शाम को खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है? - shaam ko khaana khaane ke baad doodh peene se kya hota hai?

आयुर्वेद के अनुसार खाने-पीने की चीजों को लेकर कई हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है पानी और दूध का गलत तरीके के सेवन। आइए ज

शाम को खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है? - shaam ko khaana khaane ke baad doodh peene se kya hota hai?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 23 Jul 2022 11:07 AM

हमें फॉलो करें

इस खबर को सुनें

0:00

/

ऐप पर पढ़ें

The right way to drink milk and water: अगर दूध पीने के बाद आपका भी पेट फूलने लगता है या आपको गैस बनने लगती है तो इसके पीछे दूध नहीं उसे पीने का गलत तरीका जिम्मेदार हो सकता है। जी हां, आयुर्वेद के अनुसार खाने-पीने की चीजों को लेकर कई हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है पानी और दूध का गलत तरीके के सेवन। आइए जानते हैं आखिर क्यों दूध खड़े होकर और पानी बैठकर पीने की सलाह दी जाती है।

-दूध का सेवन सुबह के समय नाश्ते में किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध के साथ आप नाश्ते में ऐसा कुछ ना खा रहे हों, जिसमें नमक का उपयोग हुआ हो। दूध के साथ कभी भी नमक की चीजें नहीं खानी चाहिए।

-आप दूध दिन में या कहिए कि 24 घंटे में किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दूध पीने से तुरंत पहले नमक या खट्टी चीजें ना खाई हों और दूध पीने के तुरंत बाद आपको नमकीन या खट्टी चीजें नहीं खानी हैं।

खाना खाने के इतनी देर बाद पिएं दूध

शाम को खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है? - shaam ko khaana khaane ke baad doodh peene se kya hota hai?

-आप दूध का सेवन रात को खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। लेकिन आपके खाने और दूध के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए। तभी आपको इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।

-अन्यथा खाना खाने के तुरंत बाद दूध पीने से फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच, उल्टी आना, पेट दर्द होना, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नमक और तेल में बना भोजन और दूध परस्पर विरोधी प्रकृति के होते हैं।

बड़ों को दूध पीने के लाभ

शाम को खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है? - shaam ko khaana khaane ke baad doodh peene se kya hota hai?

- दूध पीने से कैल्शियम की प्राप्ति होती है और मस्तिष्क का विकास होता है। ये बातें आमतौर पर बच्चों के लिए ही सही मानी जाती हैं। क्योंकि बड़ों को लगता है कि उनके दिमाग का तो जितना विकास होना था, हो चुका है!

-जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वयस्क लोग अगर दूध का सेवन करते हैं तो उनके दिमाग को कोई लाभ नहीं पहुंचा। बिल्कुल पहुंचता है। दरअसल दूध पीने से हमारे शरीर दिमाग में मन को शांत रखनेवाले हॉर्मोन डोपामाइन का सीक्रेशन बढ़ता है। जो मानसिक सुकून देता है।

इस तरह तनाव मुक्त करता है दूध

शाम को खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है? - shaam ko khaana khaane ke baad doodh peene se kya hota hai?

-डोपामाइन हमें तनाव से मुक्ति दिलाकर मस्तिष्क को शांत करता है। इसलिए ही दूध पीने के बाद हम शारीरिक तौर पर राहत और दिमागी तौर पर सुकून अनुभव करते हैं।

-वहीं, अगर दूध में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर पी जाए तो आपके शरीर का दर्द और जकड़न भी दूर हो जाती है। क्योंकि दूध और हल्दी मिलकर पेन किलर की तरह काम करते हैं। जो दर्द का नाश करते हैं।

स्मोकिंग छोड़ने में सहायक

शाम को खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है? - shaam ko khaana khaane ke baad doodh peene se kya hota hai?

-जानकर थोड़ा अजीब लग सकता है आपको। लेकिन जो है तो है... दूध पीने का वयस्कों के मूड और सेहत पर क्या प्रभाव होता है, साथ ही स्मोकिंग की लत छुड़ाने में कौन से खाद्यपदार्थ कारगर हो सकते हैं, इस विषय पर हुई रिसर्च में सामने आया कि दूध पीने से स्मोकिंग की तलब को कम किया जा सकता है।

-शोध से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति स्मोकिंग की तलब होने पर घूंट-घूंट करके दूध का सेवन करे तो कुछ ही सप्ताह में वह अपनी इच्छाशक्ति और दूध के गुणों के कारण अपनी इस तलब पर नियंत्रण कर सकता है।

अधिकांश लोग सेहत को दुरुस्त रखने के लिहाज से दूध पीते हैं। लेकिन कई लोग दूध पीते हुए कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए, हम आपको बताते हैं कि दूध पीते हुए भरपूर लाभ लेने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -

1 कई लोगों की आदत होती है, भोजन के बाद दूध पीने की। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे पचने में समय लगता है और आपको भारीपन महसूस होता है।

2 जब भी आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान रखें।

3 खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।

4 प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।

5 मछली या मांस के साथ क‍भी दूध न लें। इससे आपको त्वचा पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इन दोनों में ही प्रोटीन होता है, जिससे पाचन में ज्यादा समय लगता है।

6 अगर आप ताकत और पोषण के लिए दूध पी रहे हैं, तो गाय का दूध लें। लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भैंस का दूध प्रयोग करें। लेकिन भैंस का दूध कफ बढ़ाने का काम भी करता है, इसका ध्यान रखें।

7 कभी भी ठंडा दूध न पिएं, ना ही इसमें चीनी का इस्तेमाल करें। ठंडा दूध धीरे पचता है जिससे पेट में गैस बन सकती है। और चीनी पोषक तत्वों को खत्म कर देती है और पाचन में समस्या पैदा करती है।

रात में खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

रात को खाना खाने के बाद दूध पीने के फायदे : Benefits Of Drinking Milk After Dinner In Hindi. रात को नींद अच्छी आती है - बता दें, रात में दूध ही एक ऐसा फूड है, जो रात में आपके शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। इसके सेवन से व्यक्ति का मस्तिष्क शांत होता है और थकान दूर होती है।

रात में खाना खाने के बाद दूध कब पीना चाहिए?

भोजन करने के बाद कम से कम 40 मिनट के गैप पर ही दूध पीना चाहिएखाना खाने से आधे घंटे पहले भी दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है। नमकीन और खट्टी चीजें खाने के 1 घंटे बाद तक दूध पीने से बचना चाहिए

खाना खाने के कितने समय बाद दूध पीना चाहिए?

खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए इसलिए खाना खाने के 40-45 मिनट बाद ही दूध का सेवन करना चाहिए। लेकिन अगर आपने नमकीन या खट्टे चीजों का सेवन किया है, तो आपको कम से कम 1 घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए

खाना खाने के बाद दूध पीने से क्या फायदा होता है?

पेट में गैस और कब्ज नहीं होती है: रात में भोजन के बाद दूध पीने से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है, साथ ही यह कब्ज को दूर करने में भी मदद करता है, इससे आपको सुबह मलत्याग में परेशानी नहीं होती है।