विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

गंगा नील ब्रह्मपुत्र अमेजन

Solution : नील (Nile) नदी को सामान्यतः विश्व की सबसे लम्बी नदी माना जाता है। यह उत्तर की ओर बहने वाली उत्तर-पूर्वी अफ्रीका की एक प्रमुख नदी है। यह नदी 6,853 किमी. लम्बी है। दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी दूसरे और चीन की यांग्त्जे नदी तीसरे स्थान पर है जिनकी लम्बाई क्रमश:6400 किमी. और 6300 किमी. है।

आज के पोस्ट में जानेंगे दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी कौन सी है। जब देश में बड़ी नदी के बारे में बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गंगा नदी का नाम आता है। क्योंकि भारत की धार्मिक और सबसे बड़ी नदी में गिनी जाती है। गंगा का जिक्र वेदों और पुराणों में में तक देखने को मिलता है। ऐसे में आप समझ सकते है कि गंगा का इतिहास कितना पुराना है। हालाकि जब विश्व की सबसे बड़ी नदियों के बारे में चर्चा होती गंगा का नाम काफी पीछे रह जाता है। मतलब टॉप 10 लिस्ट में गंगा का नाम शामिल नहीं है यह क्यों नहीं है ये आपको इस पोस्ट में पता चल जायेगा।

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

किसी भी देश में पीने के पानी की आपूर्ति काफी हद तक देश में मौजूद नदियाँ करती है। जहां तक भारत की बात करे तो यहां नदी काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे न केवल पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। बल्कि इनसे लाखों किसान की जीविका चल रही है। सरकार भी इन नदी पर बाँध बनाकर फसलों की सिंचाईं के लिए किसानों की मदद कर रही है। आज का हमारा विषय विश्व की 10 सबसे बड़ी नदी के बारे में है। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते तो आज आपको इस पोस्ट में काफी जानकारी मिल जाएगी।

दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी

वैसे तो दुनिया में हजारों नदियाँ है जो किसी न किसी समुद्र से जुड़ी हुई हैं। बरसात का सारा पानी इन नदियों के द्वारा ही समुद्र में जाता है। हालाकि कुछ नदियों सूखे के कारण सूख गयी हैं जिनका अब कोई अस्तित्व नहीं रहा है। आज हम जिन नदी के बारे में बता रहे है उनमे काफी अधिक मात्रा में पानी है और इनकी गिनती वर्ल्ड बिगेस्ट रिवर के रूप में होती है।

1. नील नदी अफ्रीका

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

भले ही आप यह नाम पहली बार सुन रहे होंगे लेकिन अफ्रीका की नील नदी वर्ल्ड की सबसे लंबी नदी है। यह अफ्रीका के नार्थ ईस्ट देशों में बहती है। इसकी लंबाई 4132 मील यानी 6650 किलोमीटर है। इस नदी का उदगम स्थल अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से हुआ है। यह विक्टोरिया झील से निकलने के बाद अफ्रीका के पूर्वी भाग से होते हुए उत्तर में भूमध्य सागर में मिल जाती है।

2. अमेज़न साउथ अमेरिका

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

अगर आप देश दुनिया के बारे में जानकारी रखते होंगे तो आपने अमेज़न का नाम जरुर सुना होगा। हम अमेज़न वेबसाइट की नहीं नदी की बात करे है। बता दे कि दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स साईट अमेज़न का नाम इसी नदी के ऊपर रखा गया है। साउथ अमेरिका में बहने वाली इस नदी की लंबाई 6400 किलोमीटर है। वहीं अगर इसकी चौड़ाई की बात करे तो बारिश के दिनों में यह 190 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है। इस तरह यह दुनिया की सबसे चौड़ी नदी मानी जाती है।

3. यांगत्जी नदी चीन

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

चीन में बहने वाली यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी है जिसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है। बता दे यह चीन के घने आबादी वाले शहर वुहान शहर से होकर गुजरती है। चीन की सरकार ने इस नदी पर वुहान के दो हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए मेट्रो लाइन भी शुरू कर दी है। चीन में इस नदी को चेन जियांग के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी तिब्बत के पठार से निकलकर पूर्वी चीन में सागर में मिल जाती है।

4. मिसिसिपी मिसौरी यूनाइटेड स्टेट्स

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

यह अमेरिका की सबसे बड़ी रिवर हैं जिसकी लंबाई 6275 किलोमीटर है। मिसिसिपी नदी की सहायक रिवर मिसौरी है इसलिए इसे मिसिसिपी मिसौरी के नाम से जाना जाता है। हालाकि इस नदी को बड़ा बनाने में जेफरसन रिवर का भी अहम रोल है। जो मिसौरी की सहायक रिवर है मिसिसिपी नदी स्त्रोत इटास्का झील को माना जाता है।

5. येनिस अंगारा सेलेंगा रिवर रूस और मंगोलिया

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

जैसा कि इसके नाम से प्रतीत हो रहा है कि यह तीन नदियों का समागम है। इस रिवर की लंबाई 5539 किलोमीटर है जो कि मुख्यता रूस के कई भागो में बहती है। इस नदी का उदगम स्थान मंगोलिया के मध्य में है यह मंगोलिया के मध्य भाग से बहती हुई रूस में पहुंचती है और रूस के कई भागों से होती हुई आर्कटिक महासागर में समाहित हो जाती है।

6. यलो नदी चीन

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

यह एशिया के मध्य और दक्षिण की प्रमुख नदी है जिसकी लम्बाई 5464 किलोमीटर है। बता दे कि इसे विश्व की सबसे गहरी नदी माना जाता है। इसका उद्गम स्थान चीन में होता है यह चीन के तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से शुरू होती है। चुकीं यह चीन, पूर्वी भारत, बांग्लादेश से होकर गुजरती है ऐसे में इसके हर देश में अलग अलग नाम हैं। यह चीन से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

7. ओब इरटिस नदी रूस और कज़ाख़िस्तान

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

ये नदी रूस और कज़ाख़िस्तान में बहती है जिसकी लंबाई 5410 किलोमीटर है। इसका उदगम स्थान रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी दक्षिण पश्चिम में बिया नदी और कुतुन नदी के संगम से माना जाता है। रूस से शुरू होने वाली यह नदी कज़ाख़िस्तान में भी बहती है। यह तीसरी सबसे महान साइबेरियाई रिवर मानी जाती है।

8. पराना साउथ अमेरिका

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

यह नदी साउथ अमेरिका में बहती है जिसका नाम पराना रखा गया है पराना नाम का अर्थ समुद्र जैसी विशाल होना है। साउथ अमेरिका में यह अमेज़न के बाद दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 4880 किलोमीटर है यह ब्राजील, पैराग्वे, अर्जेंटीना से बहते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।

9. कांगो नदी अफ्रीका

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

इस नदी को जेयरे के नाम से भी जाना जाता है। यह अफ्रीका की प्रमुख नदी है जिसकी लंबाई 4700 किलोमीटर है। अफ्रीका की नील के बाद यह अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। यह नदी अपने मुहाने पर 7 मील चौड़ी होकर समुद्र में जाकर मिलती है इस नदी से काफी मात्रा में कीचड़ समुद्र में जाकर गिरता है।

10. अमूर अर्गुन नदी रूस और चीन

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? - vishv kee sabase lambee nadee kaun see hai?

इसे मुख्यता अमूर नदी के नाम से जाना जाता है जिसकी लंबाई 4444 किलोमीटर है। चूँकि यह रूस और चीन की सीमा पर भी बहती है ऐसे में यह नदी चीन और रूस के बीच जमीन के लिए हुई झड़प में अहम भूमिका अदा करती है। यह झड़पें 17वीं शताब्दी में आरंभ हुईं और 20वीं शताब्दी तक चली थी। इस नदी का उद्गम स्थान पश्चिमी मंचूरिया की पहाड़ियों में शिल्का नदी और अर्गुन नदी के मिलाप से 303 मीटर की ऊंचाई पर माना जाता है।

तो अब आप जान गए होंगे दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी कौन सी है। भले की लंबाई के मामले में नील नदी का नाम प्रथम स्थान है लेकिन यदि पानी की मात्रा को देखा जाए तो अमेज़न काफी विशाल नदी है। यह बारिश के समय 190 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितनी विशाल नदी है। भारत की सबसे बड़ी नदी के बारे में बात करे तो हम सभी जानते है यहां गंगा का नाम सबसे पहले आता है। जिसकी लंबाई 2525 किलोमीटर है यह हिंदुओं के लिए धार्मिक नदी भी है।

ये भी पढ़े –

  • भारत के 10 सबसे अमीर आदमी
  • उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए यहाँ जानिए
  • दुनिया का सबसे बड़ा बैंक कौनसा है

  • TAGS
  • River

Share

WhatsApp

Twitter

Telegram

Facebook

Pinterest

Linkedin

Email

MakeHindi

https://www.makehindi.com

MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

विश्व की विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

1. नील नदी, अफ्रीका- यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है. यह विश्व की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी कि 4132 मील है.

दुनिया की सबसे लंबी और चौड़ी नदी कौन सी है?

जानकारी के लिए बता दें अफ्रीका के नार्थ ईस्ट में दुनिया की सबसे लम्बी और चौड़ी नदी बहती है जिसे नील नदी के नाम से जाना जाता है। नील नदी की लम्बाई करीब 6695 किलोमीटर है। नील नदी दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा रेगिस्तान को पार करते हुए उत्तर में भू-मध्य सागर में समाहित हो जाती है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

नील नदी अफ्रीका: नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है. इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है. अमेजन नदी: लंबाई के मामले में यह विश्व की दूसरी सबसे लंबी और बड़ी नदी है. अमेजन की लंबाई 6400 किलोमीटर है.

पूरे देश में सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदी (top 10 longest river in the world).