जनसंख्या पिरामिड क्या है क्लास 8? - janasankhya piraamid kya hai klaas 8?

Haryana State Board HBSE 8th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 मानव संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 8th Class Social Science Solutions Geography Chapter 6 मानव संसाधन

HBSE 8th Class Geography मानव संसाधन Textbook Questions and Answers

क्रियाकलाप

चित्र 6.1 का अध्ययन कीजिए और खोजिए-विश्व की कुल जनसंख्या में से किस महाद्वीप में निम्न के अनुसार जनसंख्या है:
(क) केवल 5 प्रतिशत
(ख) केवल 13 प्रतिशत
(ग) केवल 1 प्रतिशत
(घ) केवल 12 प्रतिशत
उत्तर:
(क) उत्तरी अमेरिका
(ख) अफ्रीका
(ग) ओशेनिया (आस्ट्रेलिया आदि)
(घ) यूरोप।

अभ्यास

मानव संसाधन Chapter 6 HBSE 8th Class Geography प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर:
लोगों को एक संसाधन समझा जाता है क्योंकि मनुष्य ही प्राकृतिक संसाधनों को संसाधित करके उन्हें उपयोग योग्य बनाता है। प्रशिक्षित और कुशल मानव किसी देश का सबसे बड़ा संसाधन होते हैं।

जनसंख्या पिरामिड क्या है क्लास 8? - janasankhya piraamid kya hai klaas 8?

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
उत्तर:
जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं:

  1. भौगोलिक कारकः इनमें स्थलाकृति, जलवायु दशाएँ, मृदा, जल, खनिज आदि सम्मिलित हैं जो जनसंख्या वितरण को प्रभावित करते हैं।
  2. सामाजिक कारकः धर्म और सांस्कृतिक महत्त्व वाले केंद्र लोगों को बसने के लिए आकर्षित करते हैं।
  3. सामाजिक कारकः अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य, शांति और व्यवस्था वाले लोग अधिक घने बसे होते हैं।
  4. आर्थिक कारकः औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं अतः इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बस जाते हैं।

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों?
उत्तर:
विश्व की जनसंख्या में वृद्धि बड़ी तीव्र गति से हुई क्योंकि स्वास्थ्य की दशाओं में वृद्धि हुई जिससे मृत्यु दर में कमी आई लेकिन जन्म दर बढ़ी। इसलिये जनसंख्या वृद्धि तीव्र गति से हुई।

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:

  • जन्म दर (Birth rate)
  • मृत्यु दर (Death rate)
  • प्रवास (Migration)

(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जनंसख्या संघटन आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशायें, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना को दर्शाता है। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है ? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर:
जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में जनसंख्या पिरामिड सहायक होते हैं। जनसंख्या पिरामिड को आयु-लिंग पिरामिड भी कहते हैं। जनसंख्या पिरामिड में कुल जनसंख्या के लिंग प्रतिशत को विभक्त किया जा सकता है। इनको 5-9 वर्ष आयु वर्ग तथा 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में विभक्त किया जा सकता है। कुल जनसंख्या के प्रतिशत से लिंग प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है। जनसंख्या पिरामिड का आधार जन्मे शिशुओं की स्थिति को दिखाता है। शिखर की तरफ बढ़ते हुए यह क्रमशः प्रौढ़ों व वृद्धों की जनसंख्या दिखाता है।

मानव संसाधन Class 8 HBSE Geography प्रश्न 2.
सही को चिह्नित कीजिए:
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर:
(क) विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर:
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास।

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई:
(क) 1. अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर:
(ग) 6 अरब।

जनसंख्या पिरामिड क्या है क्लास 8? - janasankhya piraamid kya hai klaas 8?

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का भौगोलिक प्रदर्शन।
(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊंची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नागरिक क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर:
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का भौगोलिक प्रदर्शन।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए
विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह ………………………. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले
कारकों के अंतर्गत …………………. जलवायु, …………………. संसाधनों की आपूर्ति और …………………. जमीन आते हैं।
उत्तर:
घना, अनुकूल, प्राकृतिक, उर्वरे।

भारत के जनसंख्या पिरामिड के चित्र की सहायता से भारत की जनसंख्या को समझायें।
उत्तर:
चित्र दिखाता है कि युवा अवस्था की जनसंख्या में आधार चौड़ा है। चित्र बताता है कि बाल मृत्यु घट रही है। युवा अवस्था की जनसंख्या बढ़ रही है। इसका अर्थ है कि श्रम शक्ति या अर्जक जनसंख्या बढ़ रही है।

प्रश्न 4.
क्रियाकलाप

जनसंख्या पिरामिड क्या है क्लास 8? - janasankhya piraamid kya hai klaas 8?

जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के कम लोग हैं’ और ’15 वर्ष से कम आय के बहुत कम लोग हैं’ उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत:
विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर:
यदि किसी समाज में 15 वर्ष की आयु से कम जनसंख्या है तो उसके लिए अधिक स्कूलों और अध्यापकों की आवश्यकता होगी। विद्यालय में खिलौने आदि की भी आवश्यकता होगी। यदि इस वर्ग की जनसंख्या कम है तो इसका तात्पर्य यह है कि वृद्ध पुरुष हैं। उनके लिये पेंशन स्कीम चलाने की आवश्यकता होगी। पहिएदार कुर्सी तथा अस्पतालों की भी अधिक आवश्यकता होगी।

HBSE 8th Class Geography मानव संसाधन Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मानव संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी उपयोगी क्रियाकलाप में लगे हुए सभी मनुष्य मानव संसाधन कहलाते हैं।

प्रश्न 2.
जनसंख्या के घनत्व को किस प्रकार मापा जाता है?
उत्तर:
धरातल के किसी इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। इसे सामान्यतया प्रति वर्ग कि.मी. में व्यक्त किया जाता है।

प्रश्न 3.
जन्म दर से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
प्रति एक हजार जनसंख्या पर जन्मे सप्राण बच्चों की संख्या को जन्म दर कहते हैं।

जनसंख्या पिरामिड क्या है क्लास 8? - janasankhya piraamid kya hai klaas 8?

प्रश्न 4.
जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व का अर्थ है प्रतिवर्ग कि.मी. क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या। हमारे देश में जनसंख्या का औसत घनत्व 324 मनुष्य प्रति कि.मी. है।

प्रश्न 5.
आश्रित अनुपात क्या है ? यह किस प्रकार ज्ञात किया जाता है?
उत्तर:
भारत की जनसंख्या में आश्रित अनुपात 60.8% है। यह अनुपात जनसंख्या में 15 वर्ष की आयु से कम तथा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की जनसंख्या को मिलाकर निकाला जाता है।

प्रश्न 6.
लिंग अनुपात किसे कहते हैं?
उत्तर:
लिग अनुपात को कुल जनसंख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है। जैसे 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 900 है। इसे 1000 : 900 लिंग अनुपात कहते हैं।

प्रश्न 7.
विश्व में कौन से महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती है? इसका क्या कारण हो सकता है?
उत्तर:
विश्व में एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या पाई जाती है क्योंकि इस महाद्वीप में कृषि योग्य भूमि तथा उपयुक्त जलवायु दशाएँ मिलती हैं।’

प्रश्न 8.
प्राकृतिक वृद्धि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी देश की जनसंख्या में जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को किसी देश की प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। प्रवास के कारण ही किसी देश की जनसंख्या का आकार घटता अथवा बढ़ता है। देश से लोगों की जाने वाली संख्या को उत्प्रवास (Emigration) तथा देश में आने वाली संख्या को आप्रवास (Immigration) कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में लोगों के आप्रवास से लाभ हुआ है जबकि सूडान जैसे देशों की उत्प्रवास के कारण जनसंख्या घटी है।

जनसंख्या पिरामिड क्या है class 8?

(vi) जनसंख्या पिरामिड-यह जनसंख्या के सांख्यिकीय प्रतिरूप को प्रदर्शित करने की एक विधि है। यह जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में सहायक है। जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लैंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता है। इससे कुल जनसंख्या से लैंगिक प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है।

लोगों को एक संसाधन क्यों समझा?

Solution. लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है, क्योंकि मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करता है।