शुद्ध और अशुद्ध क्या होता है? - shuddh aur ashuddh kya hota hai?

शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ में क्या अंतर है

शुद्ध पदार्थ अशुद्ध पदार्थ
1. इसमें एक ही प्रकार के कण उपस्थित2. इसका एक निश्चित द्रवणाँक तथा कवथनॉक होता है

3. यह प्रकृति में समांगी है।

4. इसका एक विशेष रंग होता है

1. इसमें एक से अधिक किस्म के कण होते हैं विद्यमान होते हैं2. इसका कोई निश्चित द्रवणाँक तथा कवथनाँक होता है

3. इसका प्रकृति में समांगी होना कोई आवश्यक नहीं

4. इसका कोई विशेष रंग नहीं होता है।

शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ से संबंधित जानकारी

शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ से संबंधित जानकारी विज्ञान विषय में पढ़ाई जाती है अगर आप भी विद्यार्थी हैं तो आपको शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ से संबंधित जानकारी होनी चाहिए और अगर आप शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ से संबंधित जानकारी ढूढ़ रहे तो आपको इस पोस्ट में शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ से संबंधित जानकारी  प्रश्न उत्तरों में दी गई हैं  .इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी महत्वपूर्ण है .

प्रश्न 1. शुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं ?
उत्तर.वह पदार्थ जिस में विद्यमान सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हों, उसे शुद्ध पदार्थ कहते हैं।
प्रश्न 2. कोई शुद्ध पदार्थ कितने प्रकार के कणों से बनता है ?
उत्तर. एक ही प्रकार के कणों से।
प्रश्न 3. मिश्रण किस से बनता है?
उत्तर.मिश्रण एक या एक से अधिक शुद्ध तत्वों या यौगिकों के मिलने से बनता है।
प्रश्न 4. जल में घुले नमक (NaCI) को किस विधि से अवयवों में पृथक् कर सकते हैं?
उत्तर.आसवन विधि से।।
प्रश्न 5. समांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर.जल में नमक, जल में चीनी।
प्रश्न 6. विषमांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर.नमक और लोहे की छीलन, नमक और गंधक।
प्रश्न 7. जल और तेल कैसा मिश्रण है?
उत्तर.विषमांगी मिश्रण।
प्रश्न 8. विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर.विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समागी मिश्रण है।
प्रश्न 9. किसी ठोस विलयन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर.मिश्रधातु-पीतल, कांसा, बैल मेटल।
प्रश्न 10. किसी गैसीय विलयन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर.वायु ।

प्रश्न 11. नींबू जल का स्वाद सदा एक समान क्यों होता है ?
उत्तर- कणों में समांगीकता के कारण।
प्रश्न 12. पीतल किस-किस से बनने वाली मिश्रधातु है ?
उत्तर.जिंक और कॉपर।
प्रश्न 13. विलायक क्या है ?
उत्तर.विलयन का वह घटक जिस की मात्रा दूसरे से अधिक होती है और जो दूसरे घटक को विलयन में मिलाता है उसे विलायक कहते हैं।
प्रश्न 14. विलय क्या है ?
उत्तर.विलयन का वह घटक जो कम मात्रा में होता है और विलायक में घुला होता है उसे विलय कहते हैं।
प्रश्न 15. जल में चीनी के घोल में विलय और विलायक के नाम लिखिए।
उत्तर. चीनी विलय और जल विलायक है।
प्रश्न 16. टिंक्चर आयोडीन में विलय और विलायक के नाम लिखिए।
उत्तर.आयोडीन विलय और एल्कोहल विलायक हैं।
प्रश्न 17. वातयुक्त पेय ( सोडा जल, कोक आदि) में विलय और विलायक के नाम लिखिए।
उत्तर.कार्बन डाइऑक्साइड गैस विलेय और जल विलायक हैं।
प्रश्न 18. वायु किस प्रकार का विलयन है ?
उत्तर.वायु गैस में गैस का विलयन है।
प्रश्न 19. वायु में विलायक और विलय का नाम लिखिए।
उत्तर.नाइट्रोजन को वायु का विलायक और दूसरी गैसों को विलेय का नाम दिया जाता है।
प्रश्न 20. विलयन के क्षणों का आकार लिखिए।
उत्तर.विलयन के कण व्यास में 1 nm (10-m) से भी छोटे होते हैं।

प्रश्न 21. विलयन के कण प्रकार की किरणों को क्यों नहीं फैलाते ?
उत्तर.छोटे आकार के कारण।
प्रश्न 22. तनु या सांद्र घोल किस के आधार पर बनते हैं ?
उत्तर.विलयन में मौजूद विलेय पदार्थ की मात्रा के आधार पर।
प्रश्न 23. संतृप्त विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर.किसी दिए हुए निश्चित तापमान पर यदि विलयन में विलेय पदार्थ नहीं घुलता है तो उसे संतृप्त विलयन कहते हैं।
प्रश्न 24. असंतृप्त विलयन किसे कहते हैं ?
उत्तर.यदि एक विलयन में विलेय पदार्थ की मात्रा संतृप्त से कम है तो इसे असंतृप्त कहते हैं।
प्रश्न 25. विलयन की सांद्रता क्या है ?
उत्तर.विलायक की मात्रा अथवा आयतन में घुले हुए विलेय की मात्रा को विलयन की सांद्रता कहते हैं।
प्रश्न 26. क्रिस्टलीकरण के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर.(I) समुद्री जल से प्राप्त नमक का शुद्धिकरण करना।
(II) अशुद्ध नमूने से फिटकरी को पृथक् करना।
प्रश्न 27. निलंबन किसे कहते हैं ?
उत्तर.निलंबन वह विषमांगी घोल है जिस में ठोस द्रव में परिक्षेपित हो जाता है। विलेय पदार्थ कण घुलते नहीं बल्कि माध्यम में समृष्टि में निलंबित रहता है।
प्रश्न 28. निलंबन अस्थाई क्यों माना जाता है ?
उत्तर.निलंबन में छानन विधि से कणों को पृथक् किया जा सकता है इसलिए इसे अस्थाई माना जाता है।
प्रश्न 29. निलंबित कण आँखों से क्यों देखे जा सकते हैं?
उत्तर.इस का आकार 100 nm (10-7m) से बड़ा होता है।
प्रश्न 30. टिंडल प्रभाव क्या है ?
उत्तर.कोलाइडल कणों के छोटे आकार से प्रकाश की किरण का फैलना टिंडल प्रभाव कहलाता है। प्रश्न

31. दूध कोलाइडल किस प्रकार होता है ?
उत्तर.दूध टिंडल प्रभाव दिखाता है।
प्रश्न 32. कोलाइड के कणों का आकार लिखिए।
उत्तर.1 nm से 100 nm के बीच।
प्रश्न 33. कोलाइड किस विधि से मिश्रण से पृथक् किए जा सकते हैं ?
उत्तर.अपकेंद्रीकरण तकनीक से।
प्रश्न 34. मिश्रण के प्रत्येक घटक को पृथक् करने का क्या लाभ है ?
उत्तर.पृथक् करने से मिश्रण के प्रत्येक घटक के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उसे प्रयोग में लाना सरल हो जाता है।
प्रश्न 35. विषमांगी मिश्रण को प्रायः किस क्रिया से पृथक् करते हैं ?
उत्तर.भौतिक क्रियाओं से।
प्रश्न 36. स्याही क्या है ?
उत्तर.स्याही जल में रंग का मिश्रण है।
प्रश्न 37. रंग वाले घटकों को नीले या काले रंग की स्याही से कैसे पृथक किया जाता है ?
उत्तर.वाष्पीकरण से।
प्रश्न 38. वसा की उपस्थिति के अधार पर दूध किस-किस नाम से बेचा जाता है ?
उत्तर.फुल-क्रीम, टोंड, डबल टोंड।
प्रश्न 39. संपूर्ण क्रीम दूध से क्रीम किस यंत्र से अलग करते हैं ?
उत्तर.अपकेंद्रीय यंत्र से।
प्रश्न 40. छानन विधि का प्रयोग कहाँ नहीं किया जाता ?
उत्तर.जब द्रव में विद्यमान ठोस कण इतने छोटे हों कि छानक पत्र से बाहर चले जाए।

प्रश्न 41. मिश्रणों के अपकेंद्रण का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर.अपकेंद्रण से भारी कण नीचे बैठ जाते हैं और हल्के कण ऊपर ही रह जाते हैं।
प्रश्न 42. अपकेंद्रण यंत्र प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है ?
उत्तर.जाँच प्रयोगशाला में रक्त और मूत्र की जाँच, दूध से क्रीम और मक्खन प्राप्ति तथा वाशिंग मशीन में कपड़ों से जल निकालने के लिए।
प्रश्न 43. दो अघुलनशील द्रवों के मिश्रण को किस सिद्धांत से पृथक् करते हैं ?
उत्तर.परस्पर न मिलने वाले द्रव अपने घनत्व के अनुसार पृथक्-पृथक् परतों में बंट जाते हैं।
प्रश्न 44. नमक और अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण को किस विधि से पृथक् किया जा सकता है ?
उत्तर.ऊर्ध्वपातन विधि से।
प्रश्न 45. चार ऐसे ठोस पदार्थों के नाम लिखिए जिन का ऊर्ध्वपातन किया जा सकता है ?
उत्तर.अमोनियम क्लोराइड, कपूर, नेफ्थालीन, एंथ्रासीन।
प्रश्न 46. डाई कितने रंगों का मिश्रण होता है ?
उत्तर.दो या दो से अधिक रंगों का मिश्रण।
प्रश्न 47. क्रोमैटोग्राफ़ी किसे कहते हैं ?
उत्तर.मिश्रण से रंगों के पृथकीकरण की विधि को क्रोमैटोग्राफ़ी कहते हैं।
प्रश्न 48. ग्रीक में क्रोमा का क्या अर्थ है ?
उत्तर.ग्रीक में क्रोमा का अर्थ ‘रंग’ है।
प्रश्न 49. क्रोमैटोग्राफ़ी के क्या उपयोग हैं ?
उत्तर.डाई में रंगों को पृथक् करने, प्राकृतिक रंगों से रंग को अलग करने, मूत्र से चीनी पृथक् करने तथा रक्त से दवा पृथक् करने के लिए।
प्रश्न 50. आसवन विधि का प्रयोग मिश्रण के किन घटकों को पृथक् करने के लिए किया जाता है ?
उत्तर.जिन घटकों के क्वथनांकों के बीच काफी अंतर होता है।

इस पोस्ट में  शुद्ध तथा अशुद्ध पदार्थ में अंतर स्पष्ट कीजिए। शुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं शुद्ध पदार्थ कौन कौन से है शुद्ध पदार्थ – हिंदी में मतलब क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं | पदार्थ Explain The Difference Between Pure And Unclean Substances अशुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं शुद्ध पदार्थ से आप क्या समझते हैं दो शुद्ध पदार्थ के नाम बताइए क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ में अंतर से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

शुद्ध और अशुद्ध शब्द क्या है?

शुद्ध और अशुद्ध शब्द क्या है? हर भाषा में वर्तनी को लिखने का एक तरीका होता है और लिखते लिखते हम से कई प्रकार की गलतियां भी होती है। इनमें से कई त्रुटियाँ तो इतनी प्रचलित हो जाती हैं कि उन्हें ही सही मान लिया जाता है। सही तरह से लिखा गया शब्द शुद्ध है और वर्तनी में गलती अशुद्ध है।

शुद्ध शब्द क्या होते हैं?

जो शब्द हिंदी व्याकरण के नियमों को पूरा करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हो, शुद्ध शब्द कहलाते है।

अशुद्ध शब्द कौन कौन से हैं?

प्रमुख शुद्ध अशुद्ध शब्द –.
शुद्ध – अशुद्ध.
हिरण्यकशिपु – हिरण्यकश्यप.
अतिशयोक्ति – अतिश्योक्ति.
उज्ज्वल – उज्जवल.
कवयित्री – कवियित्री.
याज्ञवल्क्य – याज्ञवल्कय.
अन्तर्धान – अंतर्ध्यान.
संन्यास – सन्यास.

शुद्ध और अशुद्ध जल में क्या अंतर है?

अशुद्ध जल में गन्ध या दुर्गन्ध का पाया जाना भी एक लक्षण है। प्रायः अशुद्ध जल मटमैला भी हो सकती है। अशुद्ध जल में कुछ अशुद्धियाँ तैरती हुई भी दिखाई दे सकती हैं। अशुद्ध जल अर्द्ध-पारदर्शी होता है तथा उसमें शुद्ध जल की प्राकृतिक चमक का भी प्रायः अभाव ही होता है।