हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

क्या आप एक भी दिन अपने दो हाथों के बिना सोच सकते हैं? यकीनन बिलकुल नहीं। सुबह दांतों को ब्रश करने से लेकर खाना बनाने तक, दरवाजा खोलने से लेकर कंप्यूटर पर टाइप करने तक, हर काम के लिए हम अपने हाथों का प्रयोग करते हैं। आपके यह दो हाथ आपके लिए इतना सब कुछ करते हैं, यकीनन इनको स्वस्थ रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।

हम आपको पहले ही बता चुके हैं की मज़बूत बाहों के लिए आपको कौनसे योगासन करने चाहिए। हम आपको कुछ और योग मुद्राएं बताएंगे जिससे आपकी बाहों और हाथों को अधिक ऊर्जा मिलेगी।

अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

सूक्ष्म योग | Sukshma yoga

अपने कार्य के बीच में से पांच - दस मिनट का अवकाश लेकर यह सूक्ष्म योग मुद्राएं कर सकते हैं। जिस अंग का भी व्यायाम आप करेंगे उस भाग में रक्त संचार बढ़ जाएगा।

मकर अधोमुख श्वानासन | Makara Adho Mukha Svanasana

इस योग मुद्रा से आपकी कलाइयां सुदृढ़ बनती हैं। आप अपना सारा वजन अपनी कलाइयों पर डालते हो तो वह मजबूत व पुष्ट बनती है।

इसके और अलग प्रकार हैं- घुटनों पर बैठकर कंधों को फैलाना- इससे भी वह स्वस्थ होती हैं। जैसा ही आसन का नाम है आप एक घुटने पर बैठ कर इस मुद्रा में कुछ समय सि्थर रहे, लंबी गहरी सांसे लेते हुए दूसरी टाँग से इस मुद्रा को दोहराएं।

डॉल्फिन पोज़ | Dolphin pose

यह अधोमुख श्वानासन का ही दूसरा प्रकार है। अपनी बाहों पर पूरा वजन डालें, डॉल्फिन की मुद्रा की तरह। इससे बाहे व कंधे सुदृढ़ बनेंगे।

हाथों के व्यायाम | Hand exercises

हाथों के व्यायाम आपके दोनों हाथों में रक्त संचार की वृद्धि करते हैं तथा यहां इकट्ठे हुए तनाव को दूर कर देते हैं। इस को आरंभ करने के लिए बाहों को फैलाएं तथा दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसाए। अपनी बाहों व हाथों को ऐसे घुमाएं की हथेलियां छत की तरफ रहे। हाथों को अलग- अलग ना करें तथा घुमाते जाएँ। जब नीचे आए तब दोनों हाथों को खोल दे। हथेलियों को वास्तविक स्थान पर ले जाएं।

आगे, आप बाहों को झटकने का व्यायाम भी कर सकते हैं। अपनी बाहों को शरीर के साइड में फैलाएं। कुहनियों को मोड़कर हाथों को कंधों पर विश्राम की अवस्था में रखे। कपालभाति श्वास के साथ कोहनियों को खोलें। ऐसा 20 बार दोहराएं।

दंडासन | Dandasana

जब आप एक आसन से दूसरे आसन की ओर सरलता से जा सके तब दंड आसन का अभ्यास करें। दंडासन करने से भुजाएं तथा कंधे मजबूत बनते हैं।

योग करने से शरीर लचीला बनता है तथा मजबूत भी। यह मन को शांत करके मूड अच्छा बना देता है। यह सरल योगासन और योग मुद्राएं आपकी भुजाओं हाथों और कंधों को मजबूत बना देते हैं।

यद्यपि योगाभ्यास शरीर और मन के लिए बहुत फ़ायदेमंद है, फिर भी इसे दवा के बदले आजमाना उचित नही है। योगासनों का अभ्यास आर्ट ऑफ लिविंग योग के प्रशिक्षक की निगरानी में ही करना सर्वथा लाभप्रद होगा। अगर कोई शारीरिक या मानसिक खामी हो, तो वैद्यकीय सलाह और श्री श्री योग के प्रशिक्षक की निगरानी में ही करना सर्वथा लाभप्रद होगा। अगर कोई शारीरिक या मानसिक खामी हो, तो वैद्यकीय सलाह और आर्ट ऑफ लिविंग योग के प्रशिक्षक की अनुमति के पश्चात ही योगाभ्यास करें। श्री श्री योग कोर्स आपके नज़दीकी आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में आप सीख सकते हैं। अगर आप विविध कोर्सों के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं या सुझाव देना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें

शरीर के लुक से ज्यादा अहम है कि वो कैसा काम करता है। हर किसी को पूरे स्वास्थ्य पर ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, अच्छे ट्रेनिंग रूटीन से शरीर पतला होता है और साथ ही मसल्स में भी भार बढ़ने के साथ विकास होता है।

ONE Championship के वाइस प्रेसिडेंट बनने के पहले रिच “ऐस” फ्रैंकलिन मार्शल आर्ट्स में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। कठोर ट्रेनिंग के नतीजे से वो काफी अच्छी शेप में आ गए थे। अब रिटायर होने के बाद भी “ऐस” अपने शरीर और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए शेप में रहना पसंद करते हैं और अपने हाथों की मजबूती को कायम रखना पसंद करते हैं, जिनसे उन्हें एक समय में सफलता मिली थी।

यहां उन्होंने हाथों की मजबूती को बढ़ाने का राज़ बताया।

#1 सिर्फ बाइसेप्स जरूरी नहीं है

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

लोग मानते हैं कि बड़े हाथ पाने के लिए बाइसेप्स की एक्सरसाइज करना जरूरी है लेकिन आपको ट्राइसेप्स पर भी ध्यान देना चाहिए। बाइसेप्स दूसरी एक्सरसाइज में उपयोग हो जाते हैं इसलिए उन्हें काफी एक्सरसाइज मिल जाती है।

हाथ का दो तिहाई भाग ट्राइसेप का रहता है और इसलिए वो भी अहम है।

#2 सही एक्सरसाइज करें

कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जो आप हाथों के लिए कर सकते हैं। याद रखें कि मसल्स पर तनाव डालने के लिए आपको ज्यादा भार उठाना पड़ेगा। आप 8 या इससे कम का सेट रखे जिसमें वजन ज्यादा हो।

ट्रायंगल पुश-अप्स

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

पुश-अप की पोजिशन से शुरुआत करते हुए अपने अंगूठे और उंगली से जमीन पर एक ट्रायंगल बनाएं। अपने शरीर को झुकाएं, हाथों को तंग रखें और शरीर को ऊपर खींचे।

क्लोज़-ग्रिप बेंच प्रेस

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

बेंच पर बैठे और बारबेल के नीचे आ जाएं। साधारण शोल्डर की सीध वाली ग्रिप के बजाय अपने कंधों के मुकाबले हाथ को पास लाएं और कलाइयों पर जोर डाले बिना अपने हाथों को ज्यादा से ज्यादा करीब लाने का प्रयास करें।

कमर को नीचे से सहारा दें और दोनों पैरों को जमीन पर रखें। अपनी कोहनी को टाइट रखें और इसके बाद बारबेल को नीचे लेकर आएं और फिर ऊपर उठाएं।

ट्राइसेप डिप्स

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

अगर आपके जिम में डिप मशीन नहीं है तो आप घर पर भी चेयर के एक ओर हाथों को टिकाकर और पैरों को जमीन पर रखकर ये व्यायाम कर सकते हैं। आपको कोहनी को 90 डिग्री तक नीचे लाकर उसे ऊपर लाना है। आप कुछ ताकत हासिल करने के बाद एक और कुर्सी पर पैर टिकाकर डिप्स को और अच्छा बना सकते हैं।

स्कल क्रशर 

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

ये इसके नाम जितना डरावना नहीं है। एक डंबल लीजिए और बेंच पर लेट जाएं। अपनी कोहनी को चेहरे के ऊपर रखें और डंबल को सिर के पीछे। अपने हाथ के ऊपरी हिस्से को वजन उठाते समय स्थिर रखें और इससे ट्राइसेप पर बढ़िया तरह से जोर पड़ेगा।

#3 पोषण जरूरी है 

सिर्फ वजन उठाने से आप बड़े आकार के नहीं बन जाएंगे। सही समय पर सही प्रकार का खाना खाने से शरीर के विकास में मदद मिलती है।

वजन उठाने के तुरंत बाद कुछ फल खाएं। 20 मिनट बाद सही विकास के लिए प्रोटीन को सही मात्रा में लें। फलों से मिलने वाली शुगर, मसल्स में प्रोटीन प्रदान करेंगी।

#4 मेरे पसंदीदा रूटीन का पालन करें

हाथों को मजबूत करने का तरीका - haathon ko majaboot karane ka tareeka

एक आसान रूटीन जिसका आप आसानी से पालन कर सकते हैं: 8 क्लोज़-ग्रिप बेंच प्रेसेस से शुरुआत करें, इसके बाद 15 ट्राइसेप डिप्स लगाएं और अंत में ज्यादा से ज्यादा ट्रायंगल पुश-अप्स लगाने की कोशिश करें। इसके 4 सेट्स करें।

आप बेंच प्रेस में वजन बढ़ाकर ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। साथ ही आप डिप्स की रिपीटिशन को भी बढ़ा सकते हैं और बेल्ट या प्लेट से इसका वजन भी बढ़ा सकते हैं।

इसे करते रहें और वर्कआउट को ज्यादा मुश्किल और रोचक बनाते रहें और जल्द ही आपको अलमारी में नए शर्ट्स की जरूरत पड़ने वाली है।

फोटो: Chee Boon Pin

वेन्यू: Pure Fitness Asia Square

मैं अपने कमजोर हाथों को कैसे मजबूत कर सकता हूं?

Grip Strengthener.
Hold a soft ball in your palm and squeeze it as hard as you can..
Hold for a few seconds and release..
Repeat 10 to 15 times on each hand. Do this exercise two to three times a week, but rest your hands for 48 hours in between sessions. Don't do this exercise if your thumb joint is damaged..

हाथों को ताकतवर कैसे बनाएं?

अपने हाथ को सामने रखें, कलाई सीधी रहेगी। अब ज्यादा जोर न लगाते हुए अंगूठे को हर उंगली के पोर (फिंगरटिप) पर ले जाकर छूएं। एक बार में अंगूठे से एक उंगली को छूएं और अंग्रेजी के 'ओ' अक्षर की आकृति बनाएं। ऐसा करते हुए उंगली-अंगूठे को 30 से 60 सेकंड तक स्थिर रखें।