जंगल में कौन कौन से जानवर रहते हैं? - jangal mein kaun kaun se jaanavar rahate hain?

भारत में जंगली जानवरों की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमे से 25% से अधिक जमीन, घने जंगल और पानी मे मिलते है भारत मे  लगभग 400 राष्ट्रीय उद्यान हैं जो कई वन्य प्रजातियों और कुछ विशाल जंगली जानवरों के आदर्श निवास हैं। आइए जानते है भारत मे पाए जाने वाले शीर्ष के 50 जंगली जानवरो के विषय मे, जिनमे से कुछ हैं शेर पुंछ बंदर,साही, नेवला, संगाई हिरण, पर्वतीय भेड़, उदबीलाओ, लोमड़ी, गोहे और अजगर. Few more little know wild animals found in India also include Himalayan goral,musk deer,Honey Badger,Nilgiri Marten,Bharal,Hog Badger,Pygmy Hog,Himalayan Marmot,Wild Yak,Feral Horses and Wild Camel.

बाघ - Tiger 

बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है जो साइबेरियाई बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिल्ली की प्रजाति है,हाल ही के अध्ययनों से पता चला है कि भारत मे आज दुनिया की सबसे बड़ी बाघो की आबादी है!

शेर भारत मे पाए जाने वाली बड़ी बिल्लियो मे से एक है जो आज सिर्फ़ गुजरात के गिर वन में ही जीवित है। ताज़ा आँकड़ो के हिसाब से गुजरात मे आज भारतीय शेरो की 511 आबादी रहती है!

तेंदुआ - Leopard

तेंदुआ भारत मे लगभग हर जगह पर पाया जाता है यह एक बहुत ही माहिर और शातिर शिकारी है जो अपने शिकार तो अचानक सामने आकर भयभीत करके पकड़ लेता है. तेंदुए  वर्षा वनों और शुष्क पर्णपाती वन में रहते है और अपनी पेड़ो पर चढ़ाई करने की क्षमता के कारण  जाने जाते है! भारत मे तेंदुए की कुल तीन प्रजाति है और दो है ध्रुवीय तेंदुआ और चित्तीदार या धूमिल तेंदुए.!

हाथियों को भारतीय संस्कृति में विशेष दर्जा प्राप्त है इन्हे बहुत ही प्यार और सम्मान की नज़ारो से देखा जाता है,भारत में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी है, लेकिन मानव अतिक्रमण, खनन और निर्माण की वजह से हाथियों का पतन हो रहा है जो की एक चिंता का विषय है!

गेंडा - Rhinoceros 

भारतीय गेंडा या  एक सींग वाला गेंडा,  मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी भारत और नेपाल में पाए जाते हैं। यह हिमालय की तलहटी में लंबी घास के मैदानों और जंगलों तक ही सीमित है। असम वन्यजीव अभयारण्य विश्व में भारतीय गैंडों की सबसे अधिक घनत्व के लिए प्रख्यात है.

धूमिल तेंदुआ - Clouded Leopard

ढंका या धूमिल तेंदुआ एक छोटे आकार का काले धब्बे वाला जानवर है जो पेड़ो पर रहता है और हिमालय की तलहटी से मुख्य भूमि दक्षिण पूर्व एशिया तक के जंगलो मे पाया जाता है!

ध्रुवीय तेंदुआ - Snow Leopard

ध्रुवीय तेंदुआ मध्य और दक्षिण एशिया की पर्वत श्रृंखलाओं में रहने वाली एक बड़ी बिल्ली की प्रजाति है जो एल्पाइन और हिमालय  की ऊंचाई वाले पर्वत पर रहता है और पर्वतीय हिरनो तथा भेड़ की प्रजाति को अपना शिकार बनता है!

भारतीय काला भालू को आलसी भालू के रूप में भी जाना जाता है। काला भालू भारत में बहुत ही ज़यादा खतरनाक जंगली पशु के रूप में सूचीबद्ध हैं। यह मुख्यतः शाम के समय अधिक सक्रिय होते है ओर दीमको को अपना भोजन बनाते है!

गौर - Bison

गौर या भारतीय बायसन गोजातीय की सबसे बड़ा तथा सबसे मजबूत प्रजातियों में से एक है। भारतीय बाइसन को सामान्यतः गौर के रूप में जाना जाता है और यह भारत में प्रमुख रूप से देखा जाने वाला एक जंगली पशु है!

नीलगाय या नीला सांड सबसे बड़ा एशियाई मृग है जो भारत के घास के मैदानों और खेतो के आस पास विचरण करता हुआ देखा जा सकता है. नीलगाय दिन मे घूमने वला प्राणी है और भारत मे सबसे आसानी से भी दिख जाता है.

जंगली जल भैंस - Wild Water Buffalo

जंगली जल भैंस घरेलू जल भैंस के पूर्वज है, और भारत मे पाए जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी जंगली गौ की प्रजाति है, भारतीय जंगली भैंस असम के राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते है और छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु है.

भारतीय जंगली गधे केवल गुजरात राज्य के कच्छ के लिटिल रन में ही पाए जाते है,  भारतीय जंगली गधा अभयारण्य के नमकीन रेगिस्तान, शुष्क घास का मैदान मे मिलते है लकिन भारत के कुछ हिस्सों से गायब हो कर जंगली जानवरों की लुप्तप्राय श्रेणी में आ गये है!

घड़ियाल - Gharial

घड़ियाल एक मछली खाने वाला मगरमच्छ है जो सिर्फ़ भारत की कुछ नदियो मे पाया जाता है, यह भारत में तीन मगरमच्छों में से एक है, अन्य दो मगर मगरमच्छ और खारे पानी वाला  मगरमच्छ हैं!

बारहसिंगा को दलदल हिरण भी कहा जाता है, यह भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले बड़े हिरण की प्रजातियों मे से एक है! दलदल हिरण मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, असम के 2 इलाकों में और उत्तर प्रदेश में केवल 6 इलाकों में ही पाया जाता है।

सांभर - Sambar Deer

सांभर हिरण भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलो के मूल निवासी है जो पर्णपाती वन और घास के मैदान मे विचरण करते हुए आसनी से  देखे जा सकते है, सांभर हिरण शेरो ओर बाघो के मुख्य शिकार है!

मगरमच्छ - Mugger Crocodile

भारतीय मगर मगरमच्छ सिर्फ़ भारतीय उपमहाद्वीप में ही पाया जाता है, यह मगरमच्छ ज्यादातर मीठे पानी के झीलों, तालाबों, नदियों, और दलदलों में रहता हैं!

चीतल - Chital

चीतल या धब्बे धार हिरण छोटे आकार के हिरण है जो तेंदुए, बाघ ओर जंगली कुत्तो का प्रमुख शिकार है! चीतल भारत मे बहुत ही आसानी से देखे जाने वाला जानवर है.

काला हिरन या भारतीय मृग एक अत्यंत आकर्षक एवम मनमोहक मृग है जो सिर्फ़ और सिर्फ़ भारत के खुले घास के मैदान मे कुलाचिया भरते हुए देखे जा सकते है!

सियार - Jackal

भारतीय सियार भी कुत्तो की प्रजाति का प्राणी है और यह भी एक मेहतर की भूमिका  निभाता है! यह बहुत ही चालक किस्म का छोटा सा जानवर, जंगल और गाँवो के आस पास घूमते हुए मृत जनवरो को खा कर अपना जीवन जीता है!

लकड़बग्गा या भारतीय धारीदार हाइना एक निशाचर प्राणी है जो की मुख्य रूप से एक मेहतर का काम करता है, यह मरे हुए जनवरो को खा कर वायु और पर्यावर्ण को स्वच्छ रखता है!

जंगली कुत्ता - Dhole

भारतीय जंगली कुत्ता को ढोल और लाल कुत्ता के नाम से भी जाना जाता है, यह जंगली कुत्ता अत्यधिक सामाजिक पशु है तथा कठोर प्रभुत्व और पदानुक्रम के साथ बड़े परिवारों में रह रहता हैं!

भारतीय भेड़िया कुत्तो की प्रजाति का सबसे बड़ा प्राणी है और द जंगल बुक श्रृंखला में भारतीय भेड़ियों एक केंद्रीय भूमिका निभाती हैं! भेड़िया झुंड मे रह कर शिकार करते है और हर बार लगभग कामयाब होते है!

जंगली सूअर - Wild Boar

भारतीय जंगली सूअर भारत, नेपाल और श्रीलंका के जंगलो मे विचरण करते है और बाघो के प्रिय शिकार है! यह प्रजातियां दुनिया में सबसे ज़यादा पाए जाने वाले स्तनधारी स्तनधारियों में से एक हैं!

भारतीय साही क्रेस्टेड पोर्क्युपाइन रोडेंट की एक बड़ी प्रजाति है जो ज़मीन के अंदर बिल बना के रहते है और सिर्फ़ रात के समय सक्रिय होते है.भारतीय साही के कांटो से बच कर रहना चाईए ये बहुत ही घातक होते है!

गोहे -Monitor Lizard

गोहे या भारतीय छिपकली भारत मे पाई जाने वाली सबसे बड़ी छिपकली प्रजाति है, यह पानी और पेड़ दोनो जगह बड़े आराम से रहती है और कभी कभी शिकार की तलाश मे नगरीय इलाओ मे भी आ जाती है!

भारतीय पैंगोलिन डायनासोर प्रजाति परिवार का सदस्य माना जाता है, इस दुलर्भ जीव का बहुत ही बड़े पैमाने पर मानव द्वारा शिकार हुआ है और अभी भी तस्करी हो रही है इसलिए इनकी जनसंख्या बहुत ही कम होती जा रही है!

अजगर - Rock Python

अजगर साँप भारत मे पाए जाने वाला सबसे बड़ा और विष रहित प्रजाति है सर्प है जो हमेशा घने जंगलो ओर पानी के आस पास पाया जाता है. अजगर साँप विश्व का एक सबसे बड़ा सर्प है.

किंग कोबरा साँप दुनिया का सबसे लंबा और सबसे विषैला साँप है जो दक्षिण भारत के घने जंगलो और वर्षा वनो मे रहता है, यह भारत मे पाए जाने वाले 6 सबसे विषैलो साँप मे से एक है बाकी के पाँच इस प्रकार है नाग साँप, करेट, डंबोइया, हरा साँप या पिट वाइपर और छोटा वाइपर.

नीलगिरि तहर- Nilgiri Tahr

नीलगिरि तहर नीलगिरि पहाड़ियों की स्थानिक प्राणी है और तमिलनाडु की राज्य पशु भी है. यह दक्षिण पश्चिमी घाटों के मॉनटेन चरागाह के निवास स्थान पर स्थित वनों के जंगली वनों में निवास करती है।

शेर पुंछ बंदर - Lion Tailed Macaque

शेर जैसी पुंछ वाला बंदर एक बहुत ही आकर्षक बंदर है जो दक्षिण भारत के पश्चिमी घाटों मे ही पाया जाता है शेर-पूंछ मकाक बंदर भारत के वर्षावन मे निवास करता है!

हनुमान लंगुर - Gray Langur

हनुमान लंगुर भारतीय उपमहाद्वीप मे पाए जाने वाले सबसे बड़े वानर है, यह वानर जंगल के साथ साथ, हल्के जंगली वनवास, और शहरी क्षेत्रों मे भी आते रहते है!

विशाल गिलहरी - Indian Giant Squirrel

विशाल भारतीय गिलहरी भारत मे पाई जाने वाली एक बड़ी वृक्ष गिलहरी है जो सिर्फ़ भारत के नम सदाबहार, पर्णपाती, मिश्रित पर्णपाती, और प्रायद्वीपीय वनों मे रहती है!

धब्बेदार सिविट - Malabar Large Spotted Civet

मालाबार का बड़े धब्बेदार वाला सिविट भारत के पश्चिमी घाट मे पाए जाने वाला एक बड़ा बिल्ली और गिलहरी के आकार का जानवर है जो की निशाचर है और पेड़ो पर भी चड़ने मे सक्षम है !

भारतीय लोमड़ी हिमालय की तलहटी और नेपाल के तेराई के इलाक़ो से लेकर बंगाल के मुहाने तक मिलती है, यह चूहे, सरीसृप, केकड़ों, दीमक, कीड़े, छोटे पक्षियों, और फलो को खाती है!

हूलॉक गिब्बन - Hoolock Gibbon

हूलॉक गिब्बन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गिब्सन है और भारत के एक मात्र एप है जो असम मे ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण और दिबंग नदियों के पूर्व के जंगलो मे रहता है!

हनी बॅडजर को रटेल के रूप में भी जाना जाता है, यह दुनिया का सबसे निडर और आक्रामक प्राणी है. हनी बैजर मुख्य रूप से एक मांसाहारी जानवर है और इसके कुछ ही प्राकृतिक शिकारी है!

संगाई- Sangai

संगाई हिरण गंभीर रूप से लुप्तप्राय होने वाली प्रजाति है हो आज केवल मणिपुर के कबुल लांजाओ नॅशनल पार्क मे मिलती है,यह एक मात्र भारत की नृत्य करने वाली हिरण है!

सुनहरा लंगूर- Golden Langur

सुनहरा लंगूर पश्चिमी असम के एक छोटे से क्षेत्र में पाया जाने वाला पुराने विश्व की बंदर प्रजाति है, यह केवल दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी के समीप और पूर्व में मानस नदी के पास के जंगलो मे ही रहता है!

भारतीय उदबीलाओ- Smooth Coated Otter

उदबीलाओ भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश नदियो और तालाबो मे पाया जाने वाला ओटर है, यह सामाजिक और समूहों में मछलियो का शिकार करते हैं!

नेवला- Indian Grey Mongoose

भारतीय भूरे रंग के नेवले मुख्य रूप से पश्चिम एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते है, यह भूरे रंग का मूँगोज सामान्यतः खुले जंगल, मैदान और खेती वाले खेतों में पाए जाते हैं!

लाल पांडा- Red Panda

लाल पांडा एक तरह का बिल्ली जैसा दिखने वाला छोटा भालू है जो सिर्फ़ पेड़ो पर रहता है और बाँस की कोमल शाखाओ को ही ख़ाता है ! लाल पांडा हिमालय के समशीतोष्ण जंगलों का एक स्थानिक निवासी है!

निलगिरी मार्टन- Nilgiri Marten

निलगिरी मार्टन छोटा लेकिन बहुत ही चालक और होनहार शिकारी है तथा यह दक्षिणी भारत में पाए जाने वाला एकमात्र मार्टन की  प्रजाति है! हिमालय मार्टन भारत मे पाया जाने वाला दूसरा मार्टन है!

भरल- Bharal

भरल उच्च हिमालय में पाया जाने वाला एक सीमित आकार की पर्वतीय भेड़ है बकरी है जो बर्फ मे रहने वेल तेंदुए का एक प्रमुख भोजन है!

दबोइया या रसल वाइपर भारत मे पाए जाने वाला चार सबसे विषले साँप मे से एक है,बाकी के चार के नाम है नाग, करेट और वाइपर. भारत मे साँप की बहुत सी प्रजाति पाई जाती है इनमे से सिर्फ़ कुछ ही विषधर है बाकी सब बिना विष या बहुत कम विषले है!

चिंकारा- Chinkara

चिंकारा या भारतीय मृग एक छोटे आकार का हिरण है जो राजस्थान एवं गुजरात के सूखे हुए इलाक़ो मे पाए जाते है. ये मुख्यतः शुष्क मैदानों और पहाड़ियों, रेगिस्तान, शुष्क साफ़ और हल्के जंगल में रहते हैं!

उज्ज्वल रंगीन जंगली घोड़े जिन्हें फेरल हॉर्स भी कहा जाता है, वे असम के जंगली जीवन की विविधता का प्रतीक है जहा वन्य प्रजातियां की भरमार हैं, भारत मे जंगली घोड़े सिर्फ़ असम के डिब्रू-साखोवा नेशनल पार्क मे ही पाए जाते है.

भूरा भालू- Brown Bear

भूरे भालू लद्दाख में पाए जाने वाला एक बहुत दुर्लभ जंगली जानवर है, जो ज्यादातर इस क्षेत्र में सुरू, ज़ांस्कर, द्रास और कारगिल के चार प्रमुख क्षेत्रों में घूमता हैं। हिमालयी भूरे भालू गंभीर रूप से लुप्तप्राय हो गए हैं और इस क्षेत्र में सबसे बड़ा स्तनपायी है!

जंगली याक इस क्षेत्र का सबसे बड़ा बोविडे है, जो पूरे हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। लम्बे बालों वाली लुप्तप्राय याक का इस्तेमाल लद्दाख के अतीत में हुआ था।

बैक्टीरियन ऊंट- Bactrian Camel

बैक्टीरियन ऊंट केवल नुब्रा घाटी और लद्दाख के क्षेत्रों की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। इस ऊंट पर दो कूबड़ होते जो देखने मे बहुत ही अनोखा लगता हैं लद्दाख में जंगली बैक्टीरियन ऊंट की बहुत छोटी आबादी मौजूद है।

भारतीय जंगली बिल्ली थार रेगिस्तान के सूखे और साफ़-साफ़ रेगिस्तान के साथ जुड़े हुए इलाक़ो मे रहती है, यह बिल्ली अक्सर दिन में दिख जाती है और भारत मे पाई जाने वाली आठ और जंगली बिल्लियो मे से एक है अन्य बिल्लिया है मार्बल बिल्ली, कारकॅल, सुनहरी बिल्ली और मछली खाने वाली बिल्ली.

जंगल में कौन कौन से जानवर रहता है?

Wild Animals Name in Hindi and English – जंगली जानवरों के नाम.
Lion. शेर शेर इसे जंगल का राजा कहा जाता हैं. ... .
Cheetah. चीता चीता बहुत ही फुर्तीला होता हैं. ... .
Tiger. बाघ बाघ यह एक बिल्ली की प्रजाति का जानवर हैं..
Bear. भालू भालू की कई प्रजाति पाई जाती हैं..
Wolf. भेड़िया ... .
Jackal. सियार.
Fox. लोमड़ी ... .
Leopard. तेंदुआ.

जंगल में कितने पशु होते हैं?

अधिकांश जानवर छोटे और बहुत छोटे होते हैं । कई लोगों के मन मे जंगली जानवरों की जो तस्वीर है, वह लोगों के विचारों को बहुत प्रभावित करता है की पशु का जीवन प्रकृति में कैसा हैं, जो पूरी तरह से प्रतिनिधि नहीं है ।

जंगली जानवरों का नाम क्या है?

जंगली जानवरों के नाम – Wild Animals Name in Hindi English.