जैसा कि हम जानते हैं कि किसी भी किसी भाषा को जानने/समझने से पहले हमें उस भाषा की व्याकरण को समझना होता है। हिंदी व्याकरण में शब्द विचार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस ब्लॉग हम यह भी पढेंगे की शब्द किसे कहते हैं?दो या दो से अधिक वर्णो से बने ऐसे समूह को ‘शब्द’ कहते है, जिसका कोई न कोई अर्थ अवश्य हो। ध्वनियों के मेल से बने सार्थक वर्णसमुदाय को ‘शब्द’ कहते हैं। वर्णों या ध्वनियों के सार्थक मेल को ‘शब्द’ कहते हैं। चलिए पढ़ते हैं Shabd Vichar के बारे में विस्तार से। Show
This Blog Includes:
जरूर पढ़ें: हिंदी व्याकरण – Leverage Edu के साथ संपूर्ण हिंदी व्याकरण सीखें शब्द विचार क्या होते हैं?Shabd Vichar क्या होते हैं, नीचे जानिए- Source: Pinterestशब्द विचार (Shabd Vichar) हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतर्गत शब्द की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है। शब्द क्या होते हैं?वर्णों या अक्षरों से बना ऐसा इंडिपेंडेंट समूह जिसका कोई अर्थ हो, उन समूह को शब्द कहा जाता है। जैसे: लड़का, लड़की आदि- दो या दो से अधिक वर्णों के मेल से इन शब्दों की रचना हुई है। वर्णों के ये मेल सार्थक है, जिनसे किसी अर्थ का बोध होता है। ‘घर’ शब्द में दो वर्णों का मेल है, जिसका मतलब होता है मकान, जिसमें लोग रहते हैं। हर हालत में शब्द सार्थक होना चाहिए। निरर्थक शब्दों के लिए व्याकरण में स्थान नहीं है। अकेले और कभी दूसरे शब्दों के साथ मिलकर शब्द अपना अर्थ प्रकट करते हैं। शब्द को दो रूपों में पाया जाता है-
यह वाक्य में दूसरे शब्दों से मिलकर अपने रूप को संवार लेता है। शब्दों की रचना (i) ध्वनि और (ii) अर्थ के मेल से होती है। एक या अधिक वर्णों से बनी स्वतंत्र सार्थक ध्वनि को शब्द कहा जाता है, जैसे-
अतः ध्वन्यात्मक या वर्णात्मक होते हैं शब्द। किन्तु, व्याकरण में ध्वन्यात्मक शब्दों की अपेक्षा वर्णात्मक शब्दों का अधिक महत्त्व है। वर्णात्मक शब्दों में भी उन्हीं शब्दों का महत्त्व है, जो सार्थक हैं, जिनका अर्थ स्पष्ट और सुनिश्र्चित है। व्याकरण में निरर्थक शब्दों पर विचार नहीं होता। जरूर पढ़ें: Kaal in Hindi (काल) शब्द और पदध्वनियों के मेल से शब्द और पद बनते हैं, नीचे विस्तार जानते हैं- जैसे-न+आ+न+ई= नानी। यही शब्द जब वाक्य में अर्थवाचक बनकर आए, तो वह पद कहलाता है। जैसे- पेन्सिल लाओ। इस वाक्य में दो पद है- एक नामपद ‘पेन्सिल‘ है और दूसरा क्रियापद ‘लाओ‘ है। शब्द विचार की क्लासिफिकेशनShabd Vichar की क्लासिफिकेशन नीचे दी गई है-
अर्थ के आधार पर शब्द के भेदअर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं, जैसे-
1. सार्थक शब्द वे शब्द जिनसे कोई अर्थ निकलता हो, सार्थक शब्द कहलाते हैं, जैसे-
2. निरर्थक शब्द वे शब्द जिनका कोई अर्थ ना निकल रहा हो या जो शब्द अर्थहीन हो, उनको निरर्थक शब्द कहा जाता है, जैसे:
रचना (बनावट) के आधार पर शब्द के भेदSource: Pinterestरचना के आधार पर शब्द के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं:
1. रूढ़ शब्द ऐसे शब्द जो किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं लेकिन अगर उनके टुकड़े कर दिए जाएँ तो निरर्थक हो जाते हैं। ऐसे शब्दों को रूढ़ शब्द कहते हैं, जैसे-
2. यौगिक शब्द ऐसे शब्द जो किन्हीं दो सार्थक शब्दों के मेल से बनते हों वे शब्द यौगिक शब्द कहलाते हैं। इन शब्दों के खंड भी सार्थक होते हैं, जैसे-
3. योगरूढ़ शब्द ऐसे शब्द जो किन्हीं डो शब्द के योग से बने हों एवं बनने पर किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, वे शब्द योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। बहुव्रीहि समास ऐसे शब्दों के अंतर्गत आते हैं। जैसे: दशानन : दस मुख वाला अर्थात रावण , जरूर पढ़ें: 150 Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द) प्रयोग के आधार पर शब्द के भेदप्रयोग के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं-
1. विकारी शब्द शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक के अनुसार परिवर्तन होते हैं, वे शब्द विकारी शब्द कहलाते हैं। विकारी शब्द चार होते हैं – (1) संज्ञा संज्ञा (1) सब्जी = सब्जियाँ, सब्जियों सर्वनाम → तुम = तुम्हें – तुम्हारा जैसे
जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं बच्चा शब्द है यह लिंग, वचन एवं कारक के अनुसार परिवर्तित हो रहा है। 2. अविकारी शब्द ऐसे शब्द जिन पर लिंग, वचन एवं कारक आदि से कोई फर्क नहीं पड़ता एवं जो अपरिवर्तित रहते हैं। ऐसे शब्द अविकारी शब्द कहलाते हैं। अविकारी शब्दों को चार भागों में बाँटा गया हैं – (1) क्रियाविशेषण क्रियाविशेषण राधा बाहर बैठी हैं। संबंधबोधक रेखा के साथ कमला आएगी। समुच्चयबोधक
विस्मयादिबोधक अरे! राधा गा रही हैं।
शब्द लिंग, वचन कारक आदि बदलने पर भी अपरिवर्तित रहेंगे। जरूर पढ़ें: Anuswar in Hindi उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेदउत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं, जैसे-
1. तत्सम शब्द तत् (उसके) + सम (समान) यानी ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा में हुई ओर वे हिन्दी भाषा में बिना किसी परिवर्तन के प्रयोग में आने लगे, ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते हैं, जैसे-
2. तद्भव शब्द ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा से उत्पन्न होते हैं, लेकिन वो रूप बदलकर हिन्दी में आ गए हों, ऐसे शब्द तद्भव शब्द कहलाते हैं, जैसे-
3. देशज शब्द ऐसे शब्द जो भारत की विभिन्न स्थानीय बोलियों में से हिंदी में आ गए हैं, उन शब्दों को देशज शब्द कहते हैं, जैसे-
ऊपर दिए गए सभी उदाहरण भारत की ही विभिन्न स्थानीय बोलियों में से क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं। ये अब हिन्दी में आ गए हैं। 4. विदेशी शब्द ऐसे शब्द जो भारत से बाहर की भाषाओं से हैं लेकिन ज्यों के त्यों हिन्दी में प्रयुक्त हो गए, वे शब्द विदेशी शब्द कहलाते हैं। मुख्यतः यह विदेशी जातियों से हमारे बढ़ते मिलन से हुआ है।
विदेशी शब्दों के उदाहरण निम्न हैं-
जरूर पढ़ें: Sarvanam in Hindi (सर्वनाम) शब्द विचार संबंधित महत्वपूर्ण MCQsप्रश्न 01. “विद्वान” विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा हैं? उत्तर: (स) विद्वता प्रश्न 02. पशु शब्द का विशेषण है? उत्तर: (अ) पाशविक प्रश्न 03. संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है? उत्तर: (अ) सड़कछाप प्रश्न 04. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौन सा है? उत्तर: (स) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो। प्रश्न 05. किस वाक्य में पूर्व कालिक क्रिया है? उत्तर:(ब) वह चाय पीकर घूमने जाता है प्रश्न 06. किस वाक्य
में सकर्मक क्रिया नहीं है? उत्तर: (अ) नेहा हँसती है प्रश्न 7. जो क्रिया कर्म का बोध नहीं कराती है, उसे कहते हैं? उत्तर:(स) अकर्मक क्रिया प्रश्न 08.
पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है? उत्तर: (अ) मोहन नहाकर पूजा करने लगा प्रश्न 09. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया कौन सी है? उत्तर: (स) लिखना प्रश्न 10. कौन सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं
है? उत्तर: (द) प्राथमिक प्रश्न 11. अग्नि का विशेषण है? उत्तर: (ब) आग्नेय प्रश्न 12. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण हैं? उत्तर: (ब) यह लड़का बहुत चालाक है प्रश्न 13. माहात्म्य शब्द है? उत्तर: (द) भाववाचक प्रश्न 14. सर्वनाम के भेद होते हैं? उत्तर: (ब) 6 प्रश्न 15. अवस्था के आधार पर विशेषण
कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर: (स) 3 प्रश्न 16. निम्न में से कौन अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है? उत्तर: (अ) उसे प्रश्न 17. निम्न में से जातिवाचक संज्ञा नहीं है? उत्तर: (अ) शैशव प्रश्न 18. हमें गरीबों पर दया करनी चाहिए इसमें गरीब शब्द क्या है? उत्तर: (ब) संज्ञा प्र.19 निम्न में से रूढ़ शब्द का उदाहरण है? उत्तर: (द) हाथ प्र.20 निम्न में से तत्सम शब्द का उदाहरण नहीं
है? उत्तर: (स) जल FAQsशब्द विचार क्या होते हैं? शब्द विचार (Shabd Vichar) हिंदी व्याकरण का दूसरा खंड है जिसके अंतर्गत शब्द की परिभाषा, भेद-उपभेद, संधि, विच्छेद, रूपांतरण, निर्माण आदि से संबंधित नियमों पर विचार किया जाता है। शब्द की परिभाषा क्या है? वर्णों या अक्षरों से बना ऐसा इंडिपेंडेंट समूह जिसका कोई अर्थ हो, वह समूह शब्द कहलाए जाते हैं। शब्द और पद क्या हैं? शब्द और पद ध्वनियों के मेल से शब्द बनते हैं। आशा करते हैं कि आपको Shabd Vichar का ब्लॉग अच्छा लगा होगा। अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए। वर्णों से मिलकर बनी सार्थक स्वतंत्र ध्वनि को क्या कहते है?शब्द की परिभाषा- एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि शब्द कहलाता है। जैसे- एक वर्ण से निर्मित शब्द-न (नहीं) व (और) अनेक वर्णों से निर्मित शब्द-कुत्ता, शेर,कमल, नयन, प्रासाद, सर्वव्यापी, परमात्मा।
दो या दो से अक्षरों से बने स्वतंत्र सार्थक ध्वनि को क्या कहते हैं?क+अ=क, खु+अ=ख आदि । 1. वर्णों को स्पर्श व्यंजन कहते हैं ।
एक या अधिक वर्णो के मेल से बनी सार्थक ध्वनि को क्या कहा जाता है *?एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र और सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। उच्चारित ध्वनि संकेतों को (वायु) ध्वनि कहा जाता हैं।
एक या एक से अधिक अक्षरों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि को क्या कहतेहैं?जिसमें शब्दों के भेद (तथा उनके प्रयोग) रूपांतर और व्युत्पत्ति का निरूपण किया जाता है। ८७—एक या अधिक अक्षरों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि को शब्द कहते हैं, जैसे, लड़का, जा, छोटा, मैं, धीरे, परंतु, इत्यादि। (अ) शब्द अक्षरों से बनते हैं।
|