क्या प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है? - kya prakaash sanshleshan ka utpaad proteen nahin hai?

NCERT_Class_7_Science_chapter_1

क्या प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है? - kya prakaash sanshleshan ka utpaad proteen nahin hai?

अभ्यास

1.जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर

सभी जीवों को खाद्य की आवश्यकता होती है, जिसका उपयोग वे अपनी वृद्धि तथा शरीर के रख-रखाव के लिए और आवश्यक ऊर्जा प्राप्ति के लिए करते हैं।

2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

परजीवी एवं मृतजीवी में अन्तर-

परजीवी मृतजीवी
परजीवी अपने पोषण के लिए पोषी पर निर्भर होते हैं और ये पोषी को हानि भी पहुंचाते हैं। मृतजीवी अपना पोषण मृत एवं अपघटित जैव पदार्थों से प्राप्त करते हैं।
उदाहरण– अमरबेल उदाहरण– कुकुरमुत्ता

3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?

उत्तर-

आयोडीन घोल से हम मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कर सकते हैं। पत्ती के कुछ भाग पर आयोडीन घोल की कुछ बूंदें डालगें। यदि पत्ती का वह भाग नीला या काला हो जाता है तो पत्ती में मंड उपस्थित हैं।

4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

उत्तर-

प्रकाश संश्लेषण के दौरान पत्ती की क्लोरोफ़िलयुक्त कोशिकाएँ सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में, कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) तथा जल से कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करती हैं। इस प्रक्रम में ऑक्सीजन गैस भी मुक्त होती है।

5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।

उत्तर-

क्या प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है? - kya prakaash sanshleshan ka utpaad proteen nahin hai?

पादप भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।

6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः

(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें स्वपोषी कहते हैं।

(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण मण्ड के रूप में किया जाता है।

(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे क्लोरोफिल कहते हैं।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं तथा ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।

7. निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइएः

(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप

उत्तरअमरबेल

(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।

उत्तरघटपर्णी (पिचर पादप)

(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।

उत्तर रंध्र (स्टोमेटा)

8. सही उत्तर पर () का चिह्न लगाइए

(क) अमरबेल उदाहरण है किसी

(क) स्वपोषी का।

(ख) परजीवी का।  ()

(ग) मृतजीवी का।

(घ) परपोषी का।

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है

(क) अमरबेल

(ख) गुड़हल

(ग) घटपर्णी (पिचर पादप)   ()

(घ) गुलाब

9. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए।

उत्तर

कॉलम A कॉलम B
क्लोरोफ़िल पत्ती
नाइट्रोजन जीवाणु
अमरबेल परजीवी
जंतु परपोषित
कीटभक्षी घटपर्णी (पिचर पादप)

10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए।

(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।  (असत्य)

(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।  (असत्य)

(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है। (सत्य)

(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।  (सत्य)

सही विकल्प चुनिएः

11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है?

(क) मूल रोम

(ख) रंध्र

(ग) पर्णशिराएँ

(घ) बाह्यदल

उत्तर विकल्प (ख) रंध्र

12. वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है

(क) जड़

(ख) तना

(ग) पुष्प

(घ) पत्तियाँ

उत्तर विकल्प (घ) पत्तियाँ

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 7 Science (Vigyan)  book Chapter 1 पादपों में पोषण. Get NCERT Class 7 Science book and solutions Chapter 1 Padpo me Poshan (पादपों में पोषण). Download free PDF of NCERT Class 7 ScienceChapter 1 Padpo me Poshan (पादपों में पोषण). Get Questions & Answer of NCERT Class 7 Science Chapter 1 Padpo me Poshan (पादपों में पोषण) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 7 Book & solutions Chapter 1 Padpo me Poshan (पादपों में पोषण) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 1 Padpo me Poshan (पादपों में पोषण), NCERT solution Class 7 Science (Vigyan) Chapter 1 Padpo me Poshan (पादपों में पोषण) free PDF download here.

क्या प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन है?

कार्बोहाइड्रेट जैसे जटिल रासायनिक पदार्थ प्रकाश संश्लेषण के उत्पाद हैं। प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन उत्पादित होती है । इस ऑक्सीजन का उपयोग सभी जीवों द्वारा उनकी उत्तरजीविता के लिए किया जाता है। कवक अपना पोषण मृत एवं अपघटित जैव पदार्थों से प्राप्त करते हैं।

प्रकाश संश्लेषण में कौन भाग नहीं लेता?

कार्बन डाईआक्साइड + पानी + प्रकाश ऑफिस टठठड भाग नहीं लेता है बल्कि इस अभिक्रिया के लिये प्रकाश की उपस्थिति आवश्यक है। इस रासायनिक क्रिया में कार्बनडाइऑक्साइड के ६ अणुओं और जल के १२ अणुओं के बीच रासायनिक क्रिया होती है जिसके फलस्वरूप ग्लूकोज के एक अणु, जल के ६ अणु तथा ऑकसीजन के ६ अणु उत्पन्न होते हैं।

प्रकाश संश्लेषण का मुख्य उत्पाद क्या है?

प्रकाश संश्लेषण का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण उप-उत्पाद ऑक्सीजन है। अधिकांश सजीव इस पर निर्भर होते हैं। प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनने वाले कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज का पौधों द्वारा ज्यादातर इस्तेमाल पत्तियां, फूल, फल और बीज का निर्माण करने के लिए ऊर्जा स्रोत के रूप में किया जाता है।

प्रकाश संश्लेषण वर्णक क्या है?

क्लोरोफिल (वर्णहरित) और प्रकाश ऊर्जा की सहायता से पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विघटित होता है। यही हाइड्रोजन कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन करता है, जिससे पौधों में जटिल कार्बनिक पदार्थो का संश्लेषण होता है। इस क्रिया को 'प्रकाश संश्लेषण' कहते हैं। क्लोरोफिल हरे रंग का वर्णक है।