मई ( May ) का महीना वृष राशि (Taurus) के प्रभाव में अधिक होता है, यदपि यह राशि 19 अप्रैल से आरम्भ होती है। Show
किन्तु सात दिन तक पूर्व राशि से संधिकाल होने के कारण पूर्ण रूप से जातक को प्रभावित नहीं कर पाती है। अतः 26 अप्रैल से राशि का पूर्ण प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। उसके बाद 20 मई तक वृष राशि अपने पूर्ण प्रभाव में होती है। फिर सात दिन तक आगामी राशि मिथुन के साथ इसका संधिकाल रहने के कारण इसका प्रभाव क्रमशः कम होने लगता है। वृष राशि शुक्र का ओज भाव है, जो थल – त्रिकोण का पहला भाव भी है। मिथुन राशि का स्वामी बुध ( ओज ) है, और यह राशि वायु -त्रिकोण का पहला भाव भी है। जैसा की विदित है, कि वृष राशि जातक को स्थिर और दृण स्वाभाव, कार्य के प्रति लगन और दृण संकल्प प्रदान करती है। 21 मई के बाद जन्मे जातको में इन गुणों की कमी होती जाती है। अतः यह कह सकते है, कि शुरू की तिथियों में जन्म लेने वाले जातको में बाद में जन्म लेने वाले जातको की अपेक्षा उपरोक्त गुण अधिक होते है। कुछ स्थितियों में यह विरोधाभासी भी है। इनमे वृष अथवा बैल के व्यव्हार सदृश्य गुण भी होते है। जैसे कि यह धैर्य पूर्वक अपना कार्य करते रहते है, जब तक क्रोधित होकर फुंकारने न लग जाये। अपने संकल्प पर अडिग रहते है, चाहे जो भी हो जाये इसलिये जिद्दी भी होते है। परन्तु यदि कोई इनमे अपने प्रति प्रेम की भावना जगा देने में सफल हो जाये तो इन्हे आसानी से अपने वश में कर सकता है। आपकी मानसिक और शारीरिक सहन शक्ति अद्भुत होती है, जब तक आप न चाहे कोई आपको झुका नहीं सकता है। आप कितना भी मानसिक और शारीरिक तनाव सह सकते है।
May born personality | मई में जन्मे व्यक्ति का स्वभावआप अत्यंत सामाजिक होते है, और सबसे अधिक प्रसन्नता अपने मित्रो अथवा स्नेहिल व्यक्तियों के सत्कार करने से मिलती है। आप एक अच्छे मेजबान होने के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन बनाने वाले और अवसर आने पर श्रेष्ठ व्यंजन बनाने वाले होते है। कलात्मक साज सज्जा में निपुण, हर वस्तु को घर में सही जगह संभाल कर रखने वाले होते है। आपमें नाट्य प्रतिभा की गहरी समझ होती है। पात्र के अनुकूल किसी के भी जीवन को मंच पर सजीव कर सकते है, और पात्र की भूमिका को सफलतापूर्वक निभा सकते है। आप थोड़े दिखावा करने वाले भी है, अतः लोग आपको वास्तविकता से अधिक धनी समझते है। आप अधिकांश समय अपनी भावनाओ और संवेदनाओ के वश में रहते है, काम से अधिक आप पर प्रेम हावी रहता है। पुरुषो के आम तौर से चौड़े कंधे, मोटी गर्दन और चौड़ा माथा होता है। महिलाओ में उन्नत उरोज और पतले हाथ पैर होते है। स्त्री पुरुष दोनों ही अंतिम सीमा तक उदार होते है। जिन्हे चाहते है उनके लिए किसी भी बलिदान के लिए तत्पर होते है परन्तु जब घृणा करते है, तो मृत्युपर्यन्त निभाते है। आप खुलेतौर पर धर्मयुद्ध में विश्वास करते है, यही कारण है, कि एक बार शत्रुता करने पर हानि होने पर भी समर्पण नहीं करते है। चारो ओर के माहौल के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते है, और विपरीत माहौल में रहने पर उदास या दुखी हो जाते है। आपके सम्मुख थोड़ी भी सहानभूति या दया का प्रदर्शन करने पर आप शीघ्र मान जाते है और इस स्वाभाव के कारण ऎसे कार्य कर बैठते है, जो मूर्खता की श्रेणी में आते है। किसी सामूहिक लक्ष्य प्राप्ति के लिये आप मार्गदर्शक के रूप में लोगो का प्रेम एवं लगन प्राप्त करते है, जिसकी भारी जिम्मेदारी आप पर होती है। आपमें सामंजस्य, लय और राग की अन्तर्निहित समझ होती है, और प्रायः संगीत, काव्य और कला के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करते है। लेकिन विचित्र बात यह है, कि कुछ विशेष तिथियों को जन्मे जातको को छोड़ कर इन गुणों का पूर्ण दोहन कर आर्थिक लाभ नहीं उठा पाते है। वह जातक जो मई माह में जन्म लेते है अत्यंत निष्ठावान मित्र, उत्तम सरकारी कर्मचारी, सरकार या सेना में अथवा नौसेना में प्रमुख अधिकारी बनते है। आप चिकित्सा के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य कर सकते है, और अच्छे डॉक्टर बनने योग्य होते है। प्रायः सभी जातको को बागवानी, फूलो और घर के बहार के वातावरण से गहरा लगाव पाया जाता है। 1,10, 19, 28 May bornआपके शुक्र और सूर्य कारक गृह और मूलांक 1 (mulank 1 ) का शक्तिशाली योग है। यदि आप जीवन में सोच समझ कर काम करे तो जीवन में इससे बहोत अधिक सफलता प्राप्त कर सकते है। 28 का बुध (ओज ) के स्वामित्व वाली आगामी राशि मिथुन भी शुरू हो जाती है, जिससे इस दिन जन्म लेने वाले जातक कि मानसिक शक्ति और भी बढ़ जायेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति होंगे और आपकी सभी योजनाये मौलिक होने के साथ साथ रचनात्मक भी होंगी। यदि ईर्ष्या वश या गुप्त शत्रुता के कारण क्रोधित होने के अलावा आप काफी धैर्यवान और विनम्र होंगे। परंतु योजनाओ, आकांशाओ का विरोध होने पर आप क्रोध में उबल पड़ेंगे। 2, 11, 20, 29 May bornचंद्र, नेप्चून और शुक्र ( ओज ) करक ग्रहो के साथ आपका मूलांक 2 ( mulank 2 ) है। परन्तु 29 को जन्म लेने पर आप शुक्र के स्थान पर बुध (ओज ) से प्रभावित होंगे, जो मिथुन राशि स्वामी है। चन्द्रमा उच्चतम राशि में होने के कारण जातक चंद्र से अधिक प्रभावित होगा। यह जातक कल्पनाशील, आत्मीयता और कलाप्रियता से भरे होंगे। आदर्शवाद, रहस्यवाद, गुप्त विधाओं और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होना निश्चित है। उपरोक्त सभी आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे और इनका प्रभाव आपके जीवन पर भी होगा। संभव है कि आप अपनी प्रतिभा को साहित्य, कला, संगीत अथवा नाटक के रूप में प्रस्तुत करे। आप अपने घर को सुन्दर वस्तुओ से सजाने के लिये विशेष प्रयास करेंगे। आपकी संवेदनशील प्रकृति होने के कारण आपको मनोकुल वातावरण से संतोष और आनंद की अनुभूति होगी। आपका मन यात्रा के लिये सदा आतुर रहेगा, जिसके लिए आप कई बार अपना निवास स्थान बदलेंगे। परन्तु स्थिर राशि में जन्म लेने के कारण आपकी भ्रमण की लालसा पूर्ति में बाधा आयेंगी। 20 तथा 29 को पैदा हुये व्यक्तियों के लिये भ्रमण इच्छापूर्ति अपेक्षाकृत शीघ्र पूर्ण होगी। आपका स्वाभाव सहज ही मधुरता लिये होगा जो अनजान व्यक्तियों को भी आकर्षित करेगा, और आप नए वातावरण में उनसे आप शीघ्र ही घुल मिल जाते है। 3, 12, 21, 30 May bornमूलांक 3 ( mulank 3 ) होने के साथ आपके करक गृह गुरु और शुक्र ( ओज ) है। यह संयोग शुभ तभी होगा यदि आप अपने प्रेमी स्वाभाव अथवा शत्रु को अपने ऊपर हावी न होने दे। अपनी आकांशाओ को ना दबाये बल्कि सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र के ऊँचे व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास करे। आपको शोषितो से सहानभूति होगी और उनके पक्ष में खड़े होने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। साथ ही उनके ऊपर हो रहे अन्याय का विरोध भी करेंगे। धर्म के मामले में आपके विचार स्वतंत्र किन्तु दृण होंगे। काया जाये तो धर्म को लेकर आपका अपना व्यक्तिगत दृषिकोण होगा। आप अपनी योजनाओ को लेकर हठी हो सकते है, किन्तु आपके विचार ओजस्वी और संकल्प से भरे होंगे। आप स्वाभाविक रूप से अत्यंत कलाप्रिय है। पेंटिंग, संगीत, साहित्य के साथ अन्य कलाओ में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और यही कारण है की आप कार्य क्षेत्र के निर्णय के लेकर असमंजस में रहेंगे। जन्मस्थान एवं घर के प्रति आप आजीवन आसक्त रहेंगे। यही कारण है, कि आप अपने देश के लिये लाभकारी योजनाओ को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। साथ ही परोपकारी और धर्मार्थ संस्थाओ को अनुदान एवं सहयोग करेंगे। समाज और संप्रदाय में आप अत्यंत सम्मानित व्यक्ति होंगे। 4, 13, 22, 31 May bornजातक मूलांक 4 ( mulank 4 ) तथा करक गृह युरेनस, सूर्य और शुक्र वाले होते है। 31 को जन्मे व्यक्ति बुध (ओज ) के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के प्रभाव में होते है। यह सबसे अलग और असामान्य जीवन की सम्भावना देने वाला योग है। ऐसे जातक दार्शनिक, लेखक और संगीतकार पाए जाते है। आप दुसरो के विचारो से सामंजस्य आसानी से नहीं बना पाते है जिससे आपके कार्यो और विचारो का विरोध होता है। इतने पर भी आप अपने सर्वोत्तम गुणों के कारण बाधाओं को चीरते हुये अवसर के अनुकूल ऊपर उठने में सफल होंगे। नये विचार और तरीके, नए अविष्कार तथा असाधारण बाते आपके मौलिक चिंतन के कारण आपको आकर्षित करेंगे। आप किसी परिक्षण अथवा किसी विशेष प्रयोजन के लिये अपने विचारो पर दृण रहते है। आप किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विषय की पूर्ण समीक्षा एवं विश्लेषण करते है। आप जो भी कार्य करते है उसमे आपके असाधारण व्यक्तित्व की झलक अवश्य मिलती है। बहोत संभव है कि आप असाधारण अविष्कारक, लेखक या कलाकार होंगे। 5, 14, 23 May bornआप मूलांक 5 ( mulank 5 ) के स्वामी तथा आपके करक गृह बुध और शुक्र ( ओज ) है। मानसिक रूप से यह एक अच्छा योग है जो मस्तिष्क को असाधारण गहराई, मौलिकता के साथ सतर्क बनाता है। आपमें आलोचना, विश्लेषण और निरिक्षण करने की क्षमता के साथ तर्क बुध्दि भी होगी। यह जातक भावनात्मक रूप से स्वतंत्र होते है, किसी भी वातावरण स्वयं पर प्रभाव डाले बिना में लोगो के साथ घुल मिल जाते है। यह व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है, यदि किसी एक कार्य को ध्यान देकर कर सके तो अत्यंत सफल व्यक्ति बन सकते है। आप किसी भी व्यक्ति अथवा वस्तु से बंधकर रहने वालो मे से नहीं है। अतः आपके जीवन और वृत्ति में समय समय पर अनेक परिवर्तन होंगे। 6, 15, 24 May bornआपके करक गृह शुक्र और चंद्र तथा मूलांक 6 ( mulank 6 ) है। आपके लिये आपके स्वाभाव का प्रेम पक्ष सम्बन्धी कोई भी मामला अथवा मानव प्रेम सबसे बड़ी प्राथमिकता होगा। यहाँ तक कि इसके लिये आप कोई भी कठिनाई या बलिदान के लिए भी तैयार रहते है। आप अत्यंत भावुक, समर्पित, अपने उद्देश्य के लिये उत्साह में बह जाने वाले व्यक्ति होंगे। चाहे फिर वह युद्ध या क्रांति हो या धर्मोपदेशक, कलाकार, लेखक का शांतिपूर्ण मार्ग अथवा अपने प्रिय जनो के लिए कर्तव्य पालन हो। तीव्र उत्साह की अंतर्धारा के बिना आपके जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृषभ राशि और शुक्र गृह के सभी गुण तथा कमजोरिया आपमें समाहित होंगी। शुक्र के दुहरे प्रभाव में है लेकिन मंगल (सौम्य ) की विरोधी दृष्टि भी है। आप किसी से प्यार अथवा घृणा पूरी गहराई से करते है। यदि आप ईर्ष्या की भावना पर काबू नहीं रखेंगे तो यह आपको शैतान बना देगी। आपके जीवन का उद्देश्य मानवता के भले के लिए क्रांति लाना है जिसके लिये आप कोई कसार नहीं छोड़ेंगे। अपनी भावनाओ और उत्साह को नियंत्रित कर किसी उच्च आदर्श में लगाना चाहिये ताकि आपके बाद भी आपको याद किया जाये। आपके स्वाभाव का अच्छा पक्ष यह है की आपको प्रकृति से गहरा लगाव होगा। आप सुन्दर दृश्यों, बाग बगीचों और फूलो को पसंद करने के साथ कला प्रेमी भी होंगे। केवल संगीत ही नहीं हर प्रकार की कला आपको आकर्षित करेगी और सम्भव है कला से सम्बंधित कोई प्रतिभा भी आपमें हो। 7, 16, 25 May bornआप मूलांक 7 ( mulank 7 ) के व्यक्ति है तथा आपके करक गृह नेप्चून, चंद्र और शुक्र है। 25 को जन्म होने पर आप बुध (ओज ) के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के प्रभाव में भी आएंगे। यह तिथि वृष और मिथुन राशि के संधिकाल में पड़ती है। जिससे आपके स्वाभाव का विनम्र अथवा स्वप्नदर्शी पक्ष अधिक मुखर होकर उभरेगा। यह गृह योग आपको विचित्र वस्तुओ से प्रेम, रहस्यवाद, गुप्त विधा तथा इन्ही से जुडी गतिविधियों की ओर प्रवत्त करेगा। कभी कभी आपको सत्य से परे अद्भुत स्वप्न आयेंगे, अजनबियों से विचित्र अनुभव होंगे और कई घटनाओ का पूर्वाभास होगा। आप ऐसे राजनैतिक संगठन या गुप्त संस्था से जुड़ेंगे जिसका प्रभाव व्यापक होगा। लिखने एवं भाषण देने की आपमें विशेष योग्यता है जिसका आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आप जीवन के सामान्य आनन्दो पर ध्यान नहीं देते जिससे लोग आपको सनकी समझते है। आप उदार और दयालु होंगे और परोपकार के कई कार्य करेंगे। आप असाधारण सोच के स्वामी है, अतः आप सफल लेखक, कवि, चित्रकार, संगीतकार या खोजी वैज्ञानिक बन सकते है। 8, 17, 26 May bornजीवन में मुख्य कारक गृह शनि, चंद्र और शुक्र के साथ मूलांक 8 ( mulank 8 ) है। 26 को जन्मे व्यक्ति बुध (ओज ) के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के संधि काल में पैदा होने के कारण बुध के प्रभाव में भी होंगे। आपका जीवन और प्रकृति असाधारण होगा या तो बहोत शक्तिशाली और भाग्यशाली होंगे अथवा इसके बिलकुल उलट होगा। आपका जीवन भाग्य पर अधिक निर्भर करता है, और परिस्थितिया व वातावरण आपको प्रभावित करेंगे। आप दुसरो के प्रेम के लिये लालायित रहते है, और काफी अकेलापन महसूस करते है। आप अपनी भावनाओ को ठीक से व्यक्त नहीं कर पाते और भावनात्मक स्टार पर कठिनाई महसूस करेंगे। महत्वकांशाओ की पूर्ति होने में अनेक बढ़ाओ को पर करना होगा। आप नौकरी में उच्च पद प्राप्त करते है किन्तु आप पर सदैव अतिरिक्त कार्य दाल दिया जाता है। स्वाभाव से आप गहन चिंतनशील, अपने तक सीमित और निजी प्रकृति के बारे में सावधान रहने वाले का होगा। 26 को जन्मे जातक लोगो में अधिक घुल मिलकर रहेंगे। 9, 18, 27 May bornकारक गृह मंगल, शुक्र और चंद्र के साथ साथ मूलांक 9 ( mulank 9 ) है। 27 को जन्मे जातक मिथुन राशि ( Gemini ) के संधिकाल या बुध (ओज ) के प्रभाव में भी आ जाते है। यह योग आपके जीवन में दुस्साहस, खतरा, प्यार और रोमांस सम्बंधित घटनाओ की वृद्धि करेगा। इन गुणों के पीछे अच्छा या बुरा, आपका साहस, दृण इच्छा शक्ति और उद्देश्य का संकल्प रहेगा। आपमें पर्याप्त संगठन क्षमता, बड़ी बड़ी योजनाओ पर कार्य करना तथा धन संपत्ति जमा करने की योग्यता है, किन्तु उद्यमों के भरी खर्च में फस जाने की प्रवत्ति है। आपके विरोधी और शक्तिशाली दुश्मन होंगे, जिनसे आपको हिंसा का सामना भी करना पड़ सकता है। आप कोर्ट कचहरी में फसकर आर्थिक हानि उठा सकते है। यदि आप अपने स्वाभाव को नियंत्रित कर सके तो अपने महान गुणों का काफी लाभ उठा सकेंगे। किन्तु मंगल आपको अधीर बनाता है और आप पर हावी हो जाता है। आप शायद ही चोट, घाव या हिंसक मृत्यु से बच पाये और पूर्ण आयु का आनंद ले पाए ? इस योग में जन्मे जातक चाहे वह स्त्री हो या पुरुष मधपान करेंगे। आपमें व्यावहारिक गुण है अतः आप प्रबंधक, निरीक्षक या किसी दायित्वपूर्ण अधिकारी के पद पर सुशोभित होंगे। सेना, नौसेना या सरकारी कार्य में आप तेजी से उन्नति करेंगे। इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से अपनी हर महत्वकांशा को पूरा करने में सफल होंगे। May born health | मई में जन्मे व्यक्ति का स्वास्थअपनी प्रकृति अनुसार कारक गृह शुक्र माह में जन्मे जातक को जीवन शक्ति से ओत प्रोत कर देता है। यह ऊर्जा सही कार्यो में तथा दुसरो की भलाई में प्रयोग करे अन्यथा स्वयं को क्षति पहुंचाकर अवसाद में डूब जायेंगे। आपके स्वस्थ को सबसे बड़ा खतरा निष्क्रियता और आत्मरति से है। वृद्धा अवस्था में जलोदर रोग की भी आशंका है, अतः भोजन का विशेष ध्यान रखे। गुर्दो, गले और जनांगो से संबधित रोग हो सकते है। निश्चित रूप से आपको मध् सेवन और गरिष्ट भोजन से बचना चाहिए। नाक एवं फेफड़ो के ऊपरी भाग की बीमारियों का शिकार भी हो सकते है, जैसे कि गले की खराश, टॉन्सिल बढ़ना, डिप्थीरिया आदि बीमारियों की सम्भावना सदा बानी रहती है। आपके अधिक श्रम का प्रभाव आपके हृदय पर सीधे होता है और अकस्मात ही मूर्क्षित होने के लक्षण भी पाये जाते है, जिसका कोई स्पस्ट कारन भी नहीं होता है। आपके मस्तिष्क में अधिक रक्त प्रवाह होने से पक्षाघात होने की सम्भावना भी होती है। त्वचा अति संवेदी होने से चोट की संभावना अधिक होती है। जल की अधिकता, नम स्थान अथवा जलवायु से ट्यूमर या अंदरूनी गांठ की बीमारी बढ़ने की भी सम्भावना है। 28, 19, 10, 1 May born healthआप प्रचुर जीवन शक्ति के साथ सुगठित शरीर के स्वामी है। कभी कभी अपने कार्यो में व्यस्तता के चलते परिश्रम और अपर्याप्त नींद के कारण स्वास्थ हानि होगी। स्वच्छ वायु एवं पर्याप्त सूर्य प्रकाश वाले स्थान पर रहे, अन्यथा मामूली सर्दी जुकाम की अपेक्षा करने से फेफड़े या छाती का इंफेक्शन हो सकता है। 28 को जन्म लेने वाले जातक की स्नायु प्रणाली अत्यधिक तनावग्रस्त और संवेदनशील हो सकती है। 29, 20, 11, 2 May born healthनजला-जुकाम और एन्फ्लूएंजा से विशेष रूप से सावधान रहे और कफ करने वाले भोजन की प्रवत्ति से बचे। यह श्वासनली, फेफड़ो और गले से सम्बंधित रोग बढ़ा सकते है। अधेड़ अवस्था तक नाक की हड्डी बढ़ने अथवा साइनस की समस्या या कान से सम्बंधित समस्या हो सकती है। 30, 12, 21, 3 May born healthजन्म के पश्चात् प्रारंभिक वर्ष निकल जाने पर जाने पर आपका स्वास्थ और शारीरिक शक्ति दृण हो जायेंगे। अधिक परिश्रम सेवा अत्यंत व्यस्तता ही आपके पहुचायेंगे। आप सदैव गतिशील बने रहते है, शांत नहीं बैठते अतः आप दीर्धायु नहीं होंगे। मध्य आयु तक गले तथा फेफड़ो से सम्बंधित व्याधि से कष्ट रहने की सम्भावना है। 13, 4, 22, 31 May born healthजातक का स्वास्थ भी आकस्मिक एवं अप्रत्याशित होगा और कभी कभी उसका निदान भी कठिन होगा। आपको पेट में दर्द, मरोड़, अंदरूनी घाव, सर्दी जुकाम, एन्फ्लूएंजा, फेफड़ो की सूजन आदि से सावधान रहना चाहिये। आपको हल्का भोजन थोड़ी थोड़ी देर में करते रहना चाहिये। स्वाद की अपेक्षा स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए भोजन करना उचित होगा। 14, 5, 23 May born healthआप स्नायु सम्बंधित बीमारियों का शिकार हो सकते है। यह भी संभव है, कि आपको अनेक बार शल्यक्रिया से गुजरना पड़े। सर, चेहरे, दातो अथवा जबड़े में चोट लगने की सम्भावना है। जनेन्द्रिय कमजोर हो सकती है। नजले और सूजन से स्वयं को बचा कर रखे। 5 और 14 की अपेक्षा 23 को जन्मे जातको का स्वास्थ तुलनात्मक रूप से अच्छा होगा। 15, 24, 6 May born healthप्राकृतिक रूप से आपकी काया सुगठित होगी परन्तु भोग विलास एवं आसक्त होने की वजह से आप इसे खो सकते है। मिठाइयों और गरिष्ठ भोजन पर अंकुश रखना आवश्यक है।अधिक तले और चिकने भोजन से बचे नहीं तो दिल की बीमारी घेर सकती है। बाद के वर्षो में जलोदर की शिकायत हो सकती है। फेफड़ो के रोग, श्वास नलिका से सम्बंधित अथवा गले से सम्बंधित व्याधि से खतरा है, अतः सावधानी रखे। 16, 7, 25 May born healthसामान्यरूप से आप स्वयं को शक्तिशाली महसूस नहीं करेंगे और अधिक परिश्रम से थकान हो जाएगी। आंतो से सम्बंधित रोग का भय है अतः भोजन का विशेष ध्यान रखे। आपमें शारीरिक क्षमता से अधिक स्नायविक बल, धैर्य और सहनशक्ति होगी। कभी कभी आप अतयंत निराशा में डूब जायेंगे। अतः ऐसी परिस्थिति में किसी भी प्रकार के नशे या उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं से बचे। 17, 8, 26 May born healthआपका शरीर ठोस और कैसा हुआ होगा परंतु मानसिक रूप से आप निराशा में घिरे होंगे। आपको फोड़ो, आंतरिक चोटों, अपेंडिसिटिस एवं आंतो से सम्बंधित रोगो के बारे में सचेत रहना चाहिये। गठिया जैसी बीमारी गंभीर रूप में हो सकती है, अतः ऊँचे और शुष्क जलवायु वाले क्षेत्र में रहने की सलाह दी जाती है। 18, 9, 27 May born healthआप एक सुन्दर एवं शक्तिशाली शरीर के स्वामी होंगे, किन्तु आपको जीवन में कई बार शल्य चिकित्सा से गुजरना होगा। सर, चेहरा, जबड़ा और जनेन्द्रियों को लेकर सावधानी रखे। अपेंडिक्स की शल्य चिकित्सा भी होना संभव है। आपको दुर्घटना, आग और विस्फोटकों से भी खतरा होगा। आप पशुओ, बहरी जीवन और नए स्थानों की खोज के शौक़ीन होंगे और इसमें जोखिम भी उठाएंगे। May born wealth | मई में जन्मे व्यक्ति का धन पैसा संपत्तिधन प्राप्ति और आर्थिक दृष्टि से इस माह में जन्म भाग्यशाली होने का सूचक है। सहकारिता, साझेदारी, सम्पर्को तथा विवाह से लाभ होगा। लेकिन शुक्र का प्रभाव उन्मुक्त प्रेम भावना भी देता है। जिससे और अन्य दुसरो की सहायता से कटु अनुभव हो सकते है। जातको में धन कमाने और संपत्ति बनाने की तीव्र इच्छा रहती है, किन्तु इसके पीछे का मूल कारण आराम पूर्वक जीवन बिताना और प्रेमपात्रो की सहायता करना होता है। भूमि, खानो और खनिजों से सम्बंधित कार्य महिला एवं पुरुष दोनों ही जातको के लिये शुभ फलदायी है। होटल, रेस्त्रा जैसे उद्यमों का आरम्भ तथा संपत्ति को सँभालने में भी आप कुशल है। 10, 1, 28, 19 born wealthअपने कार्य के लिये व्यापक दृष्टिकोण रखते है, किन्तु किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अथवा आलोचना आप सहन नहीं करते है। लोगो को दिखने वाले कार्यो में आप अधिक सफल होंगे, जैसे कि अस्पताल, संस्थान अथवा किसी उधम के प्रमुख के रूप में। 11, 2, 29, 20 born wealthआपमें अपने सपनो को सच करने के लिये अद्भुत अंतर प्रेरणा है। पृथ्वी और उससे जुडी सभी वस्तुये शुभ फलदायी होंगी। परन्तु बहोत अधिक भोग, मनोरंजन और वस्तु विशेष की लालसा पर नियंत्रण रखना चाहिये। आर्थिक दशा के उतार चढ़ाव के बीच कभी कभी भाग्य जोर मारेगा। जितना समय ऊपर जायेंगे उतना ही वापस नीचे आजायेंगे, जिससे कुछ न होता प्रतीत होगा। अतः आपको हर प्रकार की सट्टेबाजी और फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। जनकल्याण से सम्बंधित कार्यो से आप धन एवं यश दोनों प्राप्त करने में समर्थ है। 12, 3, 30, 21 born wealthआर्थिक दृष्टि से आपके जीवन में कोई भी परेशानी नहीं है। आपके जीवन में महान अवसर प्राप्त होंगे और खाली न बैठने वाले स्वाभाव के कारण आप अवसर का लाभ उठा ही लेंगे। बड़ी योजनओ पर अपना धन और संसाधन सोच समझ कर लगाये। 22, 13, 4, 31 born wealthयह जातक सामान्य सांसारिकता के अनुसार भाग्यशाली नहीं है। आर्थिक दृष्टि से भी आकस्मिक एवं अप्रत्याशित परिवर्तन होने की सम्भावना है। रुपये पैसो को लेकर भी आकस्मिक एवं अप्रत्याशित की स्थिति बनी रहेगी। आप असाधारण पेशो से धनार्जन करेंगे। अविष्कारक या गैर पारम्परिक लेखक, चित्रकार अथवा संगीतकार बन सकते है। दैनिक क्रिया कलाप आपको आकर्षित नहीं करते है जिससे आपका दुसरो के साथ समन्वय मुश्किल हो जाता है। 23, 14, 5 born wealthआर्थिक दृष्टि से आप अपने करीबियों और मित्रो के लिये पहेली होंगे। आप उलटे सीधे असामान्य तरीको से धनार्जन करते है। यदि आप चाहे सामान्य तरीको से भी पैसा कमा सकते है। आप संपत्ति जमा करने में मुख्य रूप से भूमि सम्बंधित, मकान और सट्टेबाजी में भाग्यशाली रहेंगे। असामान्य तरीके अपनाकर शोहरत और उच्च पद प्राप्त करने की सम्भावना है। 24, 6, 15 born wealthआपको अनेक सुअवसर प्राप्त होंगे और आम तौर पर रुपये पैसो के मामले में भाग्यशाली होंगे। वैभव विलासिता से सम्बंधित व्यापार जैसे कि डेकोरेशन, महिलाओ के शिरोवस्त्र, पोशाके, फूलो से सम्बंधित, रेस्टोरेंट अथवा होटल लाभकारी होंगे। आपका मूल स्वाभाव आपको कलात्मक कार्यो जैसे संगीत, चित्रकला, लेखन, नाटक और रंगमंच की ओर ले जायेगा। हलाकि आप इनमे भी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। 25, 7, 16 born wealthनवीनतम अविष्कारों की ओर आपका झुकाव होगा। नए विचारो और उनसे जुडी वस्तुओ से आपको लाभ होगा। सामान्य ढर्रे पर चलने वाले जीवन अथवा कार्यो में आपको आनंद नहीं आयेगा। असाधारण या जनकल्याण से सम्बंधित कार्यो में आप सफल होंगे। आप अपना संचित धन अस्पताल अथवा किसी परोपकारी संस्था में मानव सेवा में लगाना चाहेंगे। धन को निवेश करने के मामले में आपके अपने विचार होंगे। जीवन के शुरुआती समय में आपको धन को लेकर समस्या हो सकती है, किन्तु आप भाग्य के भरोसे बैठने वालो मे से नहीं है। आप अपने लिये अवसरों का निर्माण स्वयं करेंगे और भव्य आर्थिक सफलता अर्जित करेंगे। 26, 17, 8 born wealthकठोर किफ़ायत, सावधानी और बुद्धिमानी से किये गए ठोस पूंजी – विनियोग से आपको लाभ होगा। शीघ्र अमीर बनने के नुस्खों और सट्टेबाजी से बचे। भूमि, मकान और खानो से सम्बंधित कार्य शुभ फलदायी होंगे। 27, 18, 9 born wealthव्यापार उधोग में अच्छा धन अर्जित करेंगे। यदि आप अपने जिद्दी स्वाभाव को नियंत्रित कर लेते है तो जीवन में धन अर्जन के अनेक अवसर आएंगे। अन्यथा खर्चीले स्वाभाव, मुक़दमेबाजी और शक्तिशाली शत्रुओ के पीछे अपना सर्वस्व गवा बैठेंगे। अपनी संगठन करने की योग्यता ओर लोगो को प्रभावित करने की क्षमता से आप अच्छा धन अर्जन करेंगे परन्तु आपको व्यक्तियों से निपटने और विवाद टालने की निति पर चलना होगा। आप हाजिर जवाब होंगे साथ ही योजनाए बनाने में दूरदर्शिता का परिचय देंगे लेकिन विलम्ब या विरोध होने पर धैर्य खो देंगे। आप अपने प्रयासों से अपर सफलता प्राप्त करते है। 27 की अपेक्षा 9 एवं 18 को पैदा हुये व्यक्ति इससे ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योकि 27 को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर चूका होता है, जिससे जातक का मानसिक पक्ष प्रबल हो जाता है। May born marriage partnership relation | मई में जन्मे व्यक्ति का विवाह साझेदारी सम्बन्धविशेष रूप से महिला अथवा पुरुष जातको को कम आयु में विवाह से बचना चाहिये। देखा गया है, कि अल्पायु में प्रेम प्रसंग अथवा विवाह दोषपूर्ण होता है, क्योकि युवा होते ही आप शीघ्र विवाह कर लेते है। स्त्री एवं पुरुष प्रेम को लेकर बड़े ईर्ष्यालु होते है और उनकी यह ईर्ष्या तर्कहीन बातो या भावनाओ के आवेश से उत्पन्न होती है। बाद में समझ आने पर पछतावा करते है, अतः सावधानी रखे। मई माह में जन्मी महिलाओ का विवाह देखा गया है, कि संपन्न घरानो में होता है और यह भी देखा गे है की एक से अधिक विवाह होते है। यदपि यह कुशल व्यवसायी तथा संघटन कर्ता होती है। कला से प्रेम जो इनका मूल स्वाभाव है कभी नहीं छोड़ती है। आप वृष राशि ( 19 अप्रैल से 20 मई तक ), थल त्रिकोण की अन्य राशियों कन्या ( 21 अगस्त से 20 सितम्बर तक ) तथा मकर ( 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक )। इसके साथ ही हर राशि के अंत में सात दिन के संधिकाल और वृष से सातवीं राशि वृश्चिक ( 21 अक्टूबर से 20 -27 नवंबर तक ) की अवधि में जन्मे जातको के साथ संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण रहेंगे। 19, 10, 1, 28 born relationअपनी महत्वकांक्षाये पूरी करने के लिये सबसे महत्वपूर्ण अंक ‘एक ‘ , ‘दो ‘ तथा ‘छह ‘ तथा इन्ही मूलांकों वाली तिथियां है। सबसे महत्वपूर्ण वर्ष भी इन्ही मूलांकों वाले होंगे। इन्ही मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आपका गहरा लगाव होगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये सूर्य ( सुनहरा, नारंगी , पीला, भूरा ), चंद्र ( हरा, सफ़ेद, क्रीम ) तथा शुक्र (नीला ) के रंगो का अधिक से अधिक उपयोग कीजिये। 28 को जन्मे व्यक्ति बुध के हलके रंगो का प्रयोग कर सकते है। आपके भाग्य रत्न हीरा, पुखराज, अम्बर, चंद्रकांत मणि, जेड और फ़िरोज़ा है, साथ ही 28 को जन्मे जातको के लिये सभी चमकीले नग शुभ है। 20, 11, 2, 29 born relationआपके असंख्य मित्र होंगे जिन्हे आप अक्सर भूल भी जायेंगे, लेकिन विपरीत सेक्स के विषय में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए महत्वपूर्ण अंक ‘दो ‘ , ‘सात ‘ तथा ‘छह ‘ है, अतः इन्ही मूलांकों की तिथियों पर कार्य करे। 29 तारीख को जन्मे जातको के लिये ‘पांच ‘ अंक भी अन्य अंको के सदृश्य महत्वपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण वर्ष ‘दो ‘, ‘सात’ और ‘छह ‘ मूलांक वाले ही होंगे। ‘एक ‘ , ‘दो ‘, ‘छह ‘ तथा ‘सात ‘ मूलांक वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप आकर्षित होंगे। 29 को जन्मे व्यक्ति ‘पांच ‘ मूलांक वाली तिथियों को पैदा हुए जातको के प्रति आकर्षित होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये चंद्र ( हरा, सफ़ेद तथा क्रीम ), शुक्र ( नीला ) एवं नेप्चून ( कबूतरी ) रंग के वस्त्रो को उपयोग में लाये। आपके भाग्य रत्न हरा जेड, पन्ना, चंद्रकांत मणि, लहसुनिया, मोती, फ़िरोज़ा एवम सभी नीले नग तथा 29 मई को जन्मे जातको के लिये सभी चमकीले नग होंगे। 21, 12, 3, 30 born relationआपका विवाह शीघ्र होने की सम्भावना है और यह भी सम्भावना है की आपके एक से अधिक ( लगभग तीन ) विवाह हो। अंतिम विवाह ही मंगलकारी होगा। आपके जीवन में होने वाले प्रेम प्रसंगो में कुछ असाधारण भी होंगे। आपके महत्वपूर्ण अंक ‘तीन’ और ‘छह ‘ है। 30 को जन्मे व्यक्तियों के लिये ‘पांच ‘ अंक भी महत्वपूर्ण है। अपनी योजनाये इन्ही मूलांक वाली तिथियों पर पूरा करने का प्रयास कीजिये। आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण घटना वाले वर्ष एवं तारीखे भी इन्ही मूलांकों वाली होंगी। यहाँ तक कि आपका लगाव इन्ही मूलको की तिथियों को पैदा हुए महिला एवं पुरुषो से होगा। प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने के लिये गुरु ( बैगनी, फालसई, जमुनी ) और शुक्र ( नीला ) के रंग धारण करे। 30 मई को जन्मे जातक बुध के हलके और चमकीले रंग भी धारण करना चाहिये। आपके भाग्य रत्न कटैला ( अमेथिस्ट ), बैगनी रंग के नाग और फ़िरोज़ा है। मई 30 को जन्मे जातक हीरा और चमकदार नग धारण करे। 31, 13, 22, 4 born relationआपका विवाह भी असाधारण होगा। लोगो और नए वातावरण में आप असहज महसूस करते है। अतः आप अपने तक ही सिमित रहना पसंद करते है, और अन्य की चिंता नहीं करते। परन्तु जो आपके प्रिय होंगे उनका भली भाति ध्यान रखेंगे। आपके मौलिक विचार और असाधारण योजनाये अन्य लोग नहीं समझ पाते है। ‘चार’ , ‘छह’ और ‘आठ ‘ अंक आपके जीवन में बार बार आएंगे तथा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष इन्ही मूलांकों से सम्बंधित होंगे। साथ ही इन्ही मूलांक वाले जातको से आपको विशेष स्नेह होगा। 31 को जन्मे जातको के लिये ‘पांच ‘ मूलांक भी महत्वपूर्ण है। आपने लाभ के लिये सूर्य ( सुनहरा , पीला, नारंगी, भूरा ), युरेनस ( सिलेटी ) तथा शुक्र (नीला ) से सम्बंधित रंगो को धारण करे। 31 को जन्मे जातक बुध गृह के रंग सफ़ेद, क्रीम और हलके चमकीले रंग भी प्रयोग कर सकते है। भाग्य रत्न पुखराज, अम्बर, हीरा और नीलम है। 5, 23, 14 born relationआप पर विपरीत सेक्स वाले व्यक्तियों का काफी प्रभाव होगा परन्तु आप अपने स्वाभाव के अनुसार उनसे भी स्वतंत्र रहेंगे। आपके अनेक प्रेम संबंध होंगे जो समय समय पर बदलते रहेंगे। आपका विवाह काम आयु में हो सकता है, जिससे कि आपमें निराशा पैदा होगी और इस तरह विवाह ज्यादा टिक नहीं पायेगा। महत्वपूर्ण अंक ‘पांच ‘ और ‘छह ‘ और महत्वपूर्ण वर्ष अवं तारीखे भी इन्ही मूलांकों वाली होंगी। इन्ही मूलांकों वाले स्त्री एवं पुरुषो से लगाव होगा। आप बुध ( हलके और चमकीले ), शुक्र ( नीले ) और चंद्र ( हरे, क्रीम व सफ़ेद ) रंग के कपडे पहने। आपके भाग्य रत्न हीरा, फ़िरोज़ा, पन्ना, हरा जेड और सभी चमकीले नग होंगे। 6, 15, 24 born relationअपने मित्रो का मनोरंजन करने में आनंद महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में मेलो, दावतों और हर प्रकार के मनोरंजन का आयोजन करेंगे। आपको बच्चो से विशेष लगाव होगा वह अगर अपने न हो तो भी दुसरो के बच्चो को गोद में लेंगे। विपरीत सेक्स से आपकी अनेक मित्र होंगी परन्तु वह शारीरिक सम्बन्ध से अधिक प्रेम एवं मित्रता की भावना रहेगी। आप अपना ध्यान रखेंगे और जीवन भर युवा बने रहेंगे। आपके लिए महत्वपूर्ण अंक ‘दो ‘, ‘तीन ‘ और ‘छह ‘ है। अंक ‘दो ‘ चंद्र का सूचक है, जो पुरे महीने में उच्च राशि में होता है। अंक ‘नौ ‘ सामान्यतया विरोध उत्पन्न करता है, अतः अधिक शुभकारी नहीं है। आपके महत्वपूर्ण वर्षो के मूलांक ‘दो ‘ और ‘छह ‘ है। ‘दो’ , ‘तीन ‘ और ‘छह ‘ मूलांक वाले व्यक्तियों की ओर आकर्षित रहेंगे। स्वयं का प्रभाव क्षेत्र बढ़ने लिये चंद्र ( हरा, सफ़ेद, क्रीम ), शुक्र (नीला ) और गुरु ( बैगनी, फालसई, जमुनी ) रंग के कपडे पहने। आपके भाग्य रत्न चंद्रकांत मणि, लहसुनिया, जेड, ओपल, पन्ना, कटैला और सभी हरे नग है। 16, 7, 25 born relationआपको सामान्य वैवाहिक जीवन में स्वयं को ढालने में कई समस्याएं आएँगी। अतः अल्प आयु में विवाह को टालना ही उचित होगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण अंक ‘सात ‘, ‘दो ‘ और ‘छह ‘ है। अपने सभी कार्य इन्ही मूलांकों वाली तिथियों पर रखे तो शुभ फलदायी होगा। आपके जीवन में ‘दो ‘,’सात ‘,’एक’ व ‘चार ‘ मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे स्त्री और पुरुषो का विशिष्ट स्थान होगा। आपके प्रभावी रंग नेप्चून ( कबूतरी ), चंद्र (हरा, क्रीम, सफ़ेद ) और शुक्र (नीला ) होंगे। साथ ही भाग्य रत्न पन्ना, मोती, चंद्रकांत मणि और फ़िरोज़ा है। 8, 26, 17 born relationआप अपने संबंधियों और प्रेम पात्रो के लिए भारी त्याग करते है परंतु बदले में आपको धोका ही मिलता है। निकट समन्धि और मित्र आपको हानि ही पहुचायेंगे। सभी प्रेम प्रसंगो में आपकी कड़ी परीक्षा होगी। ‘चार ‘ और ‘आठ ‘ मूलांकों वाले व्यक्ति आपके जीवन में आते जाते रहेंगे। हलाकि आप इनसे आकर्षित भी रहेंगे। इन्ही मूलांकों की तिथियां और वर्ष महत्वपूर्ण भूमिका में आपके जीवन में होंगे। आपको सूर्य ( सुनहरा, पीला, भूरा, नारंगी ), चंद्र ( हरा, क्रीम, सफ़ेद ), शुक्र (नीला ) के रंगो को प्रयोग में लाना चाहिए। आपके लिए भाग्यकारी रत्न काला हीरा, पुखराज, अम्बर , हरा जेड, मोती, नीलम और फ़िरोज़ा है। 27, 9, 18 born relationविपरीत सेक्स के लिए आप चुम्बक का कार्य करेंगे और यही आकर्षण उनमे आपस में ईर्ष्या का कारण होगा। आपके जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष, तारीखे और व्यक्ति मूलांक ‘नौ ‘ और ‘छह ‘ से सम्बंधित होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिये मंगल (लाल ), शुक्र ( नीला ) और चंद्र (हरा , क्रीम, सफ़ेद ) रंग को प्रयोग में लाये। 27 को जन्मे जातक हलके चमकीले रंगो का भी प्रयोग कर सकते है। आपके भाग्य रत्न लाल, तामड़ा, लाल नग, फ़िरोज़ा, पन्ना, हरा जेड, चंद्रकांत मणि, हीरा और 27 वालो के लिये सभी चमकीले नग। फैशन, सौंदर्य समस्या एवं उसका निदान, लग्न, वर्षफल, राशियों अथवा भविष्यफल से सम्बंधित वीडियो हिंदी में देखने के लिए आप Hindirashifal यूट्यूब चैनल पर जाये और सब्सक्राइब करे। अब आप हिन्दी राशिफ़ल को Spotify Podcast पर भी सुन सकते है। सुनने के लिये hindirashifal पर क्लिक करे और अपना मनचाही राशि चुने। मई में जन्मे वाले लोग कैसे होते हैं?किसी भी व्यक्ति का भविष्य जन्म का माह, जन्म की तारीख और जन्म राशि के आधार पर जाना जा सकता है. आज हम जानेंगे मई माह में जन्मे लोगों के स्वभाव के बारे में. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई माह में जन्मे लोग बेहद आकर्षक होते हैं. लाइफ में जो करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं.
कौन से महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली होते हैं?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं।
मई में जन्मे लोगो की राशि क्या है?मई ( May ) का महीना वृष राशि (Taurus) के प्रभाव में अधिक होता है, यदपि यह राशि 19 अप्रैल से आरम्भ होती है।
12 मई को जन्मे लोग कैसे होते हैं?Numerology Horoscope 12 May 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। ... . मूलांक 1- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। ... . मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। ... . मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। ... . मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।. |