भारतीय जल सेना के प्रमुख कौन है? - bhaarateey jal sena ke pramukh kaun hai?

देश सेवा का जज्बा, मेहनत और लगन ने तीन दोस्तों को आज जिस मुकाम पर पहुंचा दिया है, शायद बहुत कम दोस्तों को ऐसा मौका मिलता है। दरअसल, देश के लिए यह लगातार दूसरा मौका है जब एक ही एनडीए बैच के ‘तीन दोस्तों’ के हाथों में देश की सुरक्षा और सेनाओं की कमान है। जी हां, नए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 61वें बैच के साथी हैं।

इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों का नेतृत्व करने वाली ‘तिकड़ी’ में एडमिरल करमबीर सिंह, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी 56वें एनडीए बैच के साथी थे।

 

तीनों दोस्तों को कब मिली कमान

नए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर, 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स की रेजिमेंट बॉम्बे सैपर्स में कमीशन दिया गया था। जिन्होंने 30 अप्रैल को थल सेना की कमान संभाली। एडमिरल आर हरि कुमार ने दिसंबर, 2021 में भारतीय नौसेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें 01 जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था और उन्होंने गनरी में विशेषज्ञता हासिल की। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने सितंबर, 2021 में नए भारतीय वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र वीआर चौधरी ने एक फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन और एक फाइटर बेस की कमान संभाली है। तीनों प्रमुखों ने अकादमी में बिताए पलों को याद किया जब यहीं से दोस्ती की नींव पड़ी थी।

 

जनरल पांडे की मां AIR में थी अनाउंसर

सेना प्रमुख जनरल पांडे का जन्म डॉ. सीजी पांडे और ऑल इंडिया रेडियो में अनाउंसर और होस्ट रह चुकीं प्रेमा के यहां हुआ था। उनका परिवार नागपुर से है। शुरुआती स्कूलिंग के बाद जनरल मनोज पांडे ने एनडीए ज्वाइन की। एनडीए के बाद उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी ज्वाइन की और बतौर अफसर कमीशन लिया। उन्होंने 3 मई 1987 को सरकारी डेंटल कॉलेज की गोल्ड मेडलिस्ट अर्चना सल्पेकर से शादी की।

 

एडमिरल कुमार की शादी कला नायर से हुई है, जिनसे उनकी एक बेटी है। उसे तैराकी, बैडमिंटन खेलना और घूमना पसंद है। 

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने नीता चौधरी से शादी की है। उनके दो बेटे हैं, जिसमें से एक भारतीय वायु सेना में राफेल फाइटर जेट पायलट है। चौधरी का जन्म रामभाऊ गणपत चौधरी के घर हुआ था। उनकी मां एक स्कूल हेडमिस्ट्रेस थीं। उनके दादा हडगांव तालुका के एक गांव कोली में जिला परिषद स्कूल में शिक्षक थे। उन्होंने नांदेड़ के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई की। परिवार हैदराबाद चला गया क्योंकि उनके पिता ने वहां एक कंपनी शुरू की थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भेल हायर सेकेंडरी स्कूल, रामचंद्रपुरम, हैदराबाद से की। इसके बाद वे पुणे चले गए और एक सैन्य स्कूल में दाखिला लिया।

 

इससे पहले भी तीन दोस्त बने थे प्रमुख

दो साल पहले भी एनडीए के 56वें बैच के तीन साथियों एडमिरल करमबीर सिंह, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया और सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने एक साथ भारतीय सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया था। इसमें नौसेना प्रमुख दिसंबर, 2021 में और वायु सेना प्रमुख सितंबर, 2021 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तीनों दोस्तों ने यहीं से एक बैच में तब पढ़ाई की थी, जब एनडीए को ‘संयुक्त सेवा विंग’ के नाम से जाना जाता था। इस तिकड़ी के तीसरे साथी जनरल नरवणे के 30 अप्रैल, 2022 को रिटायर होने के बाद लगातार दूसरी बार एनडीए के 61वें बैच के तीन ‘दोस्तों’ को एक साथ देश की सेनाओं का नेतृत्व करने का मौका मिला है। तीनों दोस्त आज मनोज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मौके पर मौजूद थे।

जय हिन्द दोस्तों! भारत की सेना बहुत ही बहादुर और निडर है। किसी भी परिस्थिति में दुश्मन का सामना करने के लिए प्रशिक्षित है साथ ही बहुत से हथियारों के साथ देश की सीमा पर तैनात है। किसी भी संगठन को एक उचित नेतृत्व की आवश्यकता होती है इसीलिये सेना के लिए भी सेना प्रमुख नियुक्त किये जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत की तीनों सेना के प्रमुख कौन है 2022 अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे।

Table of Contents

  • तीनों सेना के प्रमुख कौन है 2022
  • थल सेना प्रमुख : जनरल मनोज पांडे
  • वायु सेना प्रमुख : मार्शल वीआर चौधरी (विवेक राम चौधरी)
  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर हरि कुमार

तीनों सेना के प्रमुख कौन है 2022

  • थल सेना : हमारे देश की थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे है।
  • वायु सेना : भारत देश की वायुसेना के प्रमुख का नाम मार्शल वीआर चौधरी है।
  • नौसेना : एडमिरल आर हरि कुमार भारत देश की नौसेना के प्रमुख है।

थल सेना प्रमुख : जनरल मनोज पांडे

मनोज पांडे जी का जन्म 6 मई 1962 नागपुर , महाराष्ट्र , भारत में हुआ था। इन्हे परम विशिष्ट सेवा मेडल अति विशिष्ट सेवा मेडल विशिष्ट सेवा मेडल पुरूस्कार से भी पुरस्कृत किया जा चूका है। यह भरतीय सेना के 29 वे जनरल है। फिलहाल इन्होने LOC पर 117 इंजीनियर रेजिमेंट के साथ कमान संभाली है । आप को जानकार हैरानी होगी की मनोज पांडे के छोटे भाई संकेत पांडे भी आर्मी में कर्नल पद से सेवानिवृत्त है और मनोज पांडे के बेटा अक्षय पांडे और बेटी सौम्या सिंह भारतीय वायु सेना में पायलट है।

वायु सेना प्रमुख : मार्शल वीआर चौधरी (विवेक राम चौधरी)

विवेक राम चौधरी जी का जन्म 4 दिसंबर 1962 को महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ जिले में हुआ था। इनकी प्राथमिक शिक्षा नांदेड़ में ही हुई थी। फिर इन्होने नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन लिया और बाद में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।

नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर हरि कुमार

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार जी ने 30 नवंबर 2021 को पदभार ग्रहण किया था। इनका जन्म 12 अप्रैल 1962 (आयु 60) त्रिवेंद्रम , केरल , भारत में हुआ था। भारत सरकार ने कुमार को 9 नवंबर 2021 को नौसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था। इन्हे 2010 में विशिष्ट सेवा पदक , 2016 में अति विशिष्ट सेवा पदक एवं 2021 में परम् विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

जल सेना के प्रमुख कौन है 2022?

थल सेना : हमारे देश की थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे है। वायु सेना : भारत देश की वायुसेना के प्रमुख का नाम मार्शल वीआर चौधरी है। नौसेना : एडमिरल आर हरि कुमार भारत देश की नौसेना के प्रमुख है।

वर्तमान में जल सेना का प्रमुख कौन है?

इस पद पर सामान्यतः जनरल पद के अधिकारी होते हैं। वर्तमान में जनरल मनोज मुकुंद नरवणे इस पद पर आसीन हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 को यह पद संभाला। वर्तमान में एडमिरल कर्मबीरसिंह भारत के नौसेनाध्यक्ष हैं। ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष कौन थे?

भारतीय नौसेना के प्रमुख कौन हैं?

सही उत्तर एडमिरल आर हरि कुमार है। एडमिरल आर हरि कुमार भारतीय नौसेना के 25वें प्रमुख हैं। 25वें नौसेना प्रमुख, उन्होंने करमबीर सिंह से पदभार ग्रहण किया, जो नौसेना से चार दशक की सेवा के बाद 30 नवंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए।