खाली पेट अलसी खाने के नुकसान - khaalee pet alasee khaane ke nukasaan

अलसी के बीज (Flax Seeds) का सुबह खाली पेट सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट अलसी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट अलसी खाने के फायदे और नुकसान (Khali Pet Alsi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

खाली पेट अलसी खाने के फायदे

- सुबह खाली पेट अलसी का सेवन बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं, साथ ही टूटना भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करने से पीरियड्स संबंधी परेशानियां दूर होती है।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि अलसी में एंटीकैंसर गुण पाये जाते हैं, जो प्रोस्टेट कैंसर और बेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- अलसी के बीज का सुबह खाली पेट सेवन करने से मोटापा (Obesity) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा आसानी से कम होता है।

- सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

- अलसी का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है। क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है, साथ ही लिवर संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या हैं, उनके लिए सुबह खाली पेट अलसी के बीज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में एंटी इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान

- जिन लोगों को पहले से कब्ज (Constipation) की शिकायत है, उनको सुबह खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

- दस्त (Diarrhea) से पीड़ित लोगों को सुबह खाली पेट अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दस्त की शिकायत और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान - khaalee pet alasee khaane ke nukasaan

Flax Seeds Benefits And Side Effects: अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हार्ट, स्किन, बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ अलसी के बीज खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। आयुर्वेद में अलसी के बीज को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अलसी के बीज में मौजूद पोषक तत्व आंख की रोशनी बढ़ाने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कई लोग सुबह के समय खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करते हैं। अलसी के बीज सेहत के लिए जितने फायदेमंद होते हैं, इनका गलत तरीके से सेवन करना उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट अलसी के बीज खाने के फायदे और नुकसान।

अलसी के बीज में पोषक तत्वों की मात्रा- Flax Seeds Nutritional Value

अलसी के बीज में शरीर के लिए फायदेमंद हेल्दी फैट, कार्ब्स और डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीज में ये पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं-

  • हेल्दी फैट
  • सोडियम
  • पोटैशियम
  • मैग्नीशियम
  • कार्बोहाइड्रेट
  • डाइटरी फाइबर
  • प्रोटीन
  • कैल्शियम 
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड
  • विटामिन बी-1
  • विटामिन बी-6
  • आयरन
  • कॉपर

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान - khaalee pet alasee khaane ke nukasaan

खाली पेट अलसी के बीज खाने के फायदे- Flax Seeds on Empty Stomach Benefits in Hindi

सुबह खाली पेट अलसी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खाली पेट अलसी खाने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खाली पेट अलसी खाने के फायदे इस तरह से हैं-

1. पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है।

2. प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सुबह खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है।

3. वजन कम करने के लिए खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

4. लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

5. बालों को मजबूत और टूटने से बचाने के लिए खाली पेट अलसी के बीज खाना फायदेमंद माना जाता है।

6. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद होता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

7. स्किन की झुर्रियों, फाइन लाइन्स और कील-मुहांसों को दूर करने के लिए भी खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

खाली पेट अलसी खाने के नुकसान- Flax Seeds Side Effects on Empty Stomach

खाली पेट अलसी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सुबह खाली पेट अलसी खाने से सेहत को ये नुकसान हो सकते हैं-

1. कब्ज और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या में खाली पेट अलसी नहीं खाना चाहिए।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट अलसी खाना नुकसानदायक होता है।

3. ऐसे लोग जिन्हें डायरिया है उनके लिए भी सुबह खाली पेट अलसी खाना बहुत नुकसानदायक होता है।

4. सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में अलसी खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

5. खाली पेट अधिक मात्रा में अलसी खाने से आंत में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है अलसी के बीज, जानें ब्लड शुगर कम करने के लिए कैसे करें सेवन

ऊपर बताई गयी समस्याओं में खाली पेट अलसी खाने से बचना चाहिए। किसी बीमारी या समस्या में अलसी के बीज का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसे लोग जो किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

सुबह खाली पेट अलसी खाने से क्या होता है?

क्योंकि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। - अलसी का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिलती है। क्योंकि सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है, साथ ही लिवर संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

अलसी खाने का सही समय क्या है?

अलसी खाने का सही समय क्या है-Best Time to Eat Flax Seeds in Hindi. डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि वैसे तो अलसी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो रात को भी सोते समय अलसी के बीज खा सकते हैं।

अलसी को भिगोकर खाने से क्या होता है?

भीगी हुई अलसी खाने से त्वचा में कसाव आने के साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी मदद मिल सकती है। अलसी के बीजों को आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत होते हैं। साथ ही इसमें आपकी शरीर के लिए आवश्यक कई विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं।

अलसी के दुष्प्रभाव क्या हैं?

पेट खराब हो सकता है यदि बड़ी मात्रा में सेवन किया जाता है, तो इससे दस्त और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम भी हो सकता है। आंतों की स्थिति से पीड़ित लोगों को अलसी के सेवन से बचना चाहिए। जब सीमित मात्रा में सेवन किया जाता है, तो यह कब्ज को रोकता है और नियमित और स्वस्थ मल त्याग सुनिश्चित करता है।