7 महाद्वीप क्रम में क्या है? - 7 mahaadveep kram mein kya hai?

7 Mahadeep ke naam – जब पृथ्वी की संरचना हुई तो यहां पर तरह-तरह के जीवो की भी उत्पत्ति भी हुई। उस उत्पत्ति में से मानव सबसे ज्यादा बुद्धिजीवी माने जाने वाले जीव हुए है। जिन्होंने इस पृथ्वी पर आगे चलकर राज शुरू करना start किया और इनकी जनसंख्या बढ़ती चली गई और धीरे-धीरे उन्होंने इस पृथ्वी को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने अपने बाहुबल के दम पर इस पृथ्वी को बांट लिया और परिणामस्वरूप आज वर्तमान समय में इस पृथ्वी पर सात महाद्वीप स्थित है। जो पृथ्वी के पूरे भूमि क्षेत्रफल को ढ़के हुए हैं।

7 महाद्वीप क्रम में क्या है? - 7 mahaadveep kram mein kya hai?
7 महाद्वीप क्रम में क्या है? - 7 mahaadveep kram mein kya hai?

वैसे तो पृथ्वी को दो भागों में बांटा जा सकता है जल भाग और थल भाग परंतु हम इन दोनों भागों की बात करें तो इनमें जमीन आसमान का फर्क है क्योंकि पृथ्वी पर अधिकतर मात्रा जल की है जो कि लगभग पृथ्वी के 70.8 हिस्से को ढके हुए हैं और भूमि क्षेत्रफल सिर्फ 29.2% के क्षेत्रफल को ढके हुए है। इस आंकड़े से हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि पृथ्वी पर जल की मात्रा पानी से लगभग डेढ़ प्रतिशत ज्यादा कितनी है।

7 महाद्वीप के नाम क्या है

इन 7 महाद्वीपों के नाम एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका है जिनमे एशिया सबसे बड़ा तथा ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है।

महाद्वीप इस दुनिया का सबसे बड़ा विस्तृत क्षेत्रफल होता है जिसके बाद इन महाद्वीपों में देशों में और उसके बाद उन देशों को राज्यों में और फिर राज्यों को संभाग, जिले, तहसील, गांव आदि में बांट दिया जाता है।

महाद्वीप इतने बड़े होते हैं कि इनकी सीमाओं का आंकलन करना बहुत ही मुश्किल है परंतु गूगल मैप ने इसे बहुत ही आसान बना दिया है। हम Google Map के जरिए किसी भी महाद्वीप, देश, राज्य या फिर किसी भी छेत्र की सीमा को आसानी से पहचाना जा सकता हैं। इसके जरिये हम महाद्वीपों बल्कि देशों की सीमाएं देशों के अंदर राज्य की सीमाएं गांव की सीमाएं शहर की सीमाएं आदि भी आसानी से online internet पर देख सकते हैं।

आइए अब हम देश और दुनिया के बारे में ज्यादा बातें ना करते हुए इन के सात महाद्वीपों के बारे में जानकारी सामान्य जानकारी प्राप्त करते हैं।

सबसे पहले तो हम आपको यह बताना चाहते हैं कि इस दुनिया में 7 Mahadeep हैं परंतु अभी भी बहुत से देशों में इस बात को लेकर मतभेद होता है कि दुनिया में महाद्वीपों की संख्या 7 ना होकर चार, पांच या छः है ऐसा क्यों कहा जाता है। इसके सभी कारण नीचे दिए गए है।

  • दक्षिणी महाद्वीप – अगर हम दक्षिणी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को मिला दे तो इन दोनों को मिलाने के बाद इसे “दक्षिणी महाद्वीप” कहा जाता है।
  • यूरेशिया – एशिया और यूरोप महाद्वीप को मिला देने के बाद उसे “यूरोसिया” कहा जाता है।
  • युराफ्रेशिया – जब हम 3 महाद्वीप यूरोप, एशिया और अफ्रीका को मिला देते हैं तब इन्हें मिलाकर “यूरोफ्रशिया” कहा जाता है।
  • अमेरिका महाद्वीप – उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को साथ में मिलाकर “अमेरिका महाद्वीप” कहा जाता है।

महाद्वीपों के बारे में भले ही लोगों या देशों के अलग-अलग मत है। परंतु हम इस post में सातों महादीप के बारे में discuss करेंगे क्योंकि अधिकारिक तौर 7 महाद्वीप ही माने जाते हैं।

तो चलिए हम जानते हैं कि क्षेत्रफल के आधार पर कौन सा महाद्वीप कौन से स्थान पर है।

7 महाद्वीप के नाम क्षेत्रफल के आधार पर

  1. एशिया महाद्वीप – 4 करोड़ 46.5 लाख वर्ग किलोमीटर
  2. अफ्रीका महाद्वीप – 3 करोड़ 20.3 लाख वर्ग किलोमीटर
  3. नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप – 2 करोड़ 47.6 लाख वर्ग किलोमीटर
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – 1 करोड़ 78 लाख वर्ग किलोमीटर
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – 1 करोड़ 40 लाख इस कर किलोमीटर
  6. यूरोप महाद्वीप – 1 करोड़ 20.11 लाख वर्ग किलोमीटर
  7. आस्ट्रेलिया महाद्वीप – 77 लाख वर्ग किलोमीटर

7 महाद्वीप के नाम क्षेत्रफल % के आधार पर

  1. एशिया महाद्वीप – 29.9%
  2. अफ्रीका महाद्वीप – 20.4%
  3. नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप – 16.60%
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – 12%
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – 9.30%
  6. यूरोप महाद्वीप – 6.80%
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप – 5.90%

जैसे कि हमने ऊपर देखा आंकड़ों के अनुसार क्षेत्रफल के आधार पर एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो कि लगभग चार करोड़ 40 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल cover करता है और यह लगभग दुनिया के पूरे भूमि क्षेत्रफल में 30% में फैला हुआ है।

जनसंख्या के आधार पर 7 महादीप की जानकारी 2018 के आंकड़ों के अनुसार

7 महाद्वीप के नाम जनसंख्या के आधार पर

  1. एशिया महाद्वीप – 4 अरब 55 करोड़
  2. अफ्रीका महाद्वीप – 1 अरब 29 करोड़
  3. नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप – 58 करोड़ 7600000
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – 42 करोड़ 871
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – 1000 से 2000 के लगभग
  6. यूरोप महाद्वीप – 74 करोड़ 2600000
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप – 4 करोड़ 12 लाख

अगर हम जनसंख्या को परसेंटेज के आधार पर देख हैं कि कौन सा महाद्वीप कितनी जनसंख्या कवर किए हुए हैं तो इसके लिए स्टॉप को नीचे दी गई है।

7 महाद्वीप के नाम जनसंख्या % के आधार पर

  1. एशिया महाद्वीप – 60 प्रतिशत
  2. अफ्रीका महाद्वीप – 17 प्रतिशत
  3. नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप – 7 प्रतिशत
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – 5 प्रतिशत
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – 00.1 प्रतिशत
  6. यूरोप महाद्वीप – 10 प्रतिशत
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप – 0.5 प्रतिशत लगभग

ऊपर के आंकड़ों के अनुसार अगर हम जनसंख्या के आधार पर बात करें तो दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप Asia है। जिसमें लगभग 455 करोड़ निवास करते हैं। इतने निवासियों के साथ यह दुनिया की लगभग 60% पापुलेशन का योगदान देती है।

आइए अब हम बात करते हैं कि कौन से महाद्वीप में कितने देश हैं।

7 महाद्वीपो में किस महाद्वीप में कितने देश है

  1. एशिया महाद्वीप – 48
  2. अफ्रीका महाद्वीप – 54
  3. नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप – 23
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – 12
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – 0
  6. यूरोप महाद्वीप – 51
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप – 14

जनसंख्या के आधार पर 7 महाद्वीप के सबसे बड़े देशों के नाम

  1. एशिया महाद्वीप – चीन
  2. अफ्रीका महाद्वीप – नाइजीरिया
  3. North america महाद्वीप – अमेरिका
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – ब्राज़ील
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – कोई नहीं
  6. यूरोप महाद्वीप – रूस
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया

अंटार्कटिका महाद्वीप दुनिया का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें कोई भी देश नहीं है ऐसा इसलिए क्योंकि इस महाद्वीप की अधिकतर भूमि बर्फ से ढकी हुई है इसलिए यहां पर लोगों का निवास कर पाना बहुत मुश्किल है।

क्षेत्रफल के आधार पर 7 महाद्वीप के सबसे बड़े देशों के नाम

  1. एशिया महाद्वीप – रूस
  2. अफ्रीका महाद्वीप – अल्जीरिया
  3. नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप – कनाडा
  4. साउथ अमेरिका महाद्वीप – ब्राज़ील
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप – यहां पर कोई देश नहीं है
  6. यूरोप महाद्वीप – रूस
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप – ऑस्ट्रेलिया

यहां पर आप ऊपर देख रहे होंगे कि एशिया महाद्वीप और यूरोप महाद्वीप दोनों का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश रूस है ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस क्षेत्रफल के आधार पर इतना बड़ा देश है कि यह एशिया महाद्वीप के साथ-साथ यूरोप महाद्वीप में भी फैला हुआ है और इसकी सीमाएं इन दोनों देशों में सबसे ज्यादा है। इसलिए एशिया और यूरोप में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश रूस ही है।

दोस्तों, इस article में हमने 7 mahadeep ke naam और इनके बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त कर ली है, अगर आपको इन 7 महाद्वीपों से संबधित कोई question है तो आप हमसे कमेंट से माध्यम से पूछ सकते है।