसके न पचने पर पेट की सूजन और गैस परेशान कर सकती है। हमेशा अपचन के दौरान दूध या दूध की अन्य चीज़ों के सेवन से बचें।

पेट खराब होने पर कौन सी दवा लेनी चाहिए?

लूज मोशन के लिए घरेलू उपाय.
दही खाएं- दही (Yogurt) में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होता है जो हमारी आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. ... .
नारियल पानी- नारियल पानी (Coconut Water) में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं..