भौतिक विज्ञान का अर्थ एवं प्रकृति - bhautik vigyaan ka arth evan prakrti

भौतिक विज्ञान का अर्थ एवं प्रकृति - bhautik vigyaan ka arth evan prakrti
भौतिक विज्ञान क्या है, भौतिक विज्ञान की प्रकृति, bhautik vigyaan ki prkarati

भौतिकी एक परिचय

भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत द्रव्य, उर्जा एवं इनकी पारस्परिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

भौतिकी के विस्तार के समक्ष यह परिभाषा बहुत ही सतही जान पड़ती है। भौतिकी विज्ञान का वह क्षेत्र है जो एक सूक्ष्म परमाणु से लेकर संपूर्ण ब्रह्माण्ड में होने वाले परिवर्तन, क्रियाओं-प्रतिक्रियाओं का अध्ययन करता है। जीव विज्ञान का विस्तार मात्र पृथ्वी तक है क्योंकि उपलब्ध जानकारियों के अनुसार जीवन अभी तक मात्र पृथ्वी में ही है परंतु भौतिकी का विस्तार संपूर्ण ब्रह्माण्ड तक है।

भौतिकी ही वह क्षेत्र है जिसके अंतर्गत हम पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल, उसके चुम्बकत्व उसकी घूर्णन आदि का अध्ययन करते हैं। हमारी अंतरिक्ष तक पहुँचने की सफल कोशिश भौतिकविदों के कारण ही संभव हो सकी है। आईंस्टाईन, न्यूटन आदि वे महान भौतिकशास्त्र है जिनके खोजों और सिद्धान्तों के कारण हम हमारे आस-पास की वस्तुओं को जान पाने में सक्षम हुए।

हमारे आस-पास घटित होने वाली समस्त दैनिक जीवन की सामान्य घटनाएँ जिन पर हम सामान्य तौर पर ध्यान भी नहीं देते जैसे- चलती बस से कूदने पर हमार गिर जाना, दर्पण पर हमारा प्रतिबिंब नजर आना, एक बॉल के टकराने पर दूसरे स्थिर बॉल का भी गतिशील हो जाना, पेड़ से टूटे फल का हवा में तैरते रहने के बजाय नीचे ही गिरना, जहाज का पानी में तैरना, हवाई जहाज का हवा में उड़ना, गिलास में रखी हमारी चाय का थोड़ी देर बाद ठंडा हो जाना और न जाने कितनी सारी घटनाएँ जिनके बारे में हम सोचते ही नहीं भौतिकी उन घटनाओं के पीछे छुपे कारणों का अध्ययन करता है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भौतिकी का हमारे दैनिक जीवन में कितना महत्वपूर्ण योगदान है।

भौतिकी के कारण ही हम रात्रि में भी प्रकाश में रह पाते हैं, भौतिकी के कारण ही हमारे पास संचार के उन्नत साधन उपलब्ध हैं, भौतिकी के कारण ही हम कम्प्यूटर एवं टीवी का आनंद ले पाते है और अनेक ऐसी चीजें हैं जिनको हम भौतिकी के अभाव में कल्पना भी नहीं कर सकते।

भौतिकी के इस विस्तृत क्षेत्र के अध्ययन के लिए इसे शाखाओं में बाँटना अत्यंत आवश्यक था अथवा इतना वृहद अध्ययन अत्यंत मुश्किल हो जाता है। भौतिकी की परंपरागत शाखाओं के अंतर्गत प्रकाश की तरंग प्रकृति, उर्जा, यांत्रिकी, ध्वनि आदि का अध्ययन किया जाता है जबकि इसकी नयी शाखाओं के अंतर्गत प्रकाश की कण प्रकृति, क्वांटम भौतिकी आदि का अध्ययन किया जाता है। भौतिकी से जुड़ी कुछ शाखाएँ एवं उनके अंतर्गत किये जाने वाले अध्ययनों की सूची अगले पृष्ठ पर दी गई है जो विज्ञान की इस शाखा के विस्तार को समझने में आपकी सहायता करेंगे।

भौतिकी से जुड़ी विभिन्न शाखाएँ

क्रमांक शाखा का नाम अंग्रेजी नाम शाखा के अंतर्गत किया जाने वाला अध्ययन

1. भू-भौतिकी: पदार्थ और उर्जा के ऐसे गुणों का विवेचन जिसके कारण पृथ्वी के धरातल में परिवर्तन

2. द्रवगति-विज्ञान: द्रव की गति एवं उसमें उत्पन्न बल का अध्ययन

3. जलसर्वेक्षण: पृथ्वी के जल का वैज्ञानिक विवरण

4. हाइड्रोपोनिक्स: जल द्वारा आवाज का पता लगाने की क्रिया

5. वैमानिकी: विमान चालन का विवेचन

6. वायुगतिकी: वायुमण्डलीय गति के नियमों का अध्ययन, गुरूत्वाकर्षण बल एवं यांत्रिक बलों के प्रभावों के परिपेक्ष्य में

7. खगोल विज्ञान: ग्रहों के आकार उनकी गति उनकी अवस्थिति एवं अन्य बातों का अध्ययन

8. स्वर विज्ञान: उच्चिरत आवाज को स्वराघात के अनुसार विन्यस्त करने का विवेचन

9. अंतरिक्षयानिकी: अंतरिक्ष यात्रा संबंधी विभिन्न विषयों का अध्ययन

10. खगोल भौतिकी: इसका संबंध तारों के भौतिक स्वरूप और बनावट से है।

11. प्राक्षेपिकी: प्रक्षेपक अस्त्रों के वायुमण्डल या अंतरिक्ष में प्रक्षेपण का विवेचन

12. उर्ध्वतापमापी: एक ऐसा उपकरण है जिसकी सहायता से सीधी खड़ी दूरी कुछ एक सेंटीमीटरों में मापी जाती है।

13. रवा संरचना: विज्ञान रवाकरण की क्रिया, रवा की संरचना और उसके गुणां का अध्ययन

14. समय मापी: विज्ञान समय का मापन एवं घड़ी निर्माण का अध्ययन

15. माप विज्ञान: माप एवं तौल का अध्ययन भौतिकी एक परिचय क्रमांक शाखा का नाम अंग्रेजी नाम शाखा के अंतर्गत किया जाने वाला अध्ययन

16. वर्णपटदर्शी: वर्ण पट का व्यवहारिक अर्थ वर्ण पट का उद्दीपन, इसका दृश्यमान एवं फोटाग्रापिफक अवलोकन और इसके तरंगदैर्ध्य का अध्ययन

17. घर्षण विज्ञान: घर्षण बल एवं इससे उत्पन्न प्रभावां का अध्ययन

18. वैद्युतस्थैतिकी: स्थिर विद्युत का विज्ञान

19. विद्युत का चुम्बकीय: विद्युत द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय प्रभाव क्षेत्र का अध्ययन

20. नाभिकीय भौतिकी: रेडियोएक्टिव तत्वों का अध्ययन

21. यांत्रिकी गति: गति के कारकों, एवं बल, त्वरण, कार्य आदि का अध्ययन

22. प्रकाशमिति: प्रकाश की तरंग प्रकृति एवं इससे होने वाली विभिन्न घटनाओं का का अध्ययन

FAQ

भौतिकी कितने प्रकार के होते हैं?

भौतिक विज्ञान की शाखाएँ :

यांत्रिकी ( Mechanics)

ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)

प्रकाशिकी ( Optics)

दोलन तथा तरंग Oscillation and Waves.

विद्युत गतिकी (Electrodynamics)

नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics)

क्वांटम मैकेनिक्स (Quantum mechanics)

भौतिक के पिता कौन है?

सर आइजैक न्यूटन को भौतिक विज्ञान के जनक कहा जाता है, हालांकि भौतिक के पिताशीर्षक केवल आप एक इंसान को नहीं दे सकते हैं, इनके अलावा गैलीलियो गैलीली और अल्बर्ट आइंस्टीन को भी इसके जनक के रूप में देखा जाता है.

भौतिकी की सबसे पुरानी शाखा क्या है?

चिरसम्मत भौतिकी (क्लासिकल फिजिक्स) भौतिक विज्ञान की वह शाखा है जिसमें द्रव्य और ऊर्जा दो अलग अवधारणाएं हैं। प्रारम्भिक रूप से यह न्यूटन के गति के नियम व मैक्सवेल के विद्युतचुम्बकीय विकिरण सिद्धान्त पर आधारित है।

फिजिक्स को कितने भागों में बांटा गया है?

भौतिकी प्राकृतिक विज्ञान की वह शाखा है जिसमें गति, गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष, ऊर्जा, समय आदि से संबंधित चीजों का अध्ययन किया जाता है. मुख्य तौर पर इसकी दो शाखाएं है परन्तु इसको उपशाखाओं में भी विभाजित किया गया है.

भौतिक विज्ञान की प्रकृति क्या है?

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

आधुनिक भौतिकी के पिता कौन है?

गैलीलियो गैलिली

भौतिक विज्ञान का उद्देश्य क्या है?

भौतिक विज्ञान के अध्ययन से बच्चों में सामाजिकता के गुणों के विकास का लक्ष्य होना चाहिए। कि दिन प्रतिदिन काम आने वाली वैज्ञानिक जानकारी का व्यवहारिक रूप मे उपयोग में ला सकें। चाहिए ताकि समाज को आगे ले जा सके। सामाजिक उन्नति में विज्ञान के अविष्कारों का कितना हाथ रहा है यह समझने का प्रयत्न करना चाहिए।

भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से क्या संबंध है?

भौतिकी के आविष्कार खगोलीय दूरदर्शी का उपयोग सौरमण्डल के ग्रहों व अन्य भारी पिण्डों का अध्ययन करने में किया जाता है। (4) अन्य विज्ञानों में-भौतिक विधियों व नियमों का विभिन्न विज्ञानों, जैसे- जैवभौतिकी, भूगर्भशास्त्र, मौसम विज्ञान, भूकम्प विज्ञान, समुद्र विज्ञान आदि के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान है।

दोस्तों हमें कमेन्ट के ज़रिए बतायें कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, यदि अच्छा लगा हो तो आप इसे सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें| यदि इससे सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेन्ट करके हमसे पूंछ सकते है धन्यबाद !


भौतिक विज्ञान की प्रकृति क्या है?

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान का क्या अर्थ है?

भौतिक विज्ञान की परिभाषा विज्ञान की वह शाखा जिसमें प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के भौतिक गुणों और विभिन्न प्राकृतिक ऊर्जाओं का सुव्यवस्थित अध्ययन किया जाता है। उसे भौतिक विज्ञान कहते है। विज्ञान की वह शाखा जिसमें प्रकृति तथा प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या की जाती है, उसे भौतिक विज्ञान कहते है।

भौतिक शब्द क्या है इसका अर्थ लिखिए?

- 1. शरीर संबंधी; पार्थिव 2. सांसारिक; लौकिक 3. पाँचों भूत से बना हुआ।

भौतिक विज्ञान शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

भौतिकी (Physics) शब्द ग्रीक भाषा फ्यूसिका (Phusika) से लिया गया है जिसका अर्थ है प्रक्रति. इसमें प्रक्रति और दर्शनों का अध्ययन किया जाता है. परन्तु भौतिकी की आधुनिक परिभाषा में उर्जा और पदार्थ ओर उनके बीच के संबंधों का अध्यन किया जाता है. आपको बता दें कि न्यूटन और आइंस्टाइन को भौतिकी का जनक माना जाता है.