घर में कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए - ghar mein kaun sa ped nahin lagaana chaahie

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पांच पेड़, आती है दरिद्रता

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 21 May 2021 08:26 PM IST

पेड़-पौधों से ही पृथ्वी पर जीवन है, इसके साथ ही वास्तु में पेड़-पौधों का बहुत महत्व माना जाता है। घर के आस-पास पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण में ऑक्सीजन के स्तर बनाए रखने में तो मदद करते ही हैं, साथ ही कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी होते हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। कुछ पेड़-पौधों का सीधा संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से भी होता है। वास्तु में जिस प्रकार से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पौधों के बारे में बताया गया है, उसी तरह से कुछ ऐसे पेड़ भी होते हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए।

कुछ लोगों के घर में बेर का पेड़ लगा होता है क्योंकि बेर का फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, इसलिए लोग इसे लगा रहने देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में बेरी पेड़ लगा होना आपके जीवन में परेशानियां लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए और बेर के पेड़ में कांटे लगे होते हैं। इस कारण यह पेड़ नकारात्मक प्रभाव देता है। यह पेड़ लगाने से घर में आर्थिक तंगी आती है। 

वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ नकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला होता है। इसलिए घर के अंदर भूलकर भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में इमली का पेड़ लगा होने से घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर लगने का डर रहता है।

वैसे तो घर में लोग पीपल का पेड़ नहीं लगाते हैं, लेकिन कई बार बारिश के मौसम में घर में पीपल का पेड़ उग जाता है, जिसे कई बार लोग लगा रहने देते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको धन हानि होती है। यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो उसे काटना नहीं चाहिए बल्कि इसे ले जाकर मंदिर में या फिर किसी पवित्र स्थान पर लगा देना चाहिए।

कुछ लोगों के घर में मदार का पौधा लगा होता है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु में ऐसा माना जाता है कि जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है वे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

होम /न्यूज /धर्म /सभी पेड़ों से नहीं मिलता शुभ फल, जानें घर पर कौन सा पेड़ लगाना है शुभ और अशुभ

घर में कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए - ghar mein kaun sa ped nahin lagaana chaahie

घर पर आंवले का पेड़ लगाना होता है शुभ

घर पर लगे पेड़-पौधों का प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है. सभी पेड़ों से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती. बल्कि कुछ पेड़ घर के लिए अशुभ माने जाते हैं, इसलिए जान लें कि घर पर कौन सा पेड़ लगाना शुभ होता है और कौन सा पेड़ अशुभ.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : August 26, 2022, 13:32 IST

हाइलाइट्स

घर पर ताड़ का पेड़ लगाना अशुभ होता है.
अश्वगंधा को घर के लिए शुभ माना जाता है.

पेड़-पौधों का संबंध प्रकृति से होता है. घर पर पेड़-पौधे लगाने से न सिर्फ वातावरण शुद्ध रहता है बल्कि इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है. हिंदू धर्म में तो कई पेड-पौधों को पूजनीय माना गया है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी, बरगद, पीपल और केला जैसे कई पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ होता है. लेकिन अगर बात घर की हो तो, पेड़-पौधों का चुनाव करते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि घर के लिए सभी पेड़ शुभ नहीं माने जाते. कुछ ऐसे भी पेड़ होते हैं जिसे घर पर लगाने से बचना चाहिए. जानते हैं आचार्य गुरमीत सिंह से कि घर के लिए कौन से पेड़-पौधे शुभ (Auspicious Trees) होते हैं और कौन से अशुभ.

घर पर न लगाएं ये पेड़

बेर का पेड़– घर पर बेर का पेड़ लगाना अशुभ होता है. ये पेड़ आर्थिक परेशानी का कारण बनते हैं, इसलिए घर के आस-पास बेर का पेड़ भूलकर भी नहीं लगाए.

खजूर का पेड़– वैसे तो खजूर का पेड़ कई घरों में होता है, लेकिन यह पेड़ कभी-कभी नुकसान का कारण भी बन जाता है. घर पर खजूर का पेड़ होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. अगर घर पर खजूर का पेड़ लगाना है तो इसे घर से कुछ दूरी पर ही लगाएं.

ये भी पढ़ें:  वैवाहिक रिश्ते को खुशनुमा बनाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

इमली का पेड़– इमली का पेड़ भी घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि इस पेड़ पर बुरी शक्तियों का वास होता है. इमली का पेड़ घना और काफी विशाल होता है, इसलिए यदि पहले से इमली का पेड़ है तो इसे कटवाएं नहीं बल्कि इसके आसपास तुलसी, हल्दी, नीम या अशोक का पौधा लगा दें. इससे इसका बुरा प्रभाव कम हो जाता है.

इन पेड़-पौधों से होता है कलह-क्लेश– घर या घर के आस-पास मेहंदी, रेशम, ताड़ और कपास का पेड़ नहीं लगाना चाहिए.

इन पेड़ों से मिलते हैं शुभ फल

बेल का पेड़– घर पर बेल का पेड़ लगाना अत्यंत शुभ माना गया है. बेलपत्र भगवान शिव को भी प्रिय होता है. शिवजी को पूजा में बेलपत्र चढ़ाने का विधान है. कहा जाता है बेल के पेड़ पर भगवान शिव निवास करते हैं. घर के उत्तर पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाना चाहिए. इससे अलावा आप उत्तर-दक्षिण दिशा में भी बेल का पेड़ लगा सकते हैं.

अश्वगंधा– अश्वगंधा को घर के लिए शुभ माना जाता है. इसे घर पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है.

आंवले का पेड़– कहा जाता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु वास करते हैं. घर की उत्तर और पूर्व दिशा में इस पेड़ को लगाने से घर संपन्नता से भर जाता है.

Also Read: Vastu Tips: घर में किस स्थान पर रखें तिजोरी? जानें वास्तु से जुड़े ये 7 उपाय

ये पेड़-पौधे भी होते हैं शुभ- घर पर तुलसी, अशोक, नारियल, गुड़हल, केला जैसे पेड़-पौधे भी लगाए जा सकते हैं. इस पेड़-पौधों से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Dharma Aastha, Religious, Vastu, Vastu tips

FIRST PUBLISHED : August 26, 2022, 13:32 IST

घर के अंदर कौन कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?

आइए जानते हैं कि कौन से पेड़ घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए..
बेर का पेड़ ... .
इमली का पेड़ ... .
पीपल का पेड़ ... .
मंदार का पौधा ... .
खजूर का पेड़ ... .
केला, नींबू, कदम्भ का पेड़ ... .
घर के पूर्व दिशा में फलदार पेड़ ... .
दक्षिण पूर्व दिशा में बरगद, लाल गुलाब और कांटेदार पौधे.

कौन से पांच पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए?

इन पेड़-पौधों से होता है कलह-क्लेश– घर या घर के आस-पास मेहंदी, रेशम, ताड़ और कपास का पेड़ नहीं लगाना चाहिए. बेल का पेड़– घर पर बेल का पेड़ लगाना अत्यंत शुभ माना गया है.

सबसे शुभ पौधा कौन सा होता है?

केले के पौधे (Banana Plant) को घर में लगाने हेतु सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि यह पवित्र होता है तथा इसकी पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा है क्योंकि इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा जाता है।

घर के दरवाजे पर कौन सा पेड़ शुभ होता है?

घर के मुख्य द्वार पर इन 7 पौधों को लगाना होता है शुभ, बढ़ती है....
तुलसी का पौधे तुलसी के पौधे को धार्मिक दृष्टि से जहां महत्‍वपूर्ण माना जाता है वहीं वास्‍तु में तुलसी को सकारात्‍मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। ... .
जैस्मिन प्‍लांट ... .
मनी प्‍लांट ... .
पाम ट्री ... .
फर्न का प्‍लांट ... .
सिट्रस ट्री.