शनिवार को काला कपड़ा खरीदने से क्या होता है? - shanivaar ko kaala kapada khareedane se kya hota hai?

यूं तो किसी भी वस्तु के उपयोग या क्रय करने का समय उसकी आवश्यकता पर ही निर्भर करता है, परंतु ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कुछ नियम बताए गए हैं। जानिए ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जो शनिवार को घर नहीं लानी चाहिए या इस दिन इन्हें नहीं खरीदना चाहिए।

भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं।

इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है। इसके अतिरिक्त शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं।

इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।

नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

सर्दियों में काले तिल शरीर को पुष्ट करते हैं। ये शीत से मुकाबला करने के लिए शरीर की गर्मी को बरकरार रखते हैं। पूजन में भी इनका उपयोग किया जाता है। शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है, लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।

शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी। खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

रसोई के लिए ईंधन, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थ आवश्यक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

इसी प्रकार अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

विद्या मनुष्य को यश और प्रसिद्धि दिलाती है और उसे अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है कलम। कलम की ऊर्जा है स्याही। कागज, कलम और दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है। शनिवार को स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।

वाराणसी. हिंदू धर्म में हर दिन का एक अलग महत्व होता है। चाहे वह पूजा-पाठ का हो या कपड़े पहनने का। वहीं हर दिन एक किसी भगवान का होता है। उसी तरह शनिवार शनि महाराज का दिन है। इस दिन शनि महराज की पूजा की जाती है। शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वह सभी के कर्मों का फल देते हैं। कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं होता। शनि महाराज को काला रंग पसंद है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काला पहनने से शनि महाराज की कृपा बनी रहती और उसके हर कार्य शुभ होते हैं। अगर आपके पास काला कपड़ा नहीं है तो इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिन हल्के रंग का कपड़ा भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए नहीं तो घर में धन की बढ़ोत्तरी नहीं होती। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव सूरत से काले हैं और ज्योतिष के अनुसार उन्हें काला, भूरा, नीला जैसे डार्क रंग बहुत पसंद हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए जातकों शनिवार के दिन डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

रंगों का संबन्ध किसी न किसी ग्रह से होता है. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो अगर व्यक्ति सप्ताह के सातों दिनों में दिन के अनुसार रंग का चुनाव करके कपड़े पहनें तो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है-

अगर आपकी कुंडली में शनि कमजोर है तो तमाम ज्योतिषी आपको शनिवार के उपाय के तौर पर काले रंग के कपड़े पहनने और काले वस्त्र और अन्य चीजें दान करने की सलाह देते हैं. इसी तरह के उपाय बाकी ग्रहों की स्थिति को लेकर भी किए जाते हैं क्योंकि रंगों का संबन्ध किसी न किसी ग्रह से होता है. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो अगर व्यक्ति सप्ताह के सातों दिनों में दिन के अनुसार रंग का चुनाव करके कपड़े पहनें तो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, दिमाग शांत रहता है और सारे काम बनते चले जाते हैं. यानी रंगों का संबन्ध कहीं न कहीं हमारी किस्मत से होता है. आइए जानते हैं कि किस दिन हमें कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

सोमवार

सोमवार शिवजी का दिन होता है और इसका स्वामी चंद्र होता है. चंद्र शीतलता का प्रतीक है इसलिए इस दिन सफ़ेद के अलावा एकदम हल्के रंग जैसे सिल्वर, क्रीम, हल्का गुलाबी, आसमानी और हल्के पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. किसी विशेष काम से जाना हो तो कोशिश करें कि कपड़े सफेद रंग के ही हों. ऐसा करने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं.

Dreams for Money : ये सपने दिखें तो समझ जाइए, घर में पैसों की बारिश होने वाली है…

मंगलवार

मंगलवार बजरंगबली का दिन इस दिन भगवा, नारंगी, पीला, जैसे रंग पहनना फायदेमंद होता है. यह रंग दिनभर आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा और आपके लिए लकी चार्म का काम करेगा. आपके काम की रुकावटें कम होंगी. साथ ही कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है.

बुधवार

बुधवार का दिन गणपति का होता है. गणेशजी हरा रंग प्रिय होता है इसीलिए उन्हें दूर्वा घास भी चढ़ाई जाती है. इसलिए बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहनें. इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है. इसे पहनने से बुध संबंधी समस्याएं नहीं होंगी.

गुरुवार

गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है. उन्हें पीला रंग पसंद होता है इसलिए इस दिन पीला रंग धारण करना फायदेमंद होता है. इसके अलावा हल्का नारंगी रंग पहन सकते है. इससे आपका दिन शुभ होगा और भाग्य, संपन्नता, धन और संतान संबन्धी समस्याएं दूर होंगी.

शुक्रवार

शुक्रवार यह दिन जगतजननी और देवियों का दिन माना जाता है. वैसे तो इस दिन सारे गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं लेकिन लाल रंग धारण करना अच्छा रहेगा क्योंकि मातारानी को अत्यंत प्रिय होता है. साथ ही इस दिन फूलों वाले प्रिंटेड कपडे़ पहनना भी शुभ और मंगलकारी होता है.

शनिवार शनि देव का दिन होता है. इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी या जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपड़े धारण करना अच्छा रहता है. ये सारे रंग आपको आत्मविश्वासी और उत्साहित बनाते हैं और हर क्षेत्र में सफल बनाते हैं.

रविवार

रविवार को सूर्य देव का दिन कहा जाता है. इस दिन गुलाबी, लाल, नारंगी या सुनहरा रंग धारण करें. इस दिन खिले खिले रंग पहनने से दिन अच्छा गुजरता है और स्वभाव में तेज आता है.

शनिवार के दिन काला कपड़ा खरीदने से क्या होता है?

शनिवार के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदने से बचना चाहिए. हालांकि इस दिन काला कपड़ा पहनना और दान करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे आप शनि की बुरी नजरों से बचे रहते हैं.

शनिवार को कपड़े खरीद सकते हैं क्या?

वहीं शनिवार और रविवार को नए कपड़े नहीं खरीदने चाहिए। ऐसे नए कपड़े धारण करने के लिए मंगलवार व शनिवार सबसे अशुभ माना गया है। इसके विपरीत शुक्रवार सबसे शुभ, साथ ही बुधवार, गुरुवार व रविवार भी शुभ हैं

शनिवार के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?

भारतीय समाज में यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है कि शनिवार को लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव कुपित होते हैं। इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है।

शनिवार को क्या नहीं खड़ीना चाहिए?

शनिवार को ये 5 चीजें खरीदने से बचना चाहिए, जानिए क्या है इसका....
लोहे का सामान ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव कुपित होते हैं। ... .
नहीं खरीदें तेल इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। ... .
नहीं खरीदे जूते-चप्पल ... .
रसोई के लिए ईंधन ... .
नहीं खरीदें झाड़ू.