दूध के साथ सेब खाने से क्या फायदा होता है? - doodh ke saath seb khaane se kya phaayada hota hai?

सेब खाने के बाद दूध पी सकते हैं ?

Contents

  • सेब खाने के बाद दूध पी सकते हैं ? Apple khane ke baad dudh pina
      • सेब खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए ?
      • क्या सेब खाने के बाद चाय पी सकते हैं ?
      • सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ?

रोजाना एक सेब खाना आपको कई बिमारियों से बचाए रखता है और आप स्वस्थ रहते है क्योंकि सेब स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. सेब का सेवन जहाँ आपके हेल्थ के लिए बढिया है वही सेब खाने के तरीको और टाइमिंग को जान लेना भी जरुरी है ताकि आप सेब खाए और आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत भी न हो तो चलिए इस पोस्ट में सब कुछ जान लेते है जो आपका जानना जरूरी है.

दूध के साथ सेब खाने से क्या फायदा होता है? - doodh ke saath seb khaane se kya phaayada hota hai?
सेब खाने के बाद दूध पी सकते हैं

सेब खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए ?

सेब खाने के तुरंत बाद आप दूध नहीं पी सकते. आप सेब खाने के आधे घंटे के बाद ही दूध पियें जब सेब पूरा डायजेस्ट हो जाए. आधे घंटे बाद दूध पीने से आपको कोई भी दिक्कत नहीं होगी लेकिन उससे पहले दूध पीना उचित नहीं है.

क्या सेब खाने के बाद चाय पी सकते हैं ?

नहीं, आप सेब खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पी सकते क्योंकि चाय गरम होती है और सेब ठन्डे तासीर का होता है. एक बार सेब आपके पेट में पच जाए उसके बाद ही चाय पियें. वैसे भी कोई भी फल खाने के बाद तुरंत चाय पीने से हमें हमेशा बचना चाहिए.

सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ?

सेब खाने के बाद आपको कभी भी दही, मूली, खट्टी चीजों का सेवन और पानी पीने से बचना चाहिए. सेब खाने के तुरंत बाद इनका सेवन करने से आपको सर्दी – जुकाम की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा भी आपको apple खाने के तुरंत बाद निम्बू और अचार का सेवन भी नहीं करना चाहिए वरना आपको कब्ज और गैस की शिकायत हो सकती है.

अगर आप सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में अधिक जानने चाहते है तो आप यह अर्त्सिले जरुर पढ़े – सेब खाने के फायदे और नुकसान

आपको हमारा आर्टिकल सेब खाने के बाद दूध पी सकते हैं ? (Apple khane ke baad dudh pina) आपको कैसा लगा Comment Box में बताना ना भूले । इसी तरह हम आपसे जुड़े रहेंगे और आपकी अच्छी सेहत की कामना करते रहेंगे । … धन्यवाद।

हमसे जुड़े Facebookपर

सेब Apple के बारे में बचपन से सुनते आये है ” An apple a day keeps the Doctor away ” लेकिन इतनी महत्त्व की बात पर हम गौर नहीं करते। क्योंकि हम गहराई से इसके गुणो को नहीं समझते।

जब आप इसकी खासियत पहचानेंगे तो हैरान रह जायेंगे। जानिए सेब के बारे में कुछ ऐसा जो शायद आप नहीं जानते होंगे। यह अपने आप में एक सम्पूर्ण टोनिक है।

सेब के लाभदायक तत्व – Apple Nutrients

सेब विटामिन खनिज तथा कई लाभदायक पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें विटामिन C , विटामिन K , विटामिन B 6 , और राइबोफ्लेविन तथा खनिज के रूप में पोटेशियम , कॉपर , मैंगनीज , फास्फोरस और मेग्नेशियम होते हैं।

यह फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स , फीटो न्यूट्रिएंट्स , फ्लेवेनॉयड्स तथा पॉलीफेनोलिक आदि तत्व इससे मिलने वाले फायदों को उच्चतम स्तर तक बढ़ा देते हैं।

दूध के साथ सेब खाने से क्या फायदा होता है? - doodh ke saath seb khaane se kya phaayada hota hai?

कृपया ध्यान दें : किसी भी लाल अक्षर वाले शब्द पर क्लीक करके उसके बारे में विस्तार से जानें।  

सेब एक बहुत अच्छा टोनिक है। हर उम्र में इसे रोज खाया जा सकता है। रोजाना एप्पल खाने से शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है। दिमागी काम करने की क्षमता बढती है।

रोज सुबह नाश्ते में एक सेब खाकर एक गिलास दूध पी लिया जाए तो चेहरे पर एक अलग ही लाली आ जाती है , रंग गोरा हो जाता है और चुस्ती फुर्ती बढ़ जाती है । जॉइंट के दर्द , स्किन सम्बन्धी परेशानी , टेंशन , साँस की प्रॉब्लम मेंभी ये बहुत लाभकारी साबित होता है । एप्पल से होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं –

पाचन शक्ति – Digestion

सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन के लिए बहुत लाभदायक होता है। फाइबर से आँतों की सफाई होती है और कब्ज से बचाव होता है।

एप्पल बड़ी आंत में पाए जाने वाले लाभदायक बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि करता है। इससे नुकसानदेह बैक्टीरिया मिट जाते है तथा शरीर से विषेले तत्व कम हो जाते हैं। एप्पल खाने से आँतों की क्रियाशीलता बढ़ती है। जिसके कारण पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरीके से हो पाता है।

कितनी भी पौष्टिक चीज खा लें , यदि शरीर पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं करता तो सब व्यर्थ चला जाता है। अतः एप्पल रोजाना खाना चाहिए।

कमजोरी तथा खून की कमी – Weakness and anemia

सेब में कमजोरी दूर करने वाले सभी तत्व मौजूद होते है। यह आयरन का अच्छा स्रोत है। खून की कमी दूर भी करता है और खून साफ भी करता है। इसीलिए बीमारी के समय एप्पल खाने की सलाह दी जाती है ताकि जल्दी ताकत आ जाये। यह प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा देता है।जिससे बार बार बीमार होने से छुटकारा मिलता है।

दांत और मसूड़े – Teeth and gum

सेब चबाकर खाने से दांत और मसूड़े दोनों को बहुत लाभ होता है। इससे दांतों की सफाई हो जाती है जिसके कारण दांत में कीड़ा नहीं लगता। इसका एंटीबैक्टीरिया वाला गुण मुंह के संक्रमण से बचाता है।

एप्पल खाने से लार अधिक बनती है जो मुंह की साफ सफाई करने के अलावा बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकती है। इस प्रकार एप्पल नियमित खाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

हृदय रोग – Heart disease

एप्पल शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है। इससे मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट के कारण रक्त में वसा तथा ट्राईग्लासराइड का नुकसानदेह असर कम हो जाता है।

इसके अतिरिक्त सेब के छिलके में पाया जाने वाले फ्लेवेनॉयड्स ह्रदय के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। ये ह्रदय से जुडी रक्त शिराओं को लचीला बनाये रखने में सहायक होते है। इस प्रकार ह्रदय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

आँखें – Eyes

सेब आँखों के स्वस्थ बनाये रखने में मददगार होता है । इसके नियमित उपयोग से रात को कम दिखाई देने की परेशानी में कमी आ सकती है।

इसमें पाए जाने वाले फीटो न्यूट्रिएंट्स तथा एंटीऑक्सीडेंट्स आँखों की रोशनी बढ़ाते हैं। इसके नियमित उपयोग से आँखों की अन्य परेशानियां जैसे मोतियाबिंद , ग्लूकोमा आदि से भी बचाव होता है।

वजन – Weight

एप्पल में पाए जाने फाइबर के कारण इसे खाने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इस वजह से कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है और अधिक खाने से बचाव होता है।

इसके अलावा सेब नियमित खाने से मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया सुदृढ़ होती है। जिसके कारण अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता। इस प्रकार वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

दिमाग

एप्पल से मिलने वाले पोषक तत्व दिमाग को शक्ति देते है। नियमित रूप से सेब खाने से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिमागी बीमारियां जैसे अल्जाइमर , पार्किन्सन आदि से बचाव हो सकता है।

विद्यार्थियों के लिए सेब स्मरण शक्ति व दिमाग की शक्ति बढ़ाने का आसान स्रोत हो सकता है। इसके लिए उन्हें एक या दो एप्पल खाना खाने से पंद्रह मिनट पहले छिलके सहित चबा चबाकर खाने चाहिए ।

सेब का उपयोग घरेलु नुस्खों के लिए – Apple Gharelu Nuskhe

नींद के लिए – Sleep

जिन लोगों को नींद नहीं आती उन्हें एप्पल का ये प्रयोग फायदा कर सकता है । एक सेब काटकर एक गिलास पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर मसल कर छानकर स्वाद के लिए थोड़ी शक्कर या नमक डालकर पी लें। नींद आसानी  से आने लगेगी।

जुकाम

जिन लोगों का जुकाम ठीक ही नहीं होता उन्हें रोजाना खाना खाने से ठीक पहले एक सेब  apple  छिलके सहित खाना चाहिए । इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है और जुकाम भी ठीक होता है।

दस्त

कभी कभी बच्चों को दूध से दस्त की समस्या होती है। ऐसे में सेब का रस थोड़ी थोड़ी देर में देने से दस्त ठीक होते है।सेब का रस बड़े लोगों को भी मरोड़ वाले दस्तो में बहुत आराम देता है।  दस्त में सेब छिलके हटाकर उपयोग में लाना चाहिए। दूध में उबालकर लेने से गर्मी के कारण होने वाले दस्त ठीक हो जाते है।

इन्हे भी जाने और लाभ उठायें :

आंवला / मशरूम / खीरा ककड़ी / पालक / हरी मिर्च /  प्याज / करेला / तुरई / भिंडी / चुकंदर / गाजर / मटर / लौकी / मूली /  अदरक / आलू  / नींबू / टमाटर / लहसुन / हल्दी / त्रिफला चूर्ण / काली मिर्च / फिटकरी / दिव्य तुलसी / सौंफ / इमली /

दूध और सेब एक साथ खाने से क्या होता है?

सेब और दूध का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दूध और सेब दोनों ही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सेब और दूध का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है।

सेब खाने से वजन बढ़ता है क्या?

अगर बात करें आपके वजन बढ़ने की तो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा कहा गया है कि आप रोजाना ज्यादा मात्रा में सेब खाएंगे तो शरीर का वजन बढ़ सकता है. इसके अलावा सीमित मात्रा में सेब का सेवन करने से स्वास्थय को कई लाभ भी मिलते है.

क्या सुबह खाली पेट सेब खाना चाहिए?

इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज जिस तरह की बीमारियां जैसे कोरोना फैल रहा है, उसमें इम्युनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है। इसलिए सेब का सेवन अवश्य कीजिये।

सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?.
सेब का सेवन करने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन में नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए..