दुनिया का सबसे अच्छा एलोवेरा जेल कौन सा है? - duniya ka sabase achchha elovera jel kaun sa hai?

एलोवेरा ऐसा पौधा जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इसके औषधीय गुणों के चलते इसे न सिर्फ घरों में, बल्कि कॉस्मेटिक उद्योग में भी प्रमुखता से इस्तेमाल दिया जाता है। इसे साबुन व शैंपू से लेकर फेस मास्क तक में उपयोग किया जाता है। यह साधारण-सा पौधा अमीनो एसिड, खनिज व विटामिन आदि से भरपूर होता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम बाजार में मिलने वाले 17 बेस्ट एलोवेरा जेल के बारे में बता रहे हैं। साथ ही लेख के अंत में हम बताएंगे कि एलोवेरा जेल को कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Show
ProductsCheck Price
वाओ एलोवेरा ब्यूटी जेल Price On Amazon
अमारा ऑर्गेनिक्स कोल्ड प्रेस्ड एलोवेरा जेल Price On Amazon
नैचर रिपब्लिक एलोवेरा जेल Price On Amazon
इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक नॉन-टॉक्सिक एलोवेरा जेल Price On Amazon
अर्बनबोटैनिक्स प्योर एलोवेरा जेल Price On Amazon
लक्मे 9 टू 5 नेचुरल एलो एक्वा जेल Price On Amazon
खादी नैचुरल आयुर्वेदिक एलोवेरा जेल Price On Amazon
अरोमा ट्रेजर्स एलोवेरा जेल Price On Amazon
सेनिजस 99% प्योर पैराबेंस फ्री एलोवेरा जेल Price On Amazon
ग्रीन लीफ प्योर एलोवेरा स्किन जेल Price On Amazon

नीचे विस्तार से पढ़ें

यहां हम बता रहे हैं कि एलोवेरा जेल त्वचा और बालों के लिए क्यों अच्छा है।

विषय सूची

  • एलोवेरा जेल आपके त्वचा और बालों के लिए क्यों अच्छा होता है?
  • बेस्ट एलोवेरा जेल के नाम
  • सबसे अच्छा एलोवेरा जेल कैसे चुने?
  • त्वचा और बालों पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका

एलोवेरा जेल आपके त्वचा और बालों के लिए क्यों अच्छा होता है?

वैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि एलोवेरा में कई प्रकार के गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद बनाते हैं। आइए, जानते हैं कैसे (1):

  • इसमें मिनरल्स, विटामिन, कई प्रकार के एंजाइम व फेनोलिक कंपाउंड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • इसमें एंटीएजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बालों को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकते हैं।
  • इसके एंटी वायरस, एंटीसेप्टिक व एंटी माइक्रोबियल गुण फंगस व बैक्टीरिया संक्रमण से बचा सकते हैं।
  • मॉइस्चराइजिंग गुण के कारण इसका उपयोग सूखी त्वचा के उपचार में किया जा सकता है।
  • खुले हुए रोम छिद्र यानी पोर्स को भरने और मुंहासों की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।

आगे जाने

आइए, अब 17 बेस्ट एलोवेरा जेल के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

बेस्ट एलोवेरा जेल के नाम

1. वाओ एलोवेरा ब्यूटी जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

वाओ कंपनी का यह जेल पौष्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा के साथ-साथ बालों की देखभाल भी करता है। यह विटामिन-ए, सी, ई, बी12 व फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। इस जेल को एलोवेरा से स्वच्छतापूर्वक निकालकर पैक किया जाता है।

गुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ा सकता है।
  • बालों का रूखापन दूर कर उसे मुलायम बना सकता है। साथ ही बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को दूर कर रूसी और स्कैल्प से खुजली को दूर कर सकता है।
  • त्वचा और बालों में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • इसमें कोई सिंथेटिक सुगंध और रंग नहीं है।
  • किसी भी प्रकार के मिनरल ऑयर से रहित है।
  • पैराबेंस जैसे केमिकल, सल्फेट व सिलिकॉन से मुक्त है।
  • इसे सनस्क्रीन लोशन व स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है यानी यह लीक नहीं होता है।

अवगुण:

  • मुंहासों की समस्या को दूर नहीं कर सकता है।
  • कुछ लोगों की त्वचा को डार्क या फिर लाल बना सकता है।

Buy Now From Amazon

2. अमारा ऑर्गेनिक्स कोल्ड प्रेस्ड एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

इस जेल के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें 99.75 प्रतिशत शुद्ध कोल्ड-प्रेस्ड एलोवेरा होता है। यह त्वचा और बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह केमिकल से मुक्त होता है।

गुण:

  • इसमें कोई सिंथेटिक सुगंध और रंग नहीं है।
  • यह अल्कोहल मुक्त है।
  • यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही सेल्स को रिपेयर करने में मदद कर सकता है।
  • यह स्कैल्प पर होने वाली रूसी और खुजली को दूर कर सकता है।
  • कीड़े के काटने, सनबर्न, रेजर बर्न और चकत्ते की समस्या को दूर करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह सल्फेट और पैराबेंस से मुक्त है।
  • पुरुष व महिलाएं दोनों उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण:

  • अधिक मात्रा में उपयोग करने पर त्वचा जल सकती है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

Buy Now From Amazon

3. नैचर रिपब्लिक एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

नैचर रिपब्लिक के इस एलोवेरा जेल में लगभग 92% एलोवेरा पत्तियों का अर्क होता है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा को मॉइस्चराइजिंग प्रभाव प्रदान करता है। तेजी से अवशोषित होने वाला यह जेल त्वचा को ताजा एहसास प्रदान करा सकता है।

गुण:

  • चेहरे, हाथ, पैर और बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए अच्छा है।
  • एलोवेरा के विटामिन-ई, सी और अन्य तत्व त्वचा को नमीयुक्त रखते हैं और यूवी किरणों से बचाते हैं।
  • फेस वाश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • शेविंग के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • तैलीय त्वचा के लिए आदर्श है।
  • अन्य जेल की तुलना में अधिक प्रभावी है।

अवगुण:

  • हल्के केमिकल्स का उपयोग किया गया है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • जार पैकेजिंग है।

Buy Now From Amazon

4. इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक नॉन-टॉक्सिक एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

इस जेल के बारे में कंपनी का कहना है कि यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। इसमें 100 प्रतिशत शुद्ध एलोवेरा जेल होता है, जो हल्का होता है और त्वचा की गहरी परतों को पोषण देने में सक्षम है। यह त्वचा को जवां और खिला-खिला बनाता है। यह रूखी त्वचा की समस्या और मुंहासों को दूर करने में भी कारगर है। साथ ही चिपचिपा नहीं है।

गुण:

  • यह नॉन टॉक्सिक और केमिकल मुक्त है।
  • त्वचा को प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकता है।
  • यह रूसी को कम करने में मदद कर सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है।

अवगुण:

  • जार पैकेजिंग है।
  • अधिक उपयोग करने से संवेदनशील त्वचा वालों को जलन हो सकती है।

Buy Now From Amazon

5. अर्बनबोटैनिक्स प्योर एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

कंपनी का दावा है कि इस जेल को आर्गेनिक एलोवेरा पौधों से बनाया जाता है। कंपनी इसके शुद्ध और प्राकृतिक होने की गारंटी भी देती है। इसमें विटामिन-ई होता है। यह त्वचा और बालों की समस्या को दूर करने के साथ ही उन्हें पोषण प्रदान करने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • यह त्वचा के छोटे घावों और कीड़े के काटने से होने वाली खुजली से राहत देने में मदद कर सकता है।
  • यह चेहरे पर होने वाले रैशेज और लालिमा से तुरंत राहत दिला सकता है।
  • सनबर्न और मुंहासों को कम कर सकता है।
  • यह त्वचा को नमीयुक्त रखता है।
  • त्वचा में जल्दी से अवशोषित हो सकता है।
  • पैराबेंस और सिंथेटिक खुशबू व रंग से मुक्त है।
  • बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
  • स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
  • इसमें अल्कोहल नहीं मिलाया जाता है।

अवगुण:

  • महंगा है।
  • संवेदनशील त्वचा वाले पहले पैच टेस्ट करें।
  • कुछ लोगों को इसकी तेज गंध अच्छी नहीं लग सकती।

Buy Now From Amazon

6. लक्मे 9 टू 5 नेचुरल एलो एक्वा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

लैक्मे का यह जेल त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। साथ ही पर्याप्त पोषण प्रदान कर सकता है। यह एलोवेरा जेल धूल भरे प्रदूषण से बचा सकता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा को सुरक्षित और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाया जा सकता है।

गुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • संवेदनशील त्वचा पर कोमल होता है।
  • मेकअप से पहले प्राइमर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चिपचिपा नहीं है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।

अवगुण:

  • जार पैकेजिंग है।
  • सर्दियों के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • सिंथेटिक खुशबू है।

Buy Now From Amazon

7. खादी नैचुरल आयुर्वेदिक एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

खादी नैचुरल हर्बल एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को बिना चिकना किए मॉइस्चराइज कर सकता है। यह विशेष रूप से तैलीय त्वचा वालों के लिए मददगार है। पर्यावरण प्रदूषण से बचाकर त्वचा को नर्म बनाए रखने में यह जेल प्रभावी है।

गुण:

  • यह मुंहासों से बचा सकता है और त्वचा के धब्बों कम कर सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • चिपचिपा नहीं है।
  • डर्मेटोलॉजिकल द्वारा प्रमाणित किया गया है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।
  • ज्यादा महंगा नहीं है।
  • पैराबेंस से मुक्त है।
  • कोई हानिकारक केमिकल नहीं है।

अवगुण:

  • जार पैकेजिंग है।
  • इसमें आर्टिफिशल और तेज सुगंध शामिल है।
  • नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर दाने हो सकते हैं।

Buy Now From Amazon

8. अरोमा ट्रेजर्स एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

इस जेल में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। इस जेल का उपयोग चेहरे, शरीर, बालों और दाढ़ी पर किया जा सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।

गुण:

  • इसका उपयोग मेकअप से पहले प्राइमर की तरह, आफ्टरशेव जेल की तरह और दाढ़ी को स्टाइलिंग करने के लिए किया जा सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • यह चिपचिपा नहीं है और सस्ता भी है।

अवगुण:

  • टब पैकेजिंग में आता है।

Buy Now From Amazon

9. सेनिजस 99% प्योर पैराबेंस फ्री एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

यह विटामिन, एंजाइम, मिनरल और अमीनो एसिड जैसे 75 से अधिक लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है और पर्याप्त मॉइस्चराइज प्रदान करता है। साथ ही रूखे बालों से बचा सकता है।

गुण:

  • त्वचा के लिए दैनिक मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • स्वस्थ, मजबूत, चमकदार और रूसी मुक्त बालों के लिए हेयर जेल या क्लींजिंग कंडीशनर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • यह सल्फेट और पैराबेंस से रहित है।
  • आफ्टरशेव जेल के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा को जलन और एलर्जी से छुटकारा दिला सकता है।
  • सनबर्न से राहत दिला सकता है।
  • स्ट्रेच मार्क्स और फटी एड़ियों की समस्या को कम कर सकता है।
  • मुंहासों को भी कम कर सकता है।

अवगुण:

  • उत्पाद की गुणवत्ता हल्की है।
  • तैलीय और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इसकी गंध तेज है।

Buy Now From Amazon

10. ग्रीन लीफ प्योर एलोवेरा स्किन जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

ग्रीन लीफ प्योर एलोवेरा स्किन जेल में प्राकृतिक रूप से एक्टिव एलोवेरा होता है, जो त्वचा को कोमल बनाता है। साथ ही त्वचा के टेक्सचर में सुधार कर सकता है। इस जेल का नियमित उपयोग स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा दे सकता है। इसे अपने एंटीफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह मुंहासे, दाने, मामूली घाव, त्वचा के फटने व एलर्जी के उपचार में उपयोगी है।

गुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह त्वचा पर हल्का होता है और चिपचिपा नहीं है।
  • आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • मेकअप के लिए प्राइमर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।
  • कीमत में सस्ता है।
  • इसे त्वचा व बालों पर लगा सकते हैं।

अवगुण:

  • अधिक जेल का उपयोग त्वचा में जलन का कारण बन सकता है।
  • सिंथेटिक रंग और गंध शामिल हैं।

Buy Now From Amazon

11. द फेसशोप जीजू एलो फ्रेश सूदिंग जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

इस जेल को एलोवेरा लीफ के एक्सट्रैक्ट से बनाया जाता है। साथ ही इसमें कई प्रकार के औषधीय पौधों का अर्क भी शामिल होता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज प्रदान कर सकता है। इस जेल का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है, जैसे त्वचा को स्मूद करना, फेस पैक के रूप में और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए।

गुण:

  • चिकना और चिपचिपा नहीं है।
  • पैराबेंस से मुक्त है।
  • कोई आर्टिफिशल रंग शामिल नहीं है।
  • मिनलर ऑयल और एनिमल ऑयल रहित है।
  • पॉकेट फ्रेंडली यानी सस्ता है।
  • त्वचा में तुरंत अवशोषित हो जाता है।
  • इसकी थोड़ी मात्रा ही काफी है।
  • चेहरे और बालों दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण:

  • आर्टिफिशल गंध शामिल है।
  • यह नॉन ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है।
  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है।

Buy Now From Amazon

12. सैंट. डी ‘वीन्स एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

यह जेल कीड़े के काटने, छिलने, खुजली और शुष्क त्वचा पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। साथ ही यह चिपचिपा नहीं होता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने और सूखेपन से बचाने में फायेदमंद हो सकता है। इसके अलावा, मुंहासों व पिंपल को दूर कर सकता है।

गुण:

  • हाइपोएलर्जेनिक है यानी कि एलर्जी को दूर करता है।
  • पैराबेंस और सल्फेट से मुक्त है।
  • इसमें किसी भी प्रकार का मिनरल ऑयल नहीं मिलाया जाता है।
  • रोज इस्तेमाल करने के लिए आदर्श है।
  • क्षतिग्रस्त त्वचा को रिपेयर कर सकता है।
  • एक प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में कार्य कर सकता है।
  • त्वचा की जलन को दूर कर सकता है।

अवगुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • आर्टिफिशल रंग और गंध शामिल हैं।

Buy Now From Amazon

13. कपिवा प्योर एलोवेरा स्किन जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

इस जेल को एलोवेरा के गूदे से बनाया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा की कई समस्याओं का उपचार करने वाले प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। यह जेल विभिन्न मौसमों में त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • यह शुद्ध एलोवेरा जेल मुंहासों और फुंसियों से लड़ने में मदद कर सकता है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • सनबर्न और त्वचा की एलर्जी से राहत दिला सकता है।
  • इसे मेकअप प्राइमर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह त्वचा में सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • पैराबेंस, सिलिकॉन और सल्फेट्स जैसे केमिकल से मुक्त है।
  • इसे पुरुष व महिलाएं दोनों यूज कर सकते हैं।

अवगुण:

  • संभव है कि कुछ लोगों को इसकी तेज गंध पसंद न आए।

Buy Now From Amazon

14. ग्रीनबेरी ऑर्गेनिक्स 99% प्योर एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

ग्रीनबेरी ऑर्गेनिक्स एलोवेरा जेल का उपयोग चेहरे, शरीर और बालों पर मॉइस्चराइजेशन की तरह किया जा सकता है। यह जेल शुष्क त्वचा को निखारता है। साथ ही त्वचा को कई फंगल संक्रमण से बचा सकता है। यह रूसी से बचाता है और बालों का रूखापन दूर कर सकता है।

गुण:

  • यह बिल्कुल भी चिपचिपा व तैलीय नहीं है।
  • इसे हर रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • त्वचा और स्कैल्प को चिकना करने वाले विटामिन-ई से समृद्ध होता है।
  • त्वचा की रंगत को चमकदार बना सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा और आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है।
  • यह ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है।
  • त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रख सकता है।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है।

अवगुण:

  • महंगा है।
  • इसमें आर्टिफिशल सुगंध शामिल है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों को जलन हो सकती है।

Buy Now From Amazon

15. एलोवेरा नरिशिंग स्किन जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

इस जेल को बनाने वाली कंपनी एलो वेदा का कहना है कि यह जेल हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइजिंग गुणों से युक्त है। यह सूखी और तैलीय त्वचा के लिए एकदम सही है। यह त्वचा को तुरंत हाइड्रेट कर सकता है और चमकदार बना सकता है। यह तैलीय त्वचा में तेल के स्तर को संतुलित रख सकता है। यह विटामिन-ए, सी, ई, बी12 व फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। यह मुंहासों की समस्या को दूर कर सकता है।

गुण:

  • पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • इसका उपयोग शेव के बाद मॉइस्चराइजर की तरह किया जा सकता है।
  • मजबूत, चमकदार और रूसी मुक्त बाल के लिए हेयर जेल या कंडीशनर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • फेस क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह सिंथेटिक तत्व व पैराबेंस से मुक्त है।

अवगुण:

  • इसकी तेज खुशबू कुछ लोगों को परेशान कर सकती है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों को खुजली की समस्या हो सकती है।

Buy Now From Amazon

16. डिवाइन इंडिया एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

कंपनी का मानना है कि यह आयुर्वेदिक उत्पाद है और किसी भी तरह के हानिकारक रसायनों से मुक्त है। यह स्किनकेयर के साथ ही बालों पर भी फायदेमंद हो सकता है। इसका उपयोग त्वचा व बालों के लिए प्रतिदिन मॉइस्चराइजर की तरह किया जा सकता है। यह बहुत ही हल्की खुशबू के साथ पारदर्शी है।

गुण:

  • इसे हेयर जेल या क्लींजिंग कंडीशनर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे बाल जड़ों से मजबूत हो सकते हैं और रूसी से छुटकारा मिल सकता है।
  • यूनीसेक्स है यानी पुरुष और महिलाएं दोनों यूज कर सकते हैं।
  • यह पैराबेंस, फ्थालेट और मिनरल ऑयल से मुक्त है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है।
  • इसमें विभिन्न तरह के प्रिजर्वेटिव होते हैं।
  • संवेदनशील त्वचा वालों को जलन और स्कैल्प पर खुजली की समस्या हो सकती है।

Buy Now From Amazon 

17. मामा अर्थ एलोवेरा जेल

Best Aloe Vera Gel Names In Hindi

मामा अर्थ कंपनी का यह जेल त्वचा व बालों को हाइड्रेट और पोषण प्रदान कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जिस कारण यह त्वचा को सनबर्न से बचा सकता है और कट व जलन को ठीक कर सकता है। यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और नमी प्रदान करके उलझन को कम करने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।
  • यह चकत्ते, शेविंग व सनबर्न के कारण होने वाली जलन से त्वचा को बचाता है।
  • इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुण खुजली को दूर करते हुए स्कैल्प को स्वस्थ रख सकते हैं।
  • इसमें विटामिन-ई होता है, जो स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाता है।
  • नियमित रूप से उपयोग करने पर यह जेल रूसी को रोकता है।
  • यह हर तरह की स्किन व बालों के लिए उपयुक्त है।
  • डर्मेटोलॉजिकल से प्रमाणित है।
  • पैराबेंस और सिलिकॉन से मुक्त हैं।

अवगुण:

  • संभव है कि संवेदनशील त्वचा वालों को सूट न करे।
  • अधिक मात्रा में उपयोग करने पर त्वचा पर जलन का कारण बन सकता है।

Buy Now From Amazon 

पढ़ते रहें आर्टिकल

आइए, अब जान लेते हैं कि सबसे अच्छा एलोवेरा जेल लेते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

सबसे अच्छा एलोवेरा जेल कैसे चुने?

सबसे अच्छा एलोवेरा जेल का चुनाव निम्न बिंदुओं के आधार पर किया जा सकता है:

  • पहचे पैच टैस्ट कर लें कि वह जेल आपकी त्वचा और बालों के लिए अच्छा है या नहीं।
  • साथ ही यह भी जांच लें कि उसमें पैराबेंस और सिलिकॉन जैसे हानिकारक रसायन न हों।
  • यह जानना भी जरूरी है कि जेल डर्मेटोलॉजिकल रूप से प्रमाणित है या नहीं।
  • सोडियम बेंजोएट और सोडियम ग्लूकोनेट जैसे प्रिजर्वेटिव से मुक्त होना चाहिए।
  • ई-कामर्स साइट पर उसकी रेटिंग और उपयोगकर्ताओं के रिव्यू को जरूर चेक करें।
  • उसमें आर्टिफिशल रंग और गंध शामिल न हो।
  • कोई भी प्रोडक्ट भरोसेमंद विक्रेता या फिर साइट से खरीदें। आप इस आर्टिकल में दिए Buy Now पर क्लिक करके भी अपने पसंद का जेल खरीद सकते हैं।
  • प्रोडक्ट की एक्पायरी डेट देखना ना भूलें।

स्क्रॉल करें

यहां हम बता रहे हैं कि त्वचा और बालों पर एलोवेरा जेल को कैसे लगाना चाहिए।

त्वचा और बालों पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका

नीचे बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा और बालों पर कर सकते हैं।

त्वचा के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग:

हर एलोवेरा जेल का उपयोग अलग प्रकार से किया जाता है। किसी एलोवेरा जेल का उपयोग सिर्फ क्रीम के रूप में किया जाता है, तो किसी का फेसपैक के रूप में। कुछ एलोवेरा जेल मेकअप से पहले प्राइमर का काम भी कर सकते हैं। इसलिए, यहां हम इसे उपयोग करने के आम तरीके के बारे में बता रहे हैं।

  • सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद तौलिये से चेहरे को पोंछकर सुखा लें।
  • अब थोड़ा-सा एलोवेरा जेल अपनी उंगलियों पर लेकर चेहरे पर आराम-आराम से मलें।
  • अच्छी तरह से लगाने के बाद अगर आप चाहें, तो इस पर मेकअप कर सकते हैं या फिर रात को चेहरे पर लगाकर सो सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप चाहें तो जेल लगाने के कुछ समय बाद ही अपना चेहरा पानी से धो सकते हैं।

बालों के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग:

वैसे तो बालों पर एलोवेरा जेल लगाने के कई तरीके व घरेलू नुस्खे हैं, लेकिन यहां हम इसका सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

  • थोड़ा-सा एलोवेरा जेल अपने हाथों पर लें और उसे स्कैल्प व बालों पर लगाएं। इसे सभी बालों पर फैलाने के लिए कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब इसे कुछ देर के लिए बालों पर लगे रहने दें, ताकि जेल के गुण हेयर फॉलिकल तक पहुंच जाएं। इसे कितने मिनट के लिए लगे रहने देना है, वह प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर लिखा होता है।
  • इसके बाद किसी भी अच्छे हर्बल शैंपू से बालों को धो लें।

आर्टिकल में आपने जाना कि बाजार में बेस्ट एलोवेरा जेल कौन-कौन से हैं। साथ ही आपने उनके गुण व अवगुण और उनमें मौजूद तत्वों के बारे में भी जाना। अब आप इनकी मदद से अपनी पसंद का सबसे अच्छा एलोवेरा जेल चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। हम उम्मीद करते हैं कि बेस्ट एलोवेरा जेल वाला यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट्स के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.

  • ALOE VERA: A SHORT REVIEW
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2763764/

The following two tabs change content below.

  • Reviewer
  • Author

अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की...

Dr. Suvina Attavar - I have a thirst for learning and a passion for Dermatology, Cosmetology and hair transplantation. I... View Profile

सबसे बेस्ट एलोवेरा जेल कौन सी कंपनी का है?

बेस्ट एलोवेरा जेल के नाम.
वाओ एलोवेरा ब्यूटी जेल.
अमारा ऑर्गेनिक्स कोल्ड प्रेस्ड एलोवेरा जेल.
नैचर रिपब्लिक एलोवेरा जेल.
इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक नॉन-टॉक्सिक एलोवेरा जेल.
अर्बनबोटैनिक्स प्योर एलोवेरा जेल.
लक्मे 9 टू 5 नेचुरल एलो एक्वा जेल.
खादी नैचुरल आयुर्वेदिक एलोवेरा जेल.
अरोमा ट्रेजर्स एलोवेरा जेल.

ओरिजिनल एलोवेरा जेल कैसे लगाएं?

ऐलोवेरा लगाने का तरीका त्वचा पर ऐलोवेरा लगाकर सोने से पहले आप अपने चेहरे को धोकर साफ कर लें. इसके बाद अपने चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. जब त्वचा जेल को सोख ले तो एक थोड़ा और जेल लेकर त्वचा पर एक परत बनाएं और फिर सो जाएं. सुबह तक आपकी त्वचा का ग्लो कई गुना बढ़ जाएगा.

एलोवेरा चेहरे पर लगाने से क्या नुकसान होता है?

अगर आपको एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से स्किन में समस्याएं हो रही है, तो आपको तुरंत इसे बंद कर देना चाहिए। इससे आपको स्किन रैशेज, एलर्जी, आंखों में लालिमा, जलन और खुजली की दिक्कत हो सकती है। अगर आप इसका इस्तेमाल बंद नहीं करते हैं, तो बहुत से लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

एलोवेरा जेल कितने दिन तक खराब नहीं होता?

वहीं प्रिजर्वेटिव मिलाने के बाद फ्रिज में रखने से आपका एलोवेरा जेल 1-2 महीनों तक यूज किया जा सकता है. इसके अलावा आप एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में भरकर भी रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर एलोवेरा की आइस क्यूब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.