तारक भाई का असली नाम क्या है? - taarak bhaee ka asalee naam kya hai?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक भाई का असली नाम क्या है? - taarak bhaee ka asalee naam kya hai?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदारों की छवि
रचना-पद्धति हास्य
द्वारा निर्मित सब क्रिएटिव टीम
नीला टेलीफिल्म्स
द्वारा लिखित कहानी
राजू ओदेद्रा
राजन उपाध्याय
अभिनीत नीचे देखें
द्वारा वर्णित शैलेश लोधा
मूल देश भारत
भाषा(एँ) हिन्दी
अवधियों की संख्या 1
कुल धारावाहिक 3,562
उत्पादन
निर्माता नीला असित मोदी
असित कुमार मोदी
संपादक राहत सोलन्की
अवस्थिति मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
छायांकन रूपरचना बहु-कैमरा
प्रसारण अवधि 22 मिनट
उत्पादन कंपनी(यां) नीला टेलीफिल्म्स
प्रसारण
मूल चैनल सब टीवी
चित्र प्रारूप 720आई (एसडीटीवी)
1080आई (एचडीटीवी)
मूल प्रसारण 28 जुलाई 2008 – वर्तमान
स्थिति सक्रिय
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है,[1] जिसका प्रसारण सब टीवी पर 28 जुलाई 2008 से हो रहा है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। यह सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम है। यह कहानी तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे।[2]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी मुंबई के गोकुलधाम की है, जहाँ अलग अलग जगह, संस्कृति और परम्पराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते है। सीरियल में मानवता पर और निर्दोष कॉमेडी पर जोर दिया जाता है। जेठालाल चम्पकलाल गड़ा (दिलीप जोशी) एक व्यापारी(इलेक्ट्रॉनिक शोरूम) है जो सुबह बहुत देर से उठता है और इसे जलेबी फाफड़ा बहुत अच्छा लगता है। लेकिन सभी लोग इसे परेशान करते हैं, घर में बेटा टपू और पत्नी दया और कभी कभी साला सुन्दर। इसके अलावा कभी कभी दुकान में भी इसे परेशान होना पड़ता है। इसकी पत्नी दया जेठालाल गड़ा (दिशा वकानी) मुख्यतः कभी भी गरबा करने लगती है। टप्पू हमेशा शैतानी करनी की सोचता है और अपने शिक्षक आत्माराम तुकाराम भिड़े(जो गोकुलधाम सोसायटी के एक्रेमम सेक्रेटरी हैं) को सताता रहता है। कई बार वह क्रिकेट बाॅल द्वारा भिड़े के घर की खिड़की का काँच तोड़ चुका है। आत्माराम भिड़े बच्चों को पढ़ाते हैं और काफी बचत करने के पीछे रहते हैं। जेठालाल के बापूजी चंपक लाल जयंतीलाल खिमजी गड़ा जेठालाल पर हमेशा गुस्सा करते है, और ज्ञान की बातें करते है। सोसाइटी के सभी लोग बापूजी का बहुत आदर करते है। बापूजी विचित्र डांस भी करते है।

पोपटलाल एक पत्रकार है, जो हमेशा अपने छाते के साथ ही रहता है और अपनी शादी के लिए चिंतित रहता है। इसके अलावा तारक मेहता जेठालाल के परम मित्र हैं एक लेखक हैं और उसे हमेशा मुसीबतों से बचाते हैं। डॉ०हंसराज हाथी को हमेशा कुछ न कुछ खाना पसंद है। वह कभी खाने पर नियंत्रण नहीं कर पाते है, जिस कारण वह मोटा हो गये लेकिन मोटापे को कम करने के हर प्रयास पर उन्हें विफलता ही मिलती है।

जेठालाल के दुकान में नट्टू काका और बाघा रहते हैं। नट्टू काका हमेशा जेठालाल को अपनी पगार बढ़ाने के लिए कहते हैं। लेकिन बेहद ईमानदार तथा कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। बाघा इनका भतीजा तथा गड़ा इलैक्ट्रोनिक्स में काम करने वाला इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन है। बाघा की सगाई बावरी से हो चुकी है। गड़ा इलैक्ट्रौनिक्स मे कभी कभी मदन भी दिखाई देता है।[कृपया उद्धरण जोड़ें]

कलाकार[संपादित करें]

तारक भाई का असली नाम क्या है? - taarak bhaee ka asalee naam kya hai?

असिन, अजय देवगण, दिलीप जोशी, शैलेश लोढ़ा, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, रोहित शेट्टी 'बोल बच्चन' की टीम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर

  • दिलीप जोशी — जेठालाल चम्पकलाल गड़ा (2008–अब तक)

गुजरात के भचाऊ से मुंबई आया कच्छी व्यापारी जिसकी गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है। चम्पकलाल गड़ा का बेटा, टप्पू का पिता और दया का पति। अपनी पड़ोसन बबीता का दीवाना है।

  • दिशा वकानी — दया जेठालाल गड़ा (2008–2017 तक)

जेठालाल की पत्नी, टप्पू की मां और चंपकलाल की बहू।

  • शैलेश लोढ़ा — तारक मेहता (2008–2022)कहानी के वर्णक और एक लेखक जो मूलतःजोधपुर से हैं। अंजलि का पति, जेठालाल का परम मित्र जो इन्हें फायर ब्रिगेड कहकर बुलाते हैं।
    • सचिन श्रॉफ ने तारक मेहता की जगह लिया (2022 - वर्तमान)
  • नेहा मेहता — अंजलि तारक मेहता (2008–2020)
  • सुनैना फौजदार ने अंजलि की जगह लिया (2020 से अब तक)[3]
  • राज अनादकट — टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा / टप्पू
  • अमित भट्ट — चम्पकलाल जयन्तीलाल गड़ा
  • तनुज महाशब्दे — कृष्णन सुब्रमनियम अय्यर
  • मूनमून दत्ता — बबीता कृष्णन अय्यर
  • मन्दार चंदवादकर — आत्माराम तुकाराम भिड़े
  • सोनालिका जोशी — माधवी आत्माराम भिड़े
  • निधि भानुशाली — सोनालिका आत्माराम भिड़े / सोनू
  • गुरुचरण सिंह — रोशन सिंह हारजीत सिंह सोढ़ी
  • समय शाह — गुरुचरण सिंह सोढ़ी
  • आज़ाद कवि — हंसराज हाथी
  • अंबिका रंजनकर — कोमल हंसराज हाथी
  • कुश शाह — गुलाबकुमार हंसराज हाथी / गोली
  • श्याम पाठक — पत्रकार पोपटलाल पांडे
  • घनश्याम नायक — नट्टू काका(2008–2021 तक)
  • तन्मय वेकरिया — बाघा / बाघेश्वर / नौकरानी रुक्मणी का पति / अन्य किरदार

अन्य कलाकार

  • प्रिया आहूजा राजदा — रीता श्रीवास्तव
  • दया शंकर पांडे — निरीक्षक चालू पांडेय (झूठ बोलोगे तो पड़ेंगे डंडे)
  • मयूर वकानी — सुन्दरलाल
  • अभिजीत संभाजी मोर — बका जोशी (सुन्दर का दोस्त)
  • असित कुमार मोदी — स्वयं
  • मोनिका भदोरिया — बावरी
  • तरुण उप्पल — पिंकू दीवान
  • दिनेश विश्नोई - आत्माराम भिङे का बेटा/सोनु का भाई

पूर्व कलाकार

  • भव्य गांधी — टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा / टप्पू
  • झील मेहता — सोनालिका / सोनू
  • जेनिफर मिस्त्री बंसीवल — रोशन कौर सोढ़ी
  • लाड़ सिंह मान — रोशन सिंह सोढ़ी
  • निर्मल सोनी — हंसराज हाथी
  • अनिल यादव — मटका राजा मोहनलाल
  • अश्विनी कुलकर्णी — रुक्मिणी
  • खुशबू तवड़े — बुलबुल

विशेष उपस्थिति

  • राजू खेर — श्री चन्द्रमनी
  • आनन्द अभयंकर — भाऊ काका
  • निगार खान — सोफिया
  • आसमा सिद्दीकी — कोयल
  • करन त्रिवेदी — विकी मल्होत्रा
  • यशपाल शर्मा — डॉन राणा
  • नेहल वाडोलिया
  • दीपेश भान — राहुल / वकील मोहन प्यारे
  • सिम्पल कौल — गुलाबो मोहन प्यारे
  • शीतल डिमरी — ललिता गोडबोले
  • मेहुल व्यास — रौनक
  • सचिन पारेख — अजय दीवान / संजय दीवान
  • राज प्रेमी — संग्राम सिंह राठोर
  • सोनिया शाह — रंभा
  • शिवाजी साटम — एसीपी प्रद्युमान
  • दयानन्द शेट्टी — दया
  • आदित्य श्रीवास्तव — अभिजीत
  • गौरव खन्ना — काविन
  • दिनेश फड्निस — फ्रेडी
  • हेतल यादव — वकील ज्वाला

निर्माण[संपादित करें]

इस धारावाहिक का निर्माण मुख्यतः गोरेगांव मुंबई में ही हुआ है। लेकिन इसके कुछ भाग गुजरात और दिल्ली में भी बनाए गए हैं। इसके अलावा विदेशों में लंदन, ब्रुसेल्स, पेरि‍स, हाँग काँग आदि जगह में भी जाकर इस का निर्माण किया गया है। शो के 1000 एपिसोड 6 नवम्बर 2012 को पूर्ण कर लिए। 2020 में 3000 एपिसोड पूरे कर लिए। आज भी यह सीरियल भारत के टॉप 5 शोज में एक रहता है।[कृपया उद्धरण जोड़ें]

विशेष उपस्थिति[संपादित करें]

मुख्यतः फिल्म के प्रचार के लिए इस धारावाहिक में कई बॉलीवुड कलाकार आ चुके हैं। शाहरुख खान, रोहित शेट्टी अपने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रचार के दौरान आए थे। जिसमें सभी गोकुलधाम वासियों को उनके घर को ले लेने का डर दिखा कर सभी को एक घर में लाया जाता है। तब उनको इस बात का पता चलता है।[4] वहीं सलमान खान अपने फिल्म रेड्डी के प्रचार हेतु आते हैं। जिसमें वह टप्पू द्वारा उनके कार पर खरोच हेतु गोकुलधाम में आते हैं। जहाँ उन्हें देख सभी लोग मिलने लगते हैं। साथ ही रितिक रोशन, सतीश कौशिक, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, प्राची देसाई, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि भी आयें हैं।

हीरे के चोरी के प्रकरण में सीआईडी भी इस धारावाहिक में आ जाते हैं। जिसके बाद वे सभी लोगों के घरों की तलाशी लेते हैं और अंत में जेठालाल के सुराग देने के बाद वह प्रकरण को समाप्त कर हीरा और हीरा चोर को खोज लेते हैं। इसमें शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, गौरव खन्ना और दिनेश फड्निस शामिल थे।

स्पिन-ऑफ[संपादित करें]

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पात्रों पर आधारित एक एनिमेटेड श्रृंखला, जिसका शीर्षक तारक मेहता का छोटा चश्मा है, का प्रसारण सोनी याय पर 19 अप्रैल 2021 से शुरू हुआ।[5] यह कार्टून श्रृंखला सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11:30 बजे चैनल पर प्रसारित होती है।[6]

पुरस्कार[संपादित करें]

यह सीरियल हर साल कई पुरस्कार जीतती है।

  • भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार
    • 2008 श्रेष्ठ अभिनेत्री - हास्य : दिशा वकानी
    • 2009 श्रेष्ठ अभिनेत्री - हास्य : दिशा वकानी
    • 2009 श्रेष्ठ धारावाहिक - हास्य
    • 2010 श्रेष्ठ धारावाहिक - हास्य
    • 2012 श्रेष्ठ अभिनेता - हास्य : भव्य गांधी
  • भारतीय टेली पुरस्कार- हास्य : शुभम सैनी(जींद आला सैनी)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • तारक मेहता

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "MUNMUN DUTTA OPENS UP ABOUT THE CONTROVERSY SURROUNDING TAARAK MEHTA KA OOLTAH CHASHMAH; COMES OUT IN SUPPORT OF GURCHARAN SINGH (SODHI)". मूल से 23 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2017.
  2. "गोकुलधाम में खुशी का जश्न, मिला नया आशियाना". आईबीएन लाइव. 28 मार्च 2012. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.
  3. "सुनैना फौजदार काफी स्टाइलिश है".
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2015.
  5. "'तारक मेहता काका छोटा चश्मा' कार्टून रिलीज की तारीख: यहां वह सब कुछ है जो आपको जानना आवश्यक है". रिपब्लिक वर्ल्ड. 25 मार्च 2021.
  6. https://twitter.com/SonyYAY/status/1374926512705609728?s=19

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • आधिकारिक जालस्थल
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर

गोकुलधाम का असली नाम क्या है?

तारक मेहता उर्फ ​​शैलेश लोढ़ा ने 2007 में प्रसिद्ध कॉमेडी शो, कॉमेडी सर्कस में एक प्रतियोगी के रूप में टेलीविजन पर शुरुआत की।

तारक मेहता के कितने बच्चे हैं?

बेटी नियती और बेटा ऋत्विक है।

टप्पू असलियत में किसका बेटा है?

यहां हम बात कर रहे हैं जेठालाल (दिलीप जोशी) और दया भाभी (दिशा वाकाणी) के बेटे टप्पू की।

पिंकू का असली नाम क्या है?

लेकिन हमने हाल ही में पिंकू उर्फ अजहर शेख रियल फैमिली को ढूंढ निकाला है। साथ ही इस मौके पर हमने अजहर से काफी सारी बातचीत भी की है।