लेख में कौन सा प्रत्यय है? - lekh mein kaun sa pratyay hai?

प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है,पीछे चलना। जो शब्दांश शब्दों के अंत में विशेषता या परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे- दयालु= दया शब्द के अंत में आलु जुड़ने से अर्थ में विशेषता आ गई है। अतः यहाँ 'आलू' शब्दांश प्रत्यय है। प्रत्ययों का अपना अर्थ कुछ भी नहीं होता और न ही इनका प्रयोग स्वतंत्र रूप से किया जाता है। प्रत्यय के दो भेद हैं-

कृत् प्रत्यय

वे प्रत्यय जो धातु में जोड़े जाते हैं, कृत प्रत्यय कहलाते हैं। कृत् प्रत्यय से बने शब्द कृदंत (कृत्+अंत) शब्द कहलाते हैं। जैसे- लेख् + अक = लेखक। यहाँ अक कृत् प्रत्यय है, तथा लेखक कृदंत शब्द है।

क्रम प्रत्यय मूल शब्द\धातु उदाहरण
1 अक लेख्, पाठ्, कृ, गै लेखक, पाठक, कारक, गायक
2 अन पाल्, सह्, ने, चर् पालन, सहन, नयन, चरण
3 अना घट्, तुल्, वंद्, विद् घटना, तुलना, वन्दना, वेदना
4 अनीय मान्, रम्, दृश्, पूज्, श्रु माननीय, रमणीय, दर्शनीय, पूजनीय, श्रवणीय
5 सूख, भूल, जाग, पूज, इष्, भिक्ष् सूखा, भूला, जागा, पूजा, इच्छा, भिक्षा
6 आई लड़, सिल, पढ़, चढ़ लड़ाई, सिलाई, पढ़ाई, चढ़ाई
7 आन उड़, मिल, दौड़ उड़ान, मिलान, दौड़ान
8 हर, गिर, दशरथ, माला हरि, गिरि, दाशरथि, माली
9 इया छल, जड़, बढ़, घट छलिया, जड़िया, बढ़िया, घटिया
10 इत पठ, व्यथा, फल, पुष्प पठित, व्यथित, फलित, पुष्पित
11 इत्र चर्, पो, खन् चरित्र, पवित्र, खनित्र
12 इयल अड़, मर, सड़ अड़ियल, मरियल, सड़ियल
13 हँस, बोल, त्यज्, रेत हँसी, बोली, त्यागी, रेती
14 उक इच्छ्, भिक्ष् इच्छुक, भिक्षुक
15 तव्य कृ, वच् कर्तव्य, वक्तव्य
16 ता आ, जा, बह, मर, गा आता, जाता, बहता, मरता, गाता
17 ति अ, प्री, शक्, भज अति, प्रीति, शक्ति, भक्ति
18 ते जा, खा जाते, खाते
19 त्र अन्य, सर्व, अस् अन्यत्र, सर्वत्र, अस्त्र
20 क्रंद, वंद, मंद, खिद्, बेल, ले क्रंदन, वंदन, मंदन, खिन्न, बेलन, लेन
21 ना पढ़, लिख, बेल, गा पढ़ना, लिखना, बेलना, गाना
22 दा, धा दाम, धाम
23 , गद्, पद्, कृ, पंडित, पश्चात्, दंत्, ओष्ठ् गद्य, पद्य, कृत्य, पाण्डित्य, पाश्चात्य, दंत्य, ओष्ठ्य
24 या मृग, विद् मृगया, विद्या
25 रू गे गेरू
26 वाला देना, आना, पढ़ना देनेवाला, आनेवाला, पढ़नेवाला
27 ऐया\वैया रख, बच, डाँट\गा, खा रखैया, बचैया, डटैया, गवैया, खवैया
28 हार होना, रखना, खेवना होनहार, रखनहार, खेवनहार

तद्धित प्रत्यय

वे प्रत्यय जो धातु को छोड़कर अन्य शब्दों- संज्ञा, सर्वनाम व विशेषण में जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। तद्धित प्रत्यय से बने शब्द तद्धितांत शब्द कहलाते हैं। जैसे- सेठ + आनी = सेठानी। यहाँ आनी तद्धित प्रत्यय हैं तथा सेठानी तद्धितांत शब्द है।

क्रम प्रत्यय शब्द उदाहरण
1 आइ पछताना, जगना पछताइ, जगाइ
2 आइन पण्डित, ठाकुर पण्डिताइन, ठकुराइन
3 आई पण्डित, ठाकुर, लड़, चतुर, चौड़ा पण्डिताई, ठकुराई, लड़ाई, चतुराई, चौड़ाई
4 आनी सेठ, नौकर, मथ सेठानी, नौकरानी, मथानी
5 आयत बहुत, पंच, अपना बहुतायत, पंचायत, अपनायत
6 आर/आरा लोहा, सोना, दूध, गाँव लोहार, सुनार, दूधार, गँवार
7 आहट चिकना, घबरा, चिल्ल, कड़वा चिकनाहट, घबराहट, चिल्लाहट, कड़वाहट
8 इल फेन, कूट, तन्द्र, जटा, पंक, स्वप्न, धूम फेनिल, कुटिल, तन्द्रिल, जटिल, पंकिल, स्वप्निल, धूमिल
9 इष्ठ कन्, वर्, गुरु, बल कनिष्ठ, वरिष्ठ, गरिष्ठ, बलिष्ठ
10 सुन्दर, बोल, पक्ष, खेत, ढोलक, तेल, देहात सुन्दरी, बोली, पक्षी, खेती, ढोलकी, तेली, देहाती
11 ईन ग्राम, कुल ग्रामीण, कुलीन
12 ईय भवत्, भारत, पाणिनी, राष्ट्र भवदीय, भारतीय, पाणिनीय, राष्ट्रीय
13 बच्चा, लेखा, लड़का बच्चे, लेखे, लड़के
14 एय अतिथि, अत्रि, कुंती, पुरुष, राधा आतिथेय, आत्रेय, कौंतेय, पौरुषेय, राधेय
15 एल फुल, नाक फुलेल, नकेल
16 ऐत डाका, लाठी डकैत, लठैत
17 एरा/ऐरा अंध, साँप, बहुत, मामा, काँसा, लुट अँधेरा, सँपेरा, बहुतेरा, ममेरा, कसेरा, लुटेरा
18 ओला खाट, पाट, साँप खटोला, पटोला, सँपोला
19 औती बाप, ठाकुर, मान बपौती, ठकरौती, मनौती
20 औटा बिल्ला, काजर बिलौटा, कजरौटा
21 धम, चम, बैठ, बाल, दर्श, ढोल धमक, चमक, बैठक, बालक, दर्शक, ढोलक
22 कर विशेष, ख़ास विशेषकर, ख़ासकर
23 का खट, झट खटका, झटका
24 जा भ्राता, दो भतीजा, दूजा
25 ड़ा, ड़ी चाम, बाछा, पंख, टाँग चमड़ा, बछड़ा, पंखड़ी, टँगड़ी
26 रंग, संग, खप रंगत, संगत, खपत
27 तन अद्य अद्यतन
28 तर गुरु, श्रेष्ठ गुरुतर, श्रेष्ठतर
29 तः अंश, स्व अंशतः, स्वतः
30 ती कम, बढ़, चढ़ कमती, बढ़ती, चढ़ती
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

हिन्दी व्याकरण

व्याकरण · वर्णमाला · देवनागरी वर्णमाला · पंचमाक्षर · शब्द · स्वर · व्यंजन · विलोम शब्द · सार्थक शब्द · निरर्थक शब्द · क्रिया · विशेषण · संज्ञा · सर्वनाम ·क्रियाविशेषण · अव्यय · सम्बन्धबोधक · समुच्यबोधक · विस्मयादिबोधक · कारक · काल · संधि · उपवाक्य · वचन · वर्तनी · विकारी · समास · अव्ययीभाव समास · तत्पुरुष समास · बहुव्रीहि समास · कर्मधारय समास · द्विगु समास · द्वंद्व समास · अविकारी · तत्सम · पर्यायवाची शब्द · तद्भव · उपसर्ग · विराम चिह्न · रस · अलंकार · छन्द · लिंग · प्रत्यय · प्रश्नवाचक चिह्न · विस्मयसूचक चिह्न · उद्धरण चिह्न · योजक चिह्न · कोष्ठक चिह्न · त्रुटिबोधक चिह्न · रेखांकन चिह्न · लाघव चिह्न · लोप चिह्न · पुल्लिंग · स्त्रीलिंग · हिन्दी संख्याएँ · हल् का महत्त्व · वाक्यांश के लिए एक शब्द · हिंदी के अशुद्ध शब्द · अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध वाक्य · वाक्य · वाक्य परिवर्तन · वाक्य विश्लेषण · वाक्य भेद ·· बारहखड़ी · कण्ठ्य व्यंजन · तालव्य व्यंजन · मूर्धन्य व्यंजन · दन्त्य व्यंजन · ओष्ठ्य व्यंजन · अन्तःस्थ व्यंजन · महाप्राण व्यंजन · संयुक्त व्यंजन · हल् चिह्न · अलंकार शास्त्र · उणादिसूत्र · कूटाक्षरी · पदेन (र) · अभिश्लेषण

लेखन में कौन सा प्रत्यय है?

'लेखक' शब्द लेख धातु में 'अक्' प्रत्यय लगाने से बना है।

क्या लिखना शब्द में कृत प्रत्यय है?

कृत प्रत्यय- जो प्रत्यय धातु या क्रिया के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं कृत प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे-लिखना, लिखाई, लिखावट।

प्रत्यय की पहचान कैसे करें?

प्रत्यय = प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है,पीछे चलना। जो शब्दांश शब्दों के अंत में विशेषता या परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं।

किताब का प्रत्यय क्या है?

किताब प्रत्यय रहित शब्द है। प्रत्यय वे शब्द हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर, अपनी प्रकृति के अनुसार, शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं। प्रति का अर्थ होता है 'साथ में, पर बाद में" और अय का अर्थ होता है "चलने वाला"। अत: प्रत्यय का अर्थ होता है साथ में पर बाद में चलने वाला।