Source पर्यावरण विज्ञान उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रम पिछले दो वर्षों में हमने एशिया, यूरोप एवं अफ्रीका महाद्वीपों के बारे में पढ़ा है। इस वर्ष एक नए महाद्वीप के बारे में जानो - उत्तरी अमेरिका महाद्वीप। इस महाद्वीप की प्राकृतिक बनावट (यानी मैदान, पहाड़ और पठार) और जलवायु (यानी गर्मी, सर्दी और वर्षा) के बारे में हम पढ़ेंगे। अमेरिका महाद्वीपों की स्थिति दोनों महाद्वीपों को जोड़ती हुई जो संकरी ज़मीन की पट्टी है, वहाँ पर सन 1914 में एक चौड़ी नहर बनकर तैयार हुई। इसे पनामा नहर कहते हैं। यह लगभग 82 कि.मी. लंबी है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की बनावट उत्तरी अमेरिका कितना विशाल महाद्वीप है। इसमें अवश्य अलग-अलग तरह की जलवायु देखने को मिलेगी। तुम ग्लोब में देखो तो पाओगे कि उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी हिस्से भूमध्य रेखा के पास है और इसके उत्तरी हिस्से उत्तरी ध्रुव के पास है। सर्दी और गर्मी के मौसम में तापमानउत्तरी अमेरिका में मुख्य रूप से दो ऋतुएँ होती हैं, गर्मी और सर्दी। पहले हम वहाँ की सर्दी के बारे में जाने। 0 डिग्री सें. तापमान में पानी बर्फ बन जाता है। जनवरी में अमेरिका के आधे से अधिक हिस्से में तापमान 0 डिग्री सें. से भी कम रहता है। यानी यहाँ पर हिमपात होता है और पानी जम जाता है। अमेरिका के काफी उत्तर में तो तापमान शून्य से 30 डिग्री सें. से भी कम हो जाता है। अमेरिका के बीच तक इतने कड़ाके की ठंड पड़ने का एक और मुख्य कारण है- उत्तर से दक्षिण की ओर चलने वाली बफीर्ली हवाएँ। ये हवाएँ पूरे महाद्वीप को ठंडा कर देती हैं। इस तरह की बर्फीली हवाएँ हमारे महाद्वीप यानी एशिया महाद्वीप में भी चलती है। इनके कारण भारत में भी खूब ठंड पड़ सकती थी। लेकिन हमारे देश के उत्तर में ऊँचा हिमालय पर्वत जो है। ये पर्वत उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं को रोक लेते हैं। इस कारण हमारे देश में बहुत कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती। अमेरिका में भी एक ऊँची पर्वतमाला है - रॉकीज पर्वत। मगर ये पर्वत उत्तर से चलने वाली हवाओं को रोक नहीं पाते हैं। ऐसा क्यों? तापमान और खेती गर्मी में तापमान
अमेरिका में वर्षा सागर से चलने वाली भाप भरी हवाएँ उत्तरी अमेरिका की बनावट एवं वर्षा इन हवाओं को कौन से पर्वत रोक
लेते हैं? अमेरिका में रेगिस्तान
उत्तरी अमेरिका की प्राकृतिक वनस्पति अब चलो अमेरिका के वन और प्राकृतिक वनस्पतियों के बारे में पढ़े। पहले यह याद करो कि अमेरिका में दक्षिण में गर्मी पड़ती है और उत्तर में ठंड बढ़ती जाती है। तुमने देखा कि अमेरिका के दक्षिण पश्चिम में ऐसे प्रदेश हैं जहाँ 25 से.मी. से भी कम वर्षा होती है। इस प्रदेश में गर्मी में खूब गर्मी भी पड़ती है। इस कारण वहाँ पानी जल्दी सूख जाता है और नमी नहीं रहती है। ऐसी जलवायु में कंटीली झाड़ियाँ और नागफनी ही उगती हैं। इन पौधों में पत्तियाँ नहीं होती हैं। केवल कांटे होते हैं। अगर पत्तियाँ होती तो उनमें से पानी जल्दी भाप बनकर उड़ जाता। अमेरिका के अरिज़ोना रेगिस्तान के नागफनी का चित्र देखो। अगर अमेरिका के बिल्कुल उत्तरी हिस्सों को देखोगे तो पाओगे कि वहाँ भी 25 से.मी. से कम वर्षा होती है। तो क्या वहाँ भी नागफनी उगेंगे? नहीं। यह तो अमेरिका का टुंड्रा प्रदेश है। तुम्हें याद होगा टुंड्रा प्रदेश में साल में कुछ ही महीनों में धूप रहती है और वह भी हल्की-हल्की। बहुत अधिक ठंड के कारण यहाँ पानी सूखता नहीं है इसलिये यहाँ नमी की कमी नही रहती है। तो यहाँ नागफनी के उगने का सवाल ही नही उठता। पर यहाँ एक दूसरी दिक्कत है। यहाँ साल भर में सूर्य का प्रकाश इतना कम मिलता है कि पेड़ पौधे उग नहीं पाते। बस जब कुछ महीनों में धूप पड़ती है तब लाईकेन जैसी काईयाँ उग आती हैं। अब उन प्रदेशों को देखते हैं जहाँ 25 से.मी. से अधिक, मगर 50 से.मी. से कम वर्षा होती है। मानचित्र में इस प्रदेश को पहचानो। यहाँ जितनी वर्षा होती है उसमें इस प्रदेश के दक्षिणी व मध्य के भागों में केवल घास ही घास उग पाती है, पेड़ नहीं। यहाँ दूर-दूर तक पेड़ नहीं दिखाई पड़ते। अमेरिका के इस लंबे चौड़े घास के फैलाव को प्रेरीज़ कहते हैं। लेकिन कम वर्षा के इसी प्रदेश के उत्तरी भाग में कोणधारी पेड़ों के वन हैं। भई यह कैसे? दोनों भागों में तो उतनी ही वर्षा होती है। इसके पीछे एक कारण है। दक्षिण में गर्मी अधिक पड़ती है, सो जो पानी बरसता है वह भाप बनकर उड़ जाता है। इसलिए दक्षिण में पेड़ों के लायक नमी नहीं रहती है। इसके विपरीत उत्तर में ठंड अधिक और गर्मी कम पड़ती है। सो वहाँ पर मिट्टी में नमी बनी रहती है - पानी सूख नहीं जाता है। इस कारण वहाँ पेड़ होते हैं और वन हैं। ठंडे बर्फीले प्रदेश होने के कारण यहाँ कोणधारी पेड़ों के वन पाए जाते हैं। अब हम अमेरिका के उन इलाकों को देखें जहाँ 50 से.मी. से अधिक वर्षा होती है। अधिक वर्षा वाले इन इलाकों में तरह-तरह के पेड़ों के घने जंगल मिलते हैं। बहुत ऊँचे पहाड़ों पर और बहुत ठंडे इलाकों में कोणधारी पेड़ों के वन पाए जाते हैं। गर्म इलाकों में चौड़ी पत्ती वाले पेड़ उगते हैं। अभ्यास के प्रश्न |