राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश कौन है 2022? - raajasthaan ke mukhy nyaayaadheesh kaun hai 2022?

  • 15 Oct 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

14 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में जस्टिस पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस मिथल राजस्थान उच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • जस्टिस पंकज मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। इससे पहले जस्टिस पंकज मिथल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। 
  • जस्टिस पंकज मिथल का कार्यकाल लगभग 8 महीने रहेगा। वो 16 जून, 2023 तक राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।
  • जस्टिस पंकज मिथल का जन्म 17 जून, 1961 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वर्ष 1982 में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और वर्ष 1985 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े मेरठ के एक कॉलेज से एलएलबी कोर्स किया।
  • इन्होंने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में प्रेक्टिस शुरू की। 7 जुलाई, 2006 को पहली बार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जज के रूप में इन्हें नियुक्ति मिली। वर्ष 2021 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय में यह तीसरा मौका है, जब मुख्य न्यायाधीश पद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के किसी जज ने पदभार संभाला है। पहली बार वर्ष 1949 में जस्टिस के.के. वर्मा इस पद पर नियुक्त हुए थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे वर्मा राजस्थान हाईकोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश बने। वे 29 अगस्त, 1950 से 24 जनवरी, 1950 तक इस पद पर रहे। इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को देश में संविधान लागू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश पद पर कैलाश नाथ को नियुक्ति मिली।
  • विदित है कि 1 अगस्त, 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसएस शिंदे सेवानिवृत्त हो गए थे, तब से जस्टिस एमएम श्रीवास्तव काम संभाल रहे थे।
  • सितंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) यूयू ललित की अध्यक्षता में हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस पंकज मिथल का ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट में करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को जस्टिस पंकज मिथल का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट में करने का आदेश निकाला।

राजस्थान उच्च न्यायालय
राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश कौन है 2022? - raajasthaan ke mukhy nyaayaadheesh kaun hai 2022?
स्थापना 29 अगस्त 1949; 73 वर्ष पहले
अधिकार क्षेत्र
राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश कौन है 2022? - raajasthaan ke mukhy nyaayaadheesh kaun hai 2022?
 
भारत
स्थान

प्रिंसिपल सीट: जोधपुर, राजस्थान

सर्किट बेंच: जयपुर
निर्देशांक 26°17′32″N 73°02′07″E / 26.292246°N 73.035172°Eनिर्देशांक: 26°17′32″N 73°02′07″E / 26.292246°N 73.035172°E
निर्वाचन पद्धति राष्ट्रपति और भारत के मुख्य न्यायाधीश या संबंधित राज्य के राज्यपाल
प्राधिकृत भारत का संविधान
निर्णय पर अपील हेतु भारत का सर्वोच्च न्यायालय
न्यायाधीश कार्यकाल 62 वर्ष की आयु तक अनिवार्य सेवानिवृत्ति
पदों की संख्या 50
(स्थायी: 38 ; ऐडल: 12)
जालस्थल http://hcraj.nic.in/
मुख्य न्यायाधीश
वर्तमान न्यायाधीश पंकज मित्तल (कार्यरत )40वें
कार्यारंभ 14Oct,2022

राजस्थान उच्च न्यायालय राजस्थान राज्य का उच्च न्यायालय है। इसकी स्थापना 29 अगस्त 1949 को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 के तहत की गई थी।[1]

कोर्ट की सीट जोधपुर में है।अदालत में जजों की स्वीकृत संख्या 50 है।

राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश कौन है 2022? - raajasthaan ke mukhy nyaayaadheesh kaun hai 2022?

राजस्थान उच्च न्यायालय का दृश्य, उम्मेद पार्क में सरदार संग्रहालय और ऊपरी दाहिनी ओर 1960 में जोधपुर का किला है।

राजस्थान के एकीकरण से पहले, राज्यों की विभिन्न इकाइयों में पांच उच्च न्यायालय कार्यरत थे - जोधपुर, जयपुर और बीकानेर में, पूर्व राजस्थान और मत्स्य संघ के उच्च न्यायालय था, राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 ने इन विभिन्न न्यायालयों को समाप्त कर दिया और पूरे राज्य के लिए एक ही उच्च न्यायालय का प्रावधान किया। राजस्थान का उच्च न्यायालय 1949 में जयपुर में स्थापित किया गया था, और 29 अगस्त 1949 को राजप्रमुख, महाराजा सवाई मान सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया था, बाद में 1956 में राजस्थान के पूर्ण एकीकरण के बाद इसे सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश के साथ जोधपुर में ।स्थानांतरित किया गया था।

पहले मुख्य न्यायाधीश कमलकांत वर्मा थे राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 51 की उप-धारा (2) के तहत 31 जनवरी 1977 को जयपुर में एक पीठ का गठन किया गया था जिसे 1958 में भंग कर दिया गया था। वर्तमान में न्यायाधीशों की स्वीकृत शक्ति 50 है और वास्तविक संख्या 34 है।

राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जयपुर[संपादित करें]

राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जयपुर राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं की एक पंजीकृत संस्था है। निकाय हर साल प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से अपने पदाधिकारियों का चुनाव करता है।

मनु की मूर्ति[संपादित करें]

3 मार्च 1989 को लायंस क्लब द्वारा प्रायोजित राजस्थान न्यायिक अधिकारी संघ ने उच्च न्यायालय की अनुमति से उच्च न्यायालय के लॉन के सामने मनु की मूर्ति स्थापित की थी।

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश[संपादित करें]

क्र॰स॰मुख्य न्यायाधीशअवधि
1 सर सरत कुमार घोष 1949
2 कमला कान्त वर्मा 29 अगस्त 1949–1950
3 कैलास नाथ वान्चू 1951–1958
4 सर्जू प्रसाद
5 जे॰एस॰ रानावत
6 डी॰एस॰ दवे
7 दौलत मल भण्डारी
8 जे॰ नारायण
9 बी॰पी॰ बेरी
10 पी॰एन॰ शिंघल
11 वी॰पी॰ त्यागी
12 सी॰ होन्निया 1978
13 चान्द मल लोढ़ा
14 के॰डी॰ शर्मा
15 पी॰के॰ बनर्जी
16 डी॰पी॰ गुप्ता
17 जे॰एस॰ वर्मा
18 के॰सी॰ अग्रवाल
19 जी॰सी॰ मित्तल
20 ए॰पी॰ रावनी
21 मुकुल गोपाल मुखर्जी
22 शिवराज वी॰ पाटिल
23 ए॰आर॰ लक्ष्मणन 29 मई 2000–25 नवम्बर 2001
24 अरुण कुमार
25 अनिल देव सिंह
26 सच्चिदानन्द झा 12 अक्टूबर 2005–
कार्यवाहक जे॰एम॰ पंचाल 16 जुलाई 2007–15 सितम्बर 2007
27 जे॰एम॰पंचाल 16 सितम्बर 2007–11 नवम्बर 2007
कार्यवाहक राजेश भल्ला –4 जनवरी 2008
28 नारायण रॉय 5 जनवरी 2008–
29 दीपक वर्मा 6 मार्च 2009–10 मई 2009
30 जगदीश भल्ला 10 अगस्त 2009–31 अक्टूबर 2010
कार्यवाहक अरुण कुमार मिश्र 1 नवम्बर 2010–25 नवम्बर 2010
31 अरुण कुमार मिश्र 26 नवम्बर 2010– 14 दिसम्बर 2012
32 अमिताव रॉय 2 जनवरी 2013– 5 अगस्त 2014
33 एस के मित्तल 6 अगस्त 2014 – 13 मई 2016
34 नवीन सिन्हा 14 मई 2016 से 16 फरवरी 2017
35 प्रदीप नन्द्राजोग 2 अप्रैल 2017 से 6 अप्रैल 2019
- मोहम्मद रफ़ीक (कार्यवाहक) 7 अप्रैल 2019 – 4 मई 2019
36 श्रीपति रवींद्र भट्ट 5 मई 2019 – 22 सितम्बर 2019
- मोहम्मद रफ़ीक (कार्यवाहक) 23 सितम्बर 2019 – 5 अक्टूबर 2019
37 इंद्रजीत महांती 6 अक्टूबर 2019 से 11 अक्टूबर 2021
38 अकील कुरेशी 12 अक्टूबर 2021 से 6 मार्च 2022
39 मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव 7 मार्च 2022 से 20 जून 2022

40 एस एस शिंदे

21 जून 2022 से 1 अगस्त 2022

टिप्पणी[संपादित करें]

  1. "Rajasthan High Court".

शुक्रवार शाम 4 बजे राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश के रूप में श्रीमान पंकज मित्तल जी को राजभवन में शपथ ग्रहण करवाई

वर्तमान में राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश कौन है?

Chief Justice of Rajasthan High Court: राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल होंगे. राजभवन में शुक्रवार शाम 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. राज्यपाल कलराज मिश्र उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे.

भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन है 2022?

भारत गणराज्य में अब तक कुल 50 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है। न्यायमूर्ति श्री एच जे कनिया भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे तथा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ हैं।

राजस्थान के 37 मुख्य न्यायाधीश कौन है?

जस्टिस इंद्रजीत महांति ने रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट के 37 वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपत ली।.
Rajasthan..
Jaipur..
Indrajit Mahanti Became The 37th Chief Justice Of Rajasthan..

राजस्थान के 38 में मुख्य न्यायाधीश कौन है?

बाॅम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस एसएस शिंदे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 5 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की हैं। बाॅम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस एसएस शिंदे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।