स्पेन में कौन सा पठार है? - spen mein kaun sa pathaar hai?

पठार धरातल का वह क्षेत्र होता है, जो कि अपने आस-पास के स्थल से ऊँचा तथा शीर्ष भाग चौड़ा और सपाट होता है। इस लेख में हमने विश्व के पठार पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

पठार अगर दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसी चौरस और ऊँची ज़मीन जो दूर तक फैली हो। यह छः प्रकार के होते हैं: अंतपर्वतीय पठार; पर्वतपदीय पठार; महाद्वीपीय पठार; चलन क्रिया के फलस्वरूप निर्मित पठार; तटीय पठार; पीडमॉण्ट पठार। 'तिब्बत का पठार' (16,000 फीट), 'बेलीविया का पठार' (12,000 फीट) तथा 'कोलम्बिया का पठार' (7,800 फीट) विश्व के कुछ अधिक ऊँचाई वाले पठार हैं।

1. निम्नलिखित में से किस पठार को "दुनिया की छत" कहा जाता है?

A. कोलंबिया - सांप पठार

B. कोलोराडो पठार

C. डेक्कन पठार

D. तिब्बती पठार

Ans: D

व्याख्या: तिब्बत का पठार मध्य एशिया में स्थित एक ऊँचाई वाला विशाल पठार है। यह दक्षिण में हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक विस्तृत है। यहाँ की औसत ऊँचाई समुद्र से 4,500 meters (i.e. 14,800 feet) है और विशव के 8,000 meters (26,000 feet) से ऊँचे सभी 14 पर्वत इसी क्षेत्र में या इसे इर्द-गिर्द पाए जाते हैं। इस इलाक़े को कभी-कभी "दुनिया की छत" कहा जाता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित कथनों में कौन सा कथन तिब्बती पठार के सन्दर्भ में सही है?

A. उत्तर में कुनलुन पर्वत शृंखला है जो इस पठार के और तारिम द्रोणी के बीच है।

B. पूर्व और दक्षिण-पूर्व में खुले पठार की बजाए जंगलों से ढकी घाटियाँ हैं, जहाँ से एशिया की बहुत सी प्रमुख नदियाँ शुरू होती हैं, जैसे- सालवीन नदी, मीकांग नदी और यांग्त्सीक्यांग।

C. Both A and B

D. Neither A nor B

Ans: C

व्याख्या: तिब्बत का पठार महान पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है। उत्तर में कुनलुन पर्वत शृंखला है जो इस पठार के और तारिम द्रोणी के बीच है। पूर्वोत्तर में चिलियन पर्वतमाला इसे गोबी रेगिस्तान से विभाजित करती है। पूर्व और दक्षिण-पूर्व में खुले पठार की बजाए जंगलों से ढकी घाटियाँ हैं जहाँ से एशिया की बहुत सी प्रमुख नदियाँ शुरू होती हैं, जैसे की सालवीन नदी, मीकांग नदी और यांग्त्सीक्यांग। भारत की महत्वपूर्ण ब्रह्मपुत्र नदी भी दक्षिण तिब्बत से शुरू होती है। इसलिए, C सही विकल्प है।

3. कोलंबिया का पठार किस देश में स्थित है?

A. संयुक्त राज्य अमेरिका

B. मेक्सिको

C. अर्जेंटीना

D. पेरू

Ans: A

व्याख्या: कोलंबिया का पठार संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। इसलिए, A सही विकल्प है।

4. निम्नलिखित में कौन सा पठार उत्तर और पूर्व से रॉकी पर्वत से, पश्चिम में ग्रेट बेसिन और दक्षिण से सोनोरन रेगिस्तान से घिरा हुआ है?

A. कोलंबिया का पठार

B. कोलोराडो पठार

C. डेक्कन पठार

D. तिब्बती पठार

Ans: B

व्याख्या: कोलोराडो पठार उत्तर और पूर्व से रॉकी पर्वत से, पश्चिम में ग्रेट बेसिन और दक्षिण से सोनोरन रेगिस्तान से घिरा हुआ है। इसलिए, B सही विकल्प है।

विश्व के प्रमुख द्वीप समूह पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

5. निम्नलिखित में से किस पठार को ' कनाडियन शील्ड' के नाम से जाना जाता है?

A. कटंगा पठार

B. मस्कारेन पठार

C. लौरेंटियन पठार

D. पटगोनियन पठार

Ans: C

व्याख्या: लौरेंटियन पठार को ' कनाडियन शील्ड' के नाम से जाना जाता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

6. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन मेक्सिकन पठार के सन्दर्भ में सही है?

A. यह रेगिस्तान, जेरिक के झाड़ीदार ज़मीन से और पर्वत श्रृंखलाएं के आस-पास देवदार और बलूत के जंगलों से घीरा है।

B. यह पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य में स्थित है।

C. Both A and B

D. Neither A  nor B

Ans: C

व्याख्या: मेक्सिकन पठार पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य में स्थित है। यह पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य में स्थित है। एक बड़ा शुष्क और अर्ध-शुष्क पठार है जो उत्तरी और मध्य मेक्सिको के पठार के अधिकांश हिस्से में है। यह पश्चिम सियारामाद्रे और पूर्वी सियारामाद्रे पर्वत-श्रेणियों के मध्य में स्थित है। इसलिए, C सही विकल्प है।

पृथ्वी के जल विज्ञान (भूगोल) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

7. निम्नलिखित में से कौन सा पठार टिन के खानों के लिए प्रसिद्ध है?

A. ऑल्टीप्लानों पठार या बेलीविया का पठार

B. मैसिफ़ सेंट्रल

C. अनातोलियन पठार

D. स्पेन का पठार या इबेरियन पठार

Ans: A

व्याख्या: बोलीविया का पठार, बोलिविया राज्य की एण्डीज पर्वतमाला (Andes Mountain Range) क्षेत्र में विस्तृत रूप से फैला हुआ पठार बोलीविया का पठार (Bolivian Plateau) कहलाता है। इस क्षेत्र में टिन प्रचुर मात्र में मिलता है तथा चांदी की विश्व प्रसिद्ध पोटोसी खान के लिए भी जाना जाता है। इसलिए, A सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से कौन सा पठार अंगोरा बकरियों के लिए प्रसिद्ध है?

A. पोथोहार पठार

B. लोएस पठार

C. स्पेन की पठार या औबेरियन की पठार

D. अनातोलिया का पठार

Ans: D

व्याख्या: अनातोलिया पठार अनातोलिया के प्राचीन क्षेत्र का केंद्रीय उपनगरीय क्षेत्र है जो आज के तुर्की में स्थित है। यह क्षेत्र सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले ऊन वाली बकरी यानी अंगोरा बकरियों के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, D सही विकल्प है।

भारत के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

9. निम्नलिखित में से कौन सा पठार अपने अत्यधिक खराब मिट्टी के लिए प्रसिद्ध है?

A. लोएस पठार

B. पोथोहार पठार

C. बवेरियन पठार

D. अहगगार पठार

Ans: A

व्याख्या: लोएस पठार या हुआंगतु पठार चीन की पीली नदी के ऊपरी और मध्य भागों में6,40,000 sq. km पर विस्तृत एक पठार है। 'लोएस' एक प्रकार की बारीक़ रेतीली मिटटी को कहते हैं जिसे आँधियों ने युगों के काल में इस पठार पर बिछा दिया है और इसी मिटटी से पठार का नाम आया है। यहाँ की मिट्टी को "पृथ्वी पर सबसे अधिक खराब मिट्टी"  कहा जाता है। इसलिए, A सही विकल्प है।

1000+ भारतीय भूगोल पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

स्पेन में कौन सा पठार?

मेसेटा का पठार अथवा मेसेटा सेन्ट्रल दक्षिणी यूरोप के आइबेरिया प्रायद्वीप पर आन्तरिक भाग में, स्पेन देश में, स्थित एक पठार है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड इसी पठार के मध्य भाग में स्थित है। यह पठार लगभग 2,20,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल विस्तार वाला और 2100 मीटर से अधिक औसत ऊंचाई वाला भूभाग है।

स्पेन का दूसरा नाम क्या है?

स्पेन (स्पैनिश: España, एस्पान्या), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पैनिश: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है।

स्पेन में कौन सी करेंसी चलती है?

यूरोस्पेन / मुद्राnull

स्पेन के बाद कौन सा देश है?

पोर्ट ऑफ स्पेन में विंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग