विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम क्या है? - vishv svaasthy divas ka theem kya hai?

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार करना है। हमारी तो सदियों से धारणा रही है कि 'पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया' तथा 'जान है तो जहान है'।

स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखना है।

प्रत्येक वर्ष इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जो आंकड़ों के अनुसार वर्ष विशेष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विषयों के आधार पर होती है। पूरे विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022, 7 अप्रैल को मनाया जाएगा।

वर्ल्‍ड हेल्‍थ डे 2022 थीम -

इस समय समूची दुनिया कोरोना वायरस, प्रदूषण और कई खतरनाक बीमारियों से जूझ रही हैं। ऐसे में अपनी सेहत के प्रति जागरूक होना और भी अधिक जरूरी है। इस बार वर्ल्‍ड हेल्‍थ डे की थीम 'हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य है।' महामारी, प्रदूषण, कैंसर और अस्थमा, जैसी बीमारियों के बीच वर्ल्‍ड हेल्‍थ डे 2022 के मौके पर WHO मानव और पूरी पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए पूरा ध्यान केंद्रित करेगा।

WHO के अनुसार दुनियाभर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरण से जुड़े कारणों की वजह से होती है, जिन्‍हें कोशिश कर टाला जा सकता है। जिसमें जलवायु संकट सबसे बड़ा कारण है।

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलWorld Health Day 2022: अपनों की सेहत बनाए रखने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भेजें ये सदेंश

World Health Day 2022 Quotes And Messages: दुनियाभर में हर साल 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने के पीछे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य  होता है। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'हमारा स्वास्थ्य (Our Planet, Our Health)' है। बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल को हुई थी। ऐसे में डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद साल 1950 को पहली बार डब्ल्यूएचओ से जुड़े सभी देशों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया था। आज के दिन लोग एक दूसरे को स्वास्थ्य का महत्व समझाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ डे से जुड़े शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी अपने दोस्तों और परिवार के लोगों की अच्छी सेहत की कामना करते हुए उन्हें भेज सकते हैं ये सेहत से जुड़े मोटिवेशनल मैसेज।  

WHO ने दी चेतावनी, बीए.2 से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है Corona virus XE Variant

विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम क्या है? - vishv svaasthy divas ka theem kya hai?

वर्ल्ड हेल्थ डे से जुड़े मोटिवेशनल मैसेज-

-जो नहीं रखते अपने स्वास्थ्य का ध्यान,
वे सदा होते है रोगों से परेशान।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं।

-जीवन है बड़ा अनमोल, जिसमें स्वास्थ्य का है सबसे बड़ा रोल। 
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं।

-जिंदगी को रखना हो खुशहाल,
तो रखे स्वस्थ का ख्याल।
Happy World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम क्या है? - vishv svaasthy divas ka theem kya hai?

-यदि करते हैं अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान,
यही है आपके जीवन से रोगों का निदान।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई

-बीमारी से हर काम बन जाता है दुर्गम, 
आओ विश्व स्वास्थ्य दिवस से जीवन बनाए सुगम। 

-जन जन की यही है पुकार,
सबको मिले सही समय पर सही उपचार।
Happy World Health day

-खुद को स्वस्थ-निरोग बनाओ,
योग और व्यायाम अपनाओ।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम क्या है? - vishv svaasthy divas ka theem kya hai?

-यदि रखते हैं अपने स्वास्थ्य का ध्यान, 
तो यही है आपको रोगों का निदान। 

-सबसे पहले रखो अपने शरीर का ध्यान,
फिर करो और सारे काम।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं

Vishwa Swasthya Diwas 2022: वर्ष 1950 से ही प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थापना दिवस को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2022 में 07 अप्रैल को बृहस्पतिवार के दिन 72वां हेल्थ डे और डब्लूएचओ का 74वां फाउंडेशन डे मनाया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने की संकल्पना सर्वप्रथम वर्ष 1948 में पहली स्वास्थ्य सभा में की गई थी और इसे वर्ष 1950 से मनाना शुरू किया गया था। आज देश और दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के चलते आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की ख़ास आवश्यकता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम क्या है? - vishv svaasthy divas ka theem kya hai?
Vishwa Swasthya Diwas – 07 April
विश्व स्वास्थ्य दिवस की जानकारी:
नामविश्व स्वास्थ्य दिवस
संस्था का नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ)
तारीख़ (डेट) 07 अप्रैल (वार्षिक)
पहली बार 07 अप्रैल 1950
थीम 2022 आवर प्लेनेट, आवर हेल्थ
वेबसाइट http://www.who.int/

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस दिवस कब मनाया जाता है?
    • वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है?
    • विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम (World Health Day Theme)
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्‍या है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) की स्‍थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष पर मनाया जाता है, WHO की स्थापना 07 अप्रैल 1948 को हुई थी।

वर्ल्ड हेल्थ डे पहली बार वर्ष 1950 में मनाया गया जिसका उद्देश्य दुनियाभर के देशों को एक साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के मु्द्दे पर जगरूकता फैलाना है।

कैसे मनाया जाता है स्वास्थ्य दिवस:
इस ख़ास अवसर पर विश्व भर के सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य संगठन, संस्‍थाएं और एनजीओ (NGOs) द्वारा कई Health Programs तथा फ्री हेल्‍थ चेकअप कैंप (Health Checkup Camps) और आखों के चेकअप का आयोजन किया जाता है।

साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कई भाषण, नुक्‍कड़ नाटक, और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़े: आयुष्मान भारत हेल्थ आईडी कार्ड कैसे बनाएं?

वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है?

07 अप्रैल 1948 को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना के 2 वर्ष बाद से ही इसके फाउंडेशन डे को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) दुनियाभर के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों और समस्यों की ओर लोगों का ध्‍यान केन्द्रित करने और इसके प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

साथ ही दुनियाभर में पोलियो, टीबी, एड्स, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप, नेत्रहीनता, दिल की बीमारी, मलेरिया और आज के कोरोना वायरस आदि जैसी भयंकर बिमारियों की रोकथाम करना तथा इनके इलाज की समुचित व्यवस्था करना और इनके बारे जन-जागरूकता फैलाना भी WHO और स्वास्थ्य दिवस के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं।

WHO द्वारा अब तक कई कार्यक्रम चलाए गए है जिसमें इन्हें काफी ज्यादा सफलता हासिल हुई जैसे: पोलियो। जी हाँ साल 1995 में यह अन्तराष्ट्रीय दिवस वैश्विक पोलियो उन्मूलन विषय (Theme) के साथ मनाया गया था, जिसके बाद इस बीमारी से भारत समेत कई अन्य देश मुक्त हो चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम (World Health Day Theme)

World Health Day की शुरूआत से ही इसे एक ख़ास Theme (विषय) के साथ मनाया जाता है, साल 1950 में पहले विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये” रखी गई थी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य‘ (Our Planet, Our Health) है। इस थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह और उस पर रहने वाले मनुष्यों की भलाई की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है।

पिछली साल वर्ल्ड हेल्थ डे 2021 की थीम ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण‘ (Building a fairer, healthier world) थी। तो वहीं वर्ष 2020 का विषय ‘नर्सों और दाइयों का समर्थन’ (Support nurses and midwives) रखा गया था।

वर्ल्ड हेल्थ डे की अब तक की थीम:
सालथीम (विषय)
1950 अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये
1951 आपके और विश्व के बच्चों के लिये स्वास्थ्य
1952 स्वस्थ माहौल स्वस्थ लोगों को बनाता है
1953 स्वास्थ्य ही धन है
1954 नर्स: स्वास्थ्य की अगुआ है
1955 स्वच्छ जल मतलब बेहतर स्वास्थ्य
1956 बीमारी लिये हुए कीट-पतंगों को खत्म करो
1957 सभी के लिये भोजन
1958 स्वास्थ्य प्रगति के 10 वर्ष
1959 आज की दुनिया में मानसिक बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य है
1960 मलेरिया उन्मूलन- विश्व के लिये चुनौती
1961 दुर्घटना और उनका बचाव
1962 दृष्टी को बचाए रखो- अंधेपन से बचाना
1963 भूख = लाखों की बीमारी
1964 ’टीबी के लिये कोई युद्धविराम नहीं
1965 बड़ी माता- लगातार चौकन्ना रहें
1966 पुरुष और उसका शहर
1967 स्वास्थ्य में सहयोगी
1968 कल की दुनिया में स्वास्थ्य
1969 स्वास्थ्य, मजदूरी और उत्पादकता
1970 कैंसर की पूर्व पहचान जीवन को बचाता है
1971 मधुमेह के बावजूद एक पूरा जीवन
1972 आपका दिल आपका स्वास्थ्य है
1973 घर से स्वास्थ्य की शुरुआत होती है
1974 तंददुरुस्त विश्व के लिये बेहतर भोजन
1975 बड़ी माता: दुबारा वापसी गुंजाईश नहीं
1976 पूर्व ज्ञान अँधेपन से बचाता है
1977 अपने बच्चों का प्रतिरक्षण और बचाव करें
1978 उच्च रक्तचाप से नीचे
1979 एक स्वस्थ बच्चा: एक सुनिश्चित भविष्य
1980 धुम्रपान और स्वास्थ्य: चुनाव आपका है
1981 वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य
1982 वर्षों में जीवन जोड़े
1983 वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य: गिनती शुरु हो चुकी है
1984 बच्चों का स्वास्थ्य: कल का धन
1985 स्वस्थ युवा- हमारे बेहतरीन संसाधन
1986 स्वस्थ जीना: हरेक विजेता है
1987 प्रतिरक्षण: हर बच्चे के लिये एक मौका
1988 सभी के स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिये सभी
1989 चलिये स्वास्थ्य के बारे में बात करें
1990 हमारा ग्रह हमारी धरती: सोचें वैश्विक, कार्य स्थानीय
1991 क्या आपदा आक्रमण करेगा, तैयार रहें
1992 दिल की धड़कन: स्वास्थ्य की लय
1993 ध्यान से जीवन को सँभालें: हिंसा और उपेक्षा से बचाएँ
1994 एक स्वस्थ जीवन के लिये मौखिक स्वास्थय
1995 वैश्विक पोलियो उन्मूलन
1996 बेहतर जीवन के लिये स्वस्थ शहर
1997 आने वाला संक्रामक रोग
1998 सुरक्षित मातृत्व
1999 सक्रिय बुढ़ापा अंतर पैदा कर सकता है
2000 सुरक्षित खून की शुरुआत मुझसे हुई
2001 मानसिक स्वास्थ्य: बहिष्करण रोकें, उपचार की हिम्मत करें
2002 स्वास्थ के लिये चलें
2003 जीवन के भविष्य को आकार दें: बच्चों के लिये स्वस्थ पर्यावरण
2004 सड़क सुरक्षा
2005 हरेक माँ और बच्चों की गिनती
2006 स्वास्थ्य के लिये एक साथ काम करें
2007 अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा
2008 जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य को बचाना
2009 जीवन बचाएँ, आपात स्थिति में सुरक्षित अस्पताल बनाएँ
2010 शहरीकरण और स्वास्थ्य: शहर को सेहतमंद बनाएँ
2011 सूक्ष्मजीवों विरोधी रोक: आज कोई क्रिया नहीं, कल कोई उपचार नहीं
2012 अच्छा स्वास्थ्य जीवन में और समय जोड़ देते हैं
2013 स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप
2014 वेक्टर से जन्म लेने वाली बीमारी
2015 खाद्य सुरक्षा:- 5 समाधानों के साथ:
1: हमेशा सफाई रखें,
2: पके और कच्चे खाने को अलग रखें,
3: खाने को अच्छे से पकायें,
4: खाने को सुरक्षित तापमान पर रखें,
5: सुरक्षित पानी और कच्चे सामानों का इस्तेमाल करें
2016 मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना
2017 डिप्प्रेशन: चलो बात करते हैं
2018 यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: हर कोई, हर जगह
2019 सर्वत्र स्वास्थ्य सुरक्षा (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज)
2020 नर्सों और दाइयों का समर्थन
2021 एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण
2022 हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्‍या है?

WHO की फुल फॉर्म या पूरा नाम ‘World Health Organization‘ (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) है, जिसे हिंदी में विश्व स्वास्थ्य संगठन कहते है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ की एक एजेंसी है जो स्वास्थ्य संबंधित मामलों पर नजर रखती है। इसकी स्‍थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी। डब्ल्यू.एच.ओ (WHO) का मुख्‍यालय (Headquarters) जेनेवा, स्वीटजरलैंड में है। इस समय दुनिया भर के कुल 194 देश इसके सदस्‍य हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उनके निवारण में मदद करते हुए स्वास्थ्य स्‍तर को ऊपर उठाना है।

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇