कॉकरोच का सबसे नाम क्या है? - kokaroch ka sabase naam kya hai?

  • Hindi News
  • Madhurima
  • Why Do Cockroaches Say 'cockroach' In Hindi? What Is Its History And Importance

जो चाटे है तेल:क्यों कहते हैं कॉकरोच को हिंदी में 'तिलचट्टा'? क्या है इसका इतिहास और महत्व

विवेक गुप्ता2 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच का सबसे नाम क्या है? - kokaroch ka sabase naam kya hai?

दीप पर्व से पहले सफ़ाई के दौरान जो एक जीव सबसे ज़्यादा दिखाई देता है, वह है- कॉकरोच! यदि पूछ लिया जाए कि कॉकरोच को हिंदी में क्या कहते हैं, तो बहुत-से लोग बग़लें झांकने लगेंगे। संभव है, कुछ तो अड़ भी जाएं कि कॉकरोच हिंदी शब्द ही है। गिने-चुने ही बता पाएंगे कि यह कीट हिंदी में "तिलचट्‌टा' कहलाता है और हाल के दौर में बोलचाल या लेखन में तिलचट्‌टा शब्द का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या नगण्य ही होगी।

तिलचट्‌टा बना है "तेल+चाट+आ' से, यानी तेल चाटने वाला। रसोई में मंडराने के कारण इसका यह नाम पड़ा होगा। हर शब्द की एक व्युत्पत्ति होती है, एक इतिहास होता है। वह दूसरे कई शब्दों से जुड़ा होता है। कॉकरोच आया है, स्पेनिश शब्द कुकाराचा से। वहां कुका का अर्थ छोटा कीड़ा होता है। अब दिक़्क़त यह है कि हमने न कुका सुना है, न राचा। तो कॉकरोच हमारे लिए सिर्फ़ एक शब्द है, जैसे हम दूसरे अंग्रेज़ी शब्दों को बग़ैर समझे बस रटते रहते हैं। दूसरी तरफ़, तेल और चाट से हम बख़ूबी परिचित हैं और इनसे जुड़े अन्य शब्दों से भी।

जब हम अपने शब्दों को छोड़ते हैं, तो ख़ुद को बहुत सारी चीज़ों से वंचित भी कर रहे होते हैं। मन और मनोदशा जब "मूड' में बदल जाते हैं, तो दशा भी "कंडीशन' रह जाती है। "बोर होना' जैसी एक अभिव्यक्ति धीरे-धीरे ऊब, उकताहट, बेचैनी, विकलता, व्याकुलता, खिन्नता, अरुचि, उचाटपन, न जाने कितने शब्दों को लील जाती है। शब्द कम होते हैं, तो अभिव्यक्तियों की सटीकता और भाषा की स्तरीयता में गिरावट आने लगती है और एक दिन हम अपनी ही भाषा को हेय दृष्टि से देखने लगते हैं। तब ख़्याल भी नहीं आता कि यह सब हमसे ही तो शुरू हुआ था!

कॉकरोच का सबसे नाम क्या है? - kokaroch ka sabase naam kya hai?

कॉकरोच देखने में तो बड़ा छोटा सा लगता है, ज्यादातर लोग चप्पल से मार देते हैं। कुछ लोग स्प्रे का भी उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक कॉकरोच, एक इंसान से ज्यादा दमदार होता है। उसके पास 10 पेट और 13 दिल होते हैं। जबकि मनुष्य के हृदय में केवल 4 खंड होते हैं। यानी हार्ट फेल होने की स्थिति में मनुष्य अपनी मौत को चार बार चकमा दे सकता है लेकिन कॉकरोच 13 बार। आइए अपने आसपास रहने वाले इस कमजोर लेकिन कई मामलों में मनुष्य से ज्यादा ताकतवर प्राणी के बारे में कुछ और जानते हैं:- 

कॉकरोच का वैज्ञानिक नाम पेरीप्लेनेटा अमेरिकाना (Periplaneta  americana) है। इसके खानदान का नाम आर्थोपोडा संघ (insecta) है। आर्थोपोडा सबसे बड़ा संघ है। कॉकरोच को अंधेरी रात में घूमना अच्छा लगता है। वह ऐसी जगह पर रहना पसंद करता है जहां गाना अंधेरा हो और थोड़ी नमी भी हो।

कॉकरोच का शरीर तीन भागों सिर (Head) ,वक्ष (Thorax)  तथा उदर यानी पेट (Abdomen) में  विभाजित होता है। इसके पेट में 10 पार्टीशन होते हैं। यानी कॉकरोच के 10 पेट होते हैं। कॉकरोच नर तथा मादा अलग-अलग रूपों में पाए जाते हैं। कॉकरोच का शरीर लंबा तथा द्वि पार्श्व समिति होता है। इसका शरीर 30 से 40 मिली मीटर मीटर लंबा तथा 10 से 12 मिली मीटर चौड़ा होता है।

सिर पर एक जोड़ी संयुक्त नेत्र, एक जोड़ी एंटीना तथा मुखाआंग पाए जाते हैं।
वक्ष तीन खंडों का बना होता है जिसमें 3 जोड़ी टांगे एवं 2 जोड़ी पंख होते हैं।
उदर 10 खंडों का बना होता है।

अब सबसे मजेदार बात, कॉकरोच के हृदय के अंदर 13 चैंबर्स होते हैं जबकि मनुष्य यानी मेरे और आपके हार्ट में सिर्फ 4 चेंबर होते हैं। यदि हार्ट का एक चेंबर फेल हो जाए यानी काम करना बंद कर दें तो मनुष्य और कॉकरोच दोनों जिंदा रहेंगे, लेकिन यदि ऐसा 4 बार से ज्यादा हुआ तो सिर्फ कॉकरोच जिंदा रहेगा, मनुष्य की मौत हो जाएगी। कॉकरोच की संरचना कुछ ऐसी है, और उपलब्धता इतनी आसान के स्कूल की लाइफ में सबसे ज्यादा प्रयोग कॉकरोच पर ही किए जाते हैं। कुछ आदिवासी प्रजाति तो कॉकरोच का अचार बनाकर खाती है। मध्यप्रदेश के झाबुआ अंचल में एक खास किस्म के कॉकरोच की चटनी बनाई जाती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

कॉकरोच की तीन नई प्रजातियां मिलीं

| Updated: Mar 4, 2013, 7:00 AM

कॉकरोच की तीन और नई प्रजातियों की खोज की गई है। साइंटिस्ट्स ने आकार में काफी बडे़ इन नई प्रजातियों की खोज चीन में की है। माना जा रहा है कि नई...

कॉकरोच का सबसे नाम क्या है? - kokaroch ka sabase naam kya hai?

पीटीआई ॥ पेइचिंग
कॉकरोच की तीन और नई प्रजातियों की खोज की गई है। साइंटिस्ट्स ने आकार में काफी बडे़ इन नई प्रजातियों की खोज चीन में की है। माना जा रहा है कि नई प्रजातियों की लंबाई तीन सेंटीमीटर तक हो सकती है।
चीन के हेनान, यूनान और ग्वांग्सी प्रांतों में कॉकरोच की ये नई प्रजातियां खोजी गई हैं। ये प्रजातियां जीनस स्यूडोफोरासपिज्म से संबंधित हैं और उन्हें स्यूडोफोरासपिस क्लावेलाटा, स्यूडोफोरासपिस रिकर्वाटा और स्यूडोफोरासपिस इनर्क्वाटा का नाम दिया गया है। ये सभी ब्लाबेरिडे कॉकरोच फैमिली से जुड़ी हुई हैं और इन्हें जॉइंट कॉकरोच के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, इन प्रजातियों में सबसे युवा कॉकरोच की लंबाई तीन सेंटीमीटर तक हो सकती है, लेकिन अपने फैमिली गु्रप में इनका आकार बाकियों के मुकाबले कम ही है। इस नई खोज की जानकारी जूकिज नाम के साइंस जर्नल में प्रकाशित की गई है।
अभी तक साइंटिस्ट्स के पास कॉकरोच की 4500 से ज्यादा प्रजातियों के बारे में जानकारी है। पृथ्वी पर कॉकरोच की उपस्थिति काफी लंबे वक्त से रही है। उनके जो जीवाश्म मिले हैं, उनमें से कई चालीस करोड़ साल से भी ज्यादा पुराने हैं। इससे पता चलता है कि इस जीव ने कैसे हर परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालकर अपनी मौजूदगी बरकरार रखी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

कॉकरोच का दूसरा नाम क्या है?

तिलचट्टा (Cockroach) कीटों का एक जीववैज्ञानिक उपगण है।

कॉकरोच का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Blattodeaब्लाट्टोडेया / वैज्ञानिक नामnull

कॉकरोच को हिंदी में क्या कहते है?

संभव है, कुछ तो अड़ भी जाएं कि कॉकरोच हिंदी शब्द ही है। गिने-चुने ही बता पाएंगे कि यह कीट हिंदी में "तिलचट्‌टा' कहलाता है और हाल के दौर में बोलचाल या लेखन में तिलचट्‌टा शब्द का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या नगण्य ही होगी। तिलचट्‌टा बना है "तेल+चाट+आ' से, यानी तेल चाटने वाला।

दुनिया का सबसे बड़ा कॉकरोच कौन सा है?

रिसर्च में बताया कि इसे जायंट सी कॉकरोच (Giant Sea Cockroaches) या डीप सी कॉकरोच (Deep sea cockroach) कहते हैं। इस 14 पैर वाले समुद्री कॉकरोच (Cockroache) का बायोलॉजिकल (Biological) नाम बैथीनोमस रकसासा (Baithinomus rakassa)। यह कॉकरोच साल 2018 में इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी जावा में बैनटेन के तट के पास दिखा था।