मीठे पानी का महासागर कौन सा है? - meethe paanee ka mahaasaagar kaun sa hai?

विष्णु पुराण के अनुसार यह पृथ्वी सात द्वीपों में बंटी हुई है। ये सातों द्वीप चारों ओर से सात समुद्रों से घिरे हैं। ये सभी द्वीप एक के बाद एक दूसरे को घेरे हुए बने हैं और इन्हें घेरे हुए सातों समुद्र हैं। मीठे जल का सागर पुष्करद्वीप को घेरे हुए है। पुष्कर द्वीप को घेरे मीठे जल के सागर के पार उससे दूनी सुवर्णमयी भूमि दिल्खायी देती है। वहां दस सहस्र योजन वाले लोक-आलोक पर्वत हैं। यह पर्वत ऊंचाई में भी उतने ही सहस्र योजन है। उसके आगे पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए घोर अन्धकार छाया हुआ है। यह अन्धकार चारों ओर से ब्रह्माण्ड कटाह से आवृत्त है। अण्ड-कटाह सहित सभी द्वीपों को मिलाकर समस्त भू-मण्डल का परिमाण पचास करोड़ योजन है।

मीठा जल अथवा ताजा जल प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर पाया जाने वाला वह पानी है जो समुद्री और समुद्रतटीय लैगूनों के नमक मिश्रित जल से अलग है। इसे ऐसे जल के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें 0.5 भाग प्रति हजार से कम लवण घुले हुए हों।[1]

यह पृथ्वी पर कई रूपों में पाया जाता है जैसे हिम टोपियों के रूप में ध्रुवीय क्षेत्रों में या ऊंचे पर्वतों पर, नदियों में प्रवाहित धरातलीय जल, जमीन के नीचे स्थित भूगर्भिक जल, मिट्टी में उपलब्ध नमी के रूप में मृदा जल, झीलों तालाबों और पोखरों में स्थित जल इत्यादि के रूप में।

वस्तुतः मीठा जल या ताजा जल शब्द समुद्री खारे जल से अलग सारा जल है जो पृथ्वी पर पाया जाता है। यह पेय जल का समानार्थी नहीं है और पेय जल इसका एक हिस्सा मात्र है। वास्तव में पृथ्वी पर उपलब्ध मीठे जल का काफ़ी हिस्सा पीने योग्य नहीं है क्योंकि उसमें रासायनिक अथवा जैविक दूषण पाया जाता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Water:our rivers, lakes and wetlands". मूल से 28 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अगस्त 2014.

दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का अनोखा रहस्य, हैरान हो जाएंगे जानकर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2020 01:36 PM IST

ये तो आपको पता ही होगा कि धरती के 70 फीसदी हिस्से पर सिर्फ पानी ही पानी है। इसमें समुद्र से लेकर बर्फीली चट्टानें और नदियां सब आती हैं और शायद आप ये भी जानते होंगे कि दुनिया में कुल पांच महासागर हैं, जो अथाह हैं यानी उनकी कोई सीमा नहीं है। महासागरों के शुरुआती और अंतिम छोर का पता लगा पाना बेहद ही मुश्किल काम है। इनकी गहराईयों में न जाने कितने राज छुपे हुए हैं। इन्ही महासागरों से जुड़ा एक रहस्य हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल, हिंद महासागर औपर प्रशांत महासागर अलास्का की खाड़ी में मिलते हैं, लेकिन हम ये कह सकते हैं कि ये दोनों महासागर मिलकर भी नहीं मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका पानी एक दूसरे में कभी मिश्रित नहीं होता है। हिंद महासागर का पानी अलग रहता है और प्रशांत महासागर का अलग। 

आप देख सकते हैं कि दोनों महासागरों का पानी अलग-अलग का है। एक नीला दिखाई दे रहा है तो एक हल्का हरा। कुछ लोग इस रहस्य को धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं तो कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों इन दोनों महासागरों का पानी एक दूसरे से नहीं मिलता है। 

वैज्ञानिकों की मानें तो दोनों महासागरों के नहीं मिलने की वजह खारे और मीठे पानी का घनत्व, तापमान और लवणता का अलग-अलग होना है। माना जाता है कि जिस जगह पर दोनों महासागर मिलते हैं, वहां झाग की एक दीवार बन जाती है। अब अलग-अलग घनत्व के कारण दोनों एक दूसरे से मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी मिश्रित नहीं होता। 

दोनों महासागरों के नहीं मिलने की एक और वजह बताई जाती है। माना जाता है कि अलग-अलग घनत्व के पानी पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तो उनका रंग बदल जाता है। इससे ऐसा लगता है कि दोनों महासागर मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी एक दूसरे में मिल नहीं पाता।   

विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?

  1. गिनी जलधारा किस प्रकृति की धारा है?
    – गर्म जलधारा
  2. अटलांटिक महासागर की सर्वाधिक लवणता कहां पायी जाती है?
    – सारगैसो सागर में
  3. सारगैसो सागर का नाम सारगैसो क्यों पड़ा?
    – सारगैसम नामक की जड़विहीन घास के कारण
  4. क्यूरोशिओं धारा अटलांटिक महासागर की किस जलधारा से साम्यता रखती है?
    – फ्लोरिडा की गर्म धारा से
  5. केल्विन धारा किस प्रकृति की जलधारा है?
    – गर्म धारा
  6. किस धारा को एक मौसमी घटना के रूप में लिया जाता है?
    – एल-निनो जलधारा को
  7. किस महासागर की विपरीत विषुवत रेखीय धारा का सर्वाधिक विस्तार होता है?
    – प्रशांत महासागर की
  8. गल्फ स्ट्रीम की खोज किसने की थी?
    – पोंस डी लिओन ने
  9. ग्रांड बैंक कहां स्थित है?
    – गल्फ स्ट्रीम एवं लेब्राडोर के मिलन स्थल पर ग्रांड बैंक स्थित है।
  10. इरमिंजर जलधारा किस प्रकृति की है और कहां प्रवाहित होती है?
    – यह गर्मधारा है और आइसलैण्ड के दक्षिण में प्रवाहित होती है।
  11. मडेरिया तथा केपवर्ड के बीच कौन-सी धारा प्रवाहित होती है?
    – कनारी धारा
  12. विस्के की खाड़ी में कौन-सी धारा प्रवाहित होती है?
    – रेनेल धारा
  13. गल्फ स्ट्रीम धाराक्रम में किन धाराओं को सम्मिलित किया गया है?
    – फ्लोरिडा धारा, गल्फ स्ट्रीम तथा उत्तरी अटलांटिक प्रवाह
  14. बैफिन की खाड़ी से कौन-सी धारा दक्षिणी दिशा में प्रवाहित होती है?
    – लेब्रोडोर की ठंडी धारा
  15. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
    – सुपीरियर झील
  16. सुपीरियर झील किन दो देशों के बीच स्थित है?
    – यूएसए व कनाड़ा
  17. संसार की सर्वाधिक गहरी झील है?
    – रूस में स्थित बैकाल झील (1620 मीटर)
  18. विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील कौन-सी है?
    – ओजोस डेल सलाडो, अर्जेंटीना
  19. विश्व की सबसे ऊंची नौकागम्य झील है?
    – टिटिकाका झील, यह झील पेरू व बोलीविया में स्थित है।
  20. खारे पानी की झील अरल सागर कहां स्थित है?
    – कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान की सीमा पर
  21. क्रेटर झील के उदाहरण है –
    – विक्टोरिया झील (अफ्रीका), टिटिकाका झील व लुनार झील
  22. 12वां विश्व झील सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?
    – नवम्बर 2007, जयपुर में
  23. संसार का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
    – ग्रीनलैण्ड
  24. प्रशान्त महासागर का सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है?
    – न्यूगिनी
  25. हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है?
    – मेडागास्कर
  26. जापान का सबसे बड़ी द्वीप कौन-सा है?
    – हान्शू

कौन से महासागर का पानी मीठा है?

ये सातों द्वीप चारों ओर से सात समुद्रों से घिरे हैं। ये सभी द्वीप एक के बाद एक दूसरे को घेरे हुए बने हैं और इन्हें घेरे हुए सातों समुद्र हैं। मीठे जल का सागर पुष्करद्वीप को घेरे हुए है।

विश्व में मीठे पानी की मात्रा कितनी है?

पृथ्वी पर पानी की कुल उपलब्ध मात्रा अथवा भण्डार को जलमण्डल (Hydrosphere) कहते हैं। इस जलमण्डल का 97.5% भाग समुद्रों में खारे जल के रूप में है और केवल 2.5% ही मीठा पानी है, उसका भी दो तिहाई हिस्सा हिमनद और ध्रुवीय क्षेत्रों में हिम चादरों और हिम टोपियों के रूप में जमा है।

मीठा जल किसका होता है?

वस्तुतः मीठा जल या ताजा जल शब्द समुद्री खारे जल से अलग सारा जल है जो पृथ्वी पर पाया जाता है। यह पेय जल का समानार्थी नहीं है और पेय जल इसका एक हिस्सा मात्र है। वास्तव में पृथ्वी पर उपलब्ध मीठे जल का काफ़ी हिस्सा पीने योग्य नहीं है क्योंकि उसमें रासायनिक अथवा जैविक दूषण पाया जाता है।

पूरी दुनिया में कितने समुद्र है?

प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर का विस्तार उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी गोलार्द्ध दोनों जगह है इसलिए भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित उत्तरी प्रशांत महासागर तथा दक्षिण में स्थित दक्षिणी प्रशांत महासागर स्थित हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 7 महासागर या 7 समंदर हैं।