दूध में अखरोट मिलाकर पीने से क्या होता है? - doodh mein akharot milaakar peene se kya hota hai?

बदलते मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए, बहुत ज़रूरी है कि मौसम के अनुसार अपनी डाइट का खासा ध्यान रखा जाए। कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कई बार अधिक परेशानी भी हो जाती है। अगर इंसान की डाइट सही रहे, तो वो कई परेशानियों से काफी हद तक बच सकता है। इस बदले मौसम में शरीर को पोषक तत्वों की खासा ज़रूरत होती है, और वो पोषक तत्व फल, सब्जी, ड्राई फ्रूट्स या दूध से भी मिल सकते हैं। कहा जाता है कि अगर नियमित तौर पर दूध के साथ अखरोट का सेवन किया जाएं, तो शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको दूध के साथ अखरोट के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप भी इसका सेवन ज़रूर करना चाहेंगी।

दिमाग को करता है तेज

दूध में अखरोट मिलाकर पीने से क्या होता है? - doodh mein akharot milaakar peene se kya hota hai?

विधि

1. अखरोट को मिक्सी में पीस लें।
2. अब एक पैन में दूध गर्म करके उसमें अखरोट का पेस्ट डालकर उबालें। आप चाहे तो इसमें शहद मिला सकते हैं।
3. एक उबाल आने पर गैस बंद करें।
4. लीजिए आपका अखरोट वाला दूध बनकर तैयार है। इसे गुनगुना ही रात को सोने से पहले पीएं।

तो चलिए अब जानते हैं इसे पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

दिल का रखे ध्यान

अखरोट व दूध में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

दूध में अखरोट मिलाकर पीने से क्या होता है? - doodh mein akharot milaakar peene se kya hota hai?

कैंसर से बचाव

अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसे दूध में उबालकर पीने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

याददाशत बढ़ाए

दिमाग की आकृति के बने अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे दूध में मिलाकर पीने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर रहे कंट्रोल

इनमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही डायबिटीज होने का खतरा कई गुणा कम रहता है।

दूध में अखरोट मिलाकर पीने से क्या होता है? - doodh mein akharot milaakar peene se kya hota hai?

स्किन के लिए फायदेमंद

दूध में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हेल्थ और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। दूसरी ओर अखरोट में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर पीने से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर त्वचा को जवां दिखाने में मदद मिलती हैं। 

अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है. इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है. अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है.

खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है?

दिल के रोगियों के लिए – खाली पेट सुबह भीगे अखरोट खाने से दिल के रोगियों की बहुत सी बीमारियाँ जैसे हाई बीपी, अनियमित धड़कने, हार्ट स्ट्रोक आदि को ठीक किया जा सकता है, भीगे अखरोटों में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वास्थ बनाने में काफी फायदेमंद होता है।

रात में अखरोट खाने से क्या होता है?

अखरोट खाने के फायदे अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी-आक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को बीमारियों से दूर रखते हैं. 3- अखरोट खाने से टेंशन दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है. दिमाग को शांत करने के लिए आपको अखरोट खाना चाहिए. 4- ब्लड प्रेशर की मरीज अखरोट जरूर खाएं.

भीगे हुए अखरोट का पानी पीने से क्या होता है?

अखरोट आयरन, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम से भरपूर होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसी के साथ फाइबर की मात्रा शरीर को भरा रखती है जिससे आपको बार-बार स्नैकिंग से बचने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आपना वजन भी कम होता है।