India का सबसे तेज गेंदबाज कौन है - indi ka sabase tej gendabaaj kaun hai

भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानने के लिए उत्सुक हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा क्योंकि आज हम आपको भारत के 10 सबसे तेज गेंदबाजों के बारे में बताएंगे।

तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी करते देखना किसे पसंद नहीं है। क्रिकेट इतिहास की शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों का इस खेल में दबदबा रहा है। टी20, वनडे या फिर टेस्ट, तेज गेंदबाजों ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपना वर्चस्व कायम रखा हुआ है। अच्छी गति वाले तेज गेंदबाज का एक स्पैल ही पूरे खेल को बदलने के लिए काफ़ी होता है। 

एक दर्शक के तौर पर भी हम तेज गेंदबाजों को देखना अधिक पसंद करते हैं। लंबी-चौड़ी कद काठी वाले गेंदबाजों को 25-30 गज लम्बा रनअप लेकर तेज गति की बाउंसरों से बल्लेबाजों को परेशान करते देखने का मजा अकल्पनीय है। अपनी अंदर की तरफ आती गेंदों से बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाना हो या एक दम पंजों पर यॉर्कर मार बल्लेबाज को घुटनों पर ला देना, एक तेज गेंदबाज विभिन्न प्रकार से दर्शकों में उत्साह भर सकता है। 

पिछले कई दशकों से तेज गेंदबाज नियमित रूप से दर्शकों को रोमांचित करने का काम करते आए हैं। 1970-80 के दशक में वेस्ट इंडीज के माइकल होल्डिंग, मेलकॉम मार्शल, कर्टली एंब्रोस, 1990 व 2000 में वसीम अकरम, ब्रेट ली, शोएब अख्तर, शौन टेट और वर्तमान समय में जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, कगिसो राबडा जैसे तेज गेंदबाजों ने क्रिकेट में दर्शकों की रुचि लगातार बनाई हुई है। 

भारत के क्रिकेट इतिहास में केवल गति से ही बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले गेंदबाजों की संख्या ज्यादा नहीं थी। लेकिन वर्तमान समय में ऐसा नहीं है। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण बना लिया है। आज हमारे पास बहुत से ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी गति के जरिए बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें -> कौन हैं क्रिकेट इतिहास में विश्व का सबसे तेज गेंदबाज?

इसलिए आज हम आपको भारत के 10 सबसे तेज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। “भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है” जानने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना पड़ेगा। 

India का सबसे तेज गेंदबाज कौन है - indi ka sabase tej gendabaaj kaun hai

10- आशीष नेहरा 149.7 km/h

1999 में श्रीलंका के खिलाफ़ डेब्यू करने वाले आशीष नेहरा हमारी इस लिस्ट में 10वे स्थान पर हैं। नेहरा भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में से थे जो लगातार 140 से ज्यादा की गति से गेंद फेक सकते थे। दुबले-पतले से दिखने वाले नेहरा को देखकर शायद ही कोई उनकी गति का अंदाज़ा लगा सकता था। 

लगभग 2 दशकों तक चले करियर में उनके लिए सबसे यादगार पल 2003 का वर्ल्ड कप रहा। इस टूर्नामेंट में नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ़ 23 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इसी दौरान उन्होंने 149.7 km/h की गति से गेंद फेंकी थी। 

9- वरुण एरोन 152.5 km/h

वरुण एरोन का भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अपने छोटे से करियर में वरुण लगातार तेज गति से गेंद तो फेंक रहे थे लेकिन दिशाहीन गेंदबाजी के कारण रन भी बहुत लुटाते रहे। इसी वजह से वे ज्यादा समय तक टीम में जगह नहीं बना पाए। 

8- उमेश यादव 152.5 km/h

उमेश यादव भारत के एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो गेंद को इन स्विंग और आउट स्विंग के साथ-साथ रिवर्स स्विंग भी आसानी से करा सकते हैं। उमेश की सबसे तेज गेंद 152.5 km/h की गति से फेंकी गई थी। यह उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ़ 2012 में एक वनडे सीरीज के दौरान फेंकी थी। 

India का सबसे तेज गेंदबाज कौन है - indi ka sabase tej gendabaaj kaun hai

7- इशांत शर्मा 152.6 km/h

इस लिस्ट में अगला नाम है एक ऐसे गेंदबाज का जिसने कई सालों तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की। हम बात कर रहे हैं सवा छह फीट लंबे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की, जिन्हें सामने से गेंद करता देख बड़े से बड़े बल्लेबाज भी एक पल के लिए घबरा जाता था। रिकी पोंटिंग के खिलाफ़ 2008 में डाले गए उनके स्पैल को कौन भूल सकता है। साल 2008 में ही इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 152.6 km/h की रफ्तार से गेंद की थी। 

6- नवदीप सैनी 152.8 km/h

अपने बेहतरीन आईपीएल प्रदर्शन से चर्चा में आए नवदीप सैनी ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद भी आईपीएल में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ फेंकी थी। आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड काफ़ी समय तक इन्हीं के पास था। सैनी की अद्भुत गति ने उन्हें अन्य गेंदबाजों से पहले भारतीय टीम में जगह दिलवाई परंतु वे अपना आईपीएल जैसा प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए। 

5- जसप्रीत बुमराह 153.2 km/h

भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में 5वे स्थान पर हैं। नियमित रूप से तेज तर्रार यॉर्कर मारने के लिए प्रसिद्ध बुमराह ने 2018 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। 

India का सबसे तेज गेंदबाज कौन है - indi ka sabase tej gendabaaj kaun hai

4- मोहम्मद शमी 153.3 km/h

अगर सही मायनों में किसी भारतीय गेंदबाज ने समय के साथ अपनी गेंदबाजी लाइन और लेंथ को सुधारा है तो वो है मोहम्मद शमी। इस प्रक्रिया में बेशक उनकी गति कुछ कम हो गई परंतु उनकी गेंदबाजी में निश्चित रूप से सुधार हुआ है। शमी ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 153.3 km/h की गति से 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टेस्ट मैच में डाली थी। 

3- इरफान पठान 153.7 km/h

इरफान पठान की गति और सटीक गेंदबाजी के कारण एक समय में उनकी तुलना वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाजों से होती थी। छोटे-छोटे कदमों का रनअप लेकर गेंद फेकने वाले इरफान के पास गेंद को दोनों तरफ घुमाने की कला थी। हालांकि लगातार चोटिल रहने के कारण वे कभी अपने 100 प्रतिशत पर नहीं खेल पाए। उनकी सबसे तेज गेंद 153.7 km/h की गति से फेंकी गई थी। 

2- जवागल श्रीनाथ 154.5 km/h

जवागल नब्बे के दशक में भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे। सबसे तेज गेंद करने वालों की सूची में शोएब अख्तर के बाद उन्हीं का नाम था। उनकी सबसे तेज गेंद 154.5 km/h से फेंकी गई थी। अनाधिकारिक तौर पर यह भी कहा जाता है कि वे कई बार 157 km/h का आंकड़ा पार कर चुके थे परंतु उस समय गति नापने के लिए अच्छे उपकरण मौजूद नहीं थे। 

India का सबसे तेज गेंदबाज कौन है - indi ka sabase tej gendabaaj kaun hai

1- उमरान मलिक 157 km/h

अब समय है यह जानने का कि मौजूदा समय में भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है। वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर से आने वाले उमरान मलिक भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं। उन्हें 2022 में एक आईपीएल मैच के दौरान 157 km/h की रफ्तार से गेंद की थी। इतना ही नहीं, उमरान आईपीएल में लगातार 156,154,153,152 km/h की गति से गेंदबाजी कर चुके हैं। 

तो यह थे भारत के 10 सबसे तेज गेंदबाज। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हमें ऐसे ही बहुत से गेंदबाज देखने को मिले जो अपनी गति से बल्लेबाजों के मन में डर पैदा कर सकें। 

वर्तमान समय में भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है?

1- उमरान मलिक 157 km/h अब समय है यह जानने का कि मौजूदा समय में भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है। वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर से आने वाले उमरान मलिक भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं। उन्हें 2022 में एक आईपीएल मैच के दौरान 157 km/h की रफ्तार से गेंद की थी।

भारत का सबसे तेज गेंदबाज कौन है 2022?

जसप्रीत बुमराह बेस्ट भारतीय गेंदबाज धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के इस साल के बेस्ट टेस्ट बॉलर हैं।

वर्तमान में विश्व का सबसे तेज गेंदबाज कौन है?

अब विश्व के शीर्ष -10 सबसे तेज गेंदबाजों की सूची पर एक विस्तृत नज़र डालते हैं:.
शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड) – 156.4 किमी/घंटा ... .
फिडेल एडवर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 157.7 किमी/घंटा ... .
जेफरी थॉमसन (ऑस्ट्रेलिया) – 160.6 किमी/घंटा ... .
शोएब अख्तर (पाकिस्तान) – 161.3 किमी/घंटा ... .
वहाब रियाज (पाकिस्तान) – 154.5kph..

भारत का सबसे अच्छा बॉलर कौन है?

T20 Bowler Ranking.