राम ने मोहन को पुस्तक दी कौन सा कारक है? - raam ne mohan ko pustak dee kaun sa kaarak hai?

राम ने श्याम को पुस्तक दी इसमें कारक क्या है?...

Show

राम ने मोहन को पुस्तक दी कौन सा कारक है? - raam ne mohan ko pustak dee kaun sa kaarak hai?

राम ने मोहन को पुस्तक दी कौन सा कारक है? - raam ne mohan ko pustak dee kaun sa kaarak hai?

2 जवाब

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

राम ने मोहन को पुस्तक दी कौन सा कारक है? - raam ne mohan ko pustak dee kaun sa kaarak hai?

संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध निर्धारित करनेवाले तत्त्व को कारक तथा संबंध स्थापित करने वाले शब्द या शब्दांश को कारक – चिह्न या परसर्ग कहते हैं ; जैसे –

हिंदी में कारक व उनके चिह्न आठ माने गए हैं –

१ कर्ता ने
२ कर्म को
३ करण से
४ संप्रदान को, के लिए
५ अपादान से
६ संबंध का,के , की ,रा, रे, री
७ अधिकरण में , पर
८ संबोधन हे ,अरे ,ओ

1. कर्ता कारक – वाक्य में जिस शब्द द्वारा काम करने वाले का बोध होता है , उसे कर्ता कारक कहते हैं ; जैसे –

मोहन ने खाना खाया |

इस वाक्य में खाने का काम ‘मोहन’ करता है अत: मोहन कर्ता है | वाक्य में कर्ता का प्रयोग दो रूपों में होता है – पहला वह , जिसमें ‘ने’ विभक्ति नहीं लगती अर्थात क्रिया के लिंग, वचन, और पुरुष कर्ता के अनुसार होते हैं ; जैसे – 

मोहन खाता है |

इसे प्रधान कर्ता कारक भी कहा जाता है | दूसरा वह , जिसमें ‘ने’ विभक्ति लगती है अर्थात क्रिया के लिंग , वचन ,और पुरुष कर्म के अनुसार होते हैं ; जैसे –

मोहन ने खाना खाया है | (इसे अप्रधान कर्ता कारक कहा जाता है | )

कर्ता कारक के चिह्न ‘ने’ के प्रयोग संबंधी नियम -

1. ‘ने’ का प्रयोग कर्ता के साथ तब होता है जब क्रिया सकर्मक तथा सामान्यभूत, आसन्नभूत, पूर्णभूत, और संदिग्धभूत कालों में कर्मवाच्य या भाववाच्य हो ; जैसे – 

मोहन ने पुस्तक पढ़ी | ( सामान्यभूत )
राम ने खाना खाया है | ( आसन्नभूत )
गीता ने नृत्य किया था | (पूर्ण भूत )
गीता ने नृत्य किया होगा | ( संदिग्ध भूत )
गीता ने अभ्यास किया होता तो वह नृत्य कर पाती | (हेतुहेतुमद भूत )

इस प्रकार अपूर्ण भूत के अतिरिक्त शेष सभी प्रकारों में ‘ने’ का प्रयोग होता है | 

2. सामान्यत: अकर्मक क्रिया के साथ ‘ने’ का प्रयोग नहीं होता है | जैसे –

श्याम हँसता है |
गीता गई |

लेकिन नहाना, छींकना, थूकना आदि में ‘ने’ का प्रयोग होता है ; जैसे –

उसने छींका |
आपने नहाया |

3. सकर्मक क्रियाओं के साथ भी कर्ता के साथ वर्तमान और भविष्य काल में ‘ने’ का प्रयोग नहीं होता है ; जैसे – 

नमिता रोटी खाएगी |
मैं दूध पीता हूँ |

4. जिन वाक्यों में बोलना , भूलना , लाना , ले जाना ,चुकना आदि सहायक क्रियाएँ आती हैं उनमें ‘ने’ का प्रयोग नहीं होता है ; जैसे – 

मैं लिखना भूल गया | 

वह पुस्तक पढ़ चुका |

5. प्रेरणार्थक क्रियाओं के साथ , अपूर्णभूत को छोड़ शेष सभी भूतकालो में ‘ने’ का प्रयोग होता है ; जैसे –

मैंने उसे पढ़ाया | उसने एक रुपया दिलवाया |

2. कर्म कारक – वाक्य में क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़ता है ,उसे कर्म कहते हैं | इसकी विभक्ति ‘को’ है ; जैसे –

राम ने रावण को मारा |

यहाँ कर्ता राम है और उसके मारने का फल ‘रावण’ पर पड़ रहा है | अत: रावण कर्म है और उसके साथ ‘को’ का प्रयोग हुआ है | कर्म कारक का प्रयोग निम्न स्थितियों में होता है | 


कर्म कारक के प्रयोग संबंधी नियम -1. कर्म कारक में ‘को’ का प्रयोग चेतन या सजीव कर्म के साथ होता है ; जैसे –

नितिन ने अजय को पत्र लिखा |
मोहन ने श्याम को पुस्तक दी |

जबकि अचेतन या निर्जीव कर्म के साथ ‘को’ का प्रयोग नहीं होता ; जैसे –

गोपाल ने पत्र लिखा |
फूल मत तोड़ो |


2. दिन, समय और तिथि प्रकट करने के लिए ‘को’ का प्रयोग होता है ; जैसे –

15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा |
सोमवार को अक्षरधाम मंदिर बंद रहता है |

3. जब विशेषण का प्रयोग संज्ञा के रूप में कर्म कारक की भांति होता है , तब उसके साथ कर्म कारक का प्रयोग होता है ; जैसे – 

भक्तों को मंदिर में जाने दो |
दुष्टों को कोई नहीं चाहता |

4. बुलाना, सुलाना, कोसना, पुकारना, जगाना, भगाना इत्यादि क्रियाओं के कर्मो के साथ ‘को’ विभक्ति का प्रयोग होता है ; जैसे –

माँ ने बच्चे को सुलाया |
लोगों ने शोर करके चोरों को भगाया |

3.करण कारक – करण का अर्थ है – साधन | संज्ञा का वह रूप जिससे किसी क्रिया के साधन का बोध हो , उसे करण कारक कहते हैं ; जैसे –

राम ने रावण को बाण से मारा |

इस वाक्य में बाण द्वारा रावण को मारने का उल्लेख है अतएव बाण करण कारक हुआ | करण कारक के चिह्न हैं – ‘से’ , ‘के द्वारा’ , ‘के कारण’ , ‘के साथ’ , ‘के बिना’ आदि | 


करण कारक के प्रयोग संबंधी नियम - 

1. साधन के अर्थ में करण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे –

लकड़हारा कुल्हाड़ी से लकड़ियाँ काटता है |
मुझे अपनी कमाई से खाना मिलता है |

2. साधक अर्थ में भी करण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे –

मुझसे यह काम न सधेगा |
तीर से बाघ मार दिया गया |

3. भाववाचक संज्ञा से क्रियाविशेषण बनाते समय करण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे – 

नम्रता से बात करो |

4. उत्पत्ति सूचक अर्थ में भी करण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे – 

कोयला खान से निकलता है |
गन्ने के रस से चीनी बनाई जाती है |

5. प्यार, मैत्री, बैर होने पर करण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे –

राम की रावण से शत्रुता थी |

4.संप्रदान कारक – जिसके लिए कुछ दिया जाए या जिसको कुछ दिया जाए इसका बोध कराने वाले शब्द को सम्प्रदान कारक कहते हैं ; जैसे –

माँ बच्चे के लिए दूध लाती है |
यज्ञ के लिए लकड़ियाँ लाओ |

कर्म और सम्प्रदान का एक ही विभक्ति चिह्न ‘को’ है , परन्तु दोनों के अर्थों में अंतर है | सम्प्रदान का ‘को’, ‘के लिए’ अव्यय के स्थान पर या उसके अर्थ में प्रयुक्त होता है, जबकि कर्म के ‘को’ का ‘के लिए’ से कोई सम्बन्ध नहीं है ; जैसे – 

सोहन श्याम को मारता है | ( कर्म कारक )
श्याम भिक्षुक को भीक्षा देता है | ( सम्प्रदान कारक )
माता ने बच्चे को बुलाया | ( कर्म कारक )
अध्यापिका ने छात्रों को मिठाइयाँ दीं | ( संप्रदान कारक )

सम्प्रदान कारक के प्रयोग संबंधी नियम -

1. किसी वस्तु को दिए जाने के अर्थ में को, के लिए अथवा के वास्ते का प्रयोग होता है ; जैसे -

विद्यार्थियों को पुस्तकें दो |अतिथि के लिए चाय लाओ |

2. अवधि का निर्देश करने के लिए भी सम्प्रदान कारक का प्रयोग किया जाता है ; जैसे – 

मैं दो माह के लिए सिंगापुर जाऊँगी |
मुझे तीन दिन के लिए तुम्हारी कार चाहिए |

3. ‘चाहिए’ शब्द के साथ भी सम्प्रदान कारक का प्रयोग होता है ; जैसे –

जलाने के लिए लकड़ियाँ चाहिए |
बच्चे के लिए दूध चाहिए |

5. अपादान कारक – संज्ञा के जिस रूप से किसी वस्तु के अलग होने का भाव प्रकट होता है , उसे अपादान कारक कहते हैं ; जैसे – पेड़ से पत्ता गिरता है | हिमालय से गंगा निकलती है | अपादान कारक के प्रयोग संबंधी नियम -1. अलग होने के अतिरिक्त डरने के अर्थ में भी अपादान कारक का प्रयोग होता है ; जैसे –

कृष्णव शेर से डरता है |


2. रक्षा करने के अर्थ में अपादान कारक का प्रयोग होता है ; जैसे –

आपने मुझे हानि से बचाया |


3. तुलना करने का भाव भी अपादान कारक से प्रकट होता है ; जैसे –

कृष्णव चिन्मय से छोटा है |

करण कारक और अपादान कारक में अंतर -

यद्यपि दोनों कारकों के विभक्ति चिह्न ‘से’ हैं परन्तु इन दोनों में पर्याप्त अंतर है | करण कारक का प्रयोग साधन अर्थ में किया जाता है ; जैसे – 

मोहन कलम से लिखता है | 

इसके अतिरिक्त अपादान कारक का प्रयोग पृथक होने अर्थात अलग होने के अर्थ में किया जाता है ; जैसे - 

मेज से पुस्तक गिरती है |

6. सम्बन्ध कारक – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ सम्बन्ध या लगाव प्रतीत हो उसे संबंध कारक कहते हैं | सम्बन्ध कारक में विभक्तियाँ सदैव लगाईं जाती हैं | जैसे - 

गीता सोहन की बहन है | 

संबंध कारक के प्रयोग संबंधी नियम -

1. एक संज्ञा या सर्वनाम का दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से सम्बन्ध प्रदर्शित करने के लिए सम्बन्ध कारक का प्रयोग होता है ; जैसे - 

सुनीता रमा की बहन है |
राम सुग्रीव के मित्र थे |

2. स्वामित्व या अधिकार प्रकट करने के लिए सम्बन्ध कारक का प्रयोग होता है ; जैसे – 

आप किसकी आज्ञा से आए हैं |

3. परिमाण प्रकट करने के लिए , मोलभाव प्रकट करने के लिए ,निर्माण का साधन प्रदर्शित करने के लिए सम्बन्ध कारक का प्रयोग किया जाता है ; जैसे – 

पाँच मीटर की साड़ी (परिमाण )
बीस रुपए के आलू (मोलभाव )
ईंटो का मकान (निर्माण का साधन )


4. सर्वनाम की स्थिति में संबंध कारक का रूप रा, रे, री हो जाता है ;
जैसे – 

मेरी पुस्तक तुम्हारा पत्र

5. संबंधकारक की विभक्तियों द्वारा कुछ मुहावरेदार प्रयोग भी होते हैं ; जैसे – 

कान का कच्चा , आँख का अंधा , बात का धनी इत्यादि

7. अधिकरण कारक – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया का आधार सूचित होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं , इसके परसर्ग (कारक चिह्न ) में , पर है ; जैसे –

चिड़िया पेड़ पर बैठी है |

अधिकरण कारक के प्रयोग संबंधी नियम - 

1 स्थान , समय , भीतर या सीमा का बोध कराने के लिए अधिकरण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे – 

पुस्तक मेज पर रखी है |
ठीक समय पर आ जाना | 

2 तुलना, मूल्य और अंतर का बोध कराने के लिए अधिकरण कारक का प्रयोग किया जाता है ; जैसे – 

कमल सभी फूलों में सुन्दरतम है |
वह घर चालीस लाख में बिक रहा है | 

3 निर्धारण और निमित्त प्रकट करने के लिए अधिकरण कारक का प्रयोग होता है ; जैसे – 

छोटी - सी बात पर गुस्सा मत करो |

8. संबोधन कारक – संज्ञा के जिस रूप से किसी को पुकारने , चेतावनी देने या संबोधित करने का बोध होता है, उसे संबोधन कारक कहते हैं ; जैसे –

हे राम ! रक्षा करो |
अरे मूर्ख ! संभल जा |

संबोधन कारक की कोई विभक्ति नहीं होती |



YouTube:

राम ने मोहन को पुस्तक दी में कौन सा कारक है?

किसी वाक्य में क्रिया के सम्पादन में सहायता करने वाले को कारक कहते हैं (क्रियां करोति निर्वर्तयतीति कारकम् )। सम्बन्ध है, किन्तु क्रिया ददाति से सीधा सम्बन्ध नहीं है। इसी तरह हे बालका: ! का भी क्रिया से सीधा सम्बन्ध नहीं है। इस तरह कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान तथा अधिकरण— ये छ: कारक हैं।

राम ने पुस्तक पढ़ी में कौन सा कारक है?

1. कर्ता कारक पहले वाक्य में क्रिया का कर्ता राम है। इसमें 'ने' कर्ता जताता है।