राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?

यदि आपका बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है, तो आप जन्म पंजीकरण कार्यालय पर जाएं जहां आपने आवेदन किया था। यदि आपका बच्चा एक वर्ष से अधिक है, तो सभी रिकॉर्ड एमसीडी के मुख्य कार्यालय में स्थानांतरित हो जाते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करें जो एक नए आवेदन के समान है, और इसे निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ जमा करें: अस्पताल का पत्र, आपकी फोटोकॉपी/आईडी शपथपत्र, आपका स्कूल प्रमाण पत्र फोटोकॉपी, आईडी प्रूफ शपथपत्र के समान नाम होना चाहिए,जिसमें कहा गया है कि नाम गलत है और आप मौजूदा जन्म प्रमाण पत्र में सुधार या सुधार करने की मांग करते हैं। दस्तावेज़ जमा करने के बाद, वे आपको जन्म प्रमाण पत्र ले जाने और जमा करने की तिथि दे सकते हैं

Show

दोस्तों जैसे की आप सभी जानते होंगे की जन्म प्रमाणपत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जिसकी आवश्यकता बहुत सारे सरकारी कार्यो एवं निजी संस्थानों में भी पड़ती है। कई बार हमारे जन्म प्रमाणपत्र पर हमारा नाम, माता/पिता का नाम, पता, जन्मतिथि एवं अन्य जानकारी में त्रुटि हो जाती है जिसके कारण ना सिर्फ हमारे कई काम अटक जाते है अपितु इससे हमे अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है परन्तु अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्यूंकि आज के लेख में हम आपको बताने वाले है की आप जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें। साथ ही इस लेख में Birth Certificate Correction (जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें) करने के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीको के बारे में बताया जायेगा। तो अंत तक पढ़ते रहिये पूरा लेख

यह भी पढ़ें :- जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान आवेदन

अगर आपके जन्म प्रमाणपत्र में में कोई त्रुटि है तो आप उसे आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से ठीक करवा सकते है। विभिन राज्य सरकारों द्वारा अब जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किये जा चुके है।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

Article Contents

  • 1 Birth Certificate Correction
    • 1.1 जन्म प्रमाण पत्र करेक्शन कैसे करें
      • 1.1.1 क्यों जरुरी है प्रमाणपत्र में सुधार
  • 2 ऐसे करें जन्म प्रमाण पत्र में सुधार (करेक्शन)
    • 2.1 जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑफलाइन
      • 2.1.1 जन्म प्रमाणपत्र क्या है लाभ
      • 2.1.2 कौन-कौन सी जानकरियाँ रहती है जन्म प्रमाणपत्र में
  • 3 जन्म प्रमाणपत्र संसोधन सम्बंधित मुख्य बातें
    • 3.1 जन्म प्रमाणपत्र के संसोधन सम्बंधित सवालों के जवाब (FAQ)

जन्म प्रमाणपत्र वह सरकारी दस्तावेज है जो किसी भी नागरिक के जन्म के समय बनाया जाता है। इस प्रमाण पत्र में शिशु का नाम, शिशु का लिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जन्म दिन एवं अन्य जानकारिया रहती है। अगर आपके जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती होती है तो आपको विभिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए इसे समय रहते सही करवाना आवश्यक है।

अगर आप भी अपने जन्म प्रमाणपत्र में किसी त्रुटि को सही करवाने के लिए कोई संसोधन करना चाहते है तो आप इस लेख में बताये गए कदमो का अनुसरण करके इसमें संसोधन करवा सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र करेक्शन कैसे करें

इस सारणी में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए है।

लेख जन्म प्रमाण पत्र में सुधार
उद्देश्य जन्म प्रमाणपत्र में सुधार सम्बंधित जानकारी देना
लाभ प्रमाणपत्र में त्रुटियों में संसोधन कर सकेंगे
लाभार्थी सम्पूर्ण देश के निवासी
केटेगरी जन्म प्रमाणपत्र
वर्ष 2023
जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता सरकारी कार्यो एवं अन्य जगहों पर
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट click here

क्यों जरुरी है प्रमाणपत्र में सुधार

जन्म प्रमाणपत्र एक ऐसा दस्तावेज है जो की कई जगहों पर उपयोग किया जाता है। अगर आपके जन्म प्रमाणपत्र में कहीं भी कोई त्रुटि है तो उसे समय रहते संसोधित करवा ले अन्यथा आपको कई जगहों में आवेदन करने, योजना में आवेदन करने, सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, सरकारी योजना का लाभ लेने, छात्रवृति लेने, एडमिशन लेने, पासपोर्ट बनवाने एवं ऐसे ही अन्य कई कार्यो में दिक्कत हो सकती है। इस लेख में आपको अपने जन्म प्रमाणपत्र के संसोधन से सम्बंधित करने हेतु सभी महत्वपूर्ण चरण बताये जायेंगे।

ऐसे करें जन्म प्रमाण पत्र में सुधार (करेक्शन)

यहाँ हम आपको बताएँगे की आप कैसे ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन करवा सकते है। इन चरणों में यह जानकारी मुख्यतः राजस्थान के निवासियों हेतु प्रदान की गयी है की वे कैसे अपने जन्म प्रमाणपत्र से सम्बंधित त्रुटियों का निराकरण ऑनलाइन माध्यम द्वारा कर सकते है।

  • सबसे पहले इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाए। आपको कुछ इस तरह का होमपेज प्रदर्शित होगा। होमपेज पर लॉगिन पर क्लिक करे।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
Birth Certificate Correction

  • अब आपके सामने लॉगिन का डैशबोर्ड प्रदर्शित होगा। इसमें अपनी ID, पासवर्ड एवं कैप्चा को भरकर प्रवेश करे पर क्लिक करे।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
Birth Certifiacte Me correction kaise kre

  • आपके सामने आपकी प्रोफाइल सम्बंधित होमपेज खुल जायेगा। इसमें आप प्रशासकीय के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने के मेनू में आपको संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म पर क्लिक करना होगा।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

  • संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म पर क्लिक करने के बाद आपको सामने के पेज पर जो फॉर्म खुलेगा उस पर जन्म, मृत्यु, मृत-जन्म, विवाह चार विकल्प होंगे। आप जन्म वाले विकल्प पर क्लिक कर लें।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

  • साथ ही अब फॉर्म में आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन, वर्ष का चयन एवं जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन का कारण लिखना आवश्यक है। यह सब जानकारिया भर प्रवेश करे पर क्लिक करे।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
janm pramaan patra correction online

  • अब आपके सामने संसोधन करने से सम्बंधित अनेक विकल्प प्रदर्शित होंगे आपको जो भी चीजें संसोधित करवानी है उन पर क्लिक करे। अंत में आप संसोधित करे विकल्प पर क्लिक करे। इस प्रकार अपने संसोधन के लिए आवेदन कर दिया है।

राजस्थान में बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें? - raajasthaan mein bachche ke janm pramaan patr mein naam kaise badalen?
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें | Birth Certificate Correction

  • अब आपको फॉर्म सम्बंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया जाएगा।

इन आसान चरणों का पालन करके आप अपने जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन करवा सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑफलाइन

अगर आप जन्म प्रमाणपत्र में ऑफलाइन तरीके से सुधार करना चाहते है तो निम्न चरणों का पालन करे।

  • सबसे पहले आपको इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र संसोधन फॉर्म लेना पड़ेगा जो की ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • शहरी निकायों में यह नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम या अन्य सम्बंधित संस्थाओं द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • अगर आपको फॉर्म उपलब्ध नहीं होता तो आप सादे कागज पर भी जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन हेतु प्रार्थना-पत्र लिख सकते है।
  • इसके पश्चात आपको नोटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाणपत्र में जो भी संसोधन करवाने है उन्हें करवाने हेतु एफिडेविट बनवाना होगा।
  • आपको इस फॉर्म के साथ जो भी आवश्यक दस्तावेजों की मांग की जायेगी उन सभी को इसके साथ संलग्न करना होगा।
  • आपको इस प्रमाणपत्र के साथ शपथ-पत्र भी संलग्न करना होगा अतः आप शपथ-पत्र भी बनवा ले।
  • इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने आवश्यक है। साथ ही इस फॉर्म के साथ शपथ-पत्र भी संलग्न कर ले।
  • इसके पश्चात आप इस फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जमा करवा दे।
  • प्राधिकारी द्वारा आपका फॉर्म अप्रूव करने के बाद आपको इस आशय से सम्बंधित घोषणा के लिए अखबार में विज्ञप्ति देनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको इससे सम्बंधित विज्ञप्ति को राज्य के किसी राजपत्र में प्रकाशित करवाना होगा।

इन चरणों का पालन करके आप अपने जन्म प्रमाणपत्र में ऑफलाइन माध्यम से संसोधन करवा सकते है।

जन्म प्रमाणपत्र क्या है लाभ

जन्म प्रमाणपत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जो की बहुत सारी जगहों पर उपयोग किया जाता है। इसके कुछ मुख्य लाभ निम्न है।

  • आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए।
  • यह व्यक्ति का प्रथम सरकारी दस्तावेज होता है।
  • इससे अन्य सरकारी दस्तावेज बनाये जाते है।
  • शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने हेतु।
  • वोटर कार्ड में नाम जोड़ने के लिए।
  • सरकारी नौकरियों में भर्ती हेतु आयु मानक की पहचान हेतु
  • विभिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
  • आधार कार्ड बनाने हेतु।
  • राशन कार्ड बनाने के लिए।
  • पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए।
  • विविध संस्थानों में आयु प्रमाणपत्र हेतु।
  • सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन दस्तावेजों को बनाने हेतु।

इसके अतिरिक्त भी जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता बहुत सारी जगहों पर पड़ती है। इस प्रकार आप देख सकते है की जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता बहुत स्थानों पर है।

कौन-कौन सी जानकरियाँ रहती है जन्म प्रमाणपत्र में

जन्म प्रमाणपत्र में किसी भी नागरिक की निम्न जानकारियां दर्ज की हुई रहती है।

  • शिशु का नाम
  • शिशु का लिंग
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • जन्म वार

आइये अब जानते है जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन सम्बंधित मुख्य बाते

जन्म प्रमाणपत्र संसोधन सम्बंधित मुख्य बातें

  • सिर्फ वही जन्म प्रमाणपत्र संसोधन हेतु मान्य होंगे जो की ओरिजिनल होंगे।
  • फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना आवश्यक है।
  • अगर आप ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते है तो आप अपने सम्बंधित राज्य के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन तरीके से इसमें संसोधन करवा सकते है।
  • ऑफलाइन माध्यम से संसोधन हेतु फॉर्म भरने पर शपथ-पत्र संलग्न करना एवं जज के हस्ताक्षर करवाने आवश्यक है।
  • ऑफलाइन माध्यम में संसोधन करवाने के लिए आपको एफेडेविट बनवाना आवश्यक है।
  • अगर आप ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन करवाते है तो आपको इसके लिए इससे सम्बंधित विज्ञप्ति अखबार में देनी आवश्यक है।
  • आपका जन्म प्रमाणपत्र 15 दिनों में संसोधित होकर आपको प्रदान कर दिया जाता है।

देश के किसी भी नागरिक का जन्म प्रमाणपत्र ही उसका प्रथम सरकारी दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाणपत्र की जरुरत अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाने में भी पड़ती है। जन्म प्रमाण पत्र ही किसी नागरिक की पहचान का प्रथम दस्तावेज होता है। अगर आपके जन्म प्रमाणपत्र में किसी कारणवश कोई त्रुटि है जैसे शिशु के नाम, माता पिता के नाम, जन्मतिथि या पता सम्बंधित तो आपको इसको सही करने के लिए जल्दी से आवेदन कर देना चाहिए। वर्तमान समय में डिजिटल इंडिया के माध्यम से एवं सरकारी विभागों के ज्यादातर काम ऑनलाइन कर दिए जाने की कारण इसमें संसोधन करवाना काफी आसान हो गया है। आप भी जल्दी से इसमें संसोधन करवाकर भविष्य में होने वाली समस्याओं से बच सकते है।

जन्म प्रमाणपत्र के संसोधन सम्बंधित सवालों के जवाब (FAQ)

जन्म प्रमाणपत्र क्या है और इसके लाभ क्या है ?

जन्म प्रमाणपत्र वह सरकारी दस्तावेज है जिससे देश में जन्म लेने वाले देश के नागरिको को प्रदान किया जाता है। इसमें शिशु का नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, पता एवं जन्म का दिन जैसी जानकारियाँ रहती है। इससे विभिन सरकारी योजनाओ का लाभ लिया जा सकता है एवं इसे अन्य जगहों पर उपयोग किया जाता है।

हम जन्म प्रमाणपत्र में कौन-कौन सी जानकारी को संसोधित करवा सकते है ?

आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में सभी जानकारियों को संसोधित करवा सकते है जैसे नाम में संसोधन माता पिता के नाम में त्रुटि आदि जानकारियों को।

इस प्रमाणपत्र में संसोधन करवाने का माध्यम क्या है ?

जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम दोनों ही तरीको से कर सकते है।

अगर कोई अपने जन्म प्रमाणपत्र में ऑफलाइन तरीके से संसोधन करवाना चाहता है तो उसे क्या करना होगा ?

अगर आप अपने जन्म प्रमाणपत्र में ऑफलाइन तरीके से संसोधन करवाना चाहते है तो आप ऊपर दिया गया आर्टिकल पूरा पढ़ें। इसमें आपको जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन हेतु ऑफलाइन तरीके की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है।

अपने जन्म प्रमाणपत्र में ऑनलाइन तरीके से संसोधन करवाने के लिए क्या करे ?

अगर आप अपने जन्म प्रमाणपत्र में ऑनलाइन तरीके से संसोधन करवाना चाहते है तो ऊपर दिया गया पूरा आर्टिकल पढ़े। इसमें इस विषय में पूरी जानकारी दी गयी है।

ऑफलाइन आवेदन में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते है ?

ऊपर दिए गए लेख में ऑफलाइन आवेदन करने पर लगने वाले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची दी गयी है। आप लेख में महत्वपूर्ण दस्तावेजों सम्बंधित सूची देख सकते है।

जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन हेतु राजस्थान के निवासियो हेतु आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in है। अन्य राज्यों के निवासियों को अपनी सम्बंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनाया जाता है ?

वर्तमान समय में शहरी निकायों में जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए जिस हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म हुआ है वही से इससे सम्बंधित सूचना सम्बंधित विभाग जैसे नगर निगम, नगर पालिका आदि को भेजी जाती है जहाँ से जाकर आप शिशु का जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए सम्बंधित जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है।

इस लेख के माध्यम से आपको जन्म प्रमाणपत्र को संसोधित करने सम्बंधित सभी सूचनाएं दी गयी है फिर भी अगर आपको संसोधन के किसी भी स्तर पर समस्या आती है तो आप कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या बता सकते है। हम आपकी समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे।

क्या हम राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदल सकते हैं?

जिनके आयु प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की कोई गलती हो गयी हैं जैसे – बच्चे का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, पता या इंग्लिश में नाम गलत या हिंदी में नाम गलत लिखा गया हैं , वह अपने इस प्रमाण पत्र में संशोधन करा सकते हैं

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें राजस्थान?

जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है ? जन्म प्रमाणपत्र में संसोधन हेतु राजस्थान के निवासियो हेतु आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in है। अन्य राज्यों के निवासियों को अपनी सम्बंधित राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र कैसे निकाले?

प्रमाण-पत्र ऑनलाइन ही पोर्टल या मोबाइल एप से डॉउनलोड किये जा सकते है एवं प्रमाण-पत्र डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध है। आमजन की सहायतार्थ टोल फ्री न. 18001806785 भी उपलब्ध है।

जन्म प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

birth certificate उसके सभी उचित आईडी थे, ड्राइवर का लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा कार्ड.