सपने में पानी दिखे तो क्या होता है? - sapane mein paanee dikhe to kya hota hai?

सपने में पानी दिखे तो क्या होता है? - sapane mein paanee dikhe to kya hota hai?

सपने में पानी का दिखना 

मुख्य बातें

  • व्यक्ति अक्सर सपने में कुछ ना कुछ देखता है

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी का नजर आना अलग-अलग संकेत देता हैं

  • यहां आप सपने में पानी दिखाई देने का मतलब जान सकते हैं

Sapne me Pani ka Dikhana: व्यक्ति अक्सर सपने में कुछ ना कुछ देखता है। कभी-कभी कुछ व्यक्ति को सपने में पानी दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी का नजराना अलग-अलग संकेत देता हैं। यह पानी के स्रोत पर निर्भर करता है। यदि आपको इन दिनों इस तरह के सपने आ रहे हैं, तो यह लेख देखें। यहां इससे जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। 

सपने में पानी दिखने का मतलब

1. सपने में बरसात के पानी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बरसात के पानी का दिखना शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है, कि आपको बहुत जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है या आपको किसी काम में सफलता मिलने की उम्मीद हैं।

2. सपने में बाढ़ के पानी का दिखना

 बाढ़जीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है। यदि आपको सपने में बाढ़ का पानी दिख रहा है, तो समझ जाए आपके जीवन में बहुत जल्द कष्ट आ सकता है या आपको कहीं से बुरी खबर मिल सकती हैं।

3.सपने में कुएं के पानी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुएं के पानी का देखना शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई दें, तो आपको बहुत जल्द कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है या धन का भी लाभ हो सकता हैं।

4. सपने में नदी का पानी दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में नदी का पानी दिखाई देने से पुरानी इच्छा बहुत जल्द पूरी हो सकती है। आपको जीवन में कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है या आपको करियर में आगे बढ़ने का चांस भी मिल सकता हैं। यदि आप स्वयं को नदी में तैरते करते हुए देखें, तो यह भी शुभ माना जाता है।

5. सपने में समुद्र का पानी दिखाई देना

सपने में समुद्र का पानी दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है। ऐसा सपना देखने का मतलब भविष्य में आपको किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। यदि आपको सपने में समुद्र का पानी दिखाई दें, तो आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। क्योंकि यह बहुत बड़े विवाद की वजह बन सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

Dream Interpretation: सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है तो वहीं समुद्र में पानी देखना अशुभ होता है। जानिए पानी से संबंधित सभी सपनों का अर्थ यहां…

Dream Interpretation: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार हर सपने का मतलब अलग होता है। कहा जाता है कि सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। अब कौन सा सपना शुभ होगा और कौन सा अशुभ इस बात का पता उस सपने के अर्थ को समझकर लगाया जा सकता है। वैसे तो इंसान बहुत कुछ सपने में देखता है लेकिन एक चीज ऐसी है जो सपने में सबसे ज्यादा दिखाई देती है वो है पानी। जानिए सपने में पानी देखने का क्या होता है मतलब…

समुद्र शास्त्र अनुसार सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपके अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं। इस सपने के आने पर धन लाभ होने के भी आसार रहते हैं। जीवन में आ रही बाधाएं जल्द दूर हो जाती हैं। वहीं सपने में समुद्र देखना अच्छा संकेत नहीं होता है। इसका मतलब है कि आपको आने वाले समय में सावधान रहने की जरूरत है। ये सपना किसी से वाद-विवाद होने का संकेत देता है।

सपने में बारिश देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाला है। ऐसा सपना देखने पर करियर में सफलता मिलने के आसार रहते हैं। वहीं सपने में कुएं का पानी देखना भी शुभ माना गया है। ये सपना अचानक धन प्राप्त होने का संकेत माना जाता है। शुक्र ग्रह का हुआ राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों के अच्छे दिनों की हुई शुरुआत

सपने में बिल्कुल साफ पानी देखना भी शुभ होता है। इस सपने के अनुसार आपको भविष्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी या व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होने के आसार रहते हैं। प्रमोशन हो सकता है। सैलरी बढ़ सकती है या फिर नई नौकरी भी प्राप्त होने की संभावना होती है। कुल मिलाकर कुछ न कुछ शुभ समाचार तो अवश्य ही सुनने को मिल जाता है। विदुर नीति से जानिए धन के अलावा और कौन सी चीजें व्यक्ति को बनाती है भाग्यशाली

यदि व्यक्ति को लगातार सपने में गंदा पानी दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब व्यक्ति को चारों तरफ से नकारात्मक शक्तियों ने घेर लिया है । ऐसे सपने व्यक्ति को संकेत देते हैं की वो अपने आस-पास के नकारात्मक तत्वों को निकाले और एक नयी शुरुआत करे। साथ ही ये सपना आगे सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ने का भी संकेत देता है।

सपने में बाढ़ का पानी देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने के आने पर भविष्य में कुछ परेशानी आने के आसार रहते हैं। इसलिए इस सपने के तुरंत बाद भगवान की पूजा कर सबकुछ सही रहने की प्रार्थना करनी चाहिए। जया किशोरी से जानिए ऐसा कौन है जो आपको सबसे ज्यादा खुश रख सकता है